Rajasthan Doctor Death; Udaipur RNT Medical College Electric Shock Case | उदयपुर में डॉक्टर की वाटर-कूलर से करंट लगने से मौत: सरकारी मेडिकल कॉलेज में हादसा, गुस्साए रेजिडेंट्स की हड़ताल, नारेबाजी-प्रदर्शन – Udaipur News


हॉस्टल में रहने वाले रेजिडेंट्स ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब दो बजे हुआ था।

उदयपुर के रवीन्द्रनाथ टैगोर (RNT) मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में करंट लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। बुधवार देर रात वाटर कूलर से पानी भरते हुए उन्हें करंट लग गया। डॉक्टर की मौत से गुस्साए रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया है।

.

वे कॉलेज परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी अनुसार मृतक डॉक्टर रवि शर्मा (35) खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थे।

डॉ रवि पीजी हॉस्टल में अपने चचेरे भाई के पास दो-तीन दिन से रुके हुए थे। उनकी कुछ दिन बाद महाराणा भूपाल सिंह हॉस्पिटल में जॉइनिंग थी।

कॉलेज प्रशासन से नाराज डॉक्टर्स प्रिंसिपल के खिलाफ नारोबाजी कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंसिपल ऑफिस को ताला लगा दिया है।

कॉलेज प्रशासन से नाराज डॉक्टर्स प्रिंसिपल के खिलाफ नारोबाजी कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंसिपल ऑफिस को ताला लगा दिया है।

भाई भी रेजिडेंट डॉक्टर, नाइट ड्यूटी पर था

जानकारी के अनुसार मकराना (नागौर) के रहने वाले डॉ रवि का चचेरा भाई प्रशांत भी रेजिडेंट डॉक्टर है। प्रशांत की बुधवार को नाइट ड्यूटी थी। रात करीब दो बजे डॉ रवि हॉस्टल के कॉरिडोर में रखे वाटर कूलर से पानी भर रहे थे।

इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। शॉक लगते ही वे जोर चिल्लाए और बेहोश हो गए। पास के कमरों में रहने वाले दूसरे रेजिडेंट्स ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरएनटी कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS…

रेजिडेंट्स के बढ़ते विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल नारेबाजी करने वाले डॉक्टर्स के बीच पहुंचे। उन्होंने कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कीजिए।

रेजिडेंट्स के बढ़ते विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल नारेबाजी करने वाले डॉक्टर्स के बीच पहुंचे। उन्होंने कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कीजिए।

प्रिंसिपल डॉ विपिन माथुर की समझाइश के बाद भी रेजिडेंट्स नहीं माने और उन्होंने ऑफिस का गेट बंद कर दिया।

प्रिंसिपल डॉ विपिन माथुर की समझाइश के बाद भी रेजिडेंट्स नहीं माने और उन्होंने ऑफिस का गेट बंद कर दिया।

डॉक्टर की मौत के बाद रेजिडेंट हॉस्टल में डॉक्टर्स विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉक्टर की मौत के बाद रेजिडेंट हॉस्टल में डॉक्टर्स विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top