- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (2 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

2 अगस्त, शनिवार को मिथुन राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। कर्क राशि के लोगों को लीडरशिप के मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों को करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा। मीन राशि के लोग करियर में उच्च पद पर पहुंच सकते हैं। वृष राशि के लोग करियर में सावधान रहें। सिंह राशि वालों को करियर में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। वृश्चिक राशि के लोग करियर में विरोधियों से सावधान रहें। कुंभ राशि वालों को करियर में महत्वपूर्ण लेने से बचना चाहिए।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन एकाग्रता, धैर्य और लगातार कोशिश का है। आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर और केंद्रित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी व्यावहारिक सोच काम आएगी, खासकर अगर किसी लंबे समय से रुकी हुई योजना पर विचार चल रहा हो। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई स्थायी फैसला लिया जा सकता है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे मगर स्थिर प्रगति होगी। कोई भी नया निवेश सोच-समझकर करें। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने से आप पीछे नहीं हटेंगे।
करियर: आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी, हालांकि बहुत तेज प्रगति के बजाय धीरे-धीरे स्थिरता बनेगी। कोई नया प्रोजेक्ट या काम आपको सौंपा जा सकता है, जिसमें नियमितता की जरूरत होगी। जो लोग सरकारी या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उन्हें स्थिरता मिलेगी। यह समय मेहनत करने का है, फल धीरे-धीरे मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता की भावना रहेगी। आपका व्यवहार ईमानदारी और समर्पण से भरा होगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। अगर आप किसी नए संबंध की ओर बढ़ रहे हैं, तो यह रिश्ता गंभीरता की ओर जा सकता है। विवाहित लोगों के लिए यह समय भावनाओं की जगह व्यावहारिक सोच से भरा रहेगा। स्वास्थ्य: शरीर में थोड़ी थकावट या आलस रह सकता है, खासकर अगर आप लंबे समय से एक ही दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। हड्डियों या घुटनों से जुड़ी समस्या वाले लोग सतर्क रहें। आयरन और कैल्शियम वाला आहार फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 4
वृषभ – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स |
यह दिन गोपनीयता, रणनीति और सतर्क रहने की जरूरत को दिखाता है। आपके आस-पास कुछ लोग जलन रखने वाले या चालाकी से काम लेने वाले हो सकते हैं। किसी भी योजना को बताने से पहले अच्छी तरह सोच लें। पारिवारिक मामलों में भी कुछ बातें छिपाई जा सकती हैं, जिससे गलतफहमियां हो सकती हैं। आज कोई पुरानी बात या राज खुल सकता है। धन या कागजातों से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान दें, वरना नुकसान हो सकता है।
करियर: आपकी कोशिशों का पूरा श्रेय शायद आपको न मिले। कोई सहकर्मी आपकी मेहनत का फायदा उठा सकता है। ऑफिस में राजनीति और अफवाहों से दूर रहना बेहतर होगा। अपने काम को गुप्त रखें और दस्तावेजों की अच्छे से जांच करें। नई योजना बनाते समय रणनीति बनाना जरूरी होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में शक या बातों को छिपाने के कारण मन में बेचैनी रह सकती है। आपके या आपके साथी के बीच कुछ बातें खुलकर न होने से दूरी बन सकती है। पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई बात वर्तमान में असर डाल सकती है। सिंगल लोगों को भी किसी आकर्षण के पीछे की सच्चाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य: मन को शांत रखने के लिए ध्यान, प्रकृति के बीच समय बिताना और डिजिटल डिटॉक्स फायदेमंद रहेगा। किसी स्वास्थ्य रिपोर्ट या पुराने लक्षण को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी किसी भरोसेमंद स्रोत से ही लें। लकी रंग: खाकी, लकी नंबर: 7
मिथुन – पेज ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई योजनाओं, शिक्षा और भविष्य की तैयारी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नई कला को सीखने या आर्थिक योजना बनाने के लिए उत्साहित रहेंगे। परिवार में सीखने-सिखाने का माहौल रहेगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है या वे किसी नई गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आज की शुरुआत भले ही छोटी हो, लेकिन भविष्य में इसका बड़ा फायदा दिखेगा। जमीन, संपत्ति या बचत से जुड़ी बात हो सकती है।
करियर: जो लोग फील्ड बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। इंटरव्यू, ट्रेनिंग या कौशल-आधारित कोर्स में सफलता मिलेगी। जो छात्र हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। नई जानकारी पाने का मौका मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में कोमलता और समझदारी रहेगी। नया रिश्ता धीरे-धीरे गहराएगा, लेकिन अभी भावनाओं की जगह स्थिर सोच को प्राथमिकता दी जाएगी। विवाहित लोगों को अपने साथी से व्यावहारिक विषयों पर बात करने का मौका मिलेगा, जैसे भविष्य की योजनाएं, बच्चों की पढ़ाई आदि। स्वास्थ्य: युवाओं को खाने में पौष्टिक आहार और समय का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप किसी नए फिजिकल रूटीन जैसे योग या व्यायाम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। आंखों और गर्दन से जुड़ी थकान से सावधान रहें। लकी रंग: रोज पिंक, लकी नंबर: 3
