Parliament Budget 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | Nirmala Sitharaman – BJP Congress | बजट सत्र: भाजपा ने सोनिया गांधी-पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया; दोनों ने राष्ट्रपति पर विवादित कमेंट किया था


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi | Nirmala Sitharaman BJP Congress

नई दिल्ली9 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू पर किए सोनिया और पप्पू यादव के कमेंट पर नोटिस दिया गया है।

भाजपा के नोटिस में लिखा गया- सोनिया गांधी-पप्पू यादव ने सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के इरादे से भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों का उपयोग किया है। इसलिए संसदीय विशेषाधिकार, नैतिकता और मर्यादा के उल्लंघन का नोटिस पेश किया।

दरअसल, 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ने दोनों सदनों को संबोधित किया था। उनके अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘बेचारी’ शब्द इस्तेमाल किया था।

सोनिया ने कहा था कि अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बह बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं। पप्पू यादव ने टिप्पणी में कहा था कि राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं। वे बस लव लेटर पढ़ती रहती हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया था।

नोटिस में लिखा है- हम यह नोटिस संसद सदस्य सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ की गई कुछ असंसदीय, अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर लिख रहे हैं। इनमें हम बहुत निराश हैं। इसमें जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो हम उसकी मांग करते हैं। यह कहना गलत नहीं है कि माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ सोनिया गांधी की टिप्पणियों को किसी भी तरह से संसदीय विशेषाधिकारों का लाभ नहीं मिल सकता है।

नोटिस में लिखा है- हम यह नोटिस संसद सदस्य सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ की गई कुछ असंसदीय, अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर लिख रहे हैं। इनमें हम बहुत निराश हैं। इसमें जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो हम उसकी मांग करते हैं। यह कहना गलत नहीं है कि माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ सोनिया गांधी की टिप्पणियों को किसी भी तरह से संसदीय विशेषाधिकारों का लाभ नहीं मिल सकता है।

पप्पू यादव बोले- भाजपा हमेशा मुख्य मुद्दे से भटकाने की कोशिश करती है

विशेषाधिकार हनन का नोटिस पर पप्पू यादव ने कहा, ‘भारत के राष्ट्रपति 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक सम्मानजनक पद है। भाजपा या किसी अन्य पार्टी की आलोचना करना राष्ट्रपति की आलोचना नहीं है। भाजपा हमेशा मुख्य मुद्दे से भटकाने की कोशिश करती है। मैंने एक निश्चित संदर्भ में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में बयान दिया था। अगर मेरे किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं और माफी भी मांगता हूं।’

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक बयान देते थे। मेरा राष्ट्रपति की कुर्सी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति वही बोलेंगी जो सरकार को कहना है, इसलिए मैंने कहा कि यह भाजपा का प्रेम पत्र था।

संसद की आज की कार्यवाही पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:11 PM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- राहुल गांधी ने चीनी प्रवक्ता से ज्यादा चीन की तारीफ की

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बोल रहे थे, तो स्पीकर ने भी 4 बार कहा कि उन्हें अपने दावों की पुष्टि करनी चाहिए। लेकिन वे चले गए। विपक्ष के नेता होना एक जिम्मेदार पद है और उन्हें अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर हम राहुल गांधी के बयान को हल्के में लेंगे तो भविष्य में भी कोई भी विपक्ष का नेता आएगा और जो मन में आएगा, वो कहेगा और चला जाएगा। उन्हें अपनी बात की पुष्टि करनी चाहिए, नहीं तो चेयर को कार्रवाई करनी चाहिए।

रिजिजू ने कहा कि आज विपक्ष के नेता ने चीन की तारीफ एक चीनी प्रवक्ता से भी ज्यादा की है। राहुल गांधी को 1959 और 1962 में चीन की छीनी गई सारी जमीन के लिए माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि तब उनके दादा प्रधानमंत्री थे। यह भारत की संसद है और हम अपनी संसद में भारत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

04:46 PM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

असदुद्दीन ओवैसी बोले- नए वक्फ कानून से देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मैं इस सरकार को सावधान और चेतावनी दे रहा हूं कि अगर आप मौजूदा रूप में वक्फ कानून लाते हैं ये अनुच्छेद 25, 26 और 14 का उल्लंघन होगा। इससे इस देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी।

01:19 PM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- पीएम देश में OBC का बड़ा चेहरा, मैं भी ST हूं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बोले- पिछले 2-3 सालों में राहुल गांधी SC, ST, OBC की बात करते रहे हैं। प्रधानमंत्री देश में सबसे बड़ा OBC चेहरा हैं। क्या उन्हें यह नहीं दिखता? देश का पीएम OBC है। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। क्या उन्हें यह नहीं दिखता? क्या राहुल गांधी अंधे हैं?

