Aaj Ka tarot card Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Sunday (2 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: कर्क राशि के लोग अति उत्साह में कोई निर्णय न लें, मकर राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिल सकता है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Card Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Sunday (2 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 2 मार्च को मेष राशि के लोग जीवन में अनुशासन और बैलेंस रखेंगे, इन लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को संयम से काम लेना होगा, वर्ना परेशानियां बढ़ सकती हैं। कर्क राशि के लोग अति उत्साह में कोई निर्णय न लें। मकर राशि के लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – फोर ऑफ वांड्स

जीवन में अनुशासन और बैलेंस रखना जरूरी है, दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है। जो सुखद अनुभव देगा। खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। एक खुशनुमा दिन रहेगा।

करियर

आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने पर सराहना होगी। नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं, खासकर उन लोगों को जो विदेश में काम करने के इच्छुक हैं।

प्रेम

अपने साथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए नए रिश्ते की संभावनाएं बन सकती हैं। पुरानी यादों को छोड़कर आगे बढ़ें और नए रिश्तों के लिए खुद को तैयार करें।

स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन अधिक भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद लें।

भाग्यशाली रंग – पीला

भाग्यशाली अंक – 3

वृषभ – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

कुछ बातें आपको भावनात्मक रूप से विचलित कर सकती हैं, लेकिन इनसे सीखने का अवसर मिलेगा। किसी प्रियजन से दूरी हो सकती है, जिससे मन उदास हो सकता है। जीवन में आने वाली चुनौतियां अस्थायी हैं, आपके आसपास के लोग आपसे असहमत हो सकते है, लेकिन आपको अपने फैसलों पर भरोसा रखना होगा। आत्मबल को मजबूत करें और आगे बढ़ने की कोशिश करें। नई संभावनाएं जल्दी ही सामने आएंगी।

करियर

किसी सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा।

प्रेम

रिश्तों की कड़वाहट को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें जल्दबाजी से बचना होगा। कम्युनिकेशन को बेहतर बनाकर रिश्ते को मजबूत करना होगा।

स्वास्थ्य

हृदय से जुड़ी समस्याओं के लिए सतर्क रहें। भावनात्मक अस्थिरता के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, हेल्दी डाइट और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और संगीत का सहारा लें।

भाग्यशाली रंग – सफेद

भाग्यशाली अंक – 1

मिथुन – स्ट्रेंथ

आज कोई आप की परीक्षा ले सकता है। कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनका सामना संयम से करना होगा। अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करें, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। किसी करीबी के सहयोग मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें, तरक्की अवश्य मिलेगी। मानसिक मजबूती से हर समस्या का हल संभव होगा।

करियर

सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी। कठिन प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।

प्रेम

किसी अनकही बात को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है। अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। शादीशुदा लोगों को अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य

शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। अधिक काम के कारण तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आंतरिक ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए योग और मेडिटेशन करें।

भाग्यशाली रंग – कत्थई

भाग्यशाली अंक – 8

कर्क – टू ऑफ वांड्स

आज का दिन योजनाओं को अमल में लाने के लिए अनुकूल रहेगा। किसी नए ट्विस्ट की तलाश में रहेंगे, लेकिन सही दिशा चुनने की दुविधा बनी रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह में कोई निर्णय न लें। विदेश या दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मनिर्भर बनने की भावना मजबूत होगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आगे की संभावनाओं को परखते हुए आगे बढ़ें, सफलता के द्वार खुलेंगे।

करियर

कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है, जिसके लिए दूरदर्शी सोच अपनानी होगी। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लें। जो लोग स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये उपयुक्त समय है।

प्रेम

रिश्तों को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा, किसी निर्णय को टालने के बजाय खुलकर बातचीत करें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, जिससे रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य

तनाव के कारण नींद में बाधा आ सकती है, नियमित व्यायाम करने से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें, ज्यादा चिंता से बचें। ध्यान और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी, जिससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग – नारंगी

भाग्यशाली अंक – 5

सिंह – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

जीवन में बदलाव हो सकता है, जिससे नई संभावनाएं मिलेंगी। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जो आपके लिए अनुकूल सिद्ध होंगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा, लेकिन सही अवसर पहचानना होगा। परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि किसी भी स्थिति को आपके प्रयास और सकारात्मक सोच से अनुकूल बनाया जा सकता है। जो काम अटके हुए हैं, वे गति पकड़ सकते हैं।