कर्क – नाइट ऑफ वांड्स |
आज का दिन तेज गति, आत्मविश्वास और साहस से भरा रहेगा। आप किसी काम को लेकर इतने उत्साहित हो सकते हैं कि बिना पूरी योजना के ही आगे बढ़ने का मन करेगा। परिवार में ऊर्जा और सक्रियता का माहौल रहेगा। किसी यात्रा या कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है। पुराने अटके हुए कामों को आज तेजी से निपटाने की कोशिश करेंगे। युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का नया जोश महसूस होगा। एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर: कार्यस्थल पर कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जो आपके जुनून और नेतृत्व क्षमता को दिखाएगा। आप किसी टीम का नेतृत्व कर सकते हैं या नई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से पहले तथ्यों पर ध्यान देना जरूरी होगा। बदलाव की संभावना भी दिख रही है। प्रेम: प्रेम जीवन में रोमांच और आकर्षण का माहौल रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मिलना या पुराने साथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। लेकिन भावनाओं में बहकर किसी रिश्ते को जल्दबाजी में तय करना नुकसानदेह हो सकता है। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी से ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव की संभावना हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ या उत्साह में जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन लें। माइग्रेन या सिर दर्द के पुराने मरीजों को थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लकी रंग: रेड, लकी नंबर: 9
सिंह – टू ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन मानसिक संतुलन बनाए रखने और समझदारी से फैसले लेने का संकेत देता है। आप दो महत्वपूर्ण विकल्पों के बीच फंसे हो सकते हैं, जिससे आपको सोचने में मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक मामलों में मतभेद या वैचारिक टकराव हो सकता है, इसलिए बात करते समय संयम और स्पष्टता बनाए रखें। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन में उलझन रह सकती है, लेकिन धैर्य और अपनी अंतरात्मा की आवाज से समाधान मिल सकता है।
करियर: पेशेवर जीवन में किसी खास फैसले को लेकर स्पष्टता की कमी रहेगी। आप दो भूमिकाओं, अवसरों या विचारों के बीच अटक सकते हैं, जिससे भ्रम और काम में रुकावटें आ सकती हैं। अपने वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, पर अगर आप संयम से काम लें तो स्थिति काबू में रहेगी। इस समय कोई भी नई शुरुआत सोच-समझकर ही करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में मन की दुविधा और भावनात्मक दूरी का अनुभव हो सकता है। एक तरफ आप रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहेंगे, दूसरी ओर अनकही बातें आपको पीछे खींचेंगी। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा। कोई पुराना रिश्ता फिर से ध्यान में आ सकता है, जिससे असमंजस की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक थकावट, असमंजस और नींद की कमी के कारण थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, संगीत या मेडिटेशन जैसे शांत कामों में समय बिताना मानसिक संतुलन को बेहतर बनाएगा। समय पर सोएं और पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग: चारकोल, लकी नंबर: 4
कन्या – टेन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन स्थिरता, परंपरा और पारिवारिक समृद्धि से जुड़ी सुखद घटनाओं के लिए खास रहेगा। घर में कोई कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधि या किसी लंबे समय से प्रतीक्षित योजना संभव है। बुजुर्गों के अनुभव से लाभ होगा और उनकी बातों में छिपी सीख आज आपको सही रास्ता दिखाएगी। पुराने पारिवारिक मतभेद भी सुलझ सकते हैं, जिससे माहौल और भी सुखद बनेगा।
करियर: कार्यस्थल पर पहले की गई मेहनत और बुद्धिमत्ता भरे फैसले आज रंग ला सकते हैं। टीम के साथ तालमेल बना रहेगा और अनुभवी सहकर्मियों से अच्छी सलाह मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ या नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में कोई बुजुर्ग आपकी मदद कर सकता है। प्रेम: प्रेम जीवन में भावनात्मक सुरक्षा, परिवार की मंजूरी और रिश्ते की गंभीरता बहुत मजबूत होगी। किसी खास व्यक्ति से मिलना या परिवार की मुलाकात के जरिए रिश्ते में स्थिरता आएगी। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आगे बढ़ने की योजना जैसे सगाई या शादी की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक आहार और योग आदि का पालन करना जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5
