Odisha Congress Protest Update; Balasore Student Death | Sexual Harassment | ओडिशा स्टूडेंट डेथ केस- कांग्रेस सहित 8 पार्टियों का प्रदर्शन: ट्रेन रोकी; बसों का चक्काजाम, यात्री पैदल जा रहे; हाईवे पर टायर जलाए, दुकानें बंद

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Odisha Congress Protest Update; Balasore Student Death | Sexual Harassment

भुवनेश्वर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस सहित 8 विपक्षी दलों ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया है। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस सहित 8 विपक्षी दलों ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया है।

ओडिशा में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया। प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोक दिया। भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम किया। यात्रियों को पैदल ही घर जाना पड़ा।

भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर टायर जलाए गए। जिसके चलते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वहीं आसपास की कई दुकानों को बंद रखा गया। मार्केट में सन्नाटा रहा। मयूरभंज में भी लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे।

कांग्रेस सहित 8 विपक्षी पार्टियां इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। इनमें बीजू जनता दल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी CPI(M), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (SUCI) के नेता-कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में नजर आए।

ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज में छात्रा ने हैरेसमेंट से तंग आकर 12 जुलाई को खुद को आग लगा ली थी। उसे AIIMS ले जाया गया जहां 14 जुलाई को 20 साल की स्टूडेंट ने दम तोड़ दिया।

प्रदर्शन की 6 तस्वीरें..

भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जला दिए।

भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जला दिए।

भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम कर दिया गया। यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा।

भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम कर दिया गया। यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भद्रक में ट्रेन रोकने की कोशिश की।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भद्रक में ट्रेन रोकने की कोशिश की।

ओडिशा के भद्रक में मार्केट बंद है, दुकानों पर ताला लगा हुआ है।

ओडिशा के भद्रक में मार्केट बंद है, दुकानों पर ताला लगा हुआ है।

भुवनेश्वर में बैंक भी बंद रही। सड़क पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स की तैनाती की गई।

भुवनेश्वर में बैंक भी बंद रही। सड़क पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स की तैनाती की गई।

ओडिशा के भुवनेश्वर में पेट्रोल पंप को भी बंद रखा गया।

ओडिशा के भुवनेश्वर में पेट्रोल पंप को भी बंद रखा गया।

छात्रा डेथ केस की टाइमलाइन…

15 जुलाई: राहुल गांधी का पोस्ट- बेटियां जल रही हैं, PM चुप

14 जुलाई: राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को AIIMS के बर्न यूनिट में जाकर पीड़िता से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर AIIMS पहुंची थीं। उन्होंने पीड़िता के परिवार को अच्छे से अच्छा इलाज का आश्वासन दिया था। हालांकि उसी दिन बाद में छात्रा ने दम तोड़ दिया।

भुवनेश्वर AIIMS में राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की।

भुवनेश्वर AIIMS में राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की।

12 जुलाई- छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी अरेस्ट

  • छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी।
  • घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे अपनी शिकायत वापस लेने को कहा था। इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया था। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था।
  • ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HOD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी HOD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी HOD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

4 तस्वीरों में पूरी घटना…

छात्रा ने कॉलेज के भीतर ही खुद को आग लगाई और लपटों के साथ भागते हुए बाहर निकली।

छात्रा ने कॉलेज के भीतर ही खुद को आग लगाई और लपटों के साथ भागते हुए बाहर निकली।

कॉलेज कैंपस में कई छात्र थे, जो जलती हुई छात्रा को देखकर भागने लगे।

कॉलेज कैंपस में कई छात्र थे, जो जलती हुई छात्रा को देखकर भागने लगे।

लपटों में घिरी छात्रा भागती दिखी। कुछ लड़कों ने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की।

लपटों में घिरी छात्रा भागती दिखी। कुछ लड़कों ने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की।

पीड़ित छात्रा को पहले बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर भुवनेश्वर रेफर किया गया।

पीड़ित छात्रा को पहले बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर भुवनेश्वर रेफर किया गया।

……………….

रेप केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अरुणाचल में रेप-छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने मार डाला, युवक पर हॉस्टल की लड़कियों से शोषण का आरोप था

अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में 11 जुलाई को असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद रोइंग कस्बे में कर्फ्यू लगाया गया है। युवक पर हॉस्टल में रह रहीं नाबालिग लड़कियों के रेप और यौन शोषण का आरोप था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top