Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (1 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: मकर और मीन राशि के लोग परिवार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाएं, कुंभ राशि के लोग तनाव से बचें


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (1 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 1 अगस्त को मेष राशि के लोग सकारात्मक रहेंगे। मकर राशि के लोग परिवार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा। कुंभ राशि के लोगों को तनाव से बचना होगा। मीन राशि के लोग जिम्मेदारियों और निर्णयों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए शुक्रवार का टैरो राशिफल…

मेष – द स्टार

सकारात्मक ऊर्जा और आशाओं का संचार होगा। पुराने तनाव कम होते नजर आएंगे। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव हो सकता है। बच्चों को लेकर संतोषजनक समाचार मिलेगा या कोई रचनात्मक प्रतिभा सामने आएगी। बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी। धन संबंधी कोई रुकी योजना आगे बढ़ सकती है। घरेलू वातावरण शांत रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान मिलने की संभावना है। कोई दूर से शुभ समाचार या यात्रा का योग भी बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

करियर

लंबे समय से रुके किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। शोध, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। पदोन्नति या उच्चाधिकारियों से सहयोग के योग हैं। नया अवसर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। विदेश या ऑनलाइन कामों से लाभ हो सकता है।

प्रेम

रिश्तों में नयापन और भावनात्मक संतुलन देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके विचारों से मेल खाता हो। वैवाहिक जीवन में समझदारी और योजनाएं संबंध को मजबूत करेंगी। पुरानी गलतफहमियों का समाधान हो सकता है। प्रेम में एक नई शुरुआत के संकेत हैं।

स्वास्थ्य

ध्यान, योग या मेडिटेशन करने से मानसिक स्पष्टता आएगी। त्वचा, बाल या नींद से संबंधित समस्याओं में सुधार दिखेगा। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान नियमित बनाए रखें।

लकी रंग – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 3

वृषभ – नाइट ऑफ वांड्स

दिन में ऊर्जा और जोश का स्तर उच्च रहेगा। किसी नई योजना या यात्रा की शुरुआत हो सकती है। परिवार में किसी युवा सदस्य की उपलब्धि से गर्व की अनुभूति होगी। बुजुर्गों से विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन संबंध मधुर बने रहेंगे। बच्चों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। घर में कुछ सुधार या परिवर्तन की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में तेजी से निर्णय लेने की जरूरत है। किसी सामाजिक कार्यक्रम या यात्रा की योजना भी बन सकती है जो सबको जोड़ने में सहायक होगी।

करियर

कोई नया प्रोजेक्ट या चुनौतीपूर्ण कार्य जिम्मेदारी के रूप में सामने आ सकता है। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, ट्रैवल या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए प्रगति के संकेत हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या पदोन्नति की संभावनाएं बन सकती हैं। नए विचारों को कार्यरूप देने का अवसर मिलेगा।

प्रेम

रिश्तों में ऊर्जा और उत्साह दिखेगा। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है, खासकर यात्राओं या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों के बीच। विवाहित लोगों के बीच योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा, पर जल्दबाजी से बचें। पुराने प्रेम संबंध फिर से सक्रिय हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए यह समय काफी सक्रिय और सकारात्मक है।

स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से चुस्ती बनी रहेगी। व्यायाम और आउटडोर गतिविधियों का लाभ मिलेगा। अत्यधिक भागदौड़ से थकावट और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नींद पर ध्यान देना ज़रूरी है। मानसिक रूप से आप प्रेरित और उत्साहित रहेंगे।

लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 5

मिथुन – किंग ऑफ कप्स

परिवार और भावनात्मक मामलों में परिपक्वता दिखाने का समय है। घर के बड़े सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझने की जरूरत है। परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की असमंजस या दुविधा से जुड़ा निर्णय लिया जाना आवश्यक हो सकता है। वित्तीय मामले स्थिर रहेंगे, निवेश सोच-समझकर करें। घर में मेल-मिलाप और एकजुटता के प्रयास होंगे। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है, जो संबंधों को सुदृढ़ बनाएगा।

करियर

पेशेवर स्तर पर आप एक सुलझे हुए और समझदार नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर सकते हैं। वरिष्ठों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। जो लोग शिक्षण, परामर्श, चिकित्सा या सामाजिक सेवा से जुड़े हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता काम आएगी।

प्रेम

रिश्तों में स्थिरता और समझदारी देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से गहरी बातचीत संभव है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। अविवाहित को ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो भावनात्मक रूप से संतुलित और परिपक्व हो। विवाहित में रिश्ते को लेकर विश्वास बढ़ेगा और सामंजस्य मजबूत होगा।

