- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (4 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

4 मार्च, मंगलवार को वृष राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में अचानक बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। तुला राशि वालों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। मकर और मीन राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स |
परिवार में आनंद रहेगा। आपसी संबंध मजबूत होंगे। घर की महिला सदस्य की सलाह से महत्वपूर्ण फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान दें। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, कहीं से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में नई संभावनाएं दिख सकती हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सजग रहें। अधीर न हों ।
करियर: कार्यस्थल पर मुसीबत आ सकती हैं। सब्र से काम लें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, मतभेद से बचें। मेहनत जारी रखें। प्रेम: रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक-दूसरे को समय दें। अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा। अधूरे संबंधों की यादें मन को विचलित कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, खुद को शांत रखने का प्रयास करें। खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रूटीन सही रखें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी, नियमित अभ्यास करें। भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 5
वृष – वन ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
नया घर खरीद सकते हैं ,उसे लेकर कुछ चर्चाएं भी होंगी। कुछ महत्वपूर्ण काम को लेकर संजीदा हो सकते हैं। उलझे हुए मामले हल हो सकते हैं। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में कंजूसी बरतें, अनावश्यक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। कोई पुराना कर्ज चुका पाएंगे, राहत महसूस होगी। सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, व्यस्तता बढ़ेगी।
करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। अनावश्यक विवाद से बचें। प्रेम: रिश्ते में मन की बातें साझा करें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता तय हो सकते हैं। पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस होगा। संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा, गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान बढ़ सकती है, खुद को रिलैक्स करने की कोशिश करें। किसी छोटी चोट या कट का ध्यान रखें, लापरवाही न करें। स्क्रीन टाइम अधिक होने से आंखों में जलन महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन – थ्री ऑफ़ वैंड्स |
कोई नई शुरुआत हो सकती है, जिससे उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालकर चलें। बिजनेस में अचानक बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, सूझबूझ से काम लें। कोई रुका हुआ भुगतान मिलने से राहत महसूस होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
करियर: नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। तरक्की की संभावना बनेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग नई डील हासिल कर सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में समझ बढ़ेगी। मतभेद दूर होंगे। प्यार में कुछ नई उम्मीदें जागेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, आपसी संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है। आराम जरूरी होगा। नींद की कमी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, समय पर सोएं। विटामिन की कमी महसूस हो सकती है, डाइट में पोषक तत्व शामिल करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क – नाइन ऑफ़ वैंड्स |
परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। बड़ों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। घरेलू मामलों में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी, धोखे की आशंका है। किसी अधूरे काम को पूरा करने का दबाव महसूस होगा। किसी की कही बात से मन आहत हो सकता है, साहस बनाए रखें।
करियर: काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। प्रयास जारी रखें। नए क्लाइंट्स से बातचीत हो सकती है। सहकर्मियों से सामंजस्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। उच्च अधिकारी से तारीफ मिलने की संभावना है। प्रेम: पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। रिश्ते में पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा। किसी खास से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य: कमर में दर्द महसूस हो सकता है। अधिक तनाव हो सकता है, मानसिक शांति बनाए रखें। खानपान का ध्यान रखें। हल्के व्यायाम से दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: क्रिमसन, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह – टू ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
मानसिक दुविधा हो सकती है। किसी फैसले में उलझन हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। व्यापारियों को निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करनी होगी। किसी रिश्तेदार की बातों से मन असहज हो सकता है। नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन सही चुनाव करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
करियर: कार्यस्थल पर दो विकल्पों के बीच निर्णय लेना कठिन हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं, लेकिन सही समय का इंतजार करें। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। नई जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में उलझन महसूस हो सकती है, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूरी बढ़ सकती है। अविवाहितों को प्रस्ताव मिलने में समय लग सकता है। संयम और धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए खुली हवा में समय बिताएं। निर्णय लेने की उलझन मानसिक थकावट ला सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है, पोषण युक्त आहार लें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या – किंग ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
अनुशासन रखने की आवश्यकता होगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उनकी सलाह उपयोगी साबित होगी। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। कोई गलती परेशानी बढ़ा सकती है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है, जो महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। आत्मनिर्भर बनने की सोच मजबूत होगी।
करियर: कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। नई रणनीतियों पर काम करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अधिकारी आपके सुझावों से प्रभावित होंगे। नई तकनीकों का उपयोग लाभकारी रहेगा। प्रेम: अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्ते में ईमानदारी से संवाद करना फायदेमंद रहेगा। परिवार के विरोध के कारण प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। किसी खास से मुलाकात हो सकती हैं। स्वास्थ्य: गले में खराश या दर्द की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से बचें। मानसिक तनाव अधिक महसूस हो सकता है, ध्यान और प्राणायाम करें। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 7
