Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (26 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 26 मार्च का राशिफल: तुला और कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा, धनु राशि वालों की उलझनें खत्म होने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (26 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 मार्च, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्ध और मित्र योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। सिंह राशि वालों की पुरानी समस्या खत्म होगी।

तुला और कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों की उलझनें खत्म होंगी। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- आज कोई बेहतरीन कामयाबी मिलने का संकेत दिख रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका खास कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जिससे मानसिक रूप से आप सुकून महसूस करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में भी जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- समय और मौके के अनुसार अपना व्यवहार और कार्य प्रणाली रखें। जल्दबाजी और आवेश की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों और संबंधों में रूकावट आ सकती है। करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े न आने दें। बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। व्यवसाय- व्यवसाय में नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय बहुत शुभ है। अवसरों का लाभ उठाना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित और गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ मेहनत और कसरत पर भी ध्यान दें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज बहुत कार्यभार आपको थका देगा, लेकिन अपने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल भी रहेंगे। भूमि संबंधी लाभ होने का उत्तम योग बन रहा है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के प्रोग्राम भी बनेंगे। घर के वरिष्ठ लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी की कोई गतिविधियां नकारात्मक बात आप को व्यथित कर सकती हैं। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। आसानी से काम पूरे हो जाएंगे। प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको नई उपलब्धि दे सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने से बॉस व अधिकारियों की सराहना मिलेगी। लव- जीवनसाथी के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। सफलता भी मिलेगी। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा। स्वास्थ्य- गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप समय और ऊर्जा का सही मैनेजमेंट करने में कामयाब रहते हैं, तो मनचाही सफलता सुनिश्चित है। शुभ सूचना मिलने से वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- इस समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। पड़ोसियों के साथ विवाद में न पड़ें। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक ऐसा खर्चा आ सकता है जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। व्यवसाय– व्यवसाय को विस्तार देने की योजनाओं पर कार्य होगा। स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान रहेगा। उत्पादन में वृद्धि होगी। कारोबारी महिलाओं को सामंजस्य बैठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में काम काज की अधिकता को लेकर अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। लव- जीवनसाथी के सहयोग से सभी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी और घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का दखल न होने दें। आपके निर्णय ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सम्मानजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी नए सत्र की पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी बीताएं। विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेगी। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में नुकसान हो सकता है, इसलिए इन कामों को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है। लव- दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- वाहन द्वारा या गिरने से चोट लगने की आशंका है। अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही समस्या से निजात मिलेगी। आपकी चतुराई और काबिलियत की तारीफ होगी। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। इसमें लाभ प्राप्ति के साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कुछ नजदीकी रिश्ते नजरअंदाज हो सकते हैं। अपने संबंधों को खराब होने से बचाना भी आवश्यक है। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो उसके लिए अपने किसी परिजन से बातचीत करना उचित रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ रुकावट पैदा कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रख के शांति से समाधान ढूंढे। नौकरी में अपनी फाइलों तथा पेपर्स को सुव्यवस्थित करने में ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है। ध्यान रखें घर की बातें बाहर ना निकलें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज आपके सामने कई तरह के विकल्प रहेंगे। सिर्फ बेहतर तरीके से निर्णय लेने की जरूरत है। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी आपके लिए सहायक रहेगा। नेगेटिव- किसी खास निर्णय को लेकर दिक्कत आ सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण होगा। किसी से भी कोई वादा करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, वरना आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। अनावश्यक खर्चो पर काबू पाए तथा सेविंग करने पर भी ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित नई संभावनाएं सामने आएंगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। बड़ा सौदा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको दूर रखें। आपके साथ धोखा हो सकता है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। घर में भी व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या परेशान करेगी। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। कोई सपना साकार होने से सुकून मिलेगा। कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत उचित होगा। युवाओं को प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। हस्तक्षेप न करें। परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोगों के बीच अपमानित भी होना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से पेपर चेक करवाएं। किसी संबंधी के साथ पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की योजना है, तो पहले उसके सभी पहलुओं से संबंधित आपसी विचार-विमर्श अवश्य कर लें। हार्डवेयर से संबंधित कारोबार में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। लव- घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाह रहने की वजह से पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। संतुलित दिनचर्या रखना आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाएगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- विदेश संबंधित कोई भी रुका हुआ काम बनने की उचित संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात भी लाभदायक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी की गई किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। विवाद खड़ा हो सकता है। थाने के चक्कर भी लग सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्य से ही मतलब रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सभी कार्य सुचारु रूप से पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने पर प्रमोशन मिल सकता है। अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर न करें। गुप्त ही रखें। लव- बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होना जीवन साथी के साथ तकरार पैदा कर सकता है। माहौल खुशनुमा रखने के लिए कुछ मनोरंजन और उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं। स्वास्थ्य- एसिडिटी या किसी इंफेक्शन से पेट में दर्द हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- लंबे समय से कोई अटका हुआ काम सुलझेगा। सिर्फ खुद पर विश्वास रखें। अपनी योग्यता साबित करें। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात करने से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। समय सफलता दायक है। संतान की तरफ से संतुष्टि रहेगी। नेगेटिव- युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। अस्थिर मन लक्ष्य को ध्यान केंद्रित करने में रुकावटें डाल सकता है। अपने ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियां न लें। कुछ समय मेडिटेशन में बीताएं। इससे पॉजिटिविटी आएगी। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए कार्यप्रणाली और कार्य की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोग लापरवाही से किसी काम में गलती कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। स्वास्थ्य- कामकाज को लेकर चिंता और तनाव का असर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपने रहन-सहन तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर दिनभर दौड़ धूप रहेगी। इसके मनचाहे परिणाम मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। निकट संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। आपसी मेलजोल से सबको खुशी मिलेगी। युवाओं को अपने व्यवसाय से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय दिल और दिमाग में समन्वय बनाकर रखें। जल्दबाजी में किया काम नुकसानदायक रहेगा। दूसरों की मदद करते समय अपने समय और सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार में कुछ भी नया करने से पहले दोबारा सोच-विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ मनमुटाव रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति और भाग्य आपको पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं। अपने संपर्कों अथवा मीडिया द्वारा व्यक्तिगत तथा व्यवसाय संबंधी और अधिक जानकारी हासिल करें। घर को संवारने के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा। नेगेटिव- व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान दें। आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें। नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब कर सकती है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से पूरी हो जाएगी। नई योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम कुशलता से पूरा करेंगे। अफसरों से मदद मिलेगी। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- अपने रूटीन में बदलाव करने के लिए मनचाहे कामों में कुछ समय देना मानसिक सुकून और प्रफुल्लित करेगा। काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। खुद को उर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। ना ही उनकी बातों में आए। आपको नुकसान हो सकता है। कोई भी खरीदारी करते समय ध्यान रखें कि कोई आपको ठग भी सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेंगे। निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। फाइनेंस संबंधी कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- परिवार के बीच उचित सामंजस्य होने से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर ही रहें तो उचित है। स्वास्थ्य- कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top