जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में पायलट राजवीर सिंह चौहान का आज अंतिम संस्कार हुआ। केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश 7 लोगों के साथ रविवार (15 जून) को उनकी मौत हो गई थी। आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड राजवीर की पार्थिव देह सोमवार देर रात दो बजे जयपुर पहुं
.
शास्त्री नगर में उनके घर जब बॉडी पहुंची तो पूरा परिवार बिलख पड़ा। राजवीर की पत्नी दीपिका भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पति की पार्थिव देह से लिपटकर रोती रहीं।
घर के छोटे बेटे की बॉडी देखकर बुजुर्ग मां-बाप के आंसू नहीं रुक रहे थे। वे रोते हुए बोलते रहे कि- हमारा सब कुछ चला गया। इसके बाद शुरू हुई अंतिम यात्रा में पत्नी दीपिका आर्मी यूनिफॉर्म में पति की फोटो लेकर चलीं।
करीब एक घंटे बाद मोक्षधाम पहुंची अंतिम यात्रा राजवीर अमर रहे के नारों से गूंजती रही। मोक्षधाम में आर्मी के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पति को अंतिम विदाई देते हुए दीपिका ने उन्हें सैल्यूट भी किया। राजवीर के भतीजे ने सुबह 10.30 बजे उन्हें मुखाग्नि दी।

लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने पति को रोते हुए अंतिम विदाई दी और उन्हें आखिरी सैल्यूट भी किया।

राजवीर सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट दीपिका चौहान पति की फोटो के साथ जैसे ही अंतिम यात्रा में चलने लगीं तो सभी की आंखें नम हो गईं।
टीम को लीड कर रहे थे राजवीर
राजवीर रिटायर्ड होने के बाद से वे एक प्राइवेट एविएशन कंपनी के लिए हेलिकॉप्टर फ्लाइंग कर रहे थे। सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वां बेटों के पिता बने थे।
चंद्रवीर ने बताया कि मेरे भाई राजवीर सबसे आगे वाला हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे। राजवीर ने दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट को खराब मौसम के बारे में अपडेट दी थी, क्योंकि वे सबसे आगे थे।
इसके बाद सुबह करीब 5.20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट राजवीर सिंह (37) सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे और राजवीर के अंतिम संस्कार से जुड़े PHOTOS…

मोक्षधाम में पत्नी दीपिका ने राजवीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजवीर को अंतिम विदाई देने के लिए कई आर्मी ऑफिसर भी पहुंचे।

पति राजवीर की बॉडी से लिपटकर रोती रहीं पत्नी दीपिका चौहान। परिवार ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला।

दीपिका ने पति का चेहरा अंतिम बार देखने के लिए गुजारिश की, लेकिन बॉडी की हालत देखते हुए उन्हें चेहरा नहीं दिखाया गया।

राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान ने अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर आई बहू दीपिका चौहान को देखा तो दोनों ही फूट-फूटकर रोने लगे।

राजवीर सिंह की अंतिम यात्रा के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आर्मी के जवानों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और यात्रा में शामिल हुए।

मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने राजवीर के अंतिम दर्शन करने के बाद उन्हे सैल्यूट किया।

छोटे बेटे की बॉडी को देखकर परिवार वाले बिलख पड़े। घर की महिलाएं एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगीं।

सेना में रहते हुए राजवीर सिंह ने कई रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं।


जानकारी के अनुसार गौरीकुंड के जंगल में जहां एक्सीडेंट हुआ वो काफी दुर्गम एरिया था। इसलिए रेस्क्यू करने में काफी परेशानी भी हुई।
….
हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…