Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (9 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष, मीन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है, मिथुन और धनु राशि वालों को नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (9 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

9 मार्च, रविवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वृष और मीन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मिथुन और धनु राशि वालों की नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – द वर्ल्ड

आज आपको संतोष रखना होगा। आपके काम पूरे होंगे ,लेकिन धीमी गति से। सोच-समझकर फैसले लें। कोई नया काम मिलेगा। अवॉर्ड भी मिल सकता है। उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में विस्तार की संभावनाएं बन रही हैं। वित्तीय स्थिति संतोषजनक रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पार्टी सेलिब्रेशन कर सकते हैं। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। विश्वास बनाए रखें। सफलता निश्चित है।

करियर: कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई तकनीकों को अपनाने से उन्नति होगी। प्रेम: रिश्तों में कम्पैटिबिलिटी आएगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन खुलकर बातचीत करने से समस्या हल होगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। पानी ज्यादा पीएं। आहार संतुलित रखें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

वृष – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

अनजाने व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। बिना मतलब का तनाव बढ़ेगा। घर के पुराने मसले ज्यादा उलझ सकते हैं। दोस्त के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव होंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामले आज हल नहीं हो पाएंगे। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। भाग्य आपका साथ देगा। जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।

करियर: नई नौकरी मिल सकती हैं। नए प्रोजेक्ट में काम करना लाभकारी रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। गवर्नमेंट सर्वेंट्स के लिए समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रेम: रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। अविवाहितों को अच्छा साथी मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में स्नेह रखें। स्वास्थ्य: तनाव से दूर रहें। माइग्रेन हो सकता है। आलस्य पर नियंत्रण जरूरी है। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार अपनाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

मिथुन – नाइन ऑफ कप्स

सभी दिशाओं से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में आनंद और उत्सव का माहौल रहेगा। किसी करीबी की कामयाबी से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। मित्रों से मुलाकात संभव है। रुके हुए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक शुभ अवसर मिल सकता है।

करियर: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। नए एग्रीमेंट साइन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है। दोस्ती रोमांस में बदल सकती है। स्वास्थ्य: थकान और आलस्य हावी हो सकता है। डिहाइड्रेशन हो सकता है। नियमित व्यायाम करें और खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। लकी कलर: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 3

कर्क – द हैंग्ड मैन

आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कुछ फैसले टालने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में बैलेंस बनाना जरूरी होगा। किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, कोई अनावश्यक खर्च सामने आ सकता है। व्यापारियों को योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नया नजरिया प्रदान करेगी। दिन खत्म होते-होते कोई सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। मन को शांत रखें, सही समय पर चीजें स्वतः सुधरेंगी।

करियर: नए अवसर हाथ में आते-आते अटक सकते हैं। सहकर्मियों के साथ विचार-विमर्श करना फायदेमंद रहेगा। निवेश के मामले में सोच-समझकर कदम उठाना होगा। कार्यस्थल पर धीरज बनाए रखना सफलता दिलाएगा। प्रेम: कुछ भ्रम या उलझनें रह सकती हैं, जिन्हें बातचीत से हल किया जा सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। अकेले लोग किसी खास से धीरे-धीरे जुड़ाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही पेट से जुड़ी समस्या दे सकती है। मन शांत रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

आज मानसिक स्पष्टता और नई सोच से फैसले लेंगे। परिवार में किसी विषय पर गहरी चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए नए एग्रीमेंट या कानूनी मसले सामने आ सकते हैं। दिनभर विचारों में उथल-पुथल रहेगी, लेकिन सही सोच से समाधान मिलेगा। किसी अटके हुए कार्य में प्रगति होगी।

करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को विशेष प्रोजेक्ट में शामिल किया जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिंग फायदेमंद होगी। प्रेम: रिश्तों में कन्वर्सेशन की भूमिका अहम रहेगी। किसी पुराने मतभेद को खत्म करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में गहरी बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों को कोई नया कनेक्शन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक होने से नींद प्रभावित हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और खुद को रिलैक्स करने के लिए हल्की फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं। लकी कलर: ब्राउन, लकी नंबर: 8

कन्या – नाइन ऑफ वांड्स

किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। घरेलू मामलों में सावधानी से निर्णय लें। आर्थिक विषयों पर सोच-समझकर आगे बढ़ें, जल्दबाजी से नुकसान संभव है। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अनजाने में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। किसी पुराने कार्य में रुकावट आ सकती है, लेकिन संयम से हल निकल सकता है। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती से गुजरना पड़ सकता है। अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। प्रेम: रिश्तों में दूरी हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है। सिंगल लोग नए कनेक्शन को लेकर अनिश्चित महसूस कर सकते हैं। बातचीत से तनाव कम हो सकता है। स्वास्थ्य: थकान और मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। अधिक काम से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। पुराने दर्द या चोट से परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम और विश्राम पर ध्यान देना आवश्यक होगा। लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 9

