- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (7 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

7 अप्रैल, सोमवार को मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से जुड़े फैसले भी फायदेमंद हो सकते हैं। कर्क राशि वालों के बिजनेस में रुका पैसा मिल सकता है। कन्या राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। मकर राशि वालों की पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स |
घर में मिल-जुलकर कार्यों को पूरा करने का माहौल रहेगा। व्यावहारिक सुझाव मिलेंगे। छोटी सफलता मन प्रसन्न करेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सूझबूझ से निर्णय लें। व्यापार में भागीदारी से मुनाफा संभव है। गृहिणियों की योजनाएं परिवार में प्रशंसा पाएंगी। किसी रिश्तेदार से जुड़ी खबर चौंका सकती है। परिवार का सामूहिक प्रयास मन को सुकून देगा। करीबी मित्र का सहयोग अचानक मिलेगा जो तनाव कम करेगा। पुराने विचार अब नया रूप ले सकते हैं।
करियर: आर्किटेक्ट, डिजाइनर या प्रोजेक्ट लीडर्स के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में टीम के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को एग्रीमेंट पर बातचीत में बढ़त मिलेगी। डॉक्यूमेंटेशन से जुड़ा काम सावधानी से करें। सरकारी कर्मचारी समूह कार्य में प्रशंसा पाएंगे। प्रेम: पार्टनर के साथ किसी नए आइडिया पर बातचीत होगी। जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें। मतभेद टल सकते हैं। एक छोटी यात्रा या आउटिंग की योजना आज रिश्तों में नयापन ला सकती है। जो लोग दूर रह रहे हैं, वे वर्चुअल कनेक्शन से भावनात्मक निकटता महसूस करेंगे। अपने दिल की बात कहने का यह उचित समय रहेगा। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रहेगी। विटामिन की कमी के लक्षण महसूस हो सकते हैं, खानपान संतुलित रखें। ध्यान और गहरी सांस की तकनीक से मानसिक संतुलन बना रहेगा। रात की नींद पूरी लेना बहुत जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स |
परिवार में शांति और व्यावहारिक सोच का माहौल रहेगा। कोई चिंता हल होगी। बड़े लोगों की सलाह से घरेलू फैसले आसान होंगे। पैसों को लेकर योजना बन सकती है। जरूरत से ज़्यादा खर्च से बचें। व्यापार में किसी पुराने ग्राहक से फायदा हो सकता है। आज कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। महिलाएं घरेलू बजट को बेहतर तरीके से संभालेंगी। रिश्तेदारों से बातचीत में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। अटके काम पूरे होने से मन को राहत मिलेगी। धैर्य और निरंतर प्रयास से कई क्षेत्रों में संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: सरकारी कामों में समय लग सकता है, लेकिन सफलता निश्चित रहेगी। शिपिंग, लॉजिस्टिक या सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। काम के दौरान मन एकाग्र रहेगा और निर्णय बेहतर होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा जो काम को आसान बना देगा। प्रेम: एक पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है, लेकिन संवाद से हल संभव है। प्रेमी आज एक-दूसरे को समय देने की कोशिश करेंगे। विवाह की बातचीत को आगे बढ़ाने का सही समय है। जिनका रिश्ता नया है, वे एक-दूसरे को समझने का अवसर पाएंगे। पार्टनर का व्यवहार सराहनीय रहेगा, जिससे विश्वास और मजबूत होगा। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहे। इसके लिए समय पर आराम लेना जरूरी रहेगा। मानसिक तनाव हल्का रहेगा पर नींद अधूरी रह सकती है। योग और हल्की स्ट्रेचिंग से राहत महसूस होगी। घर में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें, ऑक्सीजन की कमी से थकावट बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
घर में किसी बड़े निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार में सौम्यता आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। निवेश से जुड़े निर्णय आज लाभकारी रह सकते हैं। व्यवसायियों को पुराने सौदे से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। वरिष्ठों का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। गृहिणियां किसी नई व्यवस्था की शुरुआत करेंगी। पारिवारिक वातावरण में स्थिरता और तालमेल का अनुभव होगा।
