Shivpuri Village Well Death Mystery; Mother | Son Daughter | कुएं में मिले मां, बेटी और बेटे के शव: पति शिवपुरी से मथुरा गया था; दो दिन पहले मेकअप का सामान लाने को कहा था – Shivpuri News

[ad_1]

पिंकी बघेल, बेटी रुचिका और बेटे आनंद की लाश घर के सामने वाले कुएं से मिली हैं।

शिवपुरी में कुएं से मां और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। मामला बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव में गुरुवार सुबह का है। मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), बेटी रुचिका (4) और बेटे आनंद (8 माह) के रूप में हुई है।

.

ग्रामीणों की नजर गुरुवार सुबह जब कुएं में पड़ी तो शव दिखे। उन्होंने बैराड़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर शिवपुरी जिला अस्पताल भिजवाया।

महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गया था। उससे दो दिन पहले बात हुई थी, तब पिंकी ने मेकअप का सामान लाने को कहा था।

रामनिवास ने बताया कि वह अपने साले और साढ़ू के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने उत्तर प्रदेश के मथुरा गया था। बुधवार रात को लौटने के बाद साले के घर रुक गया। सुबह जब यह सूचना मिली तो तुरंत गांव पहुंचा।

उसने कहा- पत्नी पिंकी का न तो घर में, न बाहर किसी से कोई विवाद था। समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ?

पिंकी बघेल और उसके दोनों बच्चों की लाश कुएं में मिली हैं।

पिंकी बघेल और उसके दोनों बच्चों की लाश कुएं में मिली हैं।

सबसे पहले 8 साल के बच्चे का शव दिखा महिला की सास विपत्ति बाई ने सुबह साढ़े तीन बजे उठकर देखा था, तब पिंकी अपने दो बच्चों के साथ कमरे में नहीं थी। सुबह जब परिजन ने तलाश किया तो सास को कुएं पर पिंकी की चप्पल मिली। कुएं में झांकने पर आनंद का शव उतराता दिखा। ग्रामीणों ने कुएं में कांटा डाला, तब तक पिंकी का शव भी ऊपर आ चुका था। पिंकी की बेटी का शव कांटे की मदद से ढूंढा गया।

परिजन बोले- स्वभाव से चिड़चिड़ी थी पिंकी परिजन का कहना है कि पिंकी स्वभाव से चिड़चिड़ी थी। रामनिवास बघेल 5 भाई हैं। सभी के परिवार अलग-अलग पड़ोस में रहते हैं। रामनिवास पिछले 6 दिन से अपने साढ़ू सालों के साथ धार्मिक यात्रा पर था। रामनिवास के मुताबिक दो दिन पहले पत्नी से बात हुई थी। उसने पाउडर मेकअप का सामान लाने को कहा था। इसके बाद बात नहीं हुई। पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव के साथ रामनिवास नहीं आया।

पुलिस परिजन के मोबाइल की कॉल डिटेल भी जांच रही है।

पुलिस परिजन के मोबाइल की कॉल डिटेल भी जांच रही है।

परिजन की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। आत्महत्या, हादसा या हत्या, तीनों पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस परिजन के बयानों के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

कौशल ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

ये खबर भी पढे़ं…

कुएं में गैस रिसी, 5 लोगों की मौत

गुना में कुएं में गिरे बछड़े को निकालने उतरे 6 लोगों में से पांच की मौत हो गई। एक युवक हादसे से पहले खुद कुएं से बाहर आ चुका था। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे पांचों शव को कुएं से निकाला। SDERF टीम के मुताबिक, कुएं में करीब 12 फीट पानी है। जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top