Dainik Bhaskar Morning News Brief; Telangana BJP MLA T Raja Singh Resign | MS Dhoni Captain Cool Trademark; ICC | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: MP सरकार अपनी मंत्री की जांच कराएगी, ₹1000 करोड़ घूस का आरोप; टी राजा ने BJP छोड़ी; कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराएंगे धोनी


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Telangana BJP MLA T Raja Singh Resign | MS Dhoni Captain Cool Trademark; ICC

2 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर मध्यप्रदेश से जुड़ी रही। राज्य सरकार अपनी ही मिनिस्टर संपतिया उईके के खिलाफ जांच कराएगी। उन पर 1000 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप है। दूसरी बड़ी खबर तेलंगाना पॉलिटिक्स को लेकर रही। भाजपा विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ दी है।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  1. राष्ट्रपति मुर्मू उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।
  2. INS तमाल भारतीय नौसेना में होगा शामिल। रूस में इसका कमीशन होगा।
  3. डिजिटल इंडिया की 10वीं वर्षगांठ है। यह योजना 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी।
  4. देशभर में ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 90 दिन यानी 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसका मकसद अदालतों में चल रहे पुराने झगड़ों को मिल-जुलकर सुलझाना है।
  5. तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. MP सरकार अपनी मंत्री की जांच कराएगी, उईके पर ₹1000 करोड़ घूस लेने का आरोप

मंत्री संपतिया उइके के खिलाफ पूर्व विधायक किशोर समरीते ने शिकायत की थी। इसके बाद जांच के आदेश हुए।

मंत्री संपतिया उइके के खिलाफ पूर्व विधायक किशोर समरीते ने शिकायत की थी। इसके बाद जांच के आदेश हुए।

मध्यप्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके पर 1000 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने अपने ही डिपार्टमेंट की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। चीफ इंजीनियर संजय अंधवान ने जांच के आदेश प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के बाद दिए हैं।

पूर्व विधायक किशोर समरीते ने शिकायत की: यह शिकायत बालाघाट जिले के लांजी से पूर्व विधायक किशोर समरीते ने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम 12 अप्रैल 2025 को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा गया कि एमपी में जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 30 हजार करोड़ में मंत्री संपतिया उइके ने एक हजार करोड़ रुपए कमीशन लिया है।

पढ़ें पूरी खबर…

2. तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी, रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर से नाराज

तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह। वे बजरंगदल से भी जुड़े रहे हैं। (फाइल फोटो)

तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह। वे बजरंगदल से भी जुड़े रहे हैं। (फाइल फोटो)

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों से नाराज हैं। टी. राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा;-

QuoteImage

बहुत सारे लोग चुप हैं, इसे सहमति न समझा जाए। यह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदमे जैसा है। केंद्रीय नेतृत्व फैसले पर दोबारा विचार करे।

QuoteImage

रामचंदर का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय: तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन किया। दूसरे किसी नेता ने अब तक नामांकन नहीं किया है। ऐसे में एक जुलाई को अध्यक्ष के तौर पर रामचंदर के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है।

टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज: टी राजा को 2022 में पार्टी से निलंबित किया गया था। निलंबन अक्टूबर 2023 में वापस ले लिया गया था। वे तीन बार गोशामहल से विधायक चुने गए हैं। टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 सांप्रदायिक अपराधों से जुड़े हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

3. दलित लड़की को आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी, प्रयागराज से ब्रेनवॉश कर केरल ले गए, धर्म परिवर्तन कराया

आरोपियों ने लड़की का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया।

आरोपियों ने लड़की का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया।

यूपी के प्रयागराज की नाबालिग दलित लड़की को केरल में आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा किया। उसे प्रयागराज से केरल ले गए। जबरन धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसे जिहाद के नाम से ट्रेनिंग देने लगे। इसी बीच पीड़ित वहां से भागकर रेलवे के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। केरल पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को सुरक्षित प्रयागराज भेज दिया है।​​​​​

जांच के लिए 3 टीमें बनीं, 2 गिरफ्तार: पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैफ और उसकी साथी एक नाबालिग लड़की को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं? यह गिरोह अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है? इसकी जांच के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। एटीएस ने भी आतंकी साजिश को लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराना चाहते हैं धोनी, आवेदन किया; अप्रूव होने पर अपने कोचिंग सेंटर को देंगे यह नाम

धोनी के वकीलों ने तर्क दिया कि 'कैप्टन कूल' नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है। इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है। (फाइल फोटो)

धोनी के वकीलों ने तर्क दिया कि ‘कैप्टन कूल’ नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है। इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है। (फाइल फोटो)

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है। अगर उन्हें इस शब्द के ट्रेडमार्क राइट्स मिल जाते हैं तो कैप्टन कूल शब्द का प्रयोग कोई व्यक्ति या संस्था नहीं कर सकेगी। धोनी ने 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा किया। वे कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर्स के लिए ‘कैप्टन कूल’ का उपयोग करने के लिए विशेष अधिकार चाहते हैं।

धोनी के वकीलों ने कहा;-

QuoteImage

‘कैप्टन कूल’ नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है। इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है।

