Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (8 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष और सिंह राशि के लोग परिवार में तालमेल बनाने की कोशिश करें, तुला राशि के लोग गलतफहमियां दूर करें

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (8 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 8 जुलाई को मेष राशि के लोगों के प्रयासों को प्रशंसा मिलेगी। बुजुग्रों का आशीर्वाद मिलेगा। वृष और सिंह राशि के लोगों को परिवार में तालमेल बनाना होगा, वर्ना बात बिगड़ सकती है। तुला राशि के लोगों को गलतफहमियों से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए मंगलवार कैसा रह सकता है…

मेष – सिक्स ऑफ वांड्स

आज का दिन जीत, सम्मान और सामाजिक सराहना का प्रतीक रहेगा। परिवार में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी और किसी सदस्य को आपकी उपलब्धि पर गर्व होगा। बच्चों के समक्ष आप प्रेरणा बन सकते हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक योजना सफल होगी या आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में किसी बड़ी डील, क्लाइंट या प्रोजेक्ट से प्रशंसा और लाभ प्राप्त होगा। घर का वातावरण उत्साह से भरा रहेगा।

करियर

कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल हो सकता है, जिससे वरिष्ठों का विश्वास और सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। प्रमोशन, सम्मान या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र, राजनीति, लीडरशिप या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें विशेष पहचान मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता आज आपको आगे ले जाएगी।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आज आत्मविश्वास और संतुलन बना रहेगा। आप अपने साथी के लिए गर्व का विषय बन सकते हैं। विवाहित लोगों को रिश्ते में भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सिंगल लोगों को किसी आकर्षक और सफल व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आज रिश्तों में भरोसा और सार्वजनिक स्वीकृति बढ़ेगी।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से भी आप संतुलित और प्रसन्नचित्त रहेंगे। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या ठीक हो सकती है। खेल, व्यायाम या योग से अतिरिक्त लाभ मिलेगा। दिनचर्या में अनुशासन और आत्म-प्रेरणा स्वास्थ्य को और सुदृढ़ बनाएगी।

लकी रंग – बैज

लकी नंबर – 3

वृषभ – फाइव ऑफ वांड्स

आज का दिन संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और विचारों के टकराव से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर सभी की राय अलग-अलग हो सकती है, जिससे बहस या असहमति का माहौल बनेगा। बच्चों के व्यवहार या पढ़ाई को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्गों से बातचीत में धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक रूप से कोई निर्णय लेने में विलंब या परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। साथियों में तालमेल की कमी या नेतृत्व को चुनौती मिल सकती है। घर का वातावरण थोड़ा अस्थिर और विचारों से भरा रहेगा।

करियर

सहकर्मियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या आपकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। प्रमोशन या किसी नए अवसर के लिए अन्य उम्मीदवारों से मुकाबला होगा। कार्यस्थल पर अपनी बात मजबूती से कहना जरूरी है, लेकिन अहंकार से बचें। टीमवर्क में धैर्य और स्पष्टता बरतनी चाहिए।

प्रेम

प्रेम संबंधों में वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। आप और आपका साथी किसी बात को लेकर एक मत नहीं हो सकते। विवाहित लोगों के रिश्तों में ईगो टकरा सकता है, सुनने और समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को अपने भाव प्रकट करने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि सामने वाला भ्रमित हो सकता है।

स्वास्थ्य

मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन या थकान हो सकती है। रक्तचाप संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शारीरिक व्यायाम, गहरी सांस और शांत वातावरण से राहत मिलेगी। दिनचर्या को संतुलित रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें।

लकी रंग – ओलिव ग्रीन

लकी नंबर – 4

मिथुन – किंग ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक संतुलन, समझदारी और धैर्य से भरा रहेगा। परिवार में आपकी भूमिका एक मार्गदर्शक और शांत समाधानकर्ता की होगी। बुजुर्गों को आपकी सहानुभूति और परिपक्वता से सुकून मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई भावनात्मक निर्णय लेना पड़ सकता है, जैसे किसी की सहायता करना या साझेदारी में निवेश करना। व्यापार में क्लाइंट्स या कर्मचारियों से बेहतर संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक वातावरण स्नेह, समझ और परिपक्वता से संतुलित रहेगा।

