[ad_1]
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट के सिलसिले में भेजा गया है। रिपोर्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी है। CBI ने यह रिपोर्ट मार्च 2025 में पेश की थी।
इंडिया टुडे के मुताबिक, मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने सुनवाई के दौरान निर्देश दिया, “मूल शिकायतकर्ता / पीड़ित / प्रभावित व्यक्ति को नोटिस जारी करें।” उन्होंने आगे की कार्यवाही नोटिस की तामील होने तक के लिए टाल दी। रिया को 12 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
यह नोटिस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें शिकायतकर्ता को जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर आपत्ति जताने का मौका दिया जाता है।
रिया ने 2020 में सुशांत बहनों पर केस किया था
रिया चक्रवर्ती ने इस केस में 2020 में सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉ. तरुण नाथू राम का नाम भी शामिल था।
रिया ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बिना उचित डॉक्टर की निगरानी के सुशांत के लिए प्रिस्क्रिप्शन दवाइयां मंगवाईं।

रिया का कहना था कि सुशांत को बायपोलर डिसऑर्डर था और वह इलाज में नियमित नहीं थे। वह अक्सर दवाइयां लेना बंद कर देते थे।
रिया ने शिकायत में कहा था कि मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के बावजूद, बहन ने सिर्फ मैसेज के जरिए दवाइयां मंगवा दीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस्तेमाल किया गया प्रिस्क्रिप्शन फर्जी था।

इस शिकायत में भारतीय दंड संहिता और NDPS एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं।
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया ये मामला बांद्रा में दर्ज कराया था।
इस मामले की जांच पहले मुंबई और बिहार पुलिस ने की थी, बाद में CBI ने इसे अपने हाथ में लिया। मार्च में CBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि किसी के खिलाफ आपराधिक साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।
[ad_2]
Source link