Himachal News: Kinnaur martyr Pushpendra Negi cremated state honors Asam | असम में शहीद जवान की देह किन्नौर पहुंची: सैन्य सम्मान से होगा पुष्पेंद्र का अंतिम संस्कार; शव से लिपट खूब रोई पत्नी – Kinnaur News

[ad_1]

किन्नौर पहुंची शहीद की पार्थिव देह

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के असम में शहीद जवान की पार्थिव देह पैतृक गांव थैमगारंग पहुंच गई है। पार्थिव देह को अभी गांव में अंतिम दर्शन को रखा गया है। किन्नौर का थैमगारंग गांव पुष्पेंद्र नेगी अमर रहे के नारों से गूंज रहा है। कुछ देर में राजकीय सम्

.

पुष्पेंद्र की पत्नी कीर्ति नेगी शहीद की पार्थिव देह से लिपट गई। पत्नी ने सेल्यूट देकर अपने पति को अंतिम विदाई दी। किन्नौर थैमगारंग गांव के आसपास के बड़ी संख्या में लोग अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुष्पेंद्र नेगी की पार्थिव देह घर पर अंतिम दर्शन को रखी गई।

पुष्पेंद्र नेगी की पार्थिव देह घर पर अंतिम दर्शन को रखी गई।

6 साल का बेटा बार बार पिता के बारे में पूछ रहा

पुष्पेंद्र नेगी का छह साल का बेटा बार बार अपने पिता के बारे में पूछ रहा है। ​​​​​पुष्पेंद्र नेगी अपने पीछे पत्नी कीर्ति नेगी, 6 साल के बेटे एतिक, पिता महेंद्र नेगी और माता सरला देवी को छोड़ गए हैं। उनकी शहादत से थैमगारंग और पूरे किन्नौर जिले में शोक की लहर है। परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।

19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे पुष्पेंद्र

बता दें कि 29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र नेगी 19 डोगरा रेजिमेंट में सेवारत्त थे। वह बीते सोमवार को असम में ड्यूटी पर थे। इस दौरान वह तूफान के कारण पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गए। इससे उनकी शहादत हो गई।

हेलिकॉप्टर में चंडीगढ़ लाया गया शव

असम से पुष्पेंद्र की पार्थिव देह को पहले हेलिकॉप्टर में दिल्ली और चंडीगढ़ लाया गया। चंडीगढ़ से रात में किन्नौर पैतृक गांव थैमगारंग लाया गया। आज सुबह करीब 10 बजे पार्थिव देह गांव पहुंची।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top