Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (30 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है, मीन राशि वालों को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (30 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 जून, सोमवार को मेष राशि के लोगों को बड़े अधिकारियों से तारीफ और सरकारी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कर्क राशि वालों के काम से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। वृष राशि वालों को सीखने के नए मौके मिलेंगे। सिंह राशि के लोगों को लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि वालों की नौकरी छूटने या ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फाइव ऑफ वैंड्स

आज का दिन मुकाबला और विचारों के टकराव से भरा रहेगा। घर में बच्चों की पढ़ाई या बर्ताव को लेकर तनाव हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। कामकाज में साथियों से मतभेद या योजना को लेकर असहमति हो सकती है। आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें। कोई पारिवारिक कार्यक्रम रुक सकता है। परिवार में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं, लेकिन बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी।

करियर: टीम में काम करने में मुश्किल आ सकती है। इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी में मन पर दबाव महसूस हो सकता है। प्रमोशन में देरी हो सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। ऑफिस में विचारों के न मिलने से फैसले टल सकते हैं। नौकरी में जगह बदलना या विभाग में बदलाव की बात हो सकती है। प्रेम: रिश्तों में गलतफहमी के कारण मतभेद बढ़ सकते हैं। पार्टनर से किसी पुराने मामले पर बहस हो सकती है। अकेले लोगों को किसी के प्रति आकर्षण होगा लेकिन उलझन बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों को आपस में बातचीत में संतुलन रखना होगा। प्रेमी युगल को परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी बातों को लेकर दूरी या चुप्पी हो सकती है। हेल्थ: जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। भावनाओं में अस्थिरता से मानसिक थकावट हो सकती है। ध्यान और गहरी सांस लेने की कसरत से आराम मिल सकता है। खानपान ठीक रखें। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 7

वृषभ – फोर ऑफ वांड्स

आज का दिन खुशी और प्यार से भरा रह सकता है। घर में किसी अच्छे काम या कार्यक्रम की योजना बनेगी। बच्चों से जुड़ी कोई सफलता मन को खुश कर सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और साथ मिलेगा। व्यापार में मिलकर काम करना फायदेमंद होगा। पैसे की आवक बनी रहेगी। परिवार में एकता और मेलजोल महसूस होगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। घर में कोई छोटी खुशी जैसे नया घर, जन्मदिन या सगाई का माहौल बन सकता है। पूरे दिन खुशी और संतोष महसूस होगा।

करियर: तारीफ और स्थिरता मिलेगी। टीम में साथ और मदद मिलेगी। जो लोग नई नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। जो लोग अपना काम करते हैं या कला से जुड़ा काम करते हैं, उन्हें तारीफ और नया मौका मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और प्यार बना रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ और साथ बढ़ेगा। प्रेमी युगल को परिवार का साथ मिल सकता है। सगाई या शादी की बात पक्की हो सकती है। अकेले लोगों को परिवार के जरिए कोई प्रस्ताव मिल सकता है। किसी रिश्ते में गंभीरता आएगी। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ: त्वचा से जुड़ी कोई हल्की परेशानी या एलर्जी परेशान कर सकती है। महिलाओं को हार्मोन में बदलाव से थोड़ी थकावट हो सकती है। घर में खुशी का माहौल सेहत पर भी अच्छा असर डालेगा। योगा और ध्यान से मन शांत रहेगा। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 6

मिथुन – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक संदेशों और अच्छी बातचीत से जुड़ा रहेगा। परिवार में प्यार और मदद की भावना बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई रचनात्मक सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए प्रस्ताव या अच्छे व्यवहार से फायदा होगा। पैसे की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचें। किसी कार्यक्रम में भाग लेने या निमंत्रण मिलने की संभावना है। परिवार के रिश्तों में प्यार और मेल-जोल बढ़ेगा। रिश्तों में नए रंग भरने वाले पल आ सकते हैं।

