[ad_1]
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आस-पास के इलाकों में करीब 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
महाराष्ट्र की जेलों में क्षमता से 12 हजार ज्यादा कैदी बंद, मुंबई सेंट्रल जेल में तीन गुना ज्यादा बंदी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य की 60 जेलों में 39 हजार 527 कैदी थे, जबकि उनकी क्षमता 27 हजार 184 कैदियों की है। ये आंकड़े मई, 2025 तक के हैं।
राज्य विधान परिषद में बुधवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में फडणवीस ने कहा कि मुंबई सेंट्रल जेल की क्षमता 999 कैदियों की है, लेकिन वहां क्षमता से तीन गुना ज्यादा (3268) कैदी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नई जेलें बनवा रही है। साथ ही मौजूदा जेलों में नए बैरक जोड़कर कैदियों के लिए जगह भी बढ़ाई जा रही है। इससे 17 हजार 110 कैदियों के लिए जगह बनेगी। दिल्ली CM के सरकारी आवास के रेनोवेशन का टेंडर रद्द

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया। रेनोवेशन में बिजली के तारों, फिटिंग, फिक्सचर बदलना और बिजली से जुड़े कई तरह के काम शामिल था।
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया था टेंडर में 14 AC, 5 LCD टीवी (4 55-इंच और 1 65-इंच), LCD डिस्प्ले वाला 10 लीटर का माइक्रोवेव ओवन, गीजर, नई बिजली की वायरिंग, LED फिटिंग और बहुत कुछ शामिल था।
[ad_2]
Source link