रिजिजू ने कहा- मैं ST हूं। मैं देश के संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं। राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं, वह SC हैं। क्या उन्हें यह नहीं दिखता? क्या कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी आदिवासी या दलित को देश का कानून मंत्री बनाया? क्या कांग्रेस ने किसी OBC को प्रधानमंत्री बनाया? मुझे लगता है कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि वह क्या कहते हैं।

12:02 PM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले-मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया पर फेल

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की। राहुल ने कहा कि बेरोजगारी समस्या का समाधान न तो कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार कर पाई, और न ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार।

राहुल ने कहा- मैंने राष्ट्रपति का भाषण सुना। वह पिछले कई सालों से यही बातें दोहरा रही हैं। हमने ये किया, हमने ये किया हमने वो किया। मैं संसद में बैठकर उन्हें सुन रहा था, मैं सिर्फ उसके खिलाफ जो उन्होंने बोला। आज मैं वो बताऊंगा, कि उनका क्या संबोधन हो सकता था।

राहुल ने कहा- देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। इसलिए जो कुछ होना चाहिए उनके लिए होना चाहिए। केंद्र सरकार मेक इन इंडिया लेकर आई, ये अच्छा आइडिया है, लेकिन ये आखिर में फेल साबित हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

09:35 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल की अपील- समाज में हिंसा, घृणा की जगह नहीं होनी चाहिए, इससे देश नष्ट हो जाएगा

भाषण के आखिर में राहुल ने कहा- पिछले सत्र में मैंने शिवजी की पिक्चर दिखाई थी। एक कारण था, वह हमें बताती है कि फोकस रखो, भटको मत। काम पर ध्यान दो। शिवजी की फिलॉसफी है कि जो कहना हो वो कहो और जो करना चाहते हो उसे करो। आप सरदार पटेल की बात करते हैं, अंबेडकर की बात करते हैं। उनके मूल्यों को आपने नष्ट कर दिया। आपने बुद्ध के सामने सिर झुकाया, लेकिन उनके मूल्यों को ठुकरा दिया। आप जो हो, वही रहो। लेकिन हिंसा, घृणा की जगह नहीं होनी चाहिए, इससे देश नष्ट हो जाएगा।

09:32 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चुनाव से पहले BJP ने कहा था- 400 पार में संविधान बदल देंगे, खुशी हुई पीएम को झुकना पड़ा

राहुल ने भारतीय चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- इलेक्शन कमिश्नर को चुना गया है। चीफ जस्टिस को उस कमेटी से हटा दिया, जिसमें पीएम और लीडर ऑफ अपोजिशन थे। मुझे मीटिंग में जाना था एक तरफ शाह और मोदीजी थे और एक तरफ में। क्या करता वहां जाकर। इसे एक सोची समझी साजिश किया जाएगा।

इस संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष प्रार्थना करता है कि महाराष्ट्र चुनाव का आंकड़ा, लोकसभा और विधानसभा की वोटर लिस्ट दे दीजिए। मैं कह रहा हूं कि इलेक्शन कमीशन नहीं देगा।

चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि 400 पार और संविधान बदल देंगे। यह देखकर खुशी हुई कि प्रधानमंत्री को संविधान के सामने झुकना पड़ा।संविधान हमेशा भारत पर राज करेगा

09:31 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- वोटों को सुरक्षित किए बिना संविधान की रक्षा नहीं कर सकते

