- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 13 March | A State of the art Multi model Logistics Park To Be Built In Varanasi; PM Modi Receives Mauritius’ Highest Honor
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 13 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. प्रयागराज में बनेगा देश का पहला स्थाई कलाग्राम: 11 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में देश का पहला स्थाई कलाग्राम स्थापित करने का निर्णय लिया।

इसका निर्माण उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तहत किया जाएगा। फोटो – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- यह कला ग्राम अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में देश के हर सांस्कृतिक केंद्र में कला ग्राम स्थापित करने का निर्णय लिया है।
2. बलरामपुर जनपद में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन: 9 से 15 मार्च, 2025 तक बलरामपुर जनपद में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

ग्लूकोमा को काला मोतियाबिंद भी कहते हैं।
- इस ग्लूकोमा सप्ताह के दौरान ग्लूकोमा के मरीजों का अधिक से अधिक चिन्हित किया जाएगा।
- ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद आंखों की एक बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति अंधापन का शिकार हो जाता है।
3. वाराणसी में अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए NHLML और IWAI में समझौता: 11 मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बीच एक MoU साइन हुआ।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU साइन हुआ।
- इस समझौता ज्ञापन (MoU) का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) विकसित करना है।
- वाराणसी में प्रस्तावित MMLP का विस्तार लगभग 150 एकड़ क्षेत्र में होगा।
- इस समझौते से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे देश के रसद क्षेत्र को मजबूती के साथ व्यापार दक्षता में सुधार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय
4. देश के सभी जिलों में स्थापित होगा कैंसर डे केयर सेंटर: 11 मार्च को भारत सरकार ने देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 11 मार्च को संसद में इसकी घोषणा की।
- आगामी 3 वर्षों के भीतर देश के सभी जिलों में ये सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- इस वित्त वर्ष में 200 जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- इन सेंटर का लक्ष्य लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी का त्वरित निदान उपलब्ध कराना है।
5. नदी-क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IWAI और दिल्ली सरकार में समझौता: 11 मार्च को यमुना नदी में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण यानी IWAI और दिल्ली सरकार में समझौता हुआ।

राजधानी नई दिल्ली में IWAI और दिल्ली सरकार के बीच समझौता हुआ।
- इस समझौते का उद्देश्य सोनिया विहार और जगतपुर के बीच यमुना नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग 110) के चार किलोमीटर जलमार्ग पर क्रूज पर्यटन को विकसित करना और बढ़ावा देना है।
- इस समझौते के तहत क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौर हाइब्रिड नावों का परिचालन किया जाएगा।
- यह परियोजना वजीराबाद बैराज के ऊपर राष्ट्रीय जलमार्ग 110 (NW-110) पर छोटी दूरी की नौवहन और मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हरित और सतत पर्यटन को प्रोत्साहन देगी।
6. भारत सरकार ने ‘JKIM’ और ‘AAC’ को गैर-कानूनी संगठन घोषित किया: 11 मार्च को भारत सरकार ने ‘जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन’ (JKIM)’ और ‘अवामी एक्शन कमेटी (AAC)’ को गैरकानूनी संगठन घोषित किया।

अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के दफ्तर की फाइल फोटो।
- इन दोनों संगठनों को गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) 1967 की धारा 3 (1) के तहत 5 साल की अवधि के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया है।
- ये संगठन आतंकवाद का समर्थन करने और स्थापित सरकार के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देने जैसी राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त हैं।
अंतर्राष्ट्रीय
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान: 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (GCSK)’ से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी को GCSK सम्मान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रदान किया।
- यह पहला अवसर है, जब किसी भारतीय राजनेता को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
- 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
8. नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर-2025 का आयोजन: 10 से 12 मार्च, 2025 तक भारतीय और बांग्लादेश नौसेना के मध्य द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास ‘BONGOSAGAR’-2025 का आयोजन किया गया।

BONGOSAGAR नौसैनिक अभ्यास बंगाल की खाड़ी में भारत-बांग्लादेश समुद्री सीमा के निकट निर्धारित समुद्री क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
- दोनों देशों नौसेनाओं के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास का यह चौथा संस्करण था।
- इस नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना, सहयोग को मजबूत करना और समुद्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से निपटना है।
13 मार्च का इतिहास:
- 1800 में मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का निधन हुआ था।
- 1861 में स्वतंत्रता सेनानी और चिकित्सक चुनीलाल बसु का जन्म हुआ था।
- 1878 में भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम: वर्नाकुलर प्रेस एक्ट पारित हुआ था।
- 1881 में रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या हुई थी।
- 1899 में स्वतंत्रता सेनानी तथा आंध्र प्रदेश के नेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का जन्म हुआ था।
- 1940 में उधम सिंह ने पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था।
- 1997 में मदर टेरेसा द्वारा सिस्टर निर्मला का चयन ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नेता के रूप में किया गया था।
- 1999 में शेख हमाज बिन ईसा अल खलीफा बहरीन के नए शासक बने थे।
- 2004 में भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खा का निधन हुआ था।
- 2008 में नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था।
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स – 12 मार्च: बलिया में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय का स्मारक; जस्टिस जॉयमाल्य बागची नए सुप्रीम कोर्ट जज बने

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 12 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…