स्वास्थ्य

मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन के लिए ध्यान और आराम जरूरी है। रक्तचाप और हृदय संबंधी मामलों में सतर्क रहें। ज्यादा चिंता करने से नींद पर असर हो सकता है। जल का सेवन पर्याप्त रखें और थकावट से बचें।

लकी रंग – निऑन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – जस्टिस

परिवार में संतुलन और निष्पक्ष निर्णयों की आवश्यकता है। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे पर स्पष्टता आने की संभावना है। बुजुर्गों की सलाह मार्गदर्शक बनेगी। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय चर्चा में आ सकता है। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता और उचित योजना अनिवार्य है। कानूनी या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। कोई पूर्व विवाद सुलझ सकता है, लेकिन भावनाओं के बजाय तर्क से काम लेना आवश्यक होगा।

करियर

कामकाज में निष्पक्षता और नियमों का पालन जरूरी होगा। जो लोग सरकारी सेवाओं, न्यायिक क्षेत्र या कॉर्पोरेट सेक्टर में हैं, उनके लिए दिन विशेष अवसर ला सकता है। नई जिम्मेदारी या कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। स्थानांतरण या अनुबंध में स्पष्टता रहेगी।

प्रेम

रिश्तों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। भावनाओं के साथ-साथ ईमानदारी भी जरूरी है। कोई पुराना फैसला दोबारा विचाराधीन हो सकता है। सिंगल लोगों को ऐसा साथी मिल सकता है जो जीवन में स्थिरता चाहता हो। विवाहित लोगों को पारिवारिक हस्तक्षेप से बचते हुए खुद निर्णय लेना होगा।

स्वास्थ्य

मानसिक संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थकावट और नींद से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पीठ दर्द या जोड़ों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। नियमित व्यायाम और योग से राहत मिल सकती है। मानसिक स्पष्टता के लिए पर्याप्त जल और नींद जरूरी है।

लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 1

सिंह – पेज ऑफ स्वोर्ड्स

परिवार में आज विचारों की टकराहट हो सकती है, विशेषकर युवा सदस्य किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोई चुनौती या कोर्स में बदलाव की बात आ सकती है। व्यवसाय में किसी साझेदार की बात या सुझाव पर ध्यान देना जरूरी होगा। घर में कोई दस्तावेजी या कानूनी चर्चा होने की संभावना है। किसी पड़ोसी या परिचित से संचार में अस्पष्टता के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

करियर

नौकरी में आज संवाद, रिपोर्टिंग और लिखित दस्तावेजों पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। नए प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर मिलेगा, लेकिन पूरी जानकारी जुटाना लाभकारी रहेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सफलता का संकेत है, पर भाषा और तथ्यात्मक सटीकता जरूरी है। प्रमोशन की दिशा में सकारात्मक प्रयास दिख रहे हैं, लेकिन धैर्य रखें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आज संवाद को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिससे तकरार संभव है। आपके किसी पुराने साथी से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है, पर भ्रम से बचें। विवाहित लोगों को साथी की बात ध्यान से सुननी चाहिए। सिंगल लोगों को सोशल नेटवर्क के माध्यम से नई पहचान मिल सकती है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है।

स्वास्थ्य

मोबाइल, लैपटॉप या स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। नींद की कमी हो सकती है। ध्यान, योग या सुबह की सैर लाभकारी रहेगी। तनाव से बचने के लिए ब्रेक लेना आवश्यक होगा।

लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

कन्या – स्ट्रेंथ

परिवारिक माहौल में किसी बड़े निर्णय को लेकर आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से जटिल स्थिति में समाधान मिलेगा। बच्चों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में किसी महिला सदस्य को लेकर चिंता या सलाह का अवसर आ सकता है। व्यापार में आपकी स्थिर सोच और अनुशासन से लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से हुई पुरानी अनबन आज सुलझ सकती है। किसी पारिवारिक उत्सव की योजना बन सकती है, जिसमें आपकी जिम्मेदारी अधिक होगी।

करियर

आपकी दृढ़ता और व्यवहार कुशलता से मुश्किल कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रमोशन या उच्च पद की चर्चा हो सकती है। आज आप नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं, जिससे सहकर्मी प्रभावित होंगे। सरकारी क्षेत्र या प्रशासनिक नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ संकेत ला सकता है।

प्रेम

प्रेम में मजबूती और भावनात्मक सहयोग का अनुभव होगा। विवाहित लोगों के बीच कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने पार्टनर की तरफ से समर्थन और सुरक्षा का अनुभव करेंगे। नए संबंधों में स्पष्टता और पारदर्शिता बनाए रखने से रिश्ता मजबूत होगा। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य

पुराने तनाव से राहत महसूस होगी। घुटनों से संबंधित हल्की समस्या हो सकती है, व्यायाम से लाभ मिलेगा। दिनचर्या में अनुशासन बनाकर आप ऊर्जा बनाए रखेंगे। आज मेडिटेशन व ध्यान से मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी। नींद की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है।