करियर

भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संयम से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी समझदारी की प्रशंसा कर सकता है। वरिष्ठों को आपकी संतुलित निर्णय शक्ति प्रभावित कर सकती है। जो लोग परामर्श, काउंसलिंग, शिक्षण या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी। आज आप नेतृत्व के साथ सहानुभूति भी प्रदर्शित करेंगे।

प्रेम

प्रेम संबंधों में परिपक्वता, भावनात्मक समर्थन और समझ का आदान-प्रदान होगा। विवाहित लोगों के बीच आज का दिन आत्मीय बातचीत और गहराई से जुड़ाव का है। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो भावुक, समझदार और स्थिर स्वभाव का हो सकता है। किसी रिश्ते में आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत होगी आपकी बातों का गहरा असर पड़ेगा।

स्वास्थ्य

आप खुद को शांत, स्थिर और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। हृदय, रक्तचाप या मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। योग, ध्यान और पानी का सेवन अधिक करने से आपको शारीरिक और मानसिक शांति मिलेगी।

लकी रंग – रॉयल ब्लू

लकी नंबर – 2

कर्क – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में कोई अप्रत्याशित बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। बच्चों के व्यवहार या निर्णय से निराशा हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत या किसी पुराने विवाद से जुड़ी पीड़ा फिर से उभर सकती है। आर्थिक रूप से कोई नुकसान, कर्ज या ठगी जैसी स्थिति सामने आ सकती है। व्यापार में किसी योजना का असफल होना या साझेदारी में टूट का योग है। पारिवारिक माहौल भावनात्मक रूप से भारी और चुप्पी भरा रह सकता है।

करियर

किसी प्रोजेक्ट, पद या अवसर का अंत हो सकता है, जिससे गहरा प्रभाव पड़ेगा। ट्रांसफर, नौकरी छूटने की आशंका या टीम से अलगाव संभव है। सहकर्मियों या वरिष्ठों से विश्वासघात जैसा अनुभव हो सकता है, लेकिन ये स्थिति आपको नया काम प्रारंभ के लिए आवश्यक अनुभव और स्पष्टता दे सकती है। पुराने विचारों या असफलताओं को पीछे छोड़ने का समय है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में किसी रिश्ते का अंत, विश्वासघात या गहरा मनमुटाव संभव है। आप या आपका साथी भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच भी किसी बात पर गंभीर दरार या असहमति हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी पुराने रिश्ते की कड़वी याद या असफल प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है। ये भावनात्मक उपचार का समय है।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से चिंता, डिप्रेशन या हताशा की भावना हावी रह सकती है। नींद में कमी, सुस्ती या भावनात्मक खालीपन हो सकता है। आज विश्राम, चिकित्सीय सलाह और अपने मन को संभालना आवश्यक है। ध्यान और सकारात्मक सोच से धीरे-धीरे सुधार होगा।

लकी रंग – डीप ग्रे

लकी नंबर – 6

सिंह – ऐट ऑफ कप्स

परिवार में किसी बात से मन हट सकता है या किसी करीबी की उदासीनता आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। बच्चों से संबंधित कोई बात आपके निर्णय को प्रभावित कर सकती है। बुजुर्गों से विचारों में टकराव संभव है। आर्थिक रूप से कोई अवसर छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं, क्योंकि वह आपको संतुष्टि नहीं देगा। व्यापार में किसी साझेदारी, परियोजना या दिशा को छोड़कर नए रास्ते की ओर बढ़ने का संकेत है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा निराश रहेगा।

करियर

किसी स्थिर या सुरक्षित विकल्प को त्याग सकते हैं, क्योंकि वह आपको आत्मिक संतुष्टि नहीं दे रहा है। कार्यस्थल पर एकरसता या आंतरिक बेचैनी महसूस हो सकती है। कुछ लोग नौकरी छोड़ने, स्थान परिवर्तन या करियर बदलने का मन बना सकते हैं। ये समय नए विकल्पों की तलाश, आत्ममूल्यांकन और गहरी सोच का है। निर्णय जल्दबाजी में न लें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में दूरी, मोहभंग या भावनात्मक अलगाव की स्थिति आ सकती है। आप या आपका साथी एक-दूसरे से कुछ समय की दूरी चाह सकते हैं। विवाहित लोगों को संबंध में ठहराव या पुरानी बातें परेशान कर सकती हैं। सिंगल लोगों को किसी पुराने रिश्ते की स्मृति या अधूरा भावनात्मक जुड़ाव निराश कर सकता है। आज रिश्तों में स्पष्टता और आत्मचिंतन जरूरी है।

