Union Bank recruits 250; Tamil Nadu Cooperative Bank recruits 2,513 vacancies; All India Law Entrance Test 2026 registration begins | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: यूनियन बैंक में 250 भर्ती; तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 वैकेंसी; AILET 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Union Bank Recruits 250; Tamil Nadu Cooperative Bank Recruits 2,513 Vacancies; All India Law Entrance Test 2026 Registration Begins

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती की और तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात संसद में पारित हुए कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 की और टॉप स्टोरी में जानकारी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 के एप्लिकेशन प्रोसेस की।

करेंट अफेयर्स

1. कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 संसद में पारित

7 अगस्त को कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 संसद में पारित हो गया।

केंद्रीय पत्तन, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 को पेश किया।

केंद्रीय पत्तन, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 को पेश किया।

  • राज्यसभा ने इसे ध्वनि मत यानी वॉयस वोट के जरिए पारित किया।
  • ये विधेयक लोकसभा में 3 अप्रैल 2025 को पास हुआ था।
  • अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, फिर यह कानून बन जाएगा।
  • इस बिल का उद्देश्य 11,098 किमी लंबी भारतीय तटरेखा पर माल ढुलाई को सुगम करना और तटीय व्यापार को बढ़ावा देना है।
  • ये मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 के सेक्शन XIV को निरस्त करता है।
  • साथ ही कोस्टल शिपिंग के लिए एक मॉडर्न, डेडिकेटेड लीगल फ्रेमवर्क प्रदान करता है।

2. भारत 38वें बोगोटा इंटरनेशनल बुक फेयर 2026 में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश बना

भारत को 38वें बोगोटा इंटरनेशनल बुक फेयर (FILBo) 2026 में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश के रूप में चुना गया।

भारत ने पहली बार इसी साल यानी 2025 में FILBo में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के जरिए भारतीय किताबों का सामूहिक प्रदर्शन किया था।

भारत ने पहली बार इसी साल यानी 2025 में FILBo में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के जरिए भारतीय किताबों का सामूहिक प्रदर्शन किया था।

  • FILBo 2026 का आयोजन 21 अप्रैल से 4 मई, 2026 तक कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के कोर्फेरियास में होगा।
  • ये भारत और कोलंबिया के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • बोगोटा इंटरनेशनल बुक फेयर 1988 से कोलंबियाई बुक चैंबर एंड कोर्फेरियास द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • ये स्पेनिश भाषी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 250 पदों पर भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यानी UBI ने वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • एससी : 37 पद
  • एसटी : 18 पद
  • ओबीसी : 67 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 25 पद
  • सामान्य : 103 पद

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 25 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष
  • एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय डिग्री जैसे एमबीए, एमएमएस, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम आदि तीन वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • ग्रुप डिस्कशन
  • इंटरव्यू

फीस :

  • जनरल : 1180 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : 177 रुपए

सैलरी :

  • 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह

2. तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 पदों पर भर्ती

तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drbariyalur.net​​​​​ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • कॉमर्स, अकाउंट्स, बैंकिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री
  • कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 32 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • तमिलनाडु कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशंस : 23,640 – 96,395 रुपए प्रतिमाह
  • डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक : 16,000 – 54,000 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से शुरू की

7 अगस्त से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट यानी AILET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से शुरू हो गई है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी यानी NLU, दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 2026-27 के BA LLB (ऑनर्स), LLM और PhD प्रोग्राम में एडमिशन होता है।

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 नंवबर है।

वहीं, AILET 2026 एग्जाम 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। 12वीं में 45% नंबर से पास हुए कैंडिडेट्स अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2. NCERT ने मैप विवाद की समीक्षा के लिए एक पैनल गठित किया

कक्षा 8वीं के सोशल साइंस के किताब को लेकर विवादों के बीच NCERT ने एक पैनल का गठन किया। ये पैनल किताब में दिए गए मैप में राजस्थान के कुछ हिस्सों को मराठा साम्राज्य के अधीन दिखाने पर विवाद की समीक्षा करेगा।

NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में प्रकाशित विवादित मैप।

NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में प्रकाशित विवादित मैप।

दरअसल, NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब, ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ के एक नक्शे में जैसलमेर को मराठा साम्राज्‍य का हिस्सा दिखाया गया है। जिस पर जैसलमेर समुदाय कड़ी आपत्ति जताई थी।

जैसलमेर समुदाय का आरोप है कि ये ऐतिहासिक रूप से भ्रामक, तथ्यात्मक रूप से आधारहीन और आपत्तिजनक है। पूर्ववर्ती जैसलमेर राजपरिवार के चैतन्य राज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके अपना विरोध दर्ज किया है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top