लकी रंग – बैंगनी, लकी नंबर – 8

तुला – नाइन ऑफ कप्स

परिवार में संतोष और भावनात्मक संतुलन की स्थिति बन सकती है। किसी पुराने पारिवारिक संकल्प या वादे की पूर्ति संभव है। बुजुर्गों से जुड़ा कोई सुखद अनुभव आपको भावुक कर सकता है। बच्चों से कोई उपलब्धि या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक संपत्ति या किसी योजना का निष्कर्ष आपके पक्ष में आ सकता है।

करियर

आपकी बातों को महत्व मिलेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जो लंबे समय से विदेश में अवसर खोज रहे थे, उन्हें कोई प्रस्ताव मिल सकता है। आज रचनात्मक और कला से जुड़े कार्यों में विशेष प्रगति संभव है।

प्रेम

प्रेम में भावनाओं की प्रबलता महसूस होगी। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक और उत्साहपूर्ण रहेगा। नए संबंधों की शुरुआत भी मधुर बन सकती है। पुराने मतभेद भुलाकर एक नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता और सम्मान बना रहेगा।

स्वास्थ्य

पुरानी एलर्जी या त्वचा संबंधी परेशानी में राहत मिलेगी। खानपान में संतुलन और आराम के कारण ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि पेट से संबंधित हल्की समस्या या अपच संभव है, सावधानी रखें। मानसिक रूप से आप शांति और सुकून का अनुभव करेंगे।

लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – द लवर्स

परिवार में मेल-जोल और आपसी समझदारी का वातावरण रहेगा। किसी रिश्तेदार से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। बुजुर्गों के विचारों से प्रेरणा मिलेगी और उनकी सलाह किसी पारिवारिक निर्णय में उपयोगी साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, पर कोई शुभ आयोजन या यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। परिवार में कोई पुराना मतभेद हल हो सकता है या रिश्तों में स्पष्टता आएगी।

करियर

साझेदारी या टीमवर्क से सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय क्षमता का आज अच्छा उपयोग होगा। जिन लोगों के करियर में रुकावटें थीं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग क्रिएटिव फील्ड या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष पहचान मिल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से तालमेल बनाकर कोई नई योजना शुरू हो सकती है।

प्रेम

रिश्तों में भावनात्मक संतुलन और पारदर्शिता आवश्यक रहेगी। पार्टनर से दिल की बात कहने का अच्छा समय है। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी से कोई भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है, लेकिन समझदारी से समाधान संभव है। सिंगल लोगों के लिए मित्रता में प्रेम की शुरुआत हो सकती है।

स्वास्थ्य

नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। हृदय या सांस से जुड़ी शिकायत हो तो सावधानी रखें। हल्के योग या ध्यान से मानसिक स्थिति में सुधार होगा। भावनात्मक अस्थिरता से दूर रहना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

लकी रंग – गहरा गुलाबी, लकी नंबर – 3

धनु – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

आपका दृष्टिकोण आज तार्किक और स्पष्ट रहेगा, जिससे पारिवारिक मामलों में निर्णय लेना आसान होगा। किसी महिला सदस्य की राय से कोई बड़ा पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। बुजुर्गों से थोड़ी असहमति हो सकती है, पर आप संतुलन बनाए रखेंगे। घरेलू खर्चों में अनुशासन रहेगा। व्यापार में कोई पुराना विचार दोबारा प्रासंगिक बन सकता है। पारिवारिक मेल-मिलाप सीमित रहेगा पर संवाद प्रभावशाली होगा।

करियर

आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभकारी रहेंगे। वरिष्ठों से चर्चा के दौरान आपकी स्पष्ट सोच और प्रभावशाली प्रस्तुति आपको नया अवसर दिला सकती है। जो लोग सरकारी या कानूनी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सराहना मिलेगी। किसी नई जिम्मेदारी का भार दिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से सहयोग या प्रतिस्पर्धा दोनों संभव हैं।

प्रेम

रिश्तों में भावनाओं से ज्यादा व्यावहारिकता हावी रहेगी। आप अपने पार्टनर से स्पष्टता की उम्मीद करेंगे और किसी झूठ या भ्रम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो तीव्र बुद्धि और स्वतंत्र विचारों वाला हो। विवाहित लोगों को संवाद के माध्यम से गलतफहमियां सुलझाने की जरूरत रहेगी।

स्वास्थ्य

थकावट या अत्यधिक सोच-विचार करने से सिरदर्द, अनिद्रा या माइग्रेन जैसी शिकायत हो सकती है। डिजिटल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचें। मानसिक ताजगी के लिए एकांत समय और ध्यान लाभदायक रहेगा। आहार संतुलित रखें और नींद पूरी लें।