स्वास्थ्य

नींद की कमी, भूख में बदलाव या बार-बार थकान का अनुभव हो सकता है। स्वयं की देखभाल, ध्यान और खुलकर भावनाओं को समझने से राहत मिलेगी। आज स्वयं को मानसिक रूप से संभालना, कुछ समय अकेले बिताना और आत्म-संवाद जरूरी होगा।

लकी रंग –ब्लैक

लकी नंबर – 8

कन्या – जजमेंट

आज का दिन आत्म मूल्यांकन, पुरानी परिस्थितियों से बाहर निकलने और नई शुरुआत का है। परिवार में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है या किसी सदस्य के जीवन में बड़ा मोड़ आ सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय या परिणाम सामने आ सकता है। बुजुर्गों की सलाह किसी उलझन का समाधान दे सकती है। आर्थिक रूप से पुराने निवेश या प्रयासों का फल अब मिलने लगेगा। व्यापार में अतीत की गलतियों से सीख लेकर आप नया मोड़ या दिशा चुन सकते हैं।

करियर

अनुभवों से मिली सीख अब लाभकारी सिद्ध होगी। कोई ऐसा कार्य जो लंबे समय से अटका हुआ था, अब गति पकड़ सकता है। पूर्व नियोक्ता या संस्था से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़े परिणाम सामने आ सकते हैं। फील्ड बदलने या काम में नयापन लाने का समय है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आपसी गलतफहमियों से ऊपर उठने और क्षमा के साथ रिश्ते को नया जीवन देने का संकेत है। विवाहित लोगों को रिश्तों में आत्मनिरीक्षण करना होगा, सही संवाद से संबंध गहरा हो सकता है। सिंगल लोगों को कोई पुराना रिश्ता दोबारा संपर्क कर सकता है, जिससे पुनर्मिलन की संभावना बनेगी।

स्वास्थ्य

अपनी दिनचर्या, सोच और आदतों की समीक्षा करके स्वास्थ्य को लेकर नया संकल्प ले सकते हैं। पुरानी बुरी आदतों से छुटकारा पाने और जीवनशैली बदलने का ये आदर्श समय है। योग और ध्यान आपके भीतर नई ऊर्जा भर सकते हैं।

लकी रंग – पर्ल व्हाइट

लकी नंबर – 2

तुला – द मून

परिवार में कोई बात स्पष्ट नहीं होगी, जिससे गलतफहमी या शंका का माहौल बन सकता है। बच्चों के व्यवहार में बदलाव आपको चिंतित कर सकते हैं, लेकिन पूरा सच जानना आवश्यक होगा। बुजुर्ग किसी पुराने डर या सपने के बारे में बात कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कोई प्रस्ताव या लेन-देन धोखे का रूप ले सकता है, नए सौदे की सतर्कता से जांच करें। व्यापार में आज किसी व्यक्ति या योजना पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पारिवारिक माहौल भावनात्मक रूप से असमंजसपूर्ण रहेगा।

करियर

भ्रम या छिपी प्रतिस्पर्धा आपको असहज कर सकती है। कोई सहकर्मी या वरिष्ठ आपके विरुद्ध योजनाएं बना सकता है। आप अपने कार्य को लेकर आश्वस्त नहीं होंगे, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। यदि आप नई नौकरी या प्रस्ताव की ओर बढ़ रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी लें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में अनिश्चितता, छिपी बातें या भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है। आप या आपका साथी पूरी सच्चाई न बताकर रिश्ते को भ्रम में डाल सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच आज कोई पुरानी बात या गलतफहमी तकरार का कारण बन सकती है। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति की सच्चाई जानने में समय लग सकता है, भावनाओं में बहने से बचें।

स्वास्थ्य

आपको अवचेतन मन की गहराई से भावनाओं को समझने की जरूरत है। बार-बार डरावने सपने, बेचैनी या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ध्यान, से राहत मिल सकती है।

लकी रंग – व्हाइट

लकी नंबर – 6

वृश्चिक – ऐट ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में आप अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन आपके समर्पण को सराहा जाएगा। बच्चों को आपकी लगन से प्रेरणा मिलेगी। बुजुर्ग आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से किसी पुराने निवेश का फल मिल सकता है या नई योजना पर गंभीरता से काम शुरू हो सकता है। व्यापार में गुणवत्ता और निरंतरता पर ध्यान देना लाभ देगा। पारिवारिक वातावरण शांत और प्रगति से भरा रहेगा, लेकिन समय संतुलन बनाकर बिताना आवश्यक होगा।