तुला – स्ट्रेंथ

आज आत्मविश्वास और धैर्य से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। किसी समस्या पर आपका विचार समाधान ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पेरेंट्स का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सूझबूझ से लाभ होगा। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य से निर्णय लेना जरूरी होगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, छोटे मुद्दों को नजरअंदाज करें। किसी पुराने मामले पर फिर से चर्चा हो सकती है। सही दृष्टिकोण से हर समस्या का हल मिलेगा।

करियर: कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना मजबूती से करना होगा। नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे नेतृत्व क्षमता निखरेगी। इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को प्रगति दिखेगी। व्यापार से जुड़े लोग किसी बड़ी डील पर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में समझदारी और धैर्य की जरूरत होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत होगी। अविवाहित लोगों को कोई स्थायी संबंध जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपसी भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। अधिक काम से तनाव बढ़ सकता है। हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। लकी कलर: गोल्डन, लकी नंबर: 2

वृश्चिक – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज मन में अनावश्यक चिंताएं बढ़ सकती हैं। किसी मुद्दे पर तनाव महसूस होगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन में असंतोष रह सकता है। आर्थिक मामलों में धैर्य रखना जरूरी होगा, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। व्यापार में कुछ असमंजस की स्थिति बनेगी, लेकिन ठंडे दिमाग से निर्णय लें। घरेलू वातावरण में हल्की असहमति संभव है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। चीजें धीरे-धीरे बेहतर होंगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक सतर्क रहना होगा। कोई गलती आपकी समस्या बढ़ा सकती है। प्रेम: रिश्तों में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। पार्टनर से बातचीत में पारदर्शिता जरूरी होगी। अविवाहित लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। गलतफहमी से बचने के लिए धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य: अनिद्रा और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। सिरदर्द की समस्या उभर सकती है। अधिक सोचने से बेचैनी बढ़ सकती है। ध्यान और हल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 4

धनु – सिक्स ऑफ वैंड्स

आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। परिवार में किसी सफलता का जश्न मनाया जा सकता है। बच्चों की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को नई डील में सफलता मिल सकती है। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ समाचार पूरे दिन को खास बना सकता है। अपनी प्रशंसा सुनकर मन प्रसन्न रहेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सम्मान मिलेगा। उच्च अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रमोशन या वेतनवृद्धि के संकेत हैं। व्यापारियों को प्रतिष्ठा और पहचान मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनर आपके प्रयासों की सराहना करेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। भविष्य को लेकर सकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं। स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इम्यूनिटी मजबूत होगी। जिससे मौसमी बीमारियां दूर रहेंगी। खेलकूद या व्यायाम से फिटनेस में सुधार आएगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। लकी कलर: मैरून, लकी नंबर: 5

मकर – टेन ऑफ कप्स

उल्लास का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, उनकी सलाह लाभदायक होगी। बच्चे आज खुश रहेंगे, कोई उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, धन से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसायिक योजनाओं में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। किसी समारोह या उत्सव में शामिल हो सकते हैं। अतीत के किसी कार्य का अच्छा फल प्राप्त होगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे। व्यवसायिक साझेदारी में विश्वास बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ विशेष समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। प्रेमी जोड़े भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। पुरानी थकान से राहत मिलेगी। पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खानपान संतुलित रखें। योग और ध्यान से मन स्थिर रहेगा। लकी कलर: ब्लू , लकी नंबर: 7

कुंभ – एस ऑफ कप्स

घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ बातचीत में भावनात्मक गहराई दिखेगी। बुजुर्गों की शुभकामनाएं मनोबल बढ़ाएंगी। बच्चों को आज नई सीख मिलेगी, उनकी रचनात्मकता उभर सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, धन को लेकर कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। दिन उत्साहजनक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

करियर: नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। काम में रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी प्रतिभा से वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में समझ और प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी जोड़े भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। नींद की कमी दूर करने की जरूरत है। सिरदर्द या आंखों की थकान महसूस हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम से लाभ होगा। लकी कलर: आसमानी नीला, लकी नंबर: 3

मीन – द लवर्स

घर में तालमेल रहेगा। परिजनों के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। घर की महिला सदस्य की सलाह लाभदायक होगी। किसी कार्य से खुशी मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा, किसी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। व्यापारियों को नए सौदों पर ध्यान देना होगा। मित्रों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। दिन सुखद रहेगा और मन संतुष्ट महसूस करेगा।

करियर: साझेदारी में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक विस्तार के लिए सही समय है। प्रेम: संबंधों में गहराई आएगी। आपसी समझ मजबूत होगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी। त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। योग और ध्यान से लाभ होगा। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top