- Hindi News
- National
- Imd Rainfall Latest Live Update Delhi Ncr Mp Up Rajasthan Haryana Monsoon 12 July
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज यूपी, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 18 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खतरा बहुत बढ़ गया है। राज्य में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है।
हिमाचल में 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। 22 बार बादल फटने और 17 बार लैंडस्लाइड हुआ है। राज्य को 20 जून से 10 जुलाई तक ₹751 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में भी पानी भरा।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

तस्वीर राजस्थान के बीकानेर की है। यहां तेज बारिश के कारण सड़कों पर 2-3 फीट पानी भरा।

तस्वीर हिमाचल के शिमला की है। एक पेड़ उखड़ कर सड़क पर आ गिरा।

कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश से बचने के लिए महिलाओं ने सिर पॉलिथीन से ढंका।

दिल्ली में बारिश के बचने के लिए छाते की मदद लेते नजर आए पुलिसकर्मी।

लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; बीकानेर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा

मौसम विभाग ने शनिवार को 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई।
धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सीकर के श्रीमाधोपुर में शहर के पुराने बस स्टैंड के पास दुकानों में पानी घुस गया।फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा। झुंझुनूं के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश-जलभराव की तस्वीरें…

कोटपूतली के नारेहड़ा गांव में बारिश के बाद जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन घुटनों तक भरे पानी के बीच से बच्चों को पीठ पर बैठाकर स्कूल ले जाते दिखे।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

फलोदी में शुक्रवार देर शाम बारिश के बाद सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा।
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MP के पूर्वी हिस्से में बाढ़ जैसे हालात; सिवनी में 9 घंटे में गिरा साढ़े 6 इंच पानी

मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना, कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे।
सिवनी में 9 घंटे में ही साढ़े 6 इंच पानी गिर गया। 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों में अति भारी और 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रेस्क्यू टीम के सदस्य।

सीधी में भारी बारिश के चलते घरों में पानी भर गया।

खजुराहो में फोरलेन पर 3 फीट तक पानी भर गया।

शिवपुरी का हरसी बांध ओवरफ्लो होने लगा है।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार में 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; आज किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं

बिहार में मानसून की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिलों में मौसम सामान्य यानी शुष्क बना रहेगा। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोग दिनभर बेचैनी महसूस करेंगे।
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें…
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब में मानसून सुस्त पड़ा, अगले 5 दिन बारिश नहीं

पंजाब में बीते 24 घंटों में बारिश देखने को नहीं मिली है। आने वाले 5 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राज्य में कुछ दिन मानसून अब सुस्त रहेगा, बारिश के आसार भी कम हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी भी होगी और उमस लोगों को परेशान भी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों बारिश ना होने के कारण तापमान में उछाल देखने को मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; राज्य में अब तक 50 प्रतिशत ज्यादा बरसात

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। अब तक प्रदेश में औसतन 148.9mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 99.5mm बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
13 जुलाई को कैसे रहेगा मौसम
- उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में तेज बारिश हो सकती है। बिजली भी गिर सकती है।
- दिल्ली-एनसीआर में 13 जुलाई की रात से 14 जुलाई की सुबह तेज बारिश की स्थिति रह सकती है। राजस्थान में पूर्वी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, कोटा जैसे जिले शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी रह सकती है। शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा जिलों में 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने का आशंका रहेगी।
- छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी गई है।
- पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट की उम्मीद है। लैंडस्लाइड हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही लैंडस्लाइड और बाढ़ का भी खतरा है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है
- पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना कम है। लेकिन बारिश होती रहेगी। दिन का तपमान 30°C के पार रहेगी। बिहार में भी हल्की बारिश रहेगी। लेकिन बिजली गिरने की अलर्ट है।
- महाराष्ट्र, गोवा में बहुत तेज बारिश हो सकती है। कर्नाटक में भी तेज बारिश होगी। केरल में हल्की से तेज बारिश का आशंका है। साउथ इंडिया के अन्य राज्यों का भी यही हाल रहेगा।
- पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना है।
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
