The inauspicious period of Saturn-Rahu will start on March 29: 5 zodiac signs, including Aquarius and Pisces, will have to be careful till May 18 | 29 मार्च से शुरू होगा शनि-राहु का अशुभ प्रभाव: 18 मई तक कुंभ और मीन सहित 5 राशियों को रहना होगा संभलकर


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • The Inauspicious Period Of Saturn Rahu Will Start On March 29: 5 Zodiac Signs, Including Aquarius And Pisces, Will Have To Be Careful Till May 18

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

29 मार्च को शनि, मीन राशि में आ जाएगा। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। इन ग्रहों का अशुभ योग कुछ राशियों के साथ देश-दुनिया को परेशान करने वाला रहेगा। इससे कई लोग शारीरिक,आर्थिक, मानसिक रूप से परेशान होगा। कुछ जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं आने की भी आशंका है। ये अशुभ समय 18 मई तक रहेगा।

इन ग्रहों से सबसे ज्यादा परेशान मीन, मेष, कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोग रहेंगे। देश दुनिया के लिए आकस्मिक हवाई दुर्घटनाएं और आतंकवाद बढ़ने की आशंका है। देश में अराजकता का समय रहेगा। इस समय में शेयर मार्केट सबसे नीचे स्तर पर आ जाएगा।

शनि के राशि बदलते ही मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। वहीं, सिंह और धनु राशि के लोगों पर शनि की ढैया रहेगी। शनि के साथ राहु का गोचर परेशानियों को और बढ़ा देगा। इन राशियों के लोगों के खर्चे बढ़ेंगे।

इन राशियों के लोग वाहन धीमी गति से चलाएं। नई पार्टनरशिप नहीं करें। कामकाज में जल्दबाजी न करें। शेयर मार्केट में सोच समझ कर निवेश करें। जिन लोगों ने उधार नहीं लौटाया है, बेइमानी से धन कमाया है या किसी का पैसा नहीं लौटाया है तो ऐसे लोगों के लिए बहुत कष्ट वाला समय रहेगा। इस समय का सामना करने के लिए आपको अपने घर, दुकान और कारखानों से गंदगी हटा देनी चाहिए। इन जगहों में हो रही टूट-फूट को सुधार लेना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद शनि और राहु का काल शुरू हो जाता है, इसलिए करीब दो महीने तक रात में 9 बजे से पहले अपने घर लौट जाएं। बहुत ही जरूरी कोई काम हो तभी बाहर जाएं।

सूर्य उदय के पहले उठकर 14 मिनट उगते सूर्य की पहली किरण का दर्शन करें। ऐसा करने से रोज एक घंटा कसरत कर के मंगल को मजबूत करें। अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों, ससुराल वाले और गुरुजनों से नजदीकी रखें। अपने से निचले स्तर के लोगों, साथियों और सफाई करने वालों के साथ अच्छे संबंध रखें।

शनिवार को अपने घर वाले और दोस्तों के साथ बैठकर रात में 8 बजे सरसों के तेल का दीपक लगाकर 108 हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रसाद का भोग लगाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top