हालिया चुनावों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा-संविधान को वोट से समर्थन मिलता है। भारतीय लोगों के वोट के बिना ये संविधान कुछ नहीं है। महाराष्ट्र इलेक्शन के बारे में बोलूंगा। लोकसभा चुनाव के वक्त इंडिया अलायंस जीती, विधानसभा के वक्त हिमाचल प्रदेश का वोटिंग रोल, महाराष्ट्र के वोटर रोल में जोड़ा गया। लोकसभा और विधानसभा में हिमाचल की टोटल वोटिंग जोड़ दी गई।

जितने 5 साल में जोड़े जाते हैं, उतने 5 महीने में जोड़ दिए गए। शिरडी में एक बिल्डिंग में 7 हजार नए वोटर एक बिल्डिंग में एड कर दिए गए। चुनाव आयोग को कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) को महाराष्ट्र चुनावों के आंकड़े देने होंगे, ताकि हम देख सकें कि मतदाता कहां जुड़े हैं।

राहुल ने कहा- मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं सिर्फ यह कह रहा हूं कि इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ है। हिमाचल प्रदेश जितने बड़े वोटर्स लोकसभा के बाद जादू से आए कैसे। इलेक्शन कमीशन से हम कह रहे हैं कि हमें लोकसभा की वोटर लिस्ट इलेक्ट्रॉनिकली दीजिए। दिलचस्प बात है कि नए वोटर्स उन्हीं विधानसभाओं में ज्यादा हैं, जहां भाजपा जीती है।

09:24 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- देश की तरक्की में मददगार होगा AI

राहुल गांधी बोले- चार टेक्नोलॉजी गतिशीलता में बदलाव ला रही हैं – इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, ऑप्टिक्स, AI का इस्तेमाल। एआई अपने आप में अर्थहीन है क्योंकि यह डेटा पर काम करता है। प्रोडक्शन सिस्टम से निकलने वाला हर एक डेटा चीन के स्वामित्व में है। हम भी कास्ट सेंसस में AI की मदद से क्या कुछ नहीं कर सकते हैं। सोशल वेलफेयर में इसका इस्तेमाल हो सकता है। एक तरफ दलित, ओबीसी और आदिवासी संस्थानों और सत्ता में पार्टिसिपेट करें और दूसरी तरफ आधुनिक चीजों में पार्टिसिपेट करके चीन को हराएं।

09:17 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बजट से पहले हुई हलवा सेरेमनी पर बोले राहुल- इस बार फोटो ही गायब कर दी

पिछले बजट में हलवा बांटने वाली फोटो थी, इस बार वह भी नहीं दिखाई। इस बार हलवा खाया लेकिन दिखाया नहीं। तेलंगना में 19 फीसदी दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। देश में ओबीसी की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। वित्त मंत्री हलवा बांट रही थीं। खिलाया किसे पता नहीं। इनके बारे में नहीं सोचा।

भाजपा में ओबीसी सांसद हैं, दलित हैं, आदिवासी भी हैं। याद रखिए, आप 50% से ज्यादा हैं पॉपुलेशन में और आपके पास कोई पावर नहीं हैं।हमने तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण कराया है। हमने पाया कि राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की है। इस देश में कोई भी सबसे बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी ओबीसी, दलित या आदिवासी के स्वामित्व में नहीं है।

09:14 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चीनी सेना ने घुसपैठ की, पीएम इनकार करते रहे

राहुल ने कहा- दूसरा हिस्सा बैंकिंग सिस्टम का है। ये सिस्टम ऐसा होना चाहिए जो आम आदमी तक पहुंच सके। हम डिफेंस के बारे में बात करते हैं, चीन घुसपैठ करके बैठा है लेकिन पीएम इससे इनकार करते हैं जबकि सेना यही मानती है। पीएम चीनी घुसपैठ से इनकार कर सकते हैं जबकि सेना प्रमुख कहते हैं उनकी सेना हमारे क्षेत्र में है। चीन के पास ऐसा सिस्टम है जो बहुत बड़ा है उसके दम पर चीनी सेना हमारी सरहद के अंदर घुसी है।

राहुल ने अपना पक्ष साबित करते हुए कहा- इसलिए मैं कहता हूं कि मेक इन इंडिया पूरी तरह से फेल है क्योंकि हम अपनी रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। हम चाइनीज से सामना नहीं कर पा रहे। क्योंकि चाइनीज मोटर, चाइनीज बैटरी और चाइनीज ऑप्टिक का कब्जा है हम उसे खरीद रहे हैं।

