Parliament Bills LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | Operation Sindoor Income Tax Bill – BJP Congress | संसद का मानसून सत्र आज से: ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर हंगामा के आसार, विपक्ष पीएम के जवाब पर अड़ा

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Bills LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | Operation Sindoor Income Tax Bill BJP Congress

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। फोटो पिछले मानसून सत्र के आखिरी दिन की है। - Dainik Bhaskar

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। फोटो पिछले मानसून सत्र के आखिरी दिन की है।

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

रविवार को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसके संकेत दे दिए है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश के मुखिया होने के नाते पीएम को जवाब देना नैतिक जिम्मेदारी है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प के ऑपरेशन सिंदूर पर किए दावों पर भी उचित जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे से ज्यादा चली मीटिंग में कई वरिष्ठ मंत्री, NDA और विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे से ज्यादा चली मीटिंग में कई वरिष्ठ मंत्री, NDA और विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

संसद का मानसून सत्र 32 दिन चलेगा

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक 32 दिन चलेगा। कुल 32 दिन में 18 बैठकें, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी मीडिया को संबोधित करेंगे।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।

पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।

संसद के मानसून सत्र की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:25 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र से 2 दिन पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक बैठक हुई

I.N.D.I.A. ब्लॉक बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, राजद, सपा, एनसीपी-एसपी, शिवसेना (UBT) समेत 24 पार्टियों ने हिस्सा लिया था।

I.N.D.I.A. ब्लॉक बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, राजद, सपा, एनसीपी-एसपी, शिवसेना (UBT) समेत 24 पार्टियों ने हिस्सा लिया था।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले 19 जुलाई को I.N.D.I.A. ब्लॉक की पार्टियों ने ऑनलाइन मीटिंग की थी। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने तय किया है कि संसद में पहलगाम हमला, ट्रम्प के सीजफायर के दावे, बिहार सर, परिसीमन समेत 8 बड़े मुद्दे उठाएंगे।

कांग्रेस ने संसद में जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, देश की सुरक्षा और अहमदाबाद एयर प्लेन क्रैश जैसे मुद्दे भी रखने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें...

07:25 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्ष बोला- ट्रम्प के सीजफायर कराने के दावे पर जवाब चाहिए

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी कहा- काफी समय बीत चुका है और सरकार को अपनी चूक के ऊपर अपनी बात रखनी होगी। युद्ध के लिए हमने अपनी सेनाओं को पूरा समर्थन दिया। इसके पश्चात जो घटनाक्रम हुआ है, उस पर प्रधानमंत्री मोदी को प्रकाश डालना चाहिए, क्योंकि जो बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आ रहे हैं। वे कहीं न कहीं भारत की गरिमा और सेना के शौर्य पर सवाल उठाता है

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- बैठक में मैंने अपनी पार्टी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रम्प के दावों का मुद्दा रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कह रहे हैं कि 5 जेट गिराए गए और ट्रेड डील के नाम पर हमने सीजफायर कराया है, इस पर सरकार का स्पष्टीकरण होना चाहिए।

07:24 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- हमने भारत-पाक जंग रुकवाई, 3 स्लाइड में पूरा विवाद

07:18 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव पेश होगा

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा- जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए प्रस्ताव में 100 से ज्यादा सांसदों ने साइन कर दिए हैं। ऐसे में अब नियम के तहत महाभियोग प्रस्ताव संसद में पेश किया जा सकता है। सभी दल मिलकर प्रोसेस को अपनाएंगे। यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है।

07:18 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

जस्टिस वर्मा का पूरा मामला 3 स्लाइड में समझिए…

07:11 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

शिवसेना (UBT) सांसद बताया: सभी पार्टियों की ऑपरेशन सिंदूर-पहलगाम पर चर्चा की मांग

07:08 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गोगोई बोले- मणिपुर में शांति नहीं है

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रविवार को कहा- सरकार सदन में मणिपुर को लेकर कई बिल ला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मणिपुर में कुछ ही महीनों में शांति बहाल हो जाएगी, लेकिन करीब 2.5 साल बीत चुके हैं। वहां अभी तक शांति स्थापित नहीं हुई है।