करियर: रचनात्मक सोच और शांत स्वभाव से फायदा मिलेगा। नए ग्राहक या काम के लिए आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मीडिया, कला, सलाह या सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छी बातचीत काम आएगी। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं, उन्हें पसंद के विकल्प मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन से पहले नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में प्यार और भावनाएं बढ़ेंगी। पार्टनर का अच्छा व्यवहार और समझदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। शादीशुदा लोगों के बीच प्यार भरे पल बीतेंगे। अकेले लोगों को किसी नए व्यक्ति की ओर लगाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में फिर से जुड़ाव हो सकता है। अपनी भावनाओं को खुलकर कहना फायदेमंद रहेगा। दिन खास मुलाकात या प्रस्ताव का हो सकता है। हेल्थ: मानसिक रूप से हल्का और संतुलित महसूस होगा। तनाव कम रहेगा। शारीरिक रूप से कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही, लेकिन पाचन या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। नींद अच्छी लें। लकी रंग – हरा, लकी नंबर – 4

कर्क – टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन फैसले लेने में मुश्किल और मन में उलझन से भरा रह सकता है। परिवार में किसी बात पर दो राय या मतभेद हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य या पढ़ाई से जुड़े फैसलों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार या निवेश में किसी साथी के साथ मतभेद हो सकता है। घर में शांत माहौल बना रहेगा लेकिन बातचीत की कमी महसूस हो सकती है। कोई पारिवारिक फैसला टल सकता है या उलझन में फंसा रह सकता है।

करियर: नई नौकरी या तबादले से जुड़े प्रस्तावों को लेकर दुविधा रहेगी। ऑफिस में किसी साथी पर भरोसा करने से पहले सावधान रहें। कामों में रुकावटें आ सकती हैं, खासकर जब दो विकल्पों में से चुनना हो। प्रमोशन की संभावनाएं अभी रुक सकती हैं। कोई प्रस्ताव फायदेमंद हो सकता है लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक दूरी और बातचीत की कमी हो सकती है। पार्टनर के बर्ताव को लेकर उलझन या अनिश्चितता बनी रह सकती है। अकेले लोग किसी पुराने रिश्ते को लेकर फैसला नहीं ले पाएंगे। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की बात समझने के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। किसी तीसरे व्यक्ति की राय से उलझन बढ़ सकती है। रिश्ते में साफ-साफ बात करना आज जरूरी है। हेल्थ: हृदय रोग या ब्लड प्रेशर के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। योगा, ध्यान और पर्याप्त नींद से आराम मिलेगा। मन पर दबाव के कारण पाचन भी खराब हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी फैसला न ले पाने के कारण फिर से बढ़ सकती है। लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 2

सिंह – ऐस ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज का दिन नए विचारों, फैसलों और स्पष्टता से भरा रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर खुलकर बात होगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही उलझन खत्म हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई सख्त फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से फायदा मिलेगा। व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। परिवार में किसी कानूनी या संपत्ति से जुड़े मुद्दे पर बात हो सकती है। किसी सदस्य के बर्ताव में बदलाव चर्चा का विषय बनेगा।

करियर: नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। जो लोग कानून, लेखन, शिक्षा, प्रशासन या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें जरूरी मौके मिल सकते हैं। किसी जरूरी प्रस्ताव पर फैसला लेना पड़ सकता है। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। प्रमोशन या दिशा बदलने का सही समय है। प्रेम: रिश्तों में साफ-साफ बात करना जरूरी है। आज पार्टनर से कोई मुश्किल लेकिन जरूरी बात होगी। गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। अकेले लोगों को किसी रिश्ते को लेकर साफ फैसला लेना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन जरूरी बातचीत का हो सकता है, जिससे भविष्य की दिशा तय होगी। भावनाओं की जगह तर्क ज्यादा होगा, लेकिन रिश्ते को मजबूती देगा। हेल्थ: मानसिक रूप से मजबूत और खुद पर काबू रहेगा। सिरदर्द या आंखों में थकावट हो सकती है, खासकर यदि आप स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं। फैसलों से जुड़ा तनाव ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकता है। आज ध्यान से मानसिक स्पष्टता और संतुलन मिलेगा। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 3