करियर

पूरी लगन और फोकस के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। कोई विशेष प्रोजेक्ट या कौशल प्रशिक्षण आज लाभ देगा। आपकी मेहनत अब रंग लाने लगी है और वरिष्ठ आपके समर्पण से प्रभावित हो सकते हैं। प्रमोशन या वेतनवृद्धि का आधार आपकी निरंतर मेहनत बनेगी। जो लोग नया काम या स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, उनके लिए यह समय मजबूत नींव बनाने का है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आप भावनाओं से अधिक स्थायित्व और भरोसे को प्राथमिकता देंगे। आप या आपका साथी रिश्ते को संवारने में गंभीरता दिखा सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच व्यस्तता के बाद भी सहयोग और आदर बना रहेगा। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो मेहनती, स्थिर और वफादार हो। आज प्रेम में दिखावे से अधिक व्यवहार की भूमिका होगी।

स्वास्थ्य

गर्दन या आंखों में हल्की परेशानी हो सकती है, विशेषकर यदि आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं। संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और शरीर को आराम देना जरूरी होगा। ध्यान और योग से मानसिक फोकस और स्थिरता बनी रहेगी।

लकी रंग – ब्राउन

लकी नंबर – 7

धनु – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में कोई सदस्य कोई बात छिपा सकता है या आप स्वयं किसी निजी निर्णय को साझा नहीं करना चाहेंगे। बुजुर्गों को किसी बात की भनक लग सकती है, जिससे बात बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में कोई धोखाधड़ी, अधूरी जानकारी या दस्तावेज से जुड़ी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापार में साझेदार या प्रतियोगी की हरकतों पर नजर रखें, सावधानी और गोपनीयता बनाए रखें। पारिवारिक माहौल में विश्वास और पारदर्शिता जरूरी होगी।

करियर

आज कार्यस्थल पर गुप्त राजनीति चल सकती है, इसलिए अपने विचार और योजनाएं सबके सामने जाहिर न करें। जो लोग नई नौकरी या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी रणनीति छिपाकर रखनी होगी। दस्तावेजों और ईमेल की जांच अच्छी तरह करें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में कुछ छिपी बातें या अधूरी सच्चाइयां परेशानी खड़ी कर सकती है। आप या आपका साथी किसी बात को छिपा सकता है या संदेह उत्पन्न हो सकता है। विवाहित लोगों को विश्वास की परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से सावधान रहना होगा, जो ईमानदार न हो। आज रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्ट संवाद जरूरी है।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से बेचैनी, संशय और नींद की कमी महसूस हो सकती है। पेट, तंत्रिका या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी को अनदेखा न करें। डॉक्टरी सलाह लेना और नियमित चेकअप कराना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी दूसरों से न छिपाएं।

लकी रंग – रोज पिंक

लकी नंबर – 5

मकर – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में आप किसी की मदद कर सकते हैं या किसी से भावनात्मक या आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। बच्चों की जरूरतों या पढ़ाई में निवेश की योजना बन सकती है। बुजुर्गों के लिए कुछ विशेष सुविधा या ध्यान देने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से कोई उधार दिया या लिया जा सकता है, लेकिन इसमें संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार में कर्ज, निवेश या किसी को सपोर्ट देना लाभदायक रहेगा। घर का वातावरण आपसी सहयोग, सम्मान और स्थिरता से भरा रहेगा।

करियर

वरिष्ठ अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं या कोई सहकर्मी आपकी मेहनत का मूल्य समझेगा। आप खुद भी किसी जूनियर या जरूरतमंद सहयोगी की सहायता कर सकते हैं। जो लोग एनजीओ, सेवा, काउंसलिंग या मानव संसाधन से जुड़े हैं, उन्हें खास संतोष और सफलता मिल सकती है। आज विनम्रता और सहयोग से लाभ मिलेगा।

प्रेम

प्रेम संबंधों में संतुलन और परस्पर सहायता का भाव रहेगा। आप या आपका साथी एक-दूसरे के लिए भावनात्मक और व्यावहारिक रूप से मददगार सिद्ध होंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की किसी जरूरत को पूरा करने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो सहृदय, दयालु और संतुलित हो। रिश्तों में धन के लेन-देन का संतुलन जरूरी रहेगा।