राहुल ने कहा- हम रक्षा के बारे में बात करते हैं। आज हमारे सामने चीन है। प्रधानमंत्री इससे इनकार दिया और आर्मी उनसे सहमत नहीं थी। मुद्दा था कि हमारी सीमा में चीन घर बना रहा है। पता नहीं क्या वजह है कि हमारे आर्मी चीफ उनसे बातचीत कर रहे हैं। और हमारे चीफ ऑफ डिफेंस कह रहे हैं कि चीन ने घुसपैठ कर ली है। लोग सोचते हैं कि युद्ध सेना और हथियारों से होती है। सच यह है कि चीन के पास ज्यादा बड़ा इंडस्ट्रियल सेटअप है। मेक इन इंडिया फेल हो गया, इंडिया ने प्रोडक्शन करना छोड़ दिया यही वजह है कि चीन घुसपैठ कर रहा है।

लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात से इनकार किया है और सेना ने प्रधानमंत्री के इस दावे का खंडन किया है कि चीन हमारे 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा करके बैठा है।

राहुल गांधी के इस दावे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “आप जो बोल रहे हैं, उसका सबूत आपको सदन में पेश करना होगा।”

09:10 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी का दावा- चीन हमसे हर मुकाबले 10 साल आगे

राहुल ने कहा- हम जब कंप्यूटर लाए तो हमारी हंसी उड़ाई गई। वाजपेयी जी विरोध करते थे, भले मैं उनका सम्मान करता हूं। इस देश के युवाओं को बदलाव के बारे में सोचना चाहिए। ड्रोन क्या है जो बैटरी से चलता है, उसमें कैमरा लगा है। ऐसा ही इलेक्ट्रिक कार को देखें ये इलेक्ट्रिक मोटर है जिसमें बैटरी लगी है।

इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, ऑप्टिक्स और एआई ये आज की चार बुनियादी चीजें हैं।

गूगल, फेसबुक सभी कंपनियां डेटा पर काम कर रही है। भारत के पास न तो प्रोडक्शन डेटा न कंजप्शन डेटा है। ये वो चीज है जो युवाओं को पसंद आएगी ताकि रिवोल्यूशन लाया जा सके।

हमारा फोकस किस पर होना चाहिए। चीन भारत से 10 साल आगे है। वह टेक्नोलॉजी में आगे है।

09:07 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भारत में सामाजिक तनाव बढ़ रहा

हम एक देश के रूप में उत्पादन को व्यवस्थित करने में विफल रहे और इसे चीनियों को सौंप दिया।

हम चाइनीज फोन चलाते हैं, बांग्लादेशी शर्ट पहनते हैं इसका सारा पैसा चीन में जाता है। इसलिए मुझे राष्ट्रपति के भाषण में यह लगा कि भारत को कंज्प्शन पर फोकस करना चाहिए।

भारत को पूरी तरह उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना होगा, भारत में सामाजिक तनाव बढ़ रहा है।

08:56 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- देश को कंजम्प्शन और प्रोडक्शन पर फोकस करना चाहिए

पिछले 60 सालों में सबसे कम इंफ्रास्टक्चर हुआ। तो इस सवाल का जवाब क्या है, युवाओं को क्या बताएंगे। कोई भी देश दो चीजों पर चलता है कंजम्प्शन और प्रोडक्शन। 1990 से सभी सरकारों ने कंज्प्शन पर अच्छा काम किया। रिलायंस, अडाणी, टाटा, महिंद्रा सभी तेजी से बढ़े लेकिन ओवरऑल देश का विकास नहीं हुआ। मैं इस देश के युवाओं को बताना चाहता हूं कि देश में रिवोल्यूशन आने वाला है। हम पेट्रोल से इलेक्ट्रिक मोटर पर जा रहे हैं। वॉरफेयर, मेडिकल ट्रीटमेंट, एजुकेशन सभी में बदलाव आ रहा है।

08:53 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल का दावा- मेक इन इंडिया का आइडिया फेल हुआ

राहुल ने कहा- देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। इसलिए जो कुछ होना चाहिए उनके लिए होना चाहिए। मेक इन इंडिया प्रोडक्ट लेकर आए, ये अच्छा आइडिया है। लेकिन ये आखिर में फेल साबित हुआ।

08:52 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी बोले- मैं बताऊंगा संबोधन कैसा हो सकता था

राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा- मैंने राष्ट्रपति का भाषण सुना। वे पिछले कई सालों से यही बातें दोहरा रही हैं। हमने ये किया, हमने ये किया हमने वो किया। मैं संसद में बैठकर उन्हें सुन रहा था, मैं सिर्फ उसके खिलाफ जो उन्होंने बोला। आज मैं वो बताऊंगा कि उनका संबोधन कैसा हो सकता था।

08:12 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्ष के शोरगुल के बीच लोकसभा में 18 प्रश्न उठाए गए

महाकुंभ में प्रयागराज में मची भगदड़ और मृतकों की सूची पर चर्चा की मांग को लेकर सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों ने काफी देर तक शोरगुल किया। विपक्षी सांसद सदन के वेल में आ गए और शोरगुल और नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और एसपी सहित विपक्षी सदस्य प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कुछ देर के लिए बाहर चले गए। वे बाद में वापस आ गए। सदन ने मंत्रियों के संक्षिप्त उत्तरों के साथ 18 प्रश्न लिए गए।

आमतौर पर सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान मौखिक उत्तर के लिए 20 सवालों की लिस्ट बनाई जाती है।

07:45 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्षी सांसदों का हंगामा- स्पीकर से कहा कुंभ भगदड़ की मौतों का आंकड़ा जारी करे

सदन में बढ़ते हंगामे को देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- राष्ट्रपति जी ने अपनी स्पीच में महाकुंभ का भी जिक्र किया है। अभी प्रश्नकाल है, इसलिए इस समय दूसरे किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हो सकती। अपने सवाल रखें।

इसके बाद भी विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। वे लगातार नारा लगा रहे थे- सरकार कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जारी करे। केंद्र सरकार होश में आओ, होश में आओ।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों से तल्ख अंदाज में पूछा- आपको जनता ने यहां सवाल पूछने भेजा है कि मेज तोड़ने, अगर मेज तोड़ने भेजा है तो और जोर से मारिए।

संसद के दूसरे सदन राज्यसभा में भी महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। थोड़ी देर कार्यवाही चलने के बाद राज्यसभा से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। हालांकि सभी एक घंटे बाद लौट आए।

दरअसल, 29 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ हुई थी। यूपी सरकार ने 17 घंटे बाद 30 मौतों और 60 लोगों के घायल होने की बात मानी थी। विपक्ष ने इसी पर यूपी समेत केंद्र सरकार को घेरा है।

07:42 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पेश

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा सदस्य रामवीर बिधूड़ी ने पेश किया।

07:04 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

LDF ने बजट में भेदभाव को लेकर प्रदर्शन किया

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के सांसदों ने केंद्रीय बजट में भेदभाव और केंद्रीय मंत्रियों जॉर्ज कुरियन और सुरेश गोपी के बयानों का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

06:56 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

लोकसभा की कार्यवाही देखने पहुंचा रूसी डेलिगेशन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि संसद की कार्यवाही देखने के लिए रूसी डेलिगेशन पहुंचा। इसमें रूस के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

06:50 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

लोकसभा स्पीकर बोले- प्रश्नकाल चले, इसके लिए सभी सांसद प्रयास करें

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- “सदस्यगण मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि जिन मुद्दों को आप उठाना चाहतें हैं, राष्ट्रपति अभिभाषण में आप उन सारे मुद्दों और विषयों को उठा सकते हैं। मैं आप सबको पर्याप्त समय और अवसर दूंगा।”

06:44 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यभा में विपक्ष के सांसद 1 घंटे बाद फिर सदन में जाएंगे

प्रमोद तिवारी और दिग्विजय सिंह (कांग्रेस), सागरिका घोष (टीएमसी), जावेद अली और रामजी लाल सुमन (समाजवादी पार्टी), और जॉन ब्रिटास (सीपीआई) ने महाकुंभ मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यवाही स्थगन के नोटिस दिए थे।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- “हम एक घंटे के लिए सदन से वॉकआउट कर गए। हम फिर से वापस आएंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे। हमें फोन आ रहे हैं, लोग रो रहे हैं, वे अपने परिवारों से नहीं मिल पा रहे हैं। हम जानना चाहते हैं कि 30 मृतकों की लिस्ट क्यों जारी नहीं की गई। हमारे नोटिस लगातार खारिज किए जा रहे हैं और इसका कारण भी पता नहीं है।”

06:42 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा सांसद रामगोपाल का दावा- भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, लाशें गंगा में बहाई गईं

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा- “यह घटना प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगदड़ में हजारों लोग मारे गए। परिवारों को शव नहीं मिल रहे हैं, अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमने यहां नोटिस दिए हैं लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया है।”

06:31 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ भगदड़- राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

06:27 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्षी सांसदों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

06:20 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में उपसभापतियों का पैनल बनाया गया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 267वें सत्र के लिए उपाध्यक्षों के पैनल की घोषणा की। उपाध्यक्षों के पैनल में सुनेत्रा अजित पवार, सुष्मिता देव, किरण चौधरी, संगीता यादव, घनश्‍याम तिवाड़ी, डॉ. दिनेश शर्मा, पी. विल्सन और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है।

06:13 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

निशिकांत ने कहा- कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस के रिश्ते का पर्दाफाश करूंगा

सदन में जाने से पहले लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि “मैं 10 सवाल उठाना चाहता हूं, लेकिन विपक्ष मुझे ऐसा करने नहीं दे रहा है। मैं गांधी परिवार और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंधों को उजागर करूंगा। जॉर्ज सोरोस के बेटे की बांग्लादेश के सीईओ मोहम्मद यूनुस के साथ एक तस्वीर प्रकाशित हुई है और उनका बेटा 4 दिनों तक बांग्लादेश में रहा। उन्होंने बांग्लादेश को भारत में घुसपैठियों को भेजने और हमारे देश को विभाजित करने का केंद्र बना दिया है, मैं इसका पर्दाफाश करने जा रहा हूं।”

06:09 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रणदीप सुरजेवाला ने संविधान और डॉ. अंबेडकर के अनादर पर चर्चा की मांग की

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को देश भर में संविधान और डॉ. बीआर अंबेडकर के अनादर के बढ़ते मामलों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव पेश किया। राज्यसभा के महासचिव को भेजे गए नोटिस में सुरजेवाला ने आज के लिए सूचीबद्ध अन्य निर्धारित कार्यों को स्थगित करने की अपील की, ताकि उनकी तरफ से उठाए मुद्दे पर चर्चा की जा सके।

06:05 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बिजनेस लिस्ट में आज पेश होने वाले विधेयक

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बनाने और सहकारी क्षेत्र में तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश करेंगे।
  • लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद 2024-25 के लिए विदेश मंत्रालय की अनुदान मांगों पर विदेश मामलों की समिति की चौथी रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
  • भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी भी परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की 351वीं रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेंगे।

06:00 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज पेश नहीं होगी वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट, जिसे आज लोकसभा में पेश किया जाना था, को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

05:50 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्ष ने 428 पन्नों की रिपोर्ट में से 281 पन्नों पर असहमति नोट दिया

JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सदन की कार्रवाई के पहले कहा कि विपक्ष एक निश्चित एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने 428 पेज की रिपोर्ट में से 281 पेज पर असहमति नोट प्रस्तुत किया है। मीडिया से बात करते हुए, पाल ने जोर देकर कहा कि उन्होंने सभी गवाहों पर विचार करने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की है।

05:42 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संसद में आज क्या-क्या होना है

  • भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था।
  • इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बजट पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं। वे केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। राहुल का कहना है कि यह बजट बुलेट इंजरी पर बैंड-ऐड लगाने जैसा है।

05:30 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

30 जनवरी को लोकसभा स्पीकर को रिपोर्ट सौंपी गई थी

जेपीसी ने 30 जनवरी को ड्रॉफ्ट रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दी थी। इस दौरान जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे सहित अन्य भाजपा सांसद मौजूद रहे थे। विपक्ष का कोई सांसद नजर नहीं आया था। जेपीसी ने 29 जनवरी को ड्रॉफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। 16 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट डाला। वहीं 11 मेंबर्स ने विरोध किया।