कन्या – टेन ऑफ़ पेंटाकल्स

आज का दिन संपत्ति, परिवार और पुरानी परंपराओं से जुड़े कामों में व्यस्तता लाएगा। घर में बुजुर्गों की सलाह से कोई जरूरी पारिवारिक फैसला लिया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में साथ में खाना खाना या छोटा पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में स्थिरता और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। जमीन या निवेश से जुड़ा कोई फैसला आपके हक में रहेगा। परिवार में एकता और साथ दिन को खुशनुमा बनाएगा। पूर्वजों से जुड़ी कोई बात चर्चा में आ सकती है।

करियर: स्थिरता और सफलता मिलेगी। जो लोग फाइनेंस, अकाउंटिंग, जमीन के कारोबार या पुराने व्यवसायों से जुड़े हैं, उन्हें खास मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन या पक्की नौकरी की संभावना है। ऑफिस में बड़ों से तारीफ मिलेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को पुराने या स्थिर संस्थान से प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता, सुरक्षा और परिवार की सहमति के संकेत हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में गहराई और समझदारी बढ़ेगी। प्रेमी युगल को परिवार से जुड़ी बात करनी पड़ सकती है। अकेले लोगों को परिवार की पसंद से कोई प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में परंपरा और भविष्य की योजना मुख्य रहेगी। किसी रिश्ते को परिवार से जोड़ने की कोशिश सफल हो सकती है। हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी स्थिति सामान्य और ठीक रहेगी। पुरानी बीमारियों में सुधार दिखेगा। खानपान सही रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। लकी रंग – बादामी, लकी नंबर – 7

तुला – द डेविल

आज का दिन नियंत्रण और लालच से जुड़ी मुश्किलें ला सकता है। परिवार के माहौल में किसी सदस्य की जिद्द परेशानी का कारण बन सकती है। बच्चों की आदतों या दोस्तों को लेकर चिंता हो सकती है। घर में कोई छिपी हुई बात सामने आ सकती है जिससे बुरा लग सकता है। पैसे की आवक तो होगी, लेकिन बिना जरूरी खर्च या दिखावे की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार के मामलों में अहंकार टकरा सकता है। छिपा हुआ तनाव घर के माहौल को खराब कर सकता है।

करियर: नियंत्रण या दबाव की स्थिति बन सकती है। किसी बड़े अधिकार के बर्ताव से बुरा लग सकता है। कानूनी या सही-गलत से जुड़े परेशानियां आ सकती हैं। साथियों पर शक करने से बचें। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। जल्द फायदे के लालच में गलत फैसले लेने से बचें। प्रेम: रिश्तों में जलन या बहुत ज्यादा लगाव से परेशानी हो सकती है। पार्टनर के बर्ताव में हुक्म चलाने की आदत से असंतोष होगा। शादीशुदा लोगों को कोई छिपी बात पता चल सकती है जिससे मन दुखी होगा। अकेले लोगों को आकर्षण के नाम पर अस्थिर रिश्तों से दूर रहना चाहिए। रिश्तों में सच्चाई और खुद पर काबू रखना जरूरी है। हेल्थ: गलत जीवनशैली स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। शुगर, मोटापा, ब्लड प्रेशर या हार्मोन में गड़बड़ी बढ़ सकती है। आज शरीर को साफ करने, नियमित व्यायाम और सही खाने की बहुत जरूरत है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लकी रंग – काला, लकी नंबर – 8

वृश्चिक – सेवन ऑफ़ पेंटाकल्स

परिवार में किसी योजना या फैसले का नतीजा देखने का समय है। बच्चों से जुड़ी उम्मीदों में थोड़ी देर हो सकती है। व्यापार में पुरानी मेहनत का धीरे-धीरे फल मिलने लगेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन निवेश से तुरंत फायदे की उम्मीद न करें। घर में किसी काम को लेकर असहमति रह सकती है पर हालात जल्दी सुधरेंगे। कोई पुरानी योजना पूरी होने की ओर बढ़ेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

