Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (9 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 9 अप्रैल का राशिफल: मकर राशि वालों की नौकरी में मन मुताबिक बदलाव के योग हैं और मीन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (9 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 अप्रैल, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र गजकेसरी और चर योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों के ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों का रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।

तुला राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे, बिजनेस में फायदा भी होगा। वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में बदलाव के योग बनेंगे। धनु राशि वालों का रुका काम शुरू हो सकता है। मकर राशि वालों की नौकरी में मन मुताबिक बदलाव होने की संभावना है। मीन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आएगा तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार पर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय अपने विचारों को ही प्राथमिकता पर रखें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल ना दें, इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। मीडिया ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करें। कारोबारी महिलाएं घर और बिजनेस में अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगी। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। धैर्य और शांति से हल निकाले। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर उचित बना हुआ है। अपने काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में अवश्य कामयाबी मिलेगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल रखना आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। नेगेटिव- अत्याधिक खर्चा करना और समय की उपयोगिता ना करना आपको मुसीबत में डालेगा। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए और सहजता अपनाए। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ बेकार के विवाद में न पड़ें। परिवार पर ध्यान दें। व्यवसाय- वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। मीडिया तथा संबंधों के माध्यम से आपको व्यवसाय संबंधी काफी नॉलेज मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। जल्दी ही पदोन्नति भी संभव है। लव- पारिवारिक छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या चल रही है, तो किसी अनुभवी की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आपका दबदबा और वर्चस्व भी बना रहेगा और आप किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। दोपहर बाद कोई अप्रिय सूचनाएं मिलने से घर में उदासी का माहौल भी बन सकता है। अपना तथा परिवारजनों का मनोबल मजबूत रखना जरूरी है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में ध्यान जरूर रखें कि आपके ज्यादा अनुशासित व्यवहार की वजह से कर्मचारी आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का उचित ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से अकारण ही गुस्से और तनाव की स्थिति रहेगी। जिसका असर आपके पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर योजना बनाई हुई है, तो आज उसे तुरंत कार्य रूप देना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई, करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और वह एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ा सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। क्योंकि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उलझने के बजाय शांति से समाधान ढूंढे। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेंगी। समय रहते उनका हल निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। नेगेटिव- आपकी भावुकता और उदारता सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इन पर विजय हासिल करें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लगभग अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा ले, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। उपहार का भी आदान-प्रदान होगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपनी नियमित जांच करवाएं, तथा बेहतर इलाज ले। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो जाएगा तथा चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें ना ही उनकी बातों में आए। क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। खर्चों पर काबू रखें। वरना बजट बिगड़ सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें, आपको कई नए सुअवसर प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती हैं। किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। नौकरी प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आज संपर्कों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। युवाओं को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। नेगेटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक कार्यों में उचित मैनेजमेंट रखें। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। अगर किसी यात्रा पर जाने का प्लान है, तो सामान को अच्छी तरह चेक कर ले। व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं, इनके माध्यम से आपको कोई उपलब्धि मिलने की स्थिति बन रही है। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ाएंगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की व्यवधान दूर होंगे। नेगेटिव- कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। बेहतर होगा कि वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय अथवा नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही है। और यह परिवर्तन लाभदायक भी साबित होंगे। शेयर व रिस्क प्रवृत्ति वाले कामों से बचे। क्योंकि आपके साथ छल या विश्वासघात हो सकता है। लव- वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं तथा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी इन्फेक्शन जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आपकी उपस्थिति में कोई रुका हुआ काम आज पुनः काम शुरू हो सकता है। आप अपनी हिम्मत और विल पावर से किसी भी मुश्किल कार्य को हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- किसी-किसी समय जल्दबाजी कर जाना और काम समय पर पूरे ना करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बच्चों की किसी गलती को गुस्से से सुलझाने की बजाय शांति पूर्ण व्यवहार रखें। वरना उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन साथ ही गतिविधियों मे आ रही समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यभार को लेकर कुछ तनाव में रहेंगी। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर ही ले। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहस में ना पड़े। लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। मौसम के अनुकूल हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण हेतु कुछ योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही काम भी शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में निकट संबंधियों की आवाजाही भी रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने वर्तमान समय पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, इससे आपके मनोबल में कमी आएगी और जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। परंतु आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है जो कि मन मुताबिक रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। स्वास्थ्य- कब्ज, गैस आदि जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- परिस्थितियां कुछ बेहतर हो रही है। अगर कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी। नेगेटिव- वाहन अथवा किसी अन्य रखरखाव संबंधी कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें और अपनी पढ़ाई अथवा करियर पर ध्यान दें। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। व्यवसाय- आज कारोबार संबंधी किसी समस्या से राहत मिलेगी। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। लव- परिवार के साथ मौज मस्ती मे सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। सोशल मीडिया अथवा संपर्कों के माध्यम से आपको कई नये विषयों की जानकारी मिलेगी। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को अपने प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति परेशानियां भी खड़ी कर देती हैं। युवा वर्ग ध्यान रखें, कि सफलता पाने के लिए कोई भी नकारात्मक रास्ता चयन न करें। व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी कार्य निपटाने के लिए मेहनत की जरूरत होगी। सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू ना करें तथा वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में ध्यान दें। ऑफिस में आप का प्रभुत्व बना रहेगा। लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ थकान की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top