- Hindi News
- Career
- 3,717 Recruitment In Intelligence Bureau; 367 Vacancies In Guwahati High Court; UPSC Civil Service Mains Exam Schedule Released
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3,717 पदों पर भर्ती की और गुवाहाटी हाईकोर्ट में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 367 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात शुभांशु शुक्ला समेत चारों एस्ट्रोनॉट्स के पृथ्वी पर लौटने की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2025 के शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. शुभांशु शुक्ला समेत चारों एस्ट्रोनॉट्स पृथ्वी पर लौटे
15 जुलाई को शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट 20 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे।

करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंडिंग हुई।
- चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले शाम 4:45 बजे ISS से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे।
- शुभांशु ने मिशन के दौरान 60 से ज्यादा साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स में हिस्सा लिया, जिसमें भारत के 7 एक्सपेरिमेंट्स शामिल थे।
- उन्होंने मेथी और मूंग के बीजों को अंतरिक्ष में उगाया। स्पेस माइक्रोएल्गी एक्सपेरिमेंट में भी हिस्सा लिया।
- साथ ही, अंतरिक्ष में हड्डियों की सेहत पर भी प्रयोग किए।
- इससे पहले 25 जून को Axiom मिशन 4 के तहत चारो एस्ट्रोनॉट्स SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS पहुंचे थे।
2. विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया
15 जुलाई को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया।

इस साल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक चीन के तियानजिन में आयोजित हो रही है।
- SCO बैठक में संगठन के सदस्य देशों ने जरूरी रीजनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा की।
- वर्तमान में शंघाई सहयोग संगठन के दस सदस्य देश हैं, जिसमें भारत, चीन, रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिजिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।
- इससे पहले डॉ. जयशंकर ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
- ये विदेश मंत्री की पांच साल बाद चीन की पहली यात्रा थी, जो 2020 के गलवान संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव के बाद हुई।
3. लद्दाख में LG और हरियाणा-गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति
14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा और गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उप-राज्यपाल की नियुक्ति की।

- जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- कविंदर ने LG पोस्ट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह ली।
- पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- अशोक गोवा के 20वें राज्यपाल हैं और उन्होंने पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह ली।
- वहीं, पश्चिम बंगाल के सीनियर भाजपा नेता प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- घोष को हरियाणा राज्य का 19वां राज्यपाल बनाया गया है।
- इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल थे।
टॉप जॉब्स
1. इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3,717 पदों पर भर्ती
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 3,717 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
- अनरिजर्व : 1537 पद
- ओबीसी : 946 पद
- ईडब्ल्यूएस : 442 पद
- एससी : 566 पद
- एसटी : 226 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 27 साल
- ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 650 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच : 550 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- टियर 1 एग्जाम
- टियर 2 एग्जाम
सैलरी :
44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
2. AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के 152 पदों पर भर्ती
गुवाहाटी हाईकोर्ट में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 367 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
सामान्य | 191 |
एससी | 30 |
एसटी (P) | 42 |
एसटी (H) | 20 |
पीडब्ल्यूबीडी | 5 |
ओबीसी/एमओबीसी | 79 |
Total | 367 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- ग्रेजुएशन की डिग्री
- कंप्यूटर नॉलेज
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन टेस्ट
- कंप्यूटर टेस्ट
- वाइवा वॉइस
फीस :
- सामान्य : 500 रुपए
- ओबीसी : 500 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए
सैलरी :
- 14,000 – 70,000 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस भी मिलेंगे।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC ने सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी
15 जुलाई को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक मेन्स परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
प्रीलिम्स क्लियर कर चुके कैंडिडेट्स UPSC ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल का PDF देख सकते हैं।
UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 11 जून को डिक्लेयर किया गया था। इसमें लगभग 14,161 स्टूडेंट्स क्वालिफाई किया था।
इस साल, UPSC 979 पदों पर भर्ती के लिए सिविल सर्विस एग्जाम कंडक्ट कर रहा है।
2. इंदौर के 75 स्टूडेंट्स का NEET UG का रिजल्ट जारी
14 जुलाई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इंदौर के 75 स्टूडेंट्स का NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इन स्टूडेंट्स ने एग्जाम के दिन सेंटर पर आंधी-तूफान और अंधेरे की शिकायत करते हुए कोर्ट से रीएग्जाम कराने की मांग की थी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने NEET UG एग्जाम दोबारा कराने वाली 75 से ज्यादा स्टूडेंट्स की याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA की रिट अपील मंजूर करते हुए अपना फैसला सुनाया। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अपने 23 जून के आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें इन छात्रों के लिए रीएग्जाम कराने का निर्देश दिया गया था।
NTA ने 75 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोककर बाकी का रिजल्ट 14 जून को जारी किया था। अब संभवत: काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो सकती है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…
—————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें