UP Current Affairs – 5th March | Entrepreneurship awareness workshop organized in Gorakhpur; European Security Conference-2025 concluded in London | यूपी करेंट अफेयर्स – 5 मार्च: गोरखपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन; लंदन में यूरोपीय सुरक्षा सम्मेलन-2025 हुआ


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 5th March | Entrepreneurship Awareness Workshop Organized In Gorakhpur; European Security Conference 2025 Concluded In London

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 5 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. गोरखपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ: 3 मार्च को गोरखपुर जनपद में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इसका आयोजन जनपद के सरदार नगर विकासखंड में किया गया।

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इसका आयोजन जनपद के सरदार नगर विकासखंड में किया गया।

  • इस कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उद्यमिता कौशल को बढ़ाने तथा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई।
  • इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री युवा ग्रामोद्योग योजना की विशेष जानकारी प्रदान की गई।

2. गोंडा में ‘शक्ति रसोई‘ की शुरुआत होगी: 3 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने गोंडा जनपद में एक और ‘शक्ति रसोई ‘ शुरू करने का फैसला किया।

शक्ति रसोई का औपचारिक उद्घाटन 6 मार्च, 2025 को होगा।

शक्ति रसोई का औपचारिक उद्घाटन 6 मार्च, 2025 को होगा।

  • इस रसोई का संचालन दीनदयाल अंत्‍योदय योजना तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहयोग से होगा।
  • प्रन्जना स्वयं सहायता समूह इस रसोई का संचालन करेगा।
  • शक्ति रसोई का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों और कमजोर वर्गों को सस्ता, स्वच्छ और संतुलित भोजन प्रदान करना है।

राष्ट्रीय

3. विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का आयोजन हुआ: 3 से 4 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन किया गया।

सोमवार 3 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया।

सोमवार 3 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया।

  • राष्ट्रपति, भारत में 184 केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों की विजिटर हैं।
  • इस कांफ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ने नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास श्रेणियों में विजिटर्स पुरस्कार-2023 भी प्रदान किए।

4. राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक हुई: 3 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक का आयोजन गुजरात स्थित गिर अभ्यारण्य में किया गया था।

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक का आयोजन गुजरात स्थित गिर अभ्यारण्य में किया गया था।

  • 3 मार्च को ही विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
  • बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 है ।
  • इस बैठक में ही प्रधानमंत्री ने जूनागढ़ में राष्ट्रीय वन्यजीव रेफरल सेंटर की आधारशिला भी रखी, जो वन्यजीव स्वास्थ्य और रोग प्रबंधन से संबंधित समन्वय और प्रशासन के एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

5. ‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला’ का आयोजन: 3 मार्च को नई दिल्ली में ‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला’ का आयोजन किया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया।

  • इस कार्यशाला में डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी, कुशलता और संसाधनों की सर्कुलरिटी के महत्त्व पर चर्चा की गई।
  • इस कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से किया गया है।

6. एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वां उच्च स्तरीय क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का आयोजन: 3 से 5 मार्च, 2025 तक राजस्थान के जयपुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का आयोजन किया जा रहा है।

यह फोरम टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर अर्थव्यवस्था संबंधी पहलों के लिए क्षेत्रीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।

यह फोरम टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर अर्थव्यवस्था संबंधी पहलों के लिए क्षेत्रीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।

  • यह फोरम रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल (3R) के सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • इस बार फोरम की थीम ‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्य और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने की दिशा में सर्कुलर सोसायटी का निर्माण’ है।
  • इस फोरम का आयोजन आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (भारत सरकार ), संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय विकास केंद्र (यूएनसीआरडी), और वैश्विक पर्यावरण रणनीति संस्थान (आईजीईएस) ने किया है ।
  • भारत ने इससे पहले 2018 में इस फोरम की मेजबानी की थी।

अंतर्राष्ट्रीय

7. लंदन में सुरक्षा सम्मेलन 2025 का आयोजन हुआ: 2 मार्च को लंदन में सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 2 मार्च, 2025 को लंदन के लैंकेस्टर हाउस में आयोजित शिखर सम्मेलन की शुरुआत की।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 2 मार्च, 2025 को लंदन के लैंकेस्टर हाउस में आयोजित शिखर सम्मेलन की शुरुआत की।

  • इस सुरक्षा सम्मेलन को यूरोपीय सुरक्षा सम्मेलन भी कहा जा रहा है।
  • इस सम्मेलन में समूचे यूरोप क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के साथ-साथ यूक्रेन-रूस युद्धविराम मसौदे पर भी चर्चा की गई।
  • इस सुरक्षा सम्मेलन में फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, कनाडा, फिनलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य,रोमानिया ,तुर्किये, नाटो महासचिव तथा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष भी हिस्सा लिया।

8. जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भारत-नेपाल समझौता: 3 मार्च को भारत और नेपाल सरकार ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (दाएं) और नेपाल सरकार के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव (बाएं) ने सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में इस पर हस्ताक्षर किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (दाएं) और नेपाल सरकार के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव (बाएं) ने सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में इस पर हस्ताक्षर किया।

  • इस समझौते का लक्ष्य दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है।

5 मार्च का इतिहास:

  • 1783 में जियोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
  • 1913 में ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का जन्म हुआ था।
  • 1916 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ था।
  • 1931 में गांधी-इरविन संधि के उपरांत सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त हुआ था।
  • 1970 में परमाणु अप्रसार संधि प्रभावी हुई थी।
  • 1983 में लेबर पार्टी के नेता बॉब हॉक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1997 में इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन के गठन की घोषणा हुई थी।
  • 2002 में ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

यूपी करेंट अफेयर्स – 4 मार्च: नोएडा फिल्‍म सिटी परियोजना का शुभारंभ; 97वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स की घोषणा हुई

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 4 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top