लकी रंग – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7

मकर – टू ऑफ वॉन्ड्स

परिवार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भविष्य की योजना या यात्रा को लेकर घर में बातचीत हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई दीर्घकालिक निर्णय लिया जा सकता है। बुजुर्गों की सलाह से रास्ता साफ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से निवेश या विदेश से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। व्यापार में विस्तार या किसी साझेदारी पर विचार हो सकता है। पारिवारिक माहौल में थोड़ी दूरी या शांत वातावरण रह सकता है।

करियर

आप भविष्य की दिशा तय करने के लिए गंभीर सोच-विचार करेंगे। जो लोग विदेश, नई नौकरी या व्यापार विस्तार की सोच रहे थे, उन्हें ठोस संकेत मिल सकते हैं। कोई पुराना कांट्रैक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूरस्थ स्थान या मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ाव बन सकता है। योजनाएं बनाने का उत्तम समय है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में दूरियां या अंतरराष्ट्रीय पहलू प्रमुख हो सकते हैं। कुछ के रिश्ते लॉन्ग डिस्टेंस में बदल सकते हैं या किसी विदेश से जुड़ी मुलाकात की संभावना है। विवाहित लोग भविष्य की योजनाओं को लेकर साथ बैठकर निर्णय लेंगे। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो बिल्कुल भिन्न पृष्ठभूमि से हो।

स्वास्थ्य

खानपान की लापरवाही की वजह से थकावट या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आप बहुत कुछ प्लान कर रहे हैं, जिससे तनाव हो सकता है। ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।

लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

कुंभ – फाइव ऑफ कप्स

पिछले अनुभवों या हानि को लेकर मन भारी रह सकता है। पारिवारिक स्तर पर किसी सदस्य से जुड़ी चिंता या दूरी आपको विचलित कर सकती है। बच्चों से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर निराशा संभव है। घर में कोई पुराना विवाद या भावनात्मक मामला दोबारा उठ सकता है। व्यापार में पुरानी गलती से मिली सीख का असर रहेगा। धन से जुड़े पुराने निवेशों की कमी खल सकती है। परिवार में संवाद से दूरियों को कम किया जा सकता है।

करियर

कोई पुराना अवसर खोने का अफसोस रह सकता है। आप किसी गलत फैसले या अधूरे प्रोजेक्ट पर पछता सकते हैं। जो लोग प्रमोशन या नई नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। ये समय सीख लेकर आगे बढ़ने का है। काम में स्थिरता बनी रहेगी, यदि भावनात्मक निर्णयों से बचें।

प्रेम

प्रेम जीवन में कोई पुराना विवाद या संबंध टूटने की पीड़ा आपको भावुक बना सकती है। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझे रह सकते हैं। विवाहित लोग किसी गलतफहमी या भावनात्मक दूरी का अनुभव कर सकते हैं। इस समय सहानुभूति और माफ करने की भावना रिश्तों में संतुलन ला सकती है।

स्वास्थ्य

भावनात्मक तनाव थकावट और अनिद्रा का कारण बन सकता है। खानपान में रुचि कम हो सकती है। ध्यान और शांत माहौल मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक होगा।

लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – टू ऑफ पेंटाकल्स

आप दिनभर कई जिम्मेदारियों और निर्णयों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों के बीच तालमेल बैठाने में ऊर्जा खर्च होगी। किसी बुजुर्ग की सेहत से जुड़ा खर्च अचानक बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय दिन को व्यस्त बना सकता है। आर्थिक रूप से दो कामों या स्रोतों में संतुलन रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर में किसी आयोजन की तैयारी या बदलाव की चर्चा हो सकती है। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे राहत देगा।

करियर

करियर में मल्टीटास्किंग की जरूरत रहेगी। दो भूमिकाओं या प्रोजेक्ट्स के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। जो लोग पार्टटाइम या दो स्रोतों से काम कर रहे हैं, उन्हें निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव भी किसी पुराने कार्य पर असर डाल सकता है। निर्णय में जल्दबाजी न करें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में दो विकल्पों के बीच उलझन हो सकती है। किसी पुराने मित्र या वर्तमान संबंध में से निर्णय लेना कठिन हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच संवाद की कमी तनाव का कारण बन सकती है। सिंगल लोग दो अलग-अलग जुड़ाव के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। स्पष्टता और समय ही समाधान देंगे।

स्वास्थ्य

थकावट, चक्कर या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अत्यधिक काम या भागदौड़ से शरीर जवाब दे सकता है। योग, ध्यान और पर्याप्त नींद से स्थिति बेहतर हो सकती है। पानी का सेवन बढ़ाएं और हार्ट हेल्थ पर ध्यान दें।

लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top