स्वास्थ्य

रक्तचाप, शुगर या थकान से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना होगा। संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और आत्म-संयम से स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। खुद पर और दूसरों पर ध्यान देने का दिन है।

लकी रंग – लैवेंडर

लकी नंबर – 3

कुंभ – टू ऑफ वांड्स

परिवार में कोई यात्रा, स्थान परिवर्तन या भविष्य से जुड़ा निर्णय चर्चा में आ सकता है। बच्चों के करियर या पढ़ाई को लेकर नई संभावनाओं पर विचार होगा। बुजुर्गों से किसी पुराने अनुभव पर मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक रूप से कोई योजना या प्रस्ताव आप विदेश या दूर के संपर्कों से जोड़ सकता है। व्यापार में विस्तार, नई साझेदारी या विदेशी डील की बात हो सकती है। पारिवारिक वातावरण आशाओं, योजनाओं और सकारात्मक भविष्य दृष्टि से भरा रहेगा।

करियर

किसी नए विकल्प या दिशा पर सोच-विचार कर सकते हैं। आप वर्तमान कार्य से संतुष्ट होकर आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं। विदेश में नौकरी, उच्च पद या स्वतंत्र व्यवसाय की संभावना बन रही है। यदि आप इंटरव्यू या ट्रांसफर की प्रतीक्षा में हैं तो जल्द ही उत्तर मिलेगा। यह दिन दीर्घकालिक सोच, रणनीति और साहसिक निर्णयों का है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में कोई साझा योजना, जैसे भविष्य का लक्ष्य, विवाह या साथ रहने की चर्चा हो सकती है। आप या आपका साथी किसी लंबी दूरी के रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय ले सकता है। विवाहित लोगों को किसी नई जगह जाने या परिवार विस्तार को लेकर बात करनी पड़ सकती है। सिंगल लोगों को कोई ऐसा साथी मिल सकता है, जो दूर स्थान से जुड़ा हो या भविष्य के लिए स्पष्ट सोच रखता हो।

स्वास्थ्य

यात्रा, खानपान या दिनचर्या में बदलाव से छोटी समस्याएं संभव हैं, जैसे थकावट, नींद की कमी या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें। आज शरीर को यात्रा या नई रूटीन के अनुसार ढालने के लिए पोषण और हाइड्रेशन पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

लकी रंग –मस्टर्ड येलो

लकी नंबर – 1

मीन – एट ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में किसी निर्णय को लेकर आप असहाय महसूस कर सकते हैं या किसी की बातों में उलझकर मौन रह सकते हैं। बच्चों से जुड़ा कोई मामला आपकी चिंता का कारण बन सकता है, लेकिन आप अपनी बात खुलकर नहीं रख पाएंगे। बुजुर्गों से विचारों का टकराव मौन तनाव का रूप ले सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्वयं पर भरोसा न कर पाने से कोई महत्वपूर्ण मौका चूक सकते हैं। व्यापार में डर या अनिश्चितता आपको निर्णय लेने से रोक सकती है। पारिवारिक वातावरण में मौन, असहजता और अंतर्मन की उलझन बनी रह सकती है।

करियर

किसी कार्य या निर्णय को लेकर असमंजस में फंस सकते हैं। एक तरफ अवसर है तो दूसरी तरफ भय या संदेह। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं, जिससे तरक्की रुक सकती है। सहकर्मियों या अधिकारियों के दबाव में आकर निर्णय टालना पड़ सकता है। आज आपको डर को पार कर साहसिक कदम उठाने की आवश्यकता है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में मौन, दूरी और भावनात्मक असहायता हावी हो सकती है। आप या आपका साथी दिल की बात खुलकर कह नहीं पा रहे हैं। पुराने आघात या असुरक्षा की भावना रिश्तों में बाधा बन सकती है। विवाहित लोगों को संबंध में बंधन या दबाव महसूस हो सकता है। सिंगल लोगों को कोई पसंद तो है, लेकिन वे अपनी भावना व्यक्त करने में झिझक सकते हैं।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य में मानसिक तनाव, सिरदर्द, अनिद्रा या मांसपेशियों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान, योग और थैरपी आपकी मदद कर सकते हैं।

लकी रंग – हल्का बैंगनी

लकी नंबर – 2

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top