Punjab AAP MLA Anmol Gagan Mann Resign Update | CM Bhagwant Mann | पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा: CM मान पार्टी मीटिंग बुलाएंगे; 5 मिनट में MSP के बयान से सुर्खियों में आई थी अनमोल – Punjab News

[ad_1]

अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्प

.

मशहूर पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘5 मिनट में MSP’ देने वाली बात कहकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक बनीं। इसके बाद उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया, लेकिन 2024 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

अनमोल ने मंच कहा था कि कुछ अधिकारी उनके नाम का इस्तेमाल करके रिश्वत ले रहे हैं। इसके अलावा, उनके इस्तीफे के ठीक एक दिन पहले खरड़ से चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणजीत सिंह गिल की AAP में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अनमोल इसके खिलाफ हैं।

उधर, उनके इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- ‘मुझे अनमोल के इस्तीफे को लेकर सीमित जानकारी मिली है। पार्टी जल्द ही एक मीटिंग बुलाएगी और इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अनमोल गगन मान।- फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अनमोल गगन मान।- फाइल फोटो

अब जानते हैं अनमोल गगन मान के इस्तीफे की संभावित वजहें…

  • हलके से दूरी बनाई: 2022 में विधायक बनने के बाद से अनमोल गगन मान के पारिवारिक सदस्य ही हलका संभाल रहे हैं। उनके पिता और भाई ही सारे काम देखते हैं। हलके में वह कम सक्रिय दिखती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मुद्दा उठाया था कि हलके में काम नहीं हो रहे हैं। 2024 में शादी होने के बाद तो उन्होंने राजनीति से बिल्कुल दूरी बना ली। हालांकि खरड़ नगर कौंसिल के प्रधान के चुनाव में वह एक्टिव थीं।
  • भ्रष्टाचार के आरोप, लेकिन शिकायत नहीं: सूत्रों के मुताबिक, अनमोल गगन मान पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। हालांकि, किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई। लेकिन पार्टी के अंदर इस बात को लेकर चर्चाएं बहुत हुईं। जब मामला अनमोल के पास पहुंचा, तो उन्होंने मंच से अधिकारियों को चेतावनी दी कि मेरा नाम लेकर पैसे लिए तो एक्शन होगा।
  • पार्टी में प्रभाव कम होने लगा: अनमोल कभी पार्टी के स्टार नेताओं में से एक होती थीं। मंत्री पद से छुट्टी के बाद उनकी पावर कम हो गई। सामने आया कि अधिकारियों ने भी उनकी सुननी बंद कर दी। लुधियाना में हुए उपचुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों में भी उनका नाम नहीं था, जबकि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी का थीम गाया था। 2025 में पार्टी जॉइन करने वाली सोनिया मान का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था।
  • रणजीत गिल की एंट्री से नाराज: खरड़ से अकाली दल के नेता रणजीत सिंह गिल ने 18 जुलाई को पार्टी छोड़ दी थी। शुक्रवार को अनमोल गगन मान ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। कुछ देर बाद रणजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह रणजीत गिल की एंट्री को लेकर नाराज हैं।
  • केजरीवाल से मिलकर फाइनल हुआ: चर्चा है कि अनमोल को पहले ही पता चल चुका था कि रणजीत गिल AAP में आने की कोशिश में हैं। इसलिए उन्होंने 15 जुलाई को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। ऐसा माना जा रहा है कि अनमोल ने केजरीवाल को अपने इस्तीफे के बारे में पहले ही बता दिया था।
15 जुलाई को अनमोल गगन मान ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।

15 जुलाई को अनमोल गगन मान ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।

2020 में जॉइन की थी आम आदमी पार्टी अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोट से हराकर MLA बनीं। वह आम आदमी पार्टी के उन सबसे युवा विधायकों में शामिल थीं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में जीते। अनमोल गगन मान ने पंजाब में AAP का कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था। अनमोल गगन मान का इस्तीफा अगर मंजूर हुआ तो खरड़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। ऐसे में अनमोल गगन मान की जगह रणजीत सिंह गिल यहां से AAP के उम्मीदवार हो सकते हैं।

रणजीत सिंह गिल ने 18 जुलाई को अकाली दल छोड़ दिया था। चर्चा है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

रणजीत सिंह गिल ने 18 जुलाई को अकाली दल छोड़ दिया था। चर्चा है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पिछले साल एडवोकेट से शादी की 16 जून 2024 को अनमोल गगन मान ने एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी। शहबाज सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। शादी की रस्में जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुई थीं। शहबाज सिंह का जीरकपुर में रियल एस्टेट का कारोबार भी है।

शहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं। उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं, इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी।

अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी।

मंच से कहा था- अधिकारी मेरे नाम पर पैसे ले रहे सितंबर 2024 में अनमोल ने मोहाली के नयागांव क्षेत्र में सीवरेज अथॉरिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में मंच से उन्होंने कहा था कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और आम नागरिकों या ठेकेदारों से रिश्वत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। अनमोल गगन मान ने इन अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह दावा करता है कि वह मंत्री की सिफारिश या इशारे पर रिश्वत मांग रहा है, तो जनता सीधे तौर पर उनसे संपर्क करे।

5 मिनट में MSP देने की बात कही थी विधायक बनने से पहले वह AAP की यूथ विंग की सह प्रभारी रहीं। 2021 में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बिल बनाकर सदन में पेश करें, नहीं तो इस्तीफा दें। फिर उन्होंने कहा था कि AAP सरकार बनाते ही 5 मिनट में MSP देंगे। इस बयान के बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने कहा कि हम पॉलिटिक्स में नए-्नए हैं। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top