करियर

मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जो करियर को नई दिशा देगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

प्रेम

कुछ लोग पुराने रिश्तों में लौट सकते हैं, जबकि कुछ को नए प्रेम संबंधों की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। यदि संबंधों में गलतफहमियां चल रही हैं तो अब हल निकल सकता है। अविवाहित लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य

शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें, नियमित जांच कराएं। मानसिक रूप से खुद को स्थिर और संतुलित बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें।

भाग्यशाली रंग – पिंक

भाग्यशाली अंक – 4

कन्या राशि – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

किसी उलझन का समाधान मिल सकता है, जिससे आगे बढ़ने की राह साफ होगी। आत्मविश्लेषण करने से नई समझ विकसित होगी और सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करने का अवसर मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण वार्ता या दस्तावेजी कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। किसी नई जानकारी से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अगर किसी से विचारों का टकराव है तो तर्क के साथ अपनी बात रखें, आक्रामकता से बचें। नए अवसर मिल सकते हैं।

करियर

कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी केस में बढ़त मिल सकती है। पत्रकारिता और लेखन कार्य में रचनात्मकता और तर्क का संतुलन बनाए रखने से सफलता मिलेगी। जो लोग शोध कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी जटिल समस्या का हल मिलेगा।

प्रेम

यदि किसी रिश्ते में असमंजस की स्थिति है तो अब स्पष्टता आएगी। जो लोग किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें आज साहस करना चाहिए। अगर पहले कोई मतभेद हुआ था तो उसे सुलझाने का यह सही समय है।

स्वास्थ्य

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। अत्यधिक सोचने से बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है, खुद को अनावश्यक तनाव से दूर रखें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में न लें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।

भाग्यशाली रंग – नीला

भाग्यशाली अंक – 1

तुला राशि – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। कार्यों को तेजी से पूरा करने की इच्छा होगी, लेकिन जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को समझना जरूरी होगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे बड़ी चुनौतियों को पार करने की क्षमता मिलेगी। किसी योजना को अमल में लाने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। बहस या विवाद में शामिल होने से बचें, क्योंकि आवेश में आकर बोले गए शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। किसी नए अवसर की ओर बढ़ने का समय है, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार या संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन की दिशा में बदलाव आ सकता है।

करियर

जो लोग सेना, पुलिस या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन साहसिक निर्णय लेने का होगा। वकालत और न्यायिक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए किसी जटिल मामले में जीत संभव है।

प्रेम

रिश्तों में भावनात्मक आवेग रह सकता है, बातों में तीखापन आ सकता है। यदि किसी से हाल ही में मुलाकात हुई है तो चीजें तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य

तेज गति से सोचने और काम करने की प्रवृत्ति से शारीरिक थकावट बढ़ सकती है, इसलिए कुछ समय विश्राम करें। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि मानसिक शांति बनी रहे।

भाग्यशाली रंग – ग्रे

भाग्यशाली अंक – 5

वृश्चिक राशि – टू ऑफ कप्स

कोई नई साझेदारी या समझौता लाभदायक सिद्ध हो सकता है। भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी के साथ गहरे विचारों का आदान-प्रदान होगा, आपसी विश्वास और सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी पारिवारिक मुद्दे पर खुलकर बातचीत करें। दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता बढ़ेगी, किसी नए अनुभव से जीवन में नई दिशा मिल सकती है।

करियर

टीम वर्क से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे करियर में प्रगति होगी।

प्रेम

रिश्तों में मनमुटाव था तो सुलह का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने रिश्तों में भावनात्मक संतुलन लौटेगा और संबंध मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य

मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे तनाव कम होगा। पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, शरीर में पानी की कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान करने से आत्मिक शांति मिलेगी और ऊर्जा संतुलित रहेगी।

