- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (24 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

24 मार्च, सोमवार को मेष और मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है। कर्क राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। सिंह और वृश्चिक राशि वालों के प्रमोशन के योग बनेंगे। तुला राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – टू ऑफ कप्स |
आपसी तालमेल से काम पूरे होंगे। समाज में मेल-जोल बढ़ेगा। किसी शुभ आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। किसी से रूबरू मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ के योग हैं। व्यवसाय में नया कांटेक्ट मिल सकता है। सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। दोस्त से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। दिन सकारात्मक रहेगा।
करियर: साझेदारी में किए गए कार्य सफल होंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। प्रेम: किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रियजन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों को प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन महसूस हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। अच्छी नींद लें। आंखों में थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 2
वृष – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज चिंता बढ़ सकती है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आराम की जरूरत होगी। आर्थिक मामले सोच-समझकर निपटाएं। व्यापार में अनिश्चितता रहेगी। पुराने कर्ज को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू माहौल थोड़ा अस्थिर रहेगा। करीबी रिश्तों में बातचीत से मतभेद दूर करें। अचानक अप्रिय समाचार मिल सकता है। दिन संयम से बिताएं।
करियर: ऑफिस में अधिक कार्यभार रहेगा। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। योजनाएं बाधित हो सकती हैं। लक्ष्य प्राप्त करने में रुकावटें आएंगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पेशेंस रखना होगा। प्रेम: साथी से अनबन हो सकती है। विवाह को लेकर परिवार में असहमति हो सकती है। पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करें। शक और अविश्वास से बचें। सिंगल लोगों को नए रिश्तों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। रिश्ते को लेकर अधिक सोचना आपको दुखी कर सकता है। शांत मन से निर्णय लें। स्वास्थ्य: अधिक सोचना माइग्रेन को बढ़ा सकता है। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घबराहट हो सकती है। मेडिटेशन से राहत मिलेगी। श्वसन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पानी अधिक पीएं और खुद को रिलैक्स रखें। भाग्यशाली रंग: व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – द वर्ल्ड |
आज पूरा दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। आशा से अधिक मिल सकता है, आर्थिक मजबूती महसूस करेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा।
करियर: प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम संभव है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में ऊर्जा आएगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। साथी से उपहार मिल सकता है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। अपने स्नेह को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: सुस्ती महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम करें। मानसिक तनाव से दूर रहें। खानपान संतुलित रखें। कमर और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। भाग्यशाली रंग: लाइट ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क – स्ट्रेंथ |
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में प्रेम और तालमेल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता रखें। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में स्थिरता आएगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। रुका कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संयम बनाए रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। नई चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे। नौकरी में मेहनत का परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में समझ मजबूत होगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर होगा। अविवाहित लोगों लिए नया प्रस्ताव आ सकता है। साथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। रिश्तों में स्थिरता आएगी। करीबी लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: तनाव से बचें। खुद को शांत रखें। मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नियमित योग और ध्यान करने से फायदा मिलेगा। दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए हाइड्रेटेड रहें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
सिंह – जस्टिस |
निर्णय लेने में सतर्कता बरतें। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी करीबी से गलतफहमी दूर होगी। नया निवेश करने से पहले सोचें। कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।
करियर: कार्यस्थल पर नीतिगत फैसले लेने होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम: दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। शादीशुदा लोगों को नए अनुभव मिल सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझें। रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। जोड़ों में दर्द हो सकता है। दिनचर्या संतुलित रखने की जरूरत है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8
कन्या – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद संभव है। घर का माहौल संवेदनशील रहेगा। रिश्तेदारों से दूरी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापारियों को नई रणनीति अपनानी होगी। कुछ लोगों के लिए दबावभरा दिन हो सकता है। किसी अजनबी से मिली जानकारी लाभदायक रहेगी। अचानक कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। पुरानी गलती का असर कार्यस्थल पर दिख सकता है। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। अधिकारी आपकी मेहनत को अनदेखा कर सकते हैं। एकाग्रता रखनी होगी। प्रेम: प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस संभव है। प्रेमी से अनबन हो सकती है, संयम से काम लें। स्वास्थ्य: हृदय संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। नियमित योग और ध्यान से राहत मिलेगी। ताजी हवा में समय बिताएं। थकान महसूस हो सकती है। संतुलित आहार लेना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 9
तुला – नाइन ऑफ़ कप्स |
आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। कारोबारी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच बेहतर समझ बनेगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। रोमांटिक सरप्राइज़ मिलने की संभावना है। संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जंक फूड से बचें। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। ताजगी महसूस करने के लिए ध्यान करें। शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। हाइड्रेटेड रहना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक – वन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों को नए निवेश के अवसर मिलेंगे। अनपेक्षित धन लाभ के योग हैं। बोनस मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: नई जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं। सहकर्मियों के साथ सहयोग बना रहेगा। फ्रीलांसिंग से अच्छा लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार फायदेमंद हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें। किसी साथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। डेट प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य: आलस्य महसूस हो सकता है। व्यायाम और योग करने से ऊर्जा मिलेगी। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
धनु – नाइन ऑफ वैंड्स |
आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। परिवार में हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन शांति रखें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। व्यापारियों को अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
करियर: ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में समय लग सकता है। सहकर्मियों से तालमेल रखें। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में पारिवारिक हस्तक्षेप हो सकता है। साथी के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने के संकेत हैं। अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य: त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7
मकर – पेज ऑफ कप्स |
आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी पुराने मतभेद को दूर करने का अवसर मिलेगा। घर के बड़े फैसलों में आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
करियर: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। रचनात्मक आइडियाज फायदेमंद साबित होंगे। करियर से जुड़ी नई संभावनाएं खुल सकती हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथी के साथ खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। प्रेमी जोड़ों को रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में गहराई लाने के लिए समय दें। प्यार में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें। नियमित व्यायाम करें। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त भोजन लें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ – फाइव ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। परिवार में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से दूरी महसूस हो सकती है। घर का माहौल हल्का तनावपूर्ण रह सकता है। पुराने मामले पर विवाद हो सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। नए टास्क पूरे करने में देरी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। धैर्य और मेहनत से स्थितियां बेहतर होंगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथी से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। विवाह को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पुरानी गलतफहमियां उभर सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण संबंधों में भ्रम पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य: तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। व्यायाम और योग पर ध्यान दें। मानसिक थकान दूर करने के लिए ध्यान करें। शरीर को आराम दें और पौष्टिक भोजन लें। पानी की मात्रा बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5
मीन – टू ऑफ वांड्स |
आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार में नए विचारों को अपनाने पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से बचें। व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिल सकते हैं। नई संभावनाएं मिल सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दिन योजना बनाने के लिए उपयुक्त रहेगा।
करियर: करियर में नई राहें खुल सकती हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए सही समय है। सरकारी नौकरी वालों के लिए कोई विशेष कार्यभार आ सकता है। मीटिंग्स और प्रोजेक्ट्स में प्रभावी प्रदर्शन रहेगा। प्रेम: सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है। दूर रह रहे प्रेमियों को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य: एसिडिटी और अपच से बचें। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। थकान और लो एनर्जी महसूस हो सकती है। सर्दी-खांसी से बचाव करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3