QuoteImage

धोनी को फैंस ने दिया कैप्टन कूल का टैग: धोनी को कैप्टन कूल का टैग उनके फैंस और मीडिया ने दिया था। वे अपनी कप्तानी के दौरान मैदान पर काफी शांत नजर आते थे। मैच की परिस्थिति चाहे जितनी कठिन हो, धोनी ठंडे दिमाग से ही फैसले लेते थे। यही कारण था कि उन्‍हें कैप्‍टन कूल के नाम से जाना जाने लगा।

पढ़ें पूरी खबर…

5. हिमाचल में भारी बारिश- 285 सड़कें बंद, 39 की मौत; बिहार में 5 लोगों पर बिजली गिरी

हिमाचल प्रदेश में मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है। लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 285 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की भुभु जोत टनल के पास लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर 5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं।

बिहार में 5 लोगों की मौत: भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पढ़ें पूरी खबर…

6. पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची

पुरी में रविवार सुबह जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 3 की मौत हुई थी।

पुरी में रविवार सुबह जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 3 की मौत हुई थी।

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के समय मौजूद लोगों ने बताया- एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट था। एग्जिट गेट बंद कर दिया गया था। वहीं से वीआईपी एंट्री करवाई जा रही थी। आम भक्तों के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। एंबुलेंस एक किमी दूर थी। घायलों को लोग हाथों पर उठा ले गए।

भगदड़ में 3 मौतें, 50 घायल: पुरी में रविवार सुबह 4:20 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हुए। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी।

पढ़ें पूरी खबर…

7. भारतीय अफसर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में हमारे विमान तबाह हुए, दूतावास बोला- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास में तैनात कैप्टन शिव कुमार (बाएं)। (फाइल फोटो)

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास में तैनात कैप्टन शिव कुमार (बाएं)। (फाइल फोटो)

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के सैन्य अफसर कैप्टन शिव कुमार (डिफेंस अटैची) के एक बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों (डिफेंस एस्टैबलिशमेंट) पर हमला करने की अनुमति नहीं थी। उसे सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के निर्देश थे। इसी वजह से भारत ने कुछ लड़ाकू विमान खो दिए।’ कैप्टन शिव कुमार 10 जून को जकार्ता की एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत-पाक वायु युद्ध और इंडोनेशिया की सामरिक रणनीति’ विषय पर सेमिनार में बोल रहे थे।

बयान को संदर्भ से अलग पेश किया गया: इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने कहा कि डिफेंस अटैची का बयान संदर्भ से हटाकर बताया जा रहा है। उनके प्रजेंटेशन की मंशा और मूल उद्देश्य को गलत तरीके से पेश किया गया।

कांग्रेस बोली- सरकार ने देश को गुमराह किया: कांग्रेस ने केंद्र पर देश को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पहले CDS ने सिंगापुर में महत्वपूर्ण खुलासे किए। अब वरिष्ठ रक्षा अधिकारी इंडोनेशिया में ऐसे दावे करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने और विपक्ष को विश्वास में लेने से क्यों इनकार कर रहे हैं?

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- मस्क स्मार्ट हैं, लेकिन उनकी नाराजगी गलत: टेस्ला CEO ने अमेरिकी टैक्स बिल को विनाशकारी बताया था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: अहमदाबाद विमान हादसे का फोटो-वीडियो इन्वेस्टिगेशन: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर में टेकऑफ के समय तक सबकुछ ठीक था (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बिजनेस: GST के 8 साल पूरे: पिछले 5 सालों में दोगुनी हुई टैक्स वसूली; 2024-25 में हर महीने ₹1.84 लाख करोड़ टैक्स कलेक्शन (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क मेयर उम्मीदवार ममदानी ने हाथ से खाना खाया: भारतवंशी नेता से बोले अमेरिकी सांसद- तौर-तरीके सीखो या अपने पिछड़े देश जाओ (पढ़ें पूरी खबर)
  5. महाराष्ट्र: उद्धव बोले-विपक्ष की वजह से हिंदी पर फैसला वापस हुआ: मराठी एकता ने विरोधियों के सिर फोड़े, 5 जुलाई को विजय उत्सव मनाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: कोलकाता गैंगरेप की CBI जांच कराने के लिए याचिका दायर: एजुकेशन इंस्टीट्यूट में सिविल वॉलेंटियर के तैनाती की भी मांग (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ईरान के धर्मगुरु का ट्रम्प और नेतन्याहू के खिलाफ फतवा: बोले- इन्हें पछताने पर मजबूर कर दो; मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

इंदौर के शख्स ने सोने से सजा दिया पूरा घर, 24 कैरेट गोल्ड से बना मंदिर

वायरल वीडियो में घर के फर्नीचर, स्विच बोर्ड, दीवारें, छत और सिंक भी सोने का है।

वायरल वीडियो में घर के फर्नीचर, स्विच बोर्ड, दीवारें, छत और सिंक भी सोने का है।

मध्यप्रदेश के इंदौर के एक शख्स ने अपना पूरा घर 24 कैरेट सोने से सजा दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में घर के फर्नीचर, स्विच बोर्ड, दीवारें, छत और सिंक भी सोने का है। आलीशान बंगले में 10 बेडरूम, सोने का मंदिर और गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 1936 की विंटेज मर्सिडीज भी शामिल है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

सिंह राशि वालों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी और करियर में तरक्की मिल सकती है। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top