- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 11 March | Jaunpur Festival 2025 Started, IIFA Awards 2025 Organized In Jaipur
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 11 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. जौनपुर महोत्सव-2025 शुरू हुआ: 10 से 12 मार्च 2025 तक जौनपुर जनपद में जौनपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव की जानकारी दी।
- यह तीन दिवसीय महोत्सव जौनपुर के शाही किला में आयोजित किया जा रहा है।
- इस महोत्सव में जौनपुर जनपद से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों, समाज सेवियों, खिलाड़ियों और विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
- इसके साथ ही समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।
2. लखनऊ में खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया।
- इस चैंपियनशिप का आयोजन भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राष्ट्रीय
3. नई दिल्ली में ‘ग्रिडकॉन 2025’ का आयोजन: नई दिल्ली में 9 से 11 मार्च तक ‘ग्रिडकॉन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।

9 मार्च, 2025 को केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘ग्रिडकॉन-2025’ का उद्घाटन किया।
- यह कार्यक्रम विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) और सीआईजीआरई, इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
- ग्रिडकॉन 2025, का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा एकीकरण, ग्रिड लचीलापन, परिसंपत्ति प्रबंधन और डिजिटल परिवर्तन के भविष्य को आकार देना है।
4. मध्यप्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान भारत का 58वां बाघ अभयारण्य घोषित: 9 मार्च को मध्यप्रदेश स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भारत का 58वां बाघ अभ्यारण्य घोषित किया गया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को भारत का 58वां बाघ अभ्यारण्य घोषित किया।
- माधव टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है।
- इस टाइगर रिजर्व के बाद अब मध्यप्रदेश में कुल 9 टाइगर रिजर्व हो गए हैं।
- मध्यप्रदेश को भारत के टाइगर स्टेट का दर्जा पहले से ही प्राप्त है।
5. गांधीनगर में ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ का आयोजन: 9 मार्च को गुजरात के गांधीनगर में ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ का आयोजन किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव–2025’ की शुरुआत की।
- यह महोत्सव गुजरात के विकास में बिहार के मिथिला क्षेत्र के लोगों के योगदान के सम्मान में आयोजित किया गया है।
- बिहार का मिथिला क्षेत्र अपने सांस्कृतिक धरोहर और पहचान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
- मिथिला क्षेत्र को माता सीता की जन्म स्थली होने के साथ-साथ भारत की ज्ञान परम्परा के प्रमुख सांख्य दर्शन, न्याय दर्शन, मीमांसा और वैशेषिक दर्शन की उत्पति स्थल का भी दर्जा प्राप्त है।
अंतर्राष्ट्रीय
6. ऑस्ट्रेलिया में अल्फ्रेड चक्रवात से तबाही: 9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात अल्फ्रेड से भारी तबाही हुई है।

अल्फ्रेड चक्रवात के कारण ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स क्षेत्र में भारी बारिश और भू-स्खलन के साथ बाढ़ आ गई है।
- ऑस्ट्रेलिया का गोल्ड कोस्ट शहर इस चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
अवॉर्ड
7. जयपुर में ‘IIFA अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजन हुआ: 8 से 9 मार्च, 2025 तक जयपुर में ‘IIFA अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजन किया गया।

कार्तिक आर्यन (दाएं) ने करण जौहर (बाएं) के साथ मिलकर इस इवेंट को होस्ट किया।
- इस बार IIFA अवॉर्ड का 25वां संस्करण था।
आईफा अवॉर्ड 2025 विजेताओं की लिस्ट-
- बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
- बेस्ट एक्ट्रेस: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
- बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
- बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल: बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: संपत राय (लापता लेडीज)
- बेस्ट लिरिक्स: प्रशांत पांडे- सजनी रे (लापता लेडीज)
- बेस्ट एडिटिंग: जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
- आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा: राकेश रोशन
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
- बेस्ट विलेन: राघव जुयाल (किल)
- बेस्ट डेब्यू एक्टर: लक्ष्य लालवानी (किल)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
स्पोर्ट्स
8. भारत ‘ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025’ का विजेता बना: 9 मार्च को भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ‘ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025’ का खिताब जीत लिया।

- फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
- रोहित शर्मा को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- भारत ने 12 साल बाद ICC चैम्पियंस ट्रॉफी को दोबारा जीता है।
- इसके पहले साल 2013 और 2002 में भारत यह ट्रॉफी जीत चुका है।
11 मार्च का इतिहास:
- 1689 में मुगल शासक औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या करवाई थी।
- 1927 में भारतीय महिला चिकित्सक वी. शांता रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित हुई थीं।
- 1948 में देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण हुआ था।
- 1980 में स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का निधन हुआ था।
- 1985 में मिखाइल गोर्बाच्योफ को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया था।
- 1990 में लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया किया गया था।
- 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित किया गया था।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स – 10 मार्च: लखनऊ में AI इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ; संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर-XII’ की शुरुआत हुई

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 10 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…