- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (28 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 दिन पहले
- कॉपी लिंक

28 फरवरी, शुक्रवार को वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के याग हैं। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (नाइट ऑफ वांड्स) |
आज का दिन जोश से भरा रहेगा। परिवार में उत्साह रहेगा, लेकिन किसी बात पर असहमति हो सकती है। बच्चों की कामयाबी से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रहेंगे। गृहिणियों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। अचानक विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: नौकरी में जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन जुनून के साथ आगे बढ़ेंगे। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को मौके मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन अधीरता से बचें। सिंगल लोगों के लिए सुहानी मुलाकात होने की संभावना है। प्रेमी से अचानक मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में पार्टनर के लिए संवेदनशील रहने की जरूरत होगी। वादे करने से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। अधिक भागदौड़ से थकान महसूस होगी। मानसिक रूप से बेचैनी रह सकती है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3
वृषभ (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
उदारता भरा दिन रहेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। गृहिणियों को सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्ज से राहत मिल सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रेजेंटेशन के लिए प्रशंसा मिलेगी। सहकर्मियों की मदद से कामों में तेजी आएगी। मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। प्रेम: रिश्तों में सहयोग की भावना मजबूत होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग खास व्यक्ति को पसंद कर सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रिश्तों से जुड़ी यादें मन में उथल-पुथल कर सकती हैं। स्वास्थ्य: खानपान की अनियमितता से पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मधुमेह के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अत्यधिक कार्यभार से नींद की कमी हो सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस होगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन (किंग ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन आपकी शक्ति को मजबूत करेगा। परिवार में आपका नजरिया निर्णायक रहेगा। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी राय की सराहना होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार में नीतिगत बदलाव से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर-परिवार में कोई अहम चर्चा हो सकती है। रिश्तेदारों से विचार-विमर्श के बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
करियर: लीडरशिप से उच्च पद पर पहुंचने के मौके मिलेंगे। आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ विचार-विमर्श से सही निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार बढ़ने की संभावना है। प्रेम: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में ठहराव आ सकता है, लेकिन समझदारी से इसे दूर किया जा सकता है। स्वास्थ्य: अत्यधिक मानसिक तनाव नींद पर असर हो सकता है, शरीर में जकड़न या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित व्यायाम करें और खानपान में अनुशासन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क (पेज ऑफ कप्स) |
घर में नया मेहमान आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को नए सौदे करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में नई परिस्थितियां बन सकती हैं। किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव दिखेगा। अचानक पुराना विषय दोबारा उठ सकता है। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की देखभाल में अधिक समय देना पड़ेगा। घर में जरूरी बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी रखें। वित्तीय रूप से दिन सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है।
करियर: मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को ज्ञान का विस्तार करने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग नई योजनाएं बनाएं। प्रेम: किसी मित्र के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच मधुरता रहेगी। गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाएं। प्रेम में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। स्वास्थ्य: अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। थकान महसूस हो सकती है। शरीर को आराम दें। पानी की मात्रा बढ़ाएं, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए ध्यान और योग अपनाएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7
सिंह (वन ऑफ वांड्स) |
परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस हो सकता है। दो पक्षों में मतभेद हो सकते हैं। संतान से जुड़ा निर्णय लेना कठिन लगेगा। बुजुर्गों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। घर के किसी मामले में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों से बातचीत में स्पष्टता रखें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। व्यापार में बड़ा निर्णय टालना सही रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी उलझन में रह सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
करियर: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंसल्टिंग क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: अविवाहित लोगों के रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी होगी। स्वास्थ्य: शरीर में अधिक ऊर्जा महसूस होगी, लेकिन अतिरिक्त काम के कारण थकान हो सकती है। व्यायाम और योग से शरीर को संतुलित रखें। पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का और पौष्टिक भोजन लें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या (टू ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जिससे हल्की असहमति रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर विचार होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। व्यवसायी किसी बड़े सौदे को लेकर असमंजस में रह सकते हैं घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।
करियर: मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक उलझनें रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें। पुराना मतभेद है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव अधिक महसूस हो सकता है, हल्के व्यायाम करें। खान-पान पर ध्यान दें, वरना एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन और प्राणायाम से मानसिक संतुलन रखें। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 5
तुला (एट ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन मेहनत और समर्पण का रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। जिम्मेदारियों को लेकर दबाव हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चर्चा होगी। आर्थिक रूप से संतुलन रखना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार में नई संभावनाएं दिखेंगी, लेकिन धैर्य से निर्णय लें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से जुड़ी चिंता उभर सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा, लेकिन धैर्य रखना होगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नई योजनाएं मिल सकती हैं। प्रेम: रिश्तों में गहराई लाने के लिए अधिक समय देना होगा। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। विवाहित जोड़ों को घर की जिम्मेदारियों में तालमेल बनाना होगा। स्वास्थ्य: आज शारीरिक थकान अधिक महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से कुछ चिंता बनी रह सकती है, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित दिनचर्या अपनाएं और जल का सेवन अधिक करें। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक (सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन बदलाव का हो सकता है। पारिवारिक माहौल में सुधार होगा। पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर की सूचना मिल सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। जिससे वातावरण आनंदित रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय रहेगा। मीडिया और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जिससे प्यार और गहरा होगा। पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहना होगा। छोटी बातों को लेकर विवाद न करें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें। अधिक सोचने की आदत से नुकसान हो सकता है। है। खानपान में संतुलन रखें। मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। मौसम में बदलाव का असर महसूस हो सकता है। हाइड्रेट रहें और हल्का व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9
धनु (सेवन ऑफ वैंड्स) |
आप हर स्थिति का अच्छे से सामना करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से सुलझाने में सफल होंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। रुके काम पूरे होने की संभावना है।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग टारगेट हासिल करने के लिए अधिक प्रयास करें। प्रेम: रिश्तों में संतुलन बनाना जरूरी होगा। किसी छोटी बात पर तकरार हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझें और बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे को समय देना होगा, व्यस्तता रिश्ते में दूरी ला सकती है। सिंगल लोग अपने पुराने प्रेमी से जुड़ सकते हैं स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण नींद की कमी महसूस होगी। मांसपेशियों में खिंचाव या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 3
मकर (जजमेंट) |
परिवार में कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है। जिसे सुलझाने की जरूरत होगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता हल हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह अनदेखी न करें, वे आपकी राह आसान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों को अतीत की घटनाओं से प्रेरणा मिलेगी।
करियर: आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप कुशलता से सब संभाल लेंगे। मैनेजमेंट और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को किसी नए कार्य में शामिल किया जा सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, जिससे भावनाएं जागृत होंगी। कुछ लोग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द में हल्का सुधार दिखेगा, लेकिन नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें, एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ (नाइन ऑफ कप्स) |
आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अधूरे काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। कोई सरकारी काम अटका था, तो आज हल हो सकता है। इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन शुभ है, सफलता मिल सकती हैं। प्रेम: आपसी समझ मजबूत होगी। पार्टनर को सरप्राइज मिल सकता है। जिससे दिल खुश होगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के बीच रोमांस बढ़ेगा। साथ में समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि कोई रिश्ते में दुविधा है, तो आज उसका हल मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा, लेकिन अत्यधिक चिंता से बचें। रक्तचाप संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 3
मीन (फाइव ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वित्तीय मामलों में सतर्कता रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अस्थिरता महसूस हो सकती है, सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। धैर्य रखें। पुराने मित्र से मदद मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें, धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। धैर्य और समझदारी से काम लें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है। बेरोजगारों को उम्मीद के मुताबिक अवसर नहीं मिल सकते पर प्रयास जारी रखें। प्रेम: जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। बातचीत से हल निकालें। प्रेम संबंधों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। धैर्य रखें। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी मामलों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी या एलर्जी हो सकती है। मानसिक थकावट महसूस होगी। नियमित रूप से मेडिटेशन करें। कमजोरी और ऊर्जा की कमी रहेगी। आहार संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 5