तुला – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज के दिन आपको भावनात्मक हल्कापन महसूस होगा और पुराने तनाव से धीरे-धीरे बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। परिवार में किसी पुराने फैसले पर फिर से विचार होगा। बुजुर्गों की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है, उन पर ध्यान देना जरूरी होगा। बच्चों की किसी पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी चिंता हल हो सकती है। व्यापार या नौकरी में स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन नए निवेश से बचना बेहतर होगा। घर में किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात संभव है, जिससे रिश्तों के पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।
करियर: ट्रांसफर, नई पोस्टिंग या विभाग में बदलाव से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। अधिकारियों के साथ स्पष्ट बातचीत न होने से थोड़ी उलझन हो सकती है। जो लोग नए प्रोजेक्ट की उम्मीद में थे, उन्हें अचानक शुरुआत का मौका मिल सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया में थोड़ा और समय लग सकता है। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक दूरी या बातचीत की कमी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मिलने की योजना रद्द हो सकती है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के परिवार से जुड़ा कोई मुद्दा परेशान कर सकता है। जो लोग ब्रेकअप से उबर रहे थे, उन्हें भावनात्मक स्थिरता मिलेगी। पुराने प्रेमी से अचानक संपर्क हो सकता है, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: रीढ़ की हड्डी या गर्दन के दर्द से परेशान लोगों को फिजियोथेरेपी या स्ट्रेचिंग की सलाह दी जाती है। खान-पान अनियमित होने से गैस और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आज धैर्य और आराम दोनों को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 3
वृश्चिक – नाइन ऑफ वांड्स |
आज के दिन सतर्कता और आत्मरक्षा की भावना बहुत मजबूत रहेगी। किसी पुराने अनुभव से सीख लेकर आप अतिरिक्त सावधानी बरतेंगे। पारिवारिक मामलों में किसी सदस्य की आदत या फैसले को लेकर मन में असंतोष रह सकता है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी कोई चिंता दिनभर दिमाग में रहेगी। बुजुर्गों की सेहत को लेकर हल्की चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है।
करियर: पिछले अनुभवों से सीखकर आप अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा सतर्क और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें, वे आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। जो लोग कानूनी या प्रशासनिक क्षेत्रों में हैं, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रेजेंटेशन या रिपोर्टिंग में सटीकता दिखानी होगी। पुराने बॉस या सहकर्मी से फिर से संपर्क हो सकता है। प्रेम: पार्टनर के साथ पुराने विषयों को लेकर विवाद फिर से हो सकता है। भरोसे की कमी या किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से संबंधों में अविश्वास आ सकता है। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के प्रति धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को पहले के किसी टूटे हुए रिश्ते की यादें परेशान कर सकती हैं। अगर आपने हाल ही में किसी से संपर्क शुरू किया है, तो उनकी नीयत पर विचार जरूर करें। स्वास्थ्य: चोट या मोच लगने की संभावना है, खासकर अगर आप यात्रा या व्यायाम कर रहे हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, हाई ब्लड प्रेशर या माइग्रेन के मरीजों को सतर्क रहना चाहिए। खुद को बहुत ज्यादा थकावट से बचाने के लिए योग या ध्यान करें। लकी रंग: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 9
धनु – टेम्परेंस |
संतुलन और धैर्य बनाए रखने की जरूरत रहेगी। घर-परिवार में तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी सदस्य के व्यवहार में अचानक बदलाव आपको सोच में डाल सकता है। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ी बात हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। पैसों के मामलों में संतुलित सोच से आप बेवजह के खर्चों को टाल पाएंगे। परिवार में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा हो सकती है। संबंधों में शांति और सहयोग बना रहेगा।
करियर: आप टीम में काम कर रहे हैं, तो तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके खिलाफ जा सकता है। मैनेजमेंट, फाइनेंस या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय स्थिर कोशिशों का है। इंटरव्यू या नए प्रोजेक्ट के लिए दिन उपयुक्त है। प्रेम: रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना आज आपके लिए सबसे जरूरी होगा। पार्टनर के साथ पुराने मतभेद धीरे-धीरे सुलझ सकते हैं। विवाहित लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी सभ्य और विनम्र व्यक्ति से हो सकती है। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा मीठा या मसालेदार खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। योग, प्राणायाम और पर्याप्त नींद से आप दिनभर ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। अगर पहले कोई थेरेपी या ट्रीटमेंट छोड़ दिया था, तो दोबारा शुरू करने का समय है। लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 7