करियर: जो कोशिशें आपने पहले की हैं, उनके नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगेंगे। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पुराने काम को देखना या रिपोर्ट बनाने से जुड़ा काम मिल सकता है। प्रमोशन या वेतन बढ़ने में देरी हो सकती है, लेकिन कोशिश बेकार नहीं जाएगी। धैर्य रखें। प्रेम: प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे स्थिरता आ रही है। किसी पुराने रिश्ते में सुधार की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में भावनात्मक लगाव का फल मिलेगा लेकिन तुरंत नहीं। अकेले लोगों को जिसके लिए मन में भावनाएं हैं, उससे जुड़ने का समय अभी नहीं आया। पार्टनर के साथ उम्मीदों पर धैर्य रखने की जरूरत है। हेल्थ: पेट खराब या थकावट जैसी मामूली समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जिन लोगों को हड्डियों या ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सावधान रहना चाहिए। जल्दबाजी में कोई नया इलाज शुरू न करें। खानपान और दिनचर्या पर लगातार ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 5

धनु – नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज का दिन मानसिक बेचैनी और चिंता से भरा रह सकता है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर अशांति हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य या नींद से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बन सकती है। घर में चुप्पी या बातचीत की कमी का माहौल रह सकता है। व्यापार में किसी पहले के गलत फैसले का नतीजा अब सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन किसी खोए हुए मौके का पछतावा परेशान कर सकता है। परिवार के सदस्यों के मन की स्थिति को समझना जरूरी होगा।

करियर: आत्मविश्वास की कमी और डर महसूस हो सकता है। किसी गलती या फैसले को लेकर पछतावा हो सकता है। ऑफिस में किसी के साथ हुए झगड़े की बात बार-बार मन में आ सकती है। नई नौकरी या काम को लेकर ज्यादा सोचने से मानसिक थकावट होगी। इंटरव्यू या प्रमोशन का इंतजार करते हुए मन निराश हो सकता है। साथियों से बिना मतलब तुलना करना तनाव दे सकता है। प्रेम: रिश्तों में शक, पछतावा या दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर से पुरानी कोई बात मन को दुख पहुंचा सकती है। शादीशुदा लोगों को आपस में बातचीत करने में रुकावट महसूस होगी। अकेले लोगों को किसी रिश्ते में नाकामी या अस्वीकृति का मानसिक बोझ परेशान कर सकता है। भावनाओं में संतुलन न होने के कारण सही फैसला लेना मुश्किल होगा। हेल्थ: पुरानी बीमारियों के बारे में चिंता बढ़ सकती है, हालांकि असलियत में उतनी गंभीर नहीं होगी। पेट खराब या एसिडिटी की शिकायत बढ़ सकती है। ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त आराम से मानसिक शांति मिलेगी। लकी रंग – स्लेटी, लकी नंबर – 4

मकर – किंग ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं में संतुलन और समझदारी से जुड़ा रहेगा। परिवार में आप बीच-बचाव करने वाले बन सकते हैं और किसी झगड़े को शांति से सुलझाने में सफल रहेंगे। बुजुर्गों के साथ भावनात्मक बातचीत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की जरूरतों को पहले ध्यान देना पड़ सकता है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। किसी रिश्तेदार की परेशानी में आपकी भूमिका सहारा बनने वाली हो सकती है। घर में प्यार और समझ का माहौल रहेगा।

करियर: अपनी समझदारी और शांत स्वभाव से सबका भरोसा जीत पाएंगे। नेतृत्व क्षमता और भावनाओं को समझने की शक्ति आज मुख्य भूमिका निभाएगी। जो लोग सलाह देने, शिक्षा, चिकित्सा, मानव संसाधन या समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें खास तारीफ मिलेगी। किसी जूनियर को रास्ता दिखाना पड़ सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन या बड़े पद का मौका भी मिल सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनाओं की गहराई और सुरक्षा बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों के बीच समझदारी भरी बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी। पार्टनर के मन की बात समझने की आपकी क्षमता तारीफ दिलाएगी। अकेले लोगों को कोई समझदार और स्थिर साथी मिलने की संभावना है। पुराने रिश्तों में सुधार की संभावना भी बहुत ज्यादा है। आज रिश्तों में सच्चाई और भावनाओं का संतुलन बना रहेगा। हेल्थ: दिमाग की थकावट से बचने के लिए पर्याप्त नींद और गहरी सांस लेने की कसरत करें। पानी की मात्रा सही रखना फायदेमंद होगा। आज ज्यादा तनाव लेने से बचें, भावनात्मक रूप से संतुलित रहना ही सेहत का मूल मंत्र होगा। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 9