जेपीसी अध्यक्ष पाल ने कहा- हमारे समक्ष 44 खंड थे, जिनमें से 14 खंडों में सदस्यों ने संशोधन प्रस्तावित किए थे। हमने बहुमत से मतदान कराया और फिर इन संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया।

हालांकि, कमेटी में शामिल विपक्षी सांसदों ने इस बिल पर आपत्ति जताई। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि हमें 655 पन्नों की ड्रॉफ्ट रिपोर्ट मिली थी। 655 पन्नों की रिपोर्ट को एक रात में पढ़ना असंभव था। मैंने असहमति जताई है और संसद में भी इस विधेयक का विरोध करूंगा।

05:29 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बजट सत्र के पिछले दो दिनों की कार्रवाई

31 जनवरी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संयुक्त अभिभाषण दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था। हालांकि, उनके अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया।

राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की थी।

1 फरवरी : बजट पेश हुआ था, मोदी ने कहा थाा- ये आम आदमी का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 में कई तरह की घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। पीएम ने कहा, ‘हर कोई आपकी प्रशंसा कर रहा है, बजट बहुत अच्छा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा- यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जंप्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देता हूं। आज देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहा है।

05:28 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विपक्ष ने बजट को निराशाजनक कहा

  1. दिल्ली के पूर्व CM और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा चंद अमीर अरबपतियों के कर्जे माफ करने में चला जाता है। मैंने मांग की थी कि बजट में ये ऐलान किया जाए कि आगे से किसी अरबपति के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे। इस से बचने वाले पैसे से मिडिल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट दी जाए, किसानों के कर्जे माफ किए जाएं। इनकम टैक्स और GST की टैक्स दरें आधी की जाएं। मुझे दुख है कि ये नहीं किया गया।
  2. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हमारे लिए बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों का डेटा महत्वपूर्ण है। सरकार यह नहीं बता पा रही है कि कितने लोग मरे, लापता हुए या घायल हुए। क्या यही है आपके विकसित भारत की परिभाषा कि भगदड़ में लोग मरेंगे।

05:26 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बजट 2025- ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं, 77 मिनट के भाषण में 9 बार बिहार

सीतारमण ने शनिवार को ₹50.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में नौकरीपेशा के लिए 12.75 लाख और बाकी करदाताओं के लिए 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। ऐसा कर सरकार ने मध्यम वर्ग को साधा और दिल्ली को भी जहां 4 दिन बाद 5 फरवरी को वोटिंग है।

दिल्ली की आबादी 3 करोड़ 38 लाख है। इनमें से 40 लाख लोग टैक्स भरते हैं। दिल्ली में 1.55 करोड़ कुल वोटर हैं। पिछले साल अक्टूबर में केजरीवाल ने कहा था कि दिल्लीवाले 1.78 लाख करोड़ इनकम टैक्स देते हैं। नए स्लैब से यहां की 67% मिडिल क्लास आबादी प्रभावित होगी।

सीतारमण ने इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल और LED सस्ते होने का रास्ता खोला। कैंसर और कुछ जरूरी दवाओं के दाम भी कम होने का ऐलान किया। उन्होंने 77 मिनट के भाषण में 9 बार बिहार का जिक्र कर राज्य के लिए मखाना बोर्ड बनाने समेत कई घोषणाएं कींं। यहां साल के आखिर में चुनाव होने हैं। वे बजट भाषण के लिए भी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

बजट 2025 की घोषणाओं को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

05:25 AM3 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

बजट 2025 – 10 पॉइंट्स में, फोन-EV सस्ते होंगे, बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे; टैक्स फ्री इनकम की लिमिट अब ₹12 लाख

इस बार के बजट में सरकार ने 10 बड़ी घोषणाएं की हैं। न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी। पूरी खबर पढ़ें…

आज का एक्सप्लेनर:ओल्ड टैक्स रिजीम को मौत का इंजेक्शन, सरकार क्यों चाहती है लोग ज्यादा पैसे खर्च करें

2025 के बजट में 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स की घोषणा ने सारी महफिल लूट ली। लेकिन ये छूट सिर्फ न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए है। ओल्ड टैक्स रिजीम वालों को राहत देना तो दूर, वित्तमंत्री ने जिक्र तक नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top