- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (4 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

4 अप्रैल, शुक्रवार को कर्क राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में तरक्की मिल सकती है। नई शुरुआत करने के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
मानसिक तौर से आराम करने की जरूरत है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत समस्याएं हल होने में समय लग सकता है। आर्थिक नजरिये से नई योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत होगी। व्यवसाय में धीमी गति से प्रगति हो सकती है। यह समय आत्ममंथन और आराम करने का है। घर में सामंजस्य रहेगा। रिश्तों में दूरियां महसूस हो सकती हैं।
करियर: कार्यस्थल पर बदलाव नहीं होगा। ये समय नई रणनीतियों को अपनाने का है। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने से समाधान मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक रूप से गहरे संवाद की आवश्यकता होगी। कुछ अंडरस्टैंडिंग की कमी हो सकती है, लेकिन इसे हल करने के लिए खुले तौर पर बातचीत करें। स्वास्थ्य: मानसिक थकावट और शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। ज्यादा काम के दबाव में मानसिक थकान महसूस करेंगे। थोड़ी देर के लिए खुद को रिलैक्स करने का समय निकालें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
वृषभ – सिक्स ऑफ कप्स |
आज पुरानी यादें और बातें आपके दिमाग में आ सकती हैं। परिवार में प्यार और समर्पण का माहौल रहेगा, लेकिन पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जिनसे मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति रहेगी। अप्रत्याशित बदलाव के लिए मन बनाकर रखें। जो आपकी दिनचर्या प्रभावित कर सकता है। अचानक निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है।
करियर: आज आपको कामकाजी स्थिरता मिल सकती है, लेकिन पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता देने का समय है। नौकरी में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। कामों में बदलाव हो सकता है। अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर लें। प्रेम: रिश्तों में समझ और संवेदनशीलता की जरूरत है। पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं, लेकिन संवाद में पारदर्शिता की जरूरत रहेगी। छोटे-मोटे विवादों से बचने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप थके हुए महसूस कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा को रिचार्ज करने के लिए आराम करना जरूरी है। मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें। पुरानी चिंताएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून |
आज आपको बहुत से अप्रत्याशित मौके मिल सकते हैं। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते और मजबूत होंगे। पुराने मुद्दे का हल मिल सकता है, जो आपको राहत देगा। व्यापार में यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन थोड़ी सतर्कता रखें। अचानक नई योजनाओं का आगाज हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अति विश्वास से बचें। घर में कुछ तकरार हो सकती है, लेकिन मामला जल्दी सुलझ जाएगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है। महत्वपूर्ण योजना पूरी हो सकती है। आपके विकास का समय है, जल्दबाजी से बचें। कुछ योजनाएं बदल सकती हैं, लेकिन अगर आपने पहले से तैयारी की है, तो लाभ मिलेगा। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में गहरी समझ बनेगी, लेकिन कुछ मनमुटाव भी हो सकते हैं। आपको अपने साथी से संवाद रखने की आवश्यकता है। पुराने संबंधों में उलझन हो सकती है। नए रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी, लेकिन थोड़े धैर्य की आवश्यकता है। अपने साथी के साथ बेहतर समय बिताएं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक दबाव और चिंता हो सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नियमित व्यायाम और ध्यान से तनाव कम करने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – जजमेंट |
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा। परिवार में तालमेल रहेगा, लेकिन कुछ पुरानी बातों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। रिश्तों में आत्मीयता और समझ का विकास होगा। व्यापार में आपको पुराने फैसलों का परिणाम मिलेगा, जो लाभकारी हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जो आपको दुविधा में डाल सकती हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, लेकिन सावधानी रखें।
