- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 12 March | Freedom Fighter Chittu Pandey’s Memorial Will Be Built In Ballia; Justice Joymalya Bagchi Becomes The New Judge In The Supreme Court
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 12 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. बलिया जनपद में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पाण्डेय का स्मारक: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पाण्डेय का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पाण्डेय का स्मारक बनाने की जानकारी दी।
- यह स्मारक बलिया जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के प्रांगण में स्थापित होगा।
- चित्तू पाण्डेय को ‘बलिया के शेर ‘ की संज्ञा दी जाती है।
- साल 1942 के भारत छोड़ों आंदोलन में चित्तू पाण्डेय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2. हरदोई जनपद का महर्षि दधीचि कुंड बनेगा राजकीय पर्यटन केंद्र: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि दधीचि कुंड को राजकीय पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

महर्षि दधीचि कुंड, हरदोई जनपद के गोपामऊ के दही गांव में स्थित है।
- ऐसी मान्यता है की इस कुंड में देश के सभी धार्मिक तीर्थों का जल मिश्रित है।
3. उत्तर प्रदेश राज्य स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल बढ़ा: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।

अब राज्य स्मार्ट सिटी मिशन वित्तीय वर्ष 2026-27 तक संचालित होगा।
- इस राज्य स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा था।
- राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तरप्रदेश के 7 नगर निगमों – गाजियाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर और गोरखपुर में विकास कार्य संचालित है।
राष्ट्रीय
4. राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारी संस्था के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया: 10 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के हिसार में ब्रह्माकुमारी संस्था के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

10 मार्च, 2025 को ब्रह्मकुमारी संस्था की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हुए।
- ब्रह्माकुमारी संस्था, देश भर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक और राष्ट्रीय पहलों में योगदान दे रही है।
5. न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची बने सुप्रीम कोर्ट में नए जज: 10 मार्च को भारत सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट का नया न्यायाधीश नियुक्त किया।

इससे पहले न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 मार्च को सरकार को न्यायमूर्ति बागची के नाम की सिफारिश की थी।
- वर्तमान वरिष्ठता मानदंड के अनुसार, जस्टिस बागची मई 2031 में CJI का पद संभालेंगे और 2 अक्टूबर, 2031 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।
- सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने से पहले जस्टिस बागची का कार्यकाल 6 साल से ज्यादा का होगा।
6. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस: 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) गृह मंत्रालय के अधीन भारत में एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
- CISF का प्राथमिक मिशन बड़े संस्थानों, जिसमें सरकारी और निजी दोनों शामिल है, को सुरक्षा प्रदान करना है।
- CISF की स्थापना 15 मार्च, 1969 को भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय
7. प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के दौरे पर मॉरीशस पहुंचे: 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय (11 से 12 मार्च, 2025 तक) मॉरीशस दौरे पर पोर्ट लुईस पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम (पीएम मोदी का स्वागत करते हुए) के निमंत्रण पर हो रहा है।
- प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
- प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस में मुख्य अतिथि हैं।
- भारतीय नौसेना का जहाज इम्फाल मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह 2025 में हिस्सा लेगा।
- 12 मार्च, 1968 को मॉरीशस को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
8. फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गिरफ्तार हुए: 11 मार्च को फिलीपींस की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने रोड्रिगो दुतेर्ते (बीच में) के खिलाफ मानवता के अपराधों का आरोप लगाते हुए अरेस्ट वारंट जारी किया था।
- पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।
- रोड्रिगो दुतेर्ते ने 2016 से 2022 तक फिलीपींस के राष्ट्रपति रहते हुए नशीले पदार्थों के खिलाफ तथाकथित कार्रवाई की थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।
- फिलीपींस में मानवाधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने इस गिरफ्तारी को समस्त विश्व के ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया है।
12 मार्च का इतिहास
- 1799 में ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1872 में स्वतंत्रता सेनानी शेर अली को लॉर्ड मायो की हत्या के जुर्म में फांसी दी गई थी।
- 1930 में गांधी जी और उनके 78 स्वयं सेवकों ने प्रसिद्ध दांडी मार्च शुरू किया, जिसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ‘नमक कानून को तोड़ना’ था।
- 1913 में भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ था।
- 1938 में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया था।
- 1942 में ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया था।
- 1954 में भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की थी।
- 1967 में इंदिरा गांधी दूसरी बार भारत की प्रधानमंत्री बनी थीं।
- 2003 में सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स – 11 मार्च: जौनपुर महोत्सव 2025 शुरू हुआ; जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 11 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…