Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (31 March To 6 April 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | साप्ताहिक राशिफल, 31 मार्च से 6 अप्रैल तक: कन्या राशि को परेशानियों से राहत मिलेगी, मकर और कुंभ राशि को रुका पैसा मिलने की संभावना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (31 March To 6 April 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

31 मार्च से 6 अप्रैल तक चंद्रमा मेष राशि से चलकर कर्क राशि तक पहुंचेगा। इस दौरान चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि और राहु-केतु का असर रहेगा। जिससे वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि के लोग रुके काम शुरू करना चाहते हैं तो इस लिहाज से अच्छा समय है। व्हीकल खरीदने के भी योग हैं।

कन्या राशि के लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। मकर और कुंभ राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। इनके अलावा मेष राशि के लोगों को बिजनेस में गलत फैसले से नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ चुनौतियां रहेगी, लेकिन आप अपनी धैर्य और सहनशक्ति से अपनी उम्मीदों और आशाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। हर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। निश्चित सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। नेगेटिव- युवा वर्ग अपने करियर के प्रति फोकस रहें। ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है। अपनी वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय- व्यापार में किसी गलत निर्णय की वजह से नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। कला विज्ञान तथा मशीनरी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी सेवारत पब्लिक डीलिंग के समय लापरवाही ना करें। इसकी वजह से कोई इन्क्वायरी होने की स्थिति भी बन सकती है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक या लंबी ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता न करें। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह बेहतरीन ग्रह स्थिति बन रही है। पिछली कुछ कमियों से सीख कर आप अपनी दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण योजना की नींव रखने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। अतिरिक्त आय का भी कोई साधन बनेगा। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो जाना या आवेश में आना उचित नहीं है। कोई भी समस्या आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। इस समय किसी से भी कोई वादा न करें, क्योंकि निभाना मुश्किल हो सकता है। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय को गति देने के लिए अनुकूल समय है। नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान अवश्य दें। लव- परिवार में डिसिप्लिन रखना आपका दायित्व है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करना आपको सफलता देगा। घर में खुशनुमा माहौल रखना तथा घर की सुख-सुविधाओं के बारे में भी ध्यान रखना घर के वातावरण को तनावमुक्त रखेगा। नेगेटिव- परिवार में किसी बात को लेकर तनाव वाली स्थिति बन सकती है। बुरे लोगों के साथ समय खराब न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हड्डियों संबंधी दर्द उनको परेशान कर सकता है। व्यवसाय- साझेदारी के बिजनेस में गलतफहमियों की वजह से परेशानी हो सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। कुछ स्थान परिवर्तन या अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाने जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। किसी मित्र की वजह से कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- आर्थराइटिस से परेशान व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। भारी भोजन खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- लाभदायक जन संपर्क स्थापित होंगे। रुके कार्यों को गति देने का समय है। यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहने का है। कोई नया वाहन खरीदने की योजना हैं, तो तुरंत उस पर काम करें। नेगेटिव- बहुत खर्चा करना और समय की उपयोगिता न करना आपको मुसीबत में डालेगा। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए और सहजता अपनाए। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ विवाद में ना पड़ें। परिवार पर ध्यान दें। व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय में प्लानिंग पर काम करते समय उससे संबंधित जानकारी लेना जरूरी है। अपने व्यवसायिक हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विवाह की भूमिका बन सकती है। स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल के प्रभाव से बचने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें । आयुर्वेद का अधिक इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। आपसे मेल मुलाकात से खुशी मिलेगी और खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। नेगेटिव- दोस्तों के साथ फालतू मौज मस्ती से आपके महत्वपूर्ण काम बीच में ही रह जाएंगे। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान न देने की वजह से परिवार की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। निर्णय लेने में भी असहज महसूस करेंगे। कोई भी काम करने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव- पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य- गैस बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, इसलिए सप्ताह की शुरुआत में ही अपने कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अटका हुआ मामला भी हल होगा। रिश्तों की मजबूती को बढ़ाने में आप का विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कड़े फैसले लेना आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में भविष्य संबंधी योजनाओं को रूप देने की कोशिश कामयाब रहेंगी। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कामों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोग भी अधिक काम से व्यक्तिगत कामों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। लव- परिवार के बीच सुखद तालमेल रहेगा। युवा लोग प्रबलता से प्रेम और रोमांच के विषयों की तरफ आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपकी गतिविधि और काबिलियत की तारीफ होगी। आपको अपनी कोशिशों को लेकर मन में संतोष रहेगा। पारिवारिक वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। नेगेटिव- आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। इस समय बहुत मेहनत की जरूरत है। कहीं बातचीत करते समय सकारात्मक शब्दों का चयन करें। गलत शब्दों के प्रयोग से मान-हानि हो सकती है। उधार लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम आ सकता है। अपने काम समय पर पूरा करने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही से सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय योगा और व्यायाम के लिए जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह सकारात्मक ग्रह स्थिति बनी हुई है। बच्चों की उपलब्धि संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में समय जरूर बीताएं। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। साथ ही अपने कार्यों पर फोकस रहें। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूर रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कोई भी लिए गए व्यवसायिक निर्णय उचित रहेंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। ऑफिशियल गतिविधियों में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। लव- संतान को उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- कोई काम अपने मनोनुकूल न होने से डिप्रेशन और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। उस पर अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बहुत ही शुभ दायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी महत्व पूर्ण कार्य शुरू हो सकता है। नेगेटिव- कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभचिंतकों से इस विषय पर विचार विमर्श करने से उचित हल प्राप्त होंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों और सहयोगियों के सुझाव को भी प्राथमिकता दें। आपको अवश्य ही उचित सलाह प्राप्त होगी। आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में अपने कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बैठाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या उठ सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- मित्रों या सहयोगियों से फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद होगी। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अपने आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगे। नेगेटिव- इस सप्ताह घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। इससे बजट बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहें। व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता से व्यवसायिक कामों में रुकावट आएंगी। अधिकतर काम समय पर निपट जाएंगे। कहीं से रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिल सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में अनचाही ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव से खुद को बचाएं। इनका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- कोई मंगलकारी समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ या उधार दिए पैसे का तकाजा करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी। घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। नया लेन-देन या उधार संबंधी गतिविधि न करें। बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में दिक्कत आ सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों की गोपनीयता रखें। विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने का उचित समय है। टैक्स संबंधी कागजात पूर्ण रखना जरूरी है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी काम को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। लव- घर की बातें बाहर न जाने दें। इससे घर की सुख-शांति पर असर आएगा। प्रेम और रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मौसम के अनुसार आहार-विहार रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके दम लेंगे। सकारात्मक संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी। आपका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। नेगेटिव- आपके नजदीकी लोग आपके लिए दिक्कतें पैदा करेंगे। सावधान रहें। नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोएं। मनोबल मजबूत रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहें। आवाजाही से परहेज रखें। व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में नई जानकारियां मिलेंगी। इससे आपकी कार्यप्रणाली में गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने में अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ उपहार लाना खुशी प्रदान करेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें और अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top