adhitya dhar had planned a surprise for Ranveer’s birthday | डायरेक्टर ने रणवीर के जन्मदिन के लिए रखा था सरप्राइज: लेकिन प्लान हुआ लीक, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक बर्थडे के दिन होगा रिलीज

[ad_1]

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर आदित्य धर इस साल रणवीर सिंह का जन्मदिन खास बनाने की तैयारी में थे। रणवीर सिंह का जन्मदिन 6 जुलाई को होता है और आदित्य धर का प्लान था कि जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की एक खास यूनिट रणवीर को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर लॉन्च की जाए।

लेकिन यह खबर लीक हो गई और रणवीर तक पहुंच गई। रणवीर ने खुद आदित्य से पूछा कि क्या यह सच है। पहले आदित्य ने इस सवाल को टालने की कोशिश की, लेकिन रणवीर के बार-बार पूछने पर आदित्य ने मान लिया और उनसे कहा कि मुझ पर भरोसा करें और आधिकारिक फर्स्ट लुक के अनावरण तक इंतजार करें।

आदित्य धर को फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है।

आदित्य धर को फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, आदित्य इस सरप्राइज को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने इसे पूरी तरह गुप्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रणवीर ने ‘धुरंधर’ की शुरुआती झलकें देखी हैं, लेकिन जो फाइनल और दमदार फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर रिलीज होना है, वह पूरी तरह गुप्त रखा गया है।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ।

इस दौरान दोनों के बीच कई लंबी बातचीत भी हुई। रणवीर ने कई सवाल पूछे। आदित्य ने उन्हें धैर्य से जवाब दिया।

एक सूत्र ने कहा, “रणवीर को लग रहा है कि कुछ खास आने वाला है, शायद एक सच्चा सिनेमा जैसा तोहफा, लेकिन उन्होंने फाइनल कट नहीं देखा है।” सूत्र ने आगे कहा, “यह आदित्य का खास तरीका है जिससे वह रणवीर का जन्मदिन यादगार ही नहीं, बल्कि आइकॉनिक बनाना चाहते हैं।”

फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।

रणवीर अभी ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणवीर का 15 साल का फिल्मी करियर रहा है। उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘लूटेरा’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्में की हैं। फिलहाल वह आदित्य धर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी अहम किरदारों में होंगे। इसके बाद रणवीर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top