Chandigarh-Manali four lane restored after 8 hours Mandi stone pelting | landslide | Himachal | चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 8 घंटे बाद खुला: अभी वन-वे ट्रैफिक चलाया जा रहा; पंडोह में रोड पर पत्थर गिरा, रात भर फंसे रहे यात्री – Mandi (Himachal Pradesh) News

[ad_1]

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के डयोह के पास पहाड़ी ते गिरते हुए पत्थर

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के पंडोह में डयोह के पास बीती रात को पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरे। इसके बाद हाईवे रात 9 बजे बंद हो गया। इस वजह से बड़ी संख्या में वाहन रातभर हाईवे पर फंसे रहे। NHAI ने 5 बजे के करीब हाईवे को वन-वे बहाल कर दिया है।

.

मंडी पुलिस ट्रैफिक को रेगुलेट कर रही है क्योंकि मौके पर बीच बीच में पत्थर गिर रहे हैं। मंडी पुलिस ने भी लोगों से सतर्क होकर यात्रा करने की अपील की है, क्योंकि 4 मील और 9 मील में बार बार लैंडस्लाइड हो रहा है।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर डयोह के पास रात में तैनात पुलिस जवान

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर डयोह के पास रात में तैनात पुलिस जवान

मंडी पुलिस ने छोटे वाहन कमांद-कटोला सड़क होते हुए भेजे। मगर बड़े वाहनों को सुबह तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। डयोह से पहले बीती शाम को ही 9 मील के पास भी लैंडस्लाइड के बाद सड़क बाधित होल गई थी। हालांकि, यहां 9 बजे तक सड़क बहाल कर दी गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top