IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides | हिमाचल में अब तक 75 की मौत: झारखंड में कोयला खदान धसकी, 4 मजदूर मरे; MP में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हुए हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

झारखंड में शनिवार में तेज बारिश हुई। रामगढ़ जिले के महुआ टांगरी में सुबह के वक्त अवैध कोयला खदान धंसक गई। घटना में 4 लोगों की मौत हुई और 4 घायल हो गए। राज्य में सोमवार सुबह तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित है।

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। श्योपुर जिले में क्वारी नदी का वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है, पानी नदी किनारे बने गांवों में जा रहा है।

यूपी के मिर्जापुर में लगातार बारिश से शनिवार दोपहर पहाड़ दरके। रीवा नेशनल हाईवे पर एक किमी के दायरे में 6 जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ। काशी में महाश्मशान मणिकर्णिका घाट गंगा में आधा डूबा है। अब छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा।

4 दिन में गंगा का जलस्तर 15 फीट बढ़कर 62.63 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 8.63 मीटर कम है। आज 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में खेड़ के रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड हुआ। 15 दिनों में यह तीसरी घटना है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में खेड़ के रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड हुआ। 15 दिनों में यह तीसरी घटना है।

एमपी के मंडला में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

एमपी के मंडला में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया में सड़क के ऊपर से बहता नदी का पानी।

मध्य प्रदेश के दतिया में सड़क के ऊपर से बहता नदी का पानी।

महाराष्ट्र के भिवंडी में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

महाराष्ट्र के भिवंडी में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा उफान पर है। नदी में डूबे कई मंदिर।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा उफान पर है। नदी में डूबे कई मंदिर।

राजस्थान के सवाई माधौपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया।

राजस्थान के सवाई माधौपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया।

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल भारी ढह गया।

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल भारी ढह गया।

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 इंच तक पानी गिरेगा

बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में सबसे ज्यादा खतरा है। शनिवार को शिवपुरी, शहडोल, नरसिंहपुर, श्योपुर में कई गांव और शहर जलमग्न हो गए। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बही तो उमरिया के जौहिला डैम के गेट खोलने पड़े।

रविवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। दोपहर में जबलपुर के बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे। 5000 क्यूमेक जल निकासी होगी, जिससे नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फीट पानी की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की 4 तस्वीरें…

शिवपुरी में बैराड के कई गांवों में बाढ़ आ गई। जोराई गांव में गाड़ियां पानी में डूब गईं।

शिवपुरी में बैराड के कई गांवों में बाढ़ आ गई। जोराई गांव में गाड़ियां पानी में डूब गईं।

नरसिंहपुर में गोटेगांव के श्रीनगर दतला नाला और ऊमर नदी उफान पर हैं। श्रीनगर से उमरिया मार्ग बाधित हो गया।

नरसिंहपुर में गोटेगांव के श्रीनगर दतला नाला और ऊमर नदी उफान पर हैं। श्रीनगर से उमरिया मार्ग बाधित हो गया।

मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। माहिष्मति घाट के पास रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। माहिष्मति घाट के पास रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

उमरिया में शनिवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।

उमरिया में शनिवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज, 13 में यलो अलर्ट; जुलाई में 139 फीसदी ज्यादा बादल बरसे

पंजाब में मानसून का नया दौर शुरू हो चुका है। आज राज्यभर में बारिश के आसार बन रहे हैं। बीती रात लुधियाना, पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

राज्य में जुलाई महीने के पहले पांच दिनों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 49 मिमी बारिश हुई है। जबकि इन पांच दिनों में सामान्यता 20.5 मिमी बारिश होती है। इस अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 139 फीसदी अधिक बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; सासाराम में बिजली से 2 की मौत

मौसम विभाग ने आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। बाकी 20 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

शनिवार को अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। पटना में तेज धूप के बाद शाम में तेज बारिश शुरू हो गई। सासाराम में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम की 2 तस्वीरें…

अररिया में शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट हो गई।

अररिया में शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट हो गई।

मुंगेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। लोगों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मुंगेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। लोगों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (6 जुलाई) हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। 10 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में आज के मौसम की स्थिति…

  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
  • उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
  • राजस्थान बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और जबलपुर जैसे जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 7 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्य शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top