कुंभ – नाइन ऑफ वांड्स

परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर फिर से बात हो सकती है, जिससे थकावट या गुस्सा आ सकता है। बच्चों की जिद्द या बर्ताव पर काबू रखना होगा। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। पैसों के मामलों में पहले से लिए गए फैसलों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। व्यापार में मुकाबला या विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।

करियर: अधूरे काम को लेकर जवाब देना पड़ सकता है। साथियों या बड़े अधिकारियों से टकराव हो सकता है, लेकिन धैर्य से आप स्थिति संभाल सकते हैं। लगातार दबाव और कोशिश के बाद भी नतीजे तुरंत नहीं मिलेंगे। जो लोग सरकारी या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उन्हें रुकावटों से लड़ना होगा। नई नौकरी या प्रमोशन का रास्ता अभी भी मुश्किल भरा है, लेकिन कोशिश जारी रखें। प्रेम: प्रेम संबंधों में पहले हुई कोई गलती या गलतफहमी आज फिर से बात में आ सकती है। पार्टनर के बर्ताव को लेकर शक बना रहेगा। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में सुरक्षा और सावधानी बनाए रखनी होगी। अकेले लोगों को किसी पुराने प्यार की याद या संघर्ष परेशान कर सकता है। किसी रिश्ते में फिर से भरोसा बनाने के लिए बातचीत और समय देना जरूरी है। हेल्थ: मानसिक तनाव से कमजोरी महसूस हो सकती है। पुरानी बीमारियां फिर से बढ़ सकती हैं, खासकर हड्डी या नस से जुड़ी समस्या। ज्यादा मेहनत और तनाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ सकता है। पर्याप्त आराम, नियमित दवा और सावधानी जरूरी है। लकी रंग – मरून, लकी नंबर – 5

मीन – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन कुछ मुश्किल अनुभव और अंत की स्थिति का संकेत देता है। परिवार में किसी पुराने झगड़े का आखिरी फैसला हो सकता है, लेकिन वह जैसा चाहा था वैसा नहीं होगा। आर्थिक रूप से किसी नुकसान या गलत फैसले का पछतावा होगा। व्यापार में किसी साथी से रिश्ता टूट सकता है या बड़ा बदलाव हो सकता है। परिवार के भरोसे को ठेस पहुंच सकती है, लेकिन इसके साथ नई शुरुआत की संभावना भी खुलेगी।

करियर: बॉस या साथियों से झगड़ा आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। जिन लोगों को प्रमोशन या नौकरी बदलने की उम्मीद थी, उन्हें आज निराशा मिल सकती है। नौकरी छूटने या तबादले से जुड़ी बुरी खबर आ सकती है। यह समय खुद पर विचार करने और भविष्य के लिए नई दिशा तय करने का है। प्रेम: रिश्तों में दुखद मोड़ या पूरी तरह से अंत होने की संभावना है। पार्टनर से अलग होने या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पुरानी बातें सामने आकर रिश्ते को तोड़ सकती हैं। अकेले लोगों को किसी व्यक्ति से धोखा या भावनात्मक दुख मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को रुककर सोचने की जरूरत है, यह समय रिश्तों को फिर से परखने का है, फैसला लेने का नहीं। हेल्थ: शारीरिक थकावट, बहुत ज्यादा तनाव और पुरानी बीमारियां बढ़ सकती हैं। भावनात्मक दुख मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेंगे। उदासी, निराशा या हार मानने के विचार आ सकते हैं। आज खुद को सकारात्मक सोचने और मानसिक आराम देने की कोशिश करें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 1



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top