तुला – नाइट ऑफ़ वंड्स |
व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जो कुछ जोखिमों के साथ आ सकते हैं। नई योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन कहीं न कहीं हल्का तनाव भी हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वित्तीय नजरिये से लाभ प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई अचानक खबर आ सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन कुछ जिद्दी स्थितियां आ सकती हैं।
करियर: आज अपने काम में तेजी लाने के लिए नए विचारों की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर अपने विचारों को बिना हिचकिचाहट के प्रस्तुत करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर कोई परियोजना शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: आपका पार्टनर आपके विचारों और कार्यों को लेकर प्रेरित होगा। संबंधों में एक नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। खुले तौर पर अपने विचारों को साझा करें, इससे आपसी समझ बेहतर होगी। अनपेक्षित मुलाकातें हो सकती हैं, जो रिश्ते को मजबूती प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य: थोड़ी शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है, आराम का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय मेडिटेशन या ध्यान में बिताएं। छोटी चोटों से बचने के लिए सक्रिय रहें, लेकिन ध्यान रखें। नियमित व्यायाम से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक – द मून |
कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना जरूरी होगा। बच्चों की जिद परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में अप्रत्याशित बदलाव हो सकते हैं। जिससे योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से जुड़ी कोई खबर आ सकती है, जिससे आप भावुक होंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन समझदारी से शांति बनाई जा सकती है।
करियर: कार्यस्थल पर निर्णय लेने में उलझन महसूस हो सकती है। सहकर्मियों के साथ संवाद में स्पष्टता बनाए रखें, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन उन पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले सोचें। प्रेम: अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, इससे दूरी आ सकती है। एक पुरानी बात आज चर्चा का कारण बन सकती है, लेकिन समझदारी से मामला संभालें। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य: दिनचर्या में बदलाव करें। मन अशांत रह सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। पाचन संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानसिक तनाव कम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 7
धनु – पेज ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। परिवार में किसी छोटे सदस्य की उपलब्धि खुशी ला सकती है। बुजुर्गों की सलाह किसी समस्या का हल निकाल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। व्यापारी वर्ग को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने की जरूरत होगी। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी। घर के माहौल में हल्की गहमागहमी हो सकती है, लेकिन दिन सकारात्मक रहेगा।
करियर: काम में सीखने का अवसर मिलेगा, इसे हाथ से न जाने दें। पढ़ाई या प्रशिक्षण से जुड़े लोगों के लिए प्रगति का समय है। इंटरव्यू या परीक्षा देने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम: अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर की इच्छाओं को नजरअंदाज न करें, इससे संबंध मजबूत होंगे। रिश्ते में नयापन लाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: भोजन में पोषक तत्वों की कमी कमजोरी दे सकती है। खुद को हाइड्रेट रखें। त्वचा संबंधी परेशानी से बचने के लिए सफाई पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम करने से स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 5
मकर – फोर ऑफ वांड्स |
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी विशेष अवसर का जश्न हो सकता है। घर में अतिथियों का आगमन संभव है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों की कोई उपलब्धि गर्व महसूस कराएगी। वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार में पुराने संपर्क लाभकारी साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। घरेलू वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
करियर: प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का महत्व समझ आएगा। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल से नए अवसर मिलेंगे। समय अनुकूल रहेगा। प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे संबंध मजबूत होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात रोमांचक साबित होगी। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, पौष्टिक आहार लें। जोड़ो में हल्का दर्द रह सकता है, व्यायाम करें। नींद पूरी न होने से थकान रह सकती है। संतुलित खानपान अपनाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ – टू ऑफ वांड्स |
आज का दिन नए विचारों और योजनाओं के लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापारियों के लिए निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। घरेलू माहौल सामंजस्यपूर्ण रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। यात्रा की संभावनाएं बन सकती हैं।
करियर: नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, नई संभावनाओं पर विचार करें। उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मल्टीटास्किंग से कार्यभार बढ़ सकता है। प्रेम: रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने साथी से फिर से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ गलतफहमी दूर करने का सही समय है। विवाहितों के बीच तालमेल बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें। खानपान में लापरवाही परेशानी दे सकती है। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9
मीन – द लवर्स |
आज का दिन सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने का रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से उलझे हुए मामलों का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति रहेगी, अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यवसाय में किसी नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार करें। घरेलू मामलों में सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा की संभावना बन सकती है।
करियर: नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रोजेक्ट्स और डेडलाइन को लेकर सतर्क रहें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। प्रेम: रिश्तों में नयापन महसूस होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी के साथ खुलकर संवाद करें। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। पुरानी कड़वाहट को भुलाने का सही समय है। स्वास्थ्य: थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो सकती है। शुगर या ब्लड प्रेशर के मरीज विशेष ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं। दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करें। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 5