भाग्यशाली रंग – हरा

भाग्यशाली अंक – 2

धनु राशि – द चैरियट

लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा जोर लगाएंगे और बाधाओं से घबराए बिना आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी नियंत्रण बना रहेगा। जीवन में कोई परिवर्तन हो सकता है, पुराने अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी और आपकी क्षमताओं को पहचाना जाएगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी योजना तैयार करें। साहस और प्रतिबद्धता से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार से समर्थन मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। अपनी सीमाओं को पीछे छोड़कर कुछ नया करने का समय है।

करियर

जो लोग प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।

प्रेम

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके जीवन में स्थिरता लेकर आएगा। जो पहले से प्रेम संबंध में हैं, वे रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। यदि हाल ही में कोई बहस हुई थी तो अब सुलह का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य

शारीरिक ऊर्जा अधिक रहेगी, यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चोट लगने की संभावना है। मानसिक रूप से तनाव बढ़ सकता है। संतुलित आहार लें और शरीर को पर्याप्त आराम दें। ध्यान और योग से मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग – काला

भाग्यशाली अंक – 9

मकर राशि – द सन

आत्मविश्वास और ऊर्जा चरम पर रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रचनात्मकता में वृद्धि होगी, जिससे नए विचार उभरेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके नेतृत्व को सराहेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानकर बड़ा कदम उठाने का सही समय है। कोई पुरानी योजना अब पूरी हो सकती है, जिससे संतुष्टि मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है, जिससे नए अनुभव प्राप्त होंगे। आत्मनिर्भरता से अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। हर परिस्थिति में सकारात्मकता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

करियर

जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। क्रिएटिव क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी प्रतिभा से पहचाने जाएंगे। नेतृत्व की क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे करियर में उन्नति होगी।

प्रेम

रिश्तों में उत्साह और निकटता महसूस होगी। सिंगल लोगों के लिए नए प्रेम का संकेत है, जो लंबे समय तक स्थिर रह सकता है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें साथी से भरपूर स्नेह और समर्थन मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

स्वास्थ्य

शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, मानसिक रूप से उत्साह बना रहेगा, लेकिन आराम की कमी से थकान हो सकती है। संतुलित आहार और व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। अच्छी नींद से शरीर और मन दोनों ताजगी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग – सुनहरा

भाग्यशाली अंक – 2

कुंभ राशि – द मैजिशियन

विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर पाएंगे, जिससे लोग प्रभावित होंगे। कोई नई योजना कारगर सिद्ध हो सकती है। संचार कौशल मजबूत रहेगा, जिससे मुश्किल वार्तालाप भी सहज बनेंगे। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, जिससे निर्णय लेने में मजबूती आएगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध हो सकती है। नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में मददगार रहेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ या अवसर मिल सकता है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आत्मसंयम और त्वरित निर्णय क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। हर चुनौती को एक नए अवसर की तरह देखने से सफलता सुनिश्चित होगी।

करियर

नौकरीपेशा लोग अपनी कुशलता से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। आईटी और तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का सही समय है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ समय बिताने का बेहतर मौका मिलेगा। यदि रिश्ते में कोई बाधा थी तो अब हल होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन अनियमित दिनचर्या थकान बढ़ा सकती है। अत्यधिक सोच से मानसिक तनाव हो सकता है। नींद की कमी से ऊर्जा स्तर प्रभावित हो सकता है। योग और ध्यान से मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। पौष्टिक आहार से शरीर को मजबूती मिलेगी।

भाग्यशाली रंग – नीला

भाग्यशाली अंक – 3

मीन राशि – पेज ऑफ कप्स

कल्पनाशक्ति तीव्र रहेगी, जिससे नए विचार उभरेंगे। भावनाओं को समझने और व्यक्त करने का सही समय है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अनुभवों के लिए मन खुला रहेगा, जिससे सीखने की रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी से प्रेरणा मिलेगी, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। संवेदनशीलता अधिक रहेगी, जिससे दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

करियर

अध्यापन और परामर्श से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। विज्ञापन, फिल्म और मीडिया के क्षेत्र में रचनात्मक सफलता संभव है। वरिष्ठों से अच्छे संबंध बने रहेंगे, जिससे कार्य में प्रगति होगी।

प्रेम

रिश्तों में कोमलता और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंध में नई ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य

भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण मानसिक अस्थिरता हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें। पानी की कमी से शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग – जमुनी

भाग्यशाली अंक – 5

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top