haryana Rain orange Alert; Monsoon Weather | हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बंगाल की खाड़ी से हवाएं राज्य की तरफ आईं, 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम – Bhiwani News

[ad_1]

नारनौल में शनिवार को तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (6 जुलाई) हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। 10 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

.

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश), बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। इसलिए, 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।

25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई चंडीगढ़ IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

प्रदेश में अब तक औसतन 89.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 71.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

मारकंडा का पानी 10 हजार से घटकर 1300 क्यूसेक हुआ कुरुक्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से उफान पर चल रही मारकंडा नदी का पानी अब उतर रहा है। झांसा से जल बेहड़ा तक 3000 से 1700 क्यूसेक जलस्तर घट गया। पहले यहां 10 हजार व शाहाबाद में 23 हजार क्यूसेक तक पानी पहुंच गया था। अब शाहाबाद में एक हजार क्यूसेक से नीचे आ गया है। पानी उतरने के बाद कठवा, तंगौर समेत 9 गांवों में घुसा पानी भी वापस मारकंडा में गिरने लगा है।

कुरुक्षेत्र के नैसी गांव में मारकंडा नदी का तटबंध टूटने की वजह से 9 गांवों में फसल खराब हो गई।

कुरुक्षेत्र के नैसी गांव में मारकंडा नदी का तटबंध टूटने की वजह से 9 गांवों में फसल खराब हो गई।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

7 जुलाई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50-75% बारिश की संभावना है।

8 जुलाई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 75-100% बारिश की संभावना है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50-75% बारिश की संभावना है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25-50% बारिश की संभावना है।

9 जुलाई: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 50-75% बारिश की संभावना है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25-50% बारिश की संभावना है। सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद में 25% बारिश की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top