करियर: करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम अब दिखाई देगा। किसी प्रोजेक्ट या कार्य में सफलता की उम्मीद है, लेकिन आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित करें और पुराने मुद्दों को नजरअंदाज न करें। प्रेम: प्रेम जीवन में सुधार होगा। पार्टनर से गहरी बातचीत और समझ बढ़ेगी। हालांकि, कुछ पुरानी बातें उभर सकती हैं, जिन्हें सुलझाना जरूरी होगा। रिश्ते में विश्वास बनाए रखें। नए रिश्ते में आत्मविश्वास और वफादारी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक दोनों ही दृष्टिकोण से आपको कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। आपकी नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। पेट और त्वचा संबंधी हल्की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, तो सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – सिक्स ऑफ़ वांड्स |
व्यापार में लाभ की संभावना है। आज सफलता का दिन रहेगा। परिवार में तालमेल और सुख-शांति रहेगी। आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कामकाजी जीवन में आपके नेतृत्व कौशल को सराहा जाएगा। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। रिश्तों में भी बेहतर समझ बनेगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
करियर: करियर में कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों से सराहना मिलेगी। अपने कार्यों में नयापन लाने का समय है। प्रेम: प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से आपसी समझ में वृद्धि होगी। पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। कोई नया रोमांटिक अवसर आ सकता है, जिसमें दिल से जुड़ाव महसूस होगा। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी थकान हो सकती है। अधिक काम के दबाव से सिर दर्द या पीठ में तनाव हो सकता है। थोड़ा आराम जरूरी है। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में उलझनें हो सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के बीच। बातचीत में सावधानी रखें। किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। वित्तीय नजरिये से आपको अपनी योजनाओं को सुरक्षित रखना चाहिए। बिजनेस में कुछ अप्रत्याशित स्थितियां बन सकती हैं। रिश्तों में सावधान रहना पड़ेगा। छुपी हुई बात सामने आ सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
करियर: करियर में सीक्रेट जानकारी सामने आ सकती है। अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी ले लें। सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। योजनाओं को सावधानी से लागू करें। महत्वपूर्ण निर्णय में समय लें, गलतफहमी से बचें। प्रेम: प्रेम जीवन में किसी प्रकार की वहम की स्थिति बन सकती है। अपने साथी के साथ खुलकर बात करें। असंतोष और संकोच बढ़ सकता है, इसलिए सच्चाई सामने लाने का समय है। नासमझी को सुलझाने का सही मौका हो सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अधिक सोचने और चिंतित रहने से सिर हो सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कमजोरी से निपटने के लिए कुछ आराम और ध्यान की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
तुला – क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन आपकी मेहनत और समर्पण के लिए पुरस्कार ला सकता है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताना सुखद होगा। घर के काम में हाथ बंटाने से अच्छा महसूस होगा। वित्तीय नजरिया मजबूत रहेगा। खासकर आप किसी निवेश पर विचार कर रहे हैं। व्यवसाय में आपकी समझदारी और कड़ी मेहनत के फल मिलेंगे। रिश्तों में प्रेम और समर्थन की भावना बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा, यदि आप खुद का ध्यान रखें।
करियर: करियर में नए मौके मिलेंगे। आपको मेहनत और धैर्य से काम करना होगा। आपकी योजना में सफलता की संभावना है। अधिकारी या सहकर्मी आपकी कड़ी मेहनत की तारीफ करेंगे। ध्यान रखें भविष्य में यह अवसर आपकी समझदारी पर निर्भर करेगा। प्रेम: प्रेम में आपके प्रयासों का फल मिलेगा। साथी के साथ सामंजस्यपूर्ण और सजीव संबंध होंगे। एक दूसरे की मदद से रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको समर्थन और स्नेह की भावना महसूस होगी। इस समय परिपक्वता और समझ का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में आप बेहतर महसूस करेंगे। सेहत में सुधार होगा, लेकिन थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। यदि आप आराम और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें, तो ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक – द स्टार |
आज का दिन उम्मीदों और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में शांति और समझ बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चे खुश रहेंगे और उनकी ऊर्जा परिवार में पॉजिटिविटी लाएगी। वित्तीय दृष्टिकोण पर ध्यान दें, सफलता की संभावना है। व्यवसाय में नई दिशा मिल सकती है, लेकिन थोड़ी सतर्कता जरूरी है। रिश्तों में विश्वास और स्नेह बढ़ेगा।
