15,000 recruitments in Bihar, opportunity for 10th pass, vacancy for 200 posts in CSIR; Rajasthan Board will conduct commerce exam again, | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में 15000 होमगार्ड की भर्ती; CSIR में 209 पदों पर वैकेंसी; राजस्थान बोर्ड कॉमर्स का पेपर दोबारा होगा


  • Hindi News
  • Career
  • 15,000 Recruitments In Bihar, Opportunity For 10th Pass, Vacancy For 200 Posts In CSIR; Rajasthan Board Will Conduct Commerce Exam Again,

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार में 15000 होमगार्ड पदों पर भर्ती की और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती की। टॉप स्टोरी में बात राजस्थान बोर्ड में 12वीं के कॉमर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर दोबारा होने की।

करेंट अफेयर्स

1. इस्तांबुल में बड़े जन विद्रोह में 1100 गिरफ्तारियां

24 मार्च को तुर्की में इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू, जो एक प्रमुख विपक्षी नेता और राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

इमामोग्लू को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से पूरे तुर्की में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अब तक 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इमामोग्लू को 19 मार्च को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

इमामोग्लू को 19 मार्च को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

2. अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटर ब्रेंडन लिंच कल भारत आएंगे

अमेरिका ने सोमवार 24 मार्च को एक हाई लेवल ट्रेड डेलीगेशन के भारत आने की बात कही और कहा कि डेलीगेशन भारत के साथ प्रोडक्शन और संतुलित व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत करेगा।

साउथ और सेंट्रल एशिया के यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटर ब्रेंडन लिंच, ऑफिसर्स की एक टीम के साथ द्विपक्षीय व्यापार की चर्चाओं में हिस्सा लेने के लिए 25 से 29 मार्च तक भारत में रहेंगे।

यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत के साथ पारस्परिक टैरिफ लागू करने के लिए निर्धारित 2 अप्रैल की समय-सीमा से कुछ दिन पहले हो रही है।

भारत और अमेरिका एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसका पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

भारत और अमेरिका एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसका पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. बिहार में 15000 होमगार्ड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन

बिहार में 15000 होमगार्ड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार 27 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बिहार की यह भर्ती राज्य के 37 जिलों के लिए बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने निकाली है।

जिलेवार पदों की संख्या :

  • पटना: 1479 पद
  • नालन्दा: 812 पद
  • भोजपुर: 511 पद
  • रोहतास: 559 पद
  • बक्सर: 312 पद
  • कैमूर/भभुआ: 241 पद
  • गया: 909 पद
  • नवादा: 361 पद
  • जहानाबाज: 317 पद
  • औरंगाबाद: 217 पद
  • मुजफ्फरनगर: 296 पद
  • सीतामढी: 439 पद
  • शिवहरी: 78 पद
  • छपरा: 690 पद
  • सिवान: 231 पद
  • गोपालगंज: 395 पद
  • मोतिहारी: 474 पद
  • बेतिया: 311 पद
  • दरभंगा: 741 पद
  • समस्तीपुर: 731 पद
  • मधुबनी: 607 पद
  • पूर्णियां: 280 पद
  • कटिहार: 484 पद
  • अररिया: 122 पद
  • किशनगंज: 280 पद
  • सहरसा: 74 पद
  • सुपौल: 144 पद
  • मधेपुरा: 193 पद
  • भागलपुर: 666 पद
  • बांका: 294
  • मुंगेर: 171 पद
  • जमुई: 257 पद
  • लखीसराय: 123 पद
  • शेखपुरा: 192 पद
  • खगड़िया: 111 पद
  • बेगूसराय: 422 पद
  • कुल पदों की संख्या : 15000

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • 18 – 25 साल
  • रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • पीईटी/पीएसटी
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

जारी नहीं

2. सीएसआईआर ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सीएसआईआर-सीआरआरई की ऑफिशियल वेबसाइट crridom.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • कंप्यूटर टाइपिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

फीस :

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर : 500 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स-सर्विसमैन, महिला : नि:शुल्क

सैलरी :

  • जूनियर सचिवालय सहायक :

19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह

  • जूनियर स्टेनोग्राफर

25,500 रुपए -81,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
  • स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट पास करना होगी

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. राजस्थान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा करवाएगा

राजस्थान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स के छात्रों की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सब्‍जेक्‍ट की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। ये एग्‍जाम 22 मार्च को आयोजित हुआ था। एग्‍जाम के बाद बोर्ड ने माना कि पेपर सेंटर की लापरवाही से क्‍वेश्‍चन पेपर पिछले साल के जैसा बन गया था। अब परीक्षा दोबारा आयोजित होगी और नई एग्‍जाम डेट जल्द जारी की जाएगी।

2. CUET UG रजिस्ट्रेशन की डेट एक्सटेंड हुई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 24 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है। आज रात 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। CUET 2025 रजिस्ट्रेशन फीस पे करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, रात 11:50 बजे तक होगी।

इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट लास्ट डेट 22 मार्च थी। इसकी फॉर्म करेक्शन विंडो 26 मार्च को खुलेगी। कैंडिडेट्स 28 मार्च तक फॉर्म में करेक्शन करवा पाएंगे। CUET UG 2025 एग्जाम 8 मई से 1 जून 2025 तक होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top