करियर: टेक्निकल सेक्टर में कार्यरत लोगों को आज किसी प्रोजेक्ट में तारीफ मिलेगी। इंश्योरेंस, फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को बड़ा अवसर मिल सकता है। मैनेजमेंट में कार्यरत लोगों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज कोई खास जानकारी प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों के बीच आपका काम प्रेरणा बन सकता है। अपने काम को लेकर एक योजना बनाएं और उसे ईमानदारी से पूरा करें। प्रेम: रिश्तों में सम्मान और गंभीरता बढ़ेगी। पहले से चल रही गलतफहमी आज दूर हो सकती है। जोड़ों के बीच परिपक्व बातचीत रिश्ते को नया आयाम देगी। पार्टनर के साथ कोई जरूरी निर्णय लिया जा सकता है। प्रेम में स्थायित्व और परिपक्वता का अनुभव होगा, जिससे भविष्य की दिशा साफ नजर आएगी। स्वास्थ्य: पैरों में थकान या सुन्नता परेशान कर सकती है। शरीर को आराम देना जरूरी है वरना दिनभर ऊर्जाहीन महसूस कर सकते हैं। विटामिन की कमी को लेकर जांच कराना लाभकारी रहेगा। मानसिक रूप से आज आप शांत और संतुलित रहेंगे। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क – सेवन ऑफ पेंटाकल्स |
परिवार में किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश रहेगी। कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। घर का माहौल शांत, पर गंभीर रहेगा। निवेश से जुड़े पुराने निर्णयों के नतीजे सामने आ सकते हैं। घरेलू खर्च पर आज थोड़ा नियंत्रण जरूरी होगा। व्यापारियों को रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। किसी रिपोर्ट या काम में देरी कर सकते हैं। धैर्य से काम लेने पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
करियर: आज आपकी मेहनत का सीधा फल नहीं मिलेगा, लेकिन प्रयासों की दिशा सही है। बैंकिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को डाटा की सटीकता पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में काम की धीमी प्रगति से असंतोष हो सकता है, पर वरिष्ठों का समर्थन बना रहेगा। धैर्य बनाकर रखें, क्योंकि आपके प्रयास जल्द ही रंग लाएंगे। प्रेम: रिश्तों में थोड़ा रुकाव और ठहराव महसूस होगा। पार्टनर से बातचीत कम हो सकती है। आपसी जुड़ाव के लिए आज समय निकालें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की अपेक्षाएं समझनी होंगी। पुराने संबंधों को लेकर कुछ उलझन बनी रह सकती है। नयापन लाने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। प्रेम में स्थायित्व के लिए आपसी समझ और स्पष्टता बढ़ानी होगी, तभी रिश्ते में मधुरता बनी रह सकेगी। स्वास्थ्य: कम नींद के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। सुबह हल्की कसरत या योग लाभकारी रहेगा। मन बेचैन रहेगा, ध्यान लगाने से राहत मिलेगी। सर्दी-जुकाम जैसे हल्के लक्षण भी नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – जस्टिस |
परिवार के किसी निर्णय में आज आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। बच्चों से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आ सकता है। बुजुर्गों की राय मानना लाभदायक रहेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है, लेकिन स्थिति जल्द सुधर जाएगी। व्यापारी वर्ग को दस्तावेजों की जांच में सावधानी रखनी चाहिए। अपनी बात खुलकर रखनी होगी। दिन संतुलन और विवेक से भरा रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें।
करियर: न्यायिक सेवा, वकालत, टैक्स से जुड़े लोगों के लिए दिन विश्लेषण और दस्तावेजों से जुड़ा रहेगा। सहकर्मियों के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। ऑफिस में आज कोई सत्य सामने आ सकता है जिससे जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े लोगों को डेटा की सटीकता पर ध्यान देना जरूरी होगा। धैर्य और नीति पूर्वक आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम: रिश्ते में ईमानदारी आज सबसे जरूरी होगी। साथी की भावनाओं को पूरी तरह समझें और उन्हें बराबरी का स्थान दें। लव रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखने के लिए संवाद बढ़ाएं। आपसी मतभेद को तर्क के साथ हल करें। आज के दिन भावनाओं से ज्यादा समझदारी से रिश्तों को संभालने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट बढ़ने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। आंखों में जलन या सूखापन परेशान कर सकता है। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। ध्यान और संतुलित आहार आपकी स्थिति को संभाल सकते हैं। डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा, लक्षण हल्के हो तब भी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या – डेथ |
परिवार में किसी पुराने मुद्दे का अब समाधान निकल सकता है। बदलाव का समय है, किसी नई शुरुआत के संकेत हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। घर का वातावरण थोड़ा गंभीर रहेगा। आर्थिक मामले में अचानक किसी पुराने निवेश से राहत मिल सकती है। रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को योजना में सुधार लाना चाहिए। कुछ लोगों को एक नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पहचान बनेगी।
