IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab | गुजरात में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट: सूरत में 36 घंटे में नॉनस्टाप 19 इंच बारिश; दिल्ली छोड़कर सभी राज्यों में पहुंचा मानसून


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात में मानसून का जोरदार असर है। सूरत शहर में मंगलवार शाम 6 बजे तक 36 घंटे में 19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटियों में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। कच्छ में बारिश का यलो और बाकी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 7 दिन तक यही हालात बने रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के संकेत हैं। अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 26 जून से मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश तेज होने की संभावना है। जयपुर में मंगलवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 3 इंच से ज्यादा (77.8MM) बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ गुजरने के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। प्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। बारिश के साथ तेज आंधी की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C रह सकता है। मंगलवार को चंडीगढ़-हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचा। अगले दो दिनों में ये और आगे बढ़ेगा।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

गुजरात के सूरत में ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी कई फीट तक भर गया।

गुजरात के सूरत में ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी कई फीट तक भर गया।

महाराष्ट्र के नासिक में तेज बारिश के बाद नदिया उफान पर हैं। मंदिर पानी में डूब गया।

महाराष्ट्र के नासिक में तेज बारिश के बाद नदिया उफान पर हैं। मंदिर पानी में डूब गया।

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है।

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है।

तस्वीर यूपी के कानपुर की है। मंगलवार दोपहर यहां तेज बारिश हुई।

तस्वीर यूपी के कानपुर की है। मंगलवार दोपहर यहां तेज बारिश हुई।

देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश: राज्य के सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है। सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों ने सतर्क रहने को कहा है।

पश्चिम बंगाल: 25 से 27 जून तक दक्षिणी बंगाल के जिलों हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी बंगाल के जिलों में 25, 28 और 29 जून को भारी बारिश का अलर्ट है।जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलापीगुड़ी और कूचबिहार में 25, 28 और 29 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

देश में कल का मौसम कैसा रहेगा

26 जून: दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में तापमान अधिकतम 36°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रह सकता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में भी तेज बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली गिरने का भी चेतावनी है। मध्य प्रदेश-गुजरात में भी तेज बारिश होगी। गुजरात के जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है। गोवा, कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहेगी। मुंबई में भी तेज बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

राज्यों के मौसम का हाल….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top