07:07 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में मार्च 2023 से हिंसा जारी

07:00 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद बोले- सबसे पहले पहलगाम हमले पर चर्चा हो

डीएमके सांसद तिरुचि सिवा ने रविवार को कहा- सबसे पहले सदन को पहलगाम की घटना पर चर्चा करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने उन सवालों के जवाब नहीं दिए हैं जो अनसुलझे हैं।

06:56 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के विवाद को 3 स्लाइड में समझिए…

03:51 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

AAP सांसद बोले- बिहार में SIR नहीं रुका तो चुनाव का मतलब नहीं

AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर आपत्ति जताई। उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा- अगर SIR नहीं रुका, तो बिहार चुनाव का कोई मतलब नहीं है। मैं आपको अब परिणाम बता सकता हूं कि अगर SIR नहीं रुका, तो भाजपा बिहार चुनाव जीत जाएगी।

इनके अलावा भी विपक्ष की कई पार्टियों ने मानसून सत्र में बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का मुद्दा उठाने की बात कही है। उनका कहना है कि सरकार इसके जरिए गरीब और पिछड़े लोगों से वोट का अधिकार छिनना चाहती है।

03:50 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

फरवरी में लोकसभा में पेश हुआ था नया इनकम टैक्स बिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में इनकम टैक्स बिल पेश किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में इनकम टैक्स बिल पेश किया था।

नया इनकम टैक्स बिल 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 14 फरवरी को भाजपा नेता बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली 31 कमेटी गठित की थी।

प्रस्तावित कानून को आयकर अधिनियम 2025 कहा जाएगा और अप्रैल 2026 में प्रभावी होने की उम्मीद है। मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट 1961 में पारित किया गया था। जो 1 अप्रैल 1962 से प्रभावी था। इसमें वित्त अधिनियम के तहत 65 बार में 4 हजार से ज्यादा संशोधन हुए।

नए इनकम टैक्स बिल का मकसद कानून को सरल और स्पष्ट बनाना है। इस नए बिल से लगभग 3 लाख शब्द कम किए गए हैं। पुराने कानून में कुल 880 पन्‍नों थे। नए कानून में 622 पन्‍ने रखे गए हैं। इसमें ज्‍यादातर सबसेक्‍शन खत्‍म कर दिए गए हैं।

03:50 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

संसद के पिछले सत्र में 26 बैठकें हुई थीं

मानसून सत्र से पहले संसद का पिछला सेशन बजट 2025 पर था। बजट सत्र दो हिस्सों में हुआ। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक हुआ, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चला था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया- बजट सत्र में लोकसभा की कुल 26 बैठकें हुईं। इसकी प्रोडक्टिविटी 118 प्रतिशत रही। इस दौरान 10 नए सरकारी विधेयक पेश किए गए और 16 विधेयक पारित हुए। इनमें प्रमुख रूप से वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 शामिल रहे। राज्यसभा कुल 159 घंटे चली, जिसकी प्रोडक्टिविटी 119 प्रतिशत रही।

03:50 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र 2024: लोकसभा में 12 बिल पेश हुए थे

पिछले साल मानसून सत्र की प्रोडक्टिविटी 136% रही थी।

पिछले साल मानसून सत्र की प्रोडक्टिविटी 136% रही थी।

पिछले मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। इस सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि, ‘पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं।’

उन्होंने यह भी बताया कि, ‘सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसके अलावा वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किया गए।

03:48 PM20 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र में पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर घेरेगा विपक्ष, बिहार चुनाव से पहले ताकत दिखाने का मौका

संसद का मानसून सत्र कल यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। पूरे एक महीने यानी 21 अगस्त तक चलेगा। पिछली बार संसद की कार्यवाही बजट सत्र के दौरान मार्च और अप्रैल में हुई थी।

इसके बाद बीते 108 दिन में पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एअर इंडिया प्लेन क्रैश तक काफी कुछ घटा है। मानसून सत्र में इन्हीं मुद्दों पर हंगामा होना तय है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top