27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा दिख रहा है और मेडिकल टीम उसे बचाने की कोशिश कर रही है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा कि यह वीडियो संजय कपूर का है।

अजीत नंदल ने 14 जून को एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह संजय कपूर का आखिरी वीडियो है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेडिकल स्टाफ उस व्यक्ति के सीने पर CPR दे रहा है। इस वीडियो को संजय कपूर के दोस्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी अजीत नंदल ने 14 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। अजीत ने लिखा, ‘संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो… मैच सज्जन जैसल और संजय की टीम के बीच था, सज्जन भी वहां थे। सभी हॉर्स लवर्स के लिए बहुत दुखद समय है। भगवान आत्मा को शांति दे।’

अजीत नंदल ने पोस्ट कर संजय कपूर को श्रद्धांजलि दी थी।
वीडियो कथित तौर पर यूके का बताया जा रहा है। हालांकि, व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं दिखता, लेकिन अजीत नंदल ने दावा किया है कि यह संजय कपूर ही थे। मैदान भी काफी हद तक संजय की आखिरी फोटो वाले मैदान से मिलता-जुलता दिख रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, न ही यह पुष्टि करता है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति संजय कपूर हैं।
बता दें कि संजय कपूर का दिल्ली में 19 जून को अंतिम संस्कार हुआ। करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समायरा और कियान के साथ वहां पहुंचीं। बाद में करीना कपूर और सैफ अली खान भी उनके साथ शामिल हुए।

संजय कपूर, करीना की बहन करिश्मा के पूर्व पति थे।
फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने बताया, करिश्मा कपूर के बेटे को अंतिम संस्कार के समय रोते हुए देखा जा सकता है। उसे करिश्मा और करीना ने मिलकर संभाला। संजय कपूर की प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी।
प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी थी। जिसमें लिखा गया था, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।
प्रेयर मीट के आखिर में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ-साथ चारों बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम है।

बताते चलें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आ चुकी हैं।

करिश्मा कपूर और संजय की शादी सिख रीति रिवाजों से हुई थी।
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। यह प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।

बाएं से दाएं- कियान, सफीरा, संजय कपूर, अजारियस, प्रिया सचदेव और समायरा।