मकर – द एम्प्रेस |
आज का समय खूबसूरती, पोषण और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रहेगा। परिवार में महिलाओं की भूमिका खास होगी और उनसे जुड़ी कोई विशेष खबर भी मिल सकती है। घर में किसी नई शुरुआत की योजना बनेगी, जैसे नवीनीकरण, खरीदारी या किसी कार्यक्रम की चर्चा। बच्चों की रचनात्मकता खुलकर सामने आएगी। बुजुर्गों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना होगा। पैसों की आवक स्थिर रहेगी, लेकिन विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। कोई शुभ अवसर या छोटी यात्रा संभव है।
करियर: कला, डिजाइन, शिक्षा या हेल्थकेयर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों या सीनियर की मदद मिल सकती है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात संभव है। प्रेम: रिश्तों में गहराई और प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से बेहतर होगा। विवाहित महिलाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। साझेदारी में संतुलन बना रहेगा। सिंगल लोगों को किसी सौम्य, परिपक्व व्यक्ति की ओर भावनात्मक आकर्षण हो सकता है। प्रेम में खूबसूरती और भावनाओं की प्रधानता रहेगी, जिससे संबंध और भी मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बेहतर बनी रहेगी, लेकिन आराम और पौष्टिक आहार की जरूरत बनी रहेगी। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव होगा, लेकिन शारीरिक थकावट हो सकती है। आयुर्वेद या प्राकृतिक उपचार फायदेमंद रहेंगे। लकी रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 1
कुंभ – द मून |
आज का दिन भ्रम, शक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो सकता है। मन में चल रही बातों को लेकर स्पष्टता की कमी रहेगी। किसी करीबी सदस्य की बातों या व्यवहार को लेकर शक हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई जानकारी या फैसला आपको असमंजस में डाल सकता है। घर में कुछ छिपी बातें या गलतफहमी तनाव का कारण बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। पारिवारिक रिश्तों में बातचीत बनाए रखें, वरना दूरी या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
करियर: सहकर्मियों से किसी बात को लेकर मतभेद या विश्वास की कमी हो सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय कल्पनाशीलता तो देगा, लेकिन ध्यान बनाए रखना मुश्किल होगा। जो लोग करियर को लेकर बड़े फैसले की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। नई नौकरी या बदलाव में स्पष्ट जानकारी जुटाएं। प्रेम: रिश्तों में रहस्य, भ्रम और असमंजस का माहौल बन सकता है। किसी की बात या भावना को पूरी तरह समझना मुश्किल रहेगा। पार्टनर से किसी पुरानी बात को लेकर असहजता हो सकती है। विवाहित लोगों को एक-दूसरे से ईमानदार बातचीत करनी चाहिए। स्वास्थ्य: अपच की दिक्कत हो सकती है। दवाइयों या स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी में भ्रम से बचें। किसी डॉक्टर की सलाह ही मानें। भावनात्मक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें। पानी ज्यादा पिएं और कैफीन से दूरी बनाए रखें। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4
मीन – किंग ऑफ वांड्स |
आज आप आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता से भरे रहेंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे उलझे हुए पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। बच्चों से जुड़ी किसी योजना में आपकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। घर में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ेगी। व्यवसाय या निवेश से जुड़ा कोई फैसला आप पर निर्भर हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी।
करियर: कोई नई जिम्मेदारी या टीम प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। प्रमोशन या ऊंचे पद पर पहुंचने के संकेत मिल सकते हैं। जो लोग प्रशासन, राजनीति, मार्केटिंग या मैनेजमेंट फील्ड में हैं, उन्हें आज सफलता के नए दरवाजे खुलते दिखेंगे। आपकी योजनाओं और विचारों को मान्यता मिलेगी। नया स्टार्टअप या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम: रिश्तों में आज आप लीड करने वाले होंगे। पार्टनर के साथ कोई फैसला लेने में आपकी भूमिका खास होगी। विवाहित लोग परिवार से जुड़ी योजनाओं में तालमेल बनाएंगे। प्रेम संबंधों में परिपक्वता और स्थिरता देखने को मिलेगी। सिंगल लोगों को आज किसी आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता और स्पष्टता से विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य: ऊर्जा और आत्मबल मजबूत रहेगा। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। आज आप व्यायाम या योग में रुचि ले सकते हैं। मानसिक रूप से आप प्रेरित रहेंगे, लेकिन बहुत ज्यादा नियंत्रण की आदत से थकान या तनाव हो सकता है। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 3