करियर: पुराने प्रोजेक्ट से हटकर आपको नया रोल मिल सकता है। रिस्क लेकर करियर में बड़ा बदलाव करने का समय आ चुका है। किसी सहयोगी के स्थानांतरण का असर आपके काम पर पड़ सकता है। आज खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, आलस्य से बचें। प्रेम: रिश्ते में नई समझ आएगी। बीते कल की शिकायत को छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में नए नियम तय करने पड़ सकते हैं। आपसी बातचीत से दूरी घटी तो दिलों में जगह बनेगी। पुराने रिश्ते के अंत का दुःख रहेगा, पर नया अनुभव आपको नयापन देगा। दिल को समय देना जरूरी होगा, जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य: घुटनों और पीठ के दर्द से परेशान रह सकते हैं। पुरानी बीमारी में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह राहत के लिए नियमितता जरूरी है। हार्मोनल असंतुलन का असर मूड पर दिख सकता है। दिनचर्या में अनुशासन लाना मानसिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: कोरल, भाग्यशाली अंक: 9
तुला – एट ऑफ स्वॉर्ड्स |
परिवार में असमंजस की स्थिति बन सकती है। कोई फैसला लेने में भ्रम रहेगा। घर के बुजुर्गों को भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता होगी। बच्चों से जुड़ी चिंता दिमाग में बनी रहेगी। किसी अटके आर्थिक मामले में राहत के संकेत नहीं दिखेंगे। घर का माहौल कुछ बोझिल और तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापारी वर्ग को आज नई योजना टालनी चाहिए। महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों से थकी रहेंगी। अचानक यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
करियर: कामकाज में अनिश्चितता रहेगी। किसी सहकर्मी की वजह से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मीटिंग में अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने में कठिनाई होगी। बॉस की अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत में देरी हो सकती है। इंटरव्यू या प्रमोशन के लिए ज्यादा तैयारी करनी पड़ेगी। प्रेम: पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद बढ़ सकता है। कुछ पुराने सवाल आज फिर सतह पर आ सकते हैं। एकतरफा उम्मीदें रिश्ते को बोझ बना सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक असुरक्षा का अनुभव होगा। जीवनसाथी से दूरी बने रहने की आशंका है। संवादहीनता रिश्ते को कमजोर बना सकती है। दिल की बात कहने में हिचक न करें, समय बचाएगा। स्वास्थ्य: दिमाग पर अत्यधिक सोच का बोझ रहेगा। उच्च रक्तचाप वाले सावधानी रखें। कुछ लोगों को आज थकान के साथ बेचैनी महसूस हो सकती है। योग और प्राणायाम करने से राहत मिलेगी। किसी बात की चिंता हृदयगति को प्रभावित कर सकती है। शांति से दिन बिताएं। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक – सेवन ऑफ वॉन्ड्स |
आज का दिन लगातार प्रयास और धैर्य की मांग करेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर बहस बढ़ सकती है। बुजुर्गों के सुझावों को नजरअंदाज न करें। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी टेंशन हो सकती है। रिश्तेदारों से दूरी बनी रहेगी। व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंदी से चुनौती मिल सकती है। गृहिणियों को समय प्रबंधन में परेशानी होगी। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, पर मान्यता देर से मिलेगी। कोई पुराना कर्ज चुकाने की स्थिति बन सकती है। व्यय बढ़ सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। प्रबंधन से जुड़े लोग दबाव में काम करेंगे। इंजीनियरिंग या तकनीकी कार्यों में छोटी गलती बड़ा असर डाल सकती है। सहकर्मियों से समन्वय में अड़चन आएगी। कोई अप्रत्याशित मीटिंग आपको परेशान कर सकती है। इंटरव्यू देने जा रहे जातकों को कठिन सवालों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम: पार्टनर की उपेक्षा महसूस हो सकती है। प्रेमी से दूरी बढ़ने के संकेत हैं। भावनाओं को खुलकर व्यक्त न करना रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया से जुड़ा कोई मसला मन को विचलित कर सकता है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जवाब नहीं मिलेगा। किसी की सलाह पर रिश्ता ना तोड़ें। मेल-मिलाप में कुछ वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य: शरीर में कमजोरी का एहसास हो सकता है। बार-बार सोचने की आदत मानसिक थकावट बढ़ाएगी। पुराने दर्द दोबारा उभर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए थोड़ी देर मेडिटेशन लाभदायक रहेगा। बाहर का तैलीय खाना टालें। भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 6
धनु – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आत्मनