Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (1 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 1 अगस्त का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों के काम योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे, तुला राशि के लोग अपनी सूझबूझ से सफल होंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (1 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 1 अगस्त को मेष राशि के लोगों को यात्रा से लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के काम योजना के अनुसार होते जाएंगे। सिंह राशि के लोग भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। तुला राशि के लोग अपनी सूझबूझ से सफलता हासिल करेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला दिन, ये राशिफल चंद्र के आधार पर बताया गया है…

पॉजिटिव– कोई नजदीकी यात्रा लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा।

नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर भी पड़ेगा। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति हो सकती है। अपने सामाजिक क्रियाकलापों पर भी अवश्य ध्यान दें।

व्यवसाय- मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, लेकिन हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। आपको अचानक से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में कोई खास अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। घर का वातावरण संतुलित बनाकर रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य– इस समय बदलते मौसम की मार आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकती है। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सभी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– आज पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी।

नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सचेत रहें, कोई व्यक्तिगत समस्या आपको चिंतित कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। आपकी जीत सुनिश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें।

व्यवसाय– अपनी व्यवसायिक गतिविधियां किसी से भी शेयर ना करें, वर्ना कोई इनका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।

लव– दांपत्य संबंधों में चल रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालें, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़े।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से कोई इंफेक्शन की आशंका दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आपके प्रयासों से अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न होना आपके अपने लिए परेशानी का कारण बन जाती है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका बन रही है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील आज न करें, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क न बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों और लेनदेन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

लव- पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गलत प्रेम संबंध आपकी दिक्कतों को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपको हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी।

नेगेटिव- कभी-कभी अपनी क्षमता से अधिक काम करना आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। बेहतर होगा कि उचित आराम भी अवश्य करें। पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से वर्तमान भी खराब ना करें। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा, तथा कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय किसी नए काम पर पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य– व्यस्तता के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। हालांकि आज कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप इनकी परवाह ना करके अपने कार्यों में संलग्न रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे।

नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक कार्य प्रणाली व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य मनोनुकूल तरीके से हो जाएंगे। आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा लें, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– ओवर ईटिंग की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। घर में नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन आदि की खरीदारी हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी प्रगति पर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा।

नेगेटिव– किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने निर्णय पर ही ध्यान दें। साथ ही किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभाल कर रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार करने की आवश्यकता है। इस समय कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी, साथ ही ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम में भी और नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से अपने कार्यों को संपन्न करेंगे। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों का आगमन होगा। सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत मिलेगी।

नेगेटिव– ध्यान रखें आपका कोई निर्णय गलत न हो जाए। आपकी लापरवाही की वजह से किसी लेनदेन के मामले में नुकसान होने के आशंका है। इसलिए बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस के अतिरिक्त कार्यभार की वजह से घर में भी काम करना पड़ सकता है।

लव– जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन में समय व्यतीत होगा तथा पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने क्रोध करने से बचें, वर्ना इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर ही पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– सोशल गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्टी अथवा सेमिनार में आपके विचारों को महत्वता दी जाएगी। आपकी तरक्की के नए मार्ग भी सामने आएंगे।

नेगेटिव– इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर होगा कि अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। कभी-कभी बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ाहट रह सकती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

व्यवसाय– आज कारोबार संबंधी किसी समस्या से राहत मिलेगी। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।

लव– किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप न होने दें। आपसी सामंजस्य से घर में शांति पूर्ण माहौल बनेगा।

स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा बेहतर इलाज करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– किसी विशेष प्रयोजन को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। कोई अधूरा काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे और पूरी ऊर्जा और मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं को लेकर गंभीर रहेंगे।

नेगेटिव– अपरिचित लोगों के साथ संपर्कों को न बढ़ाएं, न ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। फालतू की गतिविधियों में समय लगाने से नुकसान ही होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

व्यवसाय– व्यापार में इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं। विस्तार संबंधी योजनाओं पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में प्रोजेक्ट को लेकर कुछ गलतफहमियां रहेंगी।

लव– वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक गतिविधियां होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य– अपने सामर्थ्य से ज्यादा मेहनत करना स्वास्थ्य पर दूषित प्रभाव डालेगा। इसलिए आराम भी करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को और अधिक बल प्रदान कर रही हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। कुछ विशेष कार्य संबंधी योजनाएं क्रियान्वित करने का उचित समय है। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी।

नेगेटिव- अनुचित कार्य में रुचि न लें, वर्ना आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। कुछ घरेलू मुद्दों पर भी वाद-विवाद हो सकता है। इस समय कोई भी बड़ा फैसला न लें। युवा वर्ग अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। साथ ही अपने जनसंपर्क को भी मजबूत करने में कुछ समय व्यतीत करें। फाइनेंस संबंधी मामलों को थोड़ा ध्यान पूर्वक सुलझाएं, अन्यथा किसी उच्च अधिकारी से कहासुनी हो सकती हैं।

लव– परिवार के सदस्यों का सहयोग तथा दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त रखेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान मौसमी बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– व्यर्थ की गतिविधियों में उलझने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें अर्थात अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी अपने विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी अच्छा है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है।

नेगेटिव– अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं। निवेश संबंधी कोई फैसला देने से पहले उसके संदर्भ में और अधिक जानकारी हासिल कर लें अथवा फिलहाल टाल ही दें। यह समय बहुत ही चौकन्ना रहने का है।

व्यवसाय– कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलने वाली है। मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही करना नुकसान दायक रहेगा।

लव– घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए खुशखबरी मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य– जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त या कहीं निवेश करने संबंधी योजनाओं को कार्यान्वित करने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है।

नेगेटिव– घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाए आपस में मिलकर उसका निवारण करें, क्योंकि गुस्से की वजह से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बड़े बुजुर्गों का अपमान और मानहानि जैसी स्थिति न बने।

व्यवसाय– इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। हालांकि टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा, परंतु कार्यभार अधिक होने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।

लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ टकराव की स्थिति होने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।

स्वास्थ्य– घुटनों तथा जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। सिकाई आदि करें तथा आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सर्वोत्तम है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top