करियर: करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आपकी कोशिशों के कारण महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। नई योजना शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आपकी क्षमता और नेतृत्व से आपको सम्मान मिलेगा। ध्यान रखें सब धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। आप किसी विशेष व्यक्ति के साथ हैं, तो दोनों के बीच और ज्यादा समझ बढ़ेगी। अप्रत्याशित रूप से रोमांटिक पल सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। आराम और ध्यान से आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। एक छोटी सी हेल्थ रूटीन को फॉलो करें, तो आप बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू , भाग्यशाली अंक: 7
धनु – द वर्ल्ड |
आज का दिन पूर्णता और संतोष का प्रतीक रहेगा। परिवार में समझ और सहयोग बढ़ेगा। जिससे वातावरण हल्का और खुशहाल रहेगा। घर के किसी बड़े की उपस्थिति से शांति रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वित्तीय नजरिये से समय शानदार है। व्यवसायी लोग लक्ष्य हासिल करेंगे। जीवन में नए अवसर खुल सकते हैं।
करियर: आज करियर में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपको उच्च स्थान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मविश्वास और मेहनत से अपने लक्ष्य आसानी से प्राप्त करेंगे। प्रेम: प्यार और रिश्तों में संतुलन आएगा। पार्टनर के साथ संबंधों में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। लव लाइफ मजबूत होगी। समय एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए उपयुक्त रहेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक दबाव को कम करने की जरूरत है। दिन में थोड़ी देर आराम करें और आत्म संतुलन बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करने से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6
मकर – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन तेजी से बदलते हुए घटनाक्रम के साथ आएगा। परिवार में किसी मामले को लेकर तात्कालिक निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। आपके उत्साह और जोश से घर में नई ऊर्जा आएगी, लेकिन ध्यान रखें जल्दबाजी में फैसले न लें। वित्तीय नजरिये से निवेश में सोच-समझ कर कदम उठाने होंगे। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
करियर: आज अपने कामों में आत्मविश्वास और उर्जा के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। तेज निर्णय क्षमता से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में उन्नति मिल सकती है। नौकरी में चुनौतीपूर्ण कामों से न डरें। उम्मीद से अधिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम: रिश्तों में घबराहट और जल्दीबाजी से बचें। प्यार में जल्दी फैसले न लें। साथी से बातचीत बढ़ाएं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। धैर्य रखें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: मानसिक दबाव से बचने के लिए आराम और ध्यान करने की आवश्यकता है। आप लगातार तनाव महसूस कर रहे हैं, तो हल्का व्यायाम या ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। शारीरिक रूप से आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 4
कुम्भ – द लवर्स |
आज आपके जीवन में तालमेल और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय बिताने से आपमें नई ऊर्जा आएगी। आपके करीबी रिश्तों में एकता और समझ बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में साझेदारी के लिए यह अच्छा दिन हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। काम में आपकी सामूहिक कोशिश से सफलता मिलने की संभावना है।
करियर: काम में सहयोग और साझेदारी से नए अवसर मिलेंगे। किसी टीम प्रोजेक्ट में सफलता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। अपनी सोच को सही दिशा में लागू करने से फायदा होगा। प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी और समझ का महत्व होगा। अपने साथी से मिलकर किसी भी समस्या का समाधान करेंगे। अकेले हैं, तो किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद हो। स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक शांति रखने के लिए ध्यान और योग की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के साथ अधिक समय बिताकर आप मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू , भाग्यशाली अंक: 5
मीन – पेज ऑफ कप्स |
आज आपकी संवेदनशीलता और सहजता आपको नए विचारों और अवसरों की ओर बढ़ाएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, छोटी सी परेशानी का सामना भी हो सकता है। व्यवसायिक नजरिये से दिन उम्मीदों के मुताबिक होगा, लेकिन आपको समझदारी से काम करना होगा। मानसिक शांति रखना महत्वपूर्ण होगा। स्वास्थ में हल्का तनाव और सिरदर्द हो सकता है, लेकिन इससे जल्दी राहत मिलेगी।
करियर: आज आपके विचार और कल्पनाएं आपके करियर को नई दिशा दे सकती हैं। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। क्रिएटिव विचारों को अपनाएं और जल्दी ही परिणाम पाएंगे। प्रेम: रोमांटिक रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता और समझ बढ़ेगी। जिससे आपको साथी से गहरा संबंध मिलेगा। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और योग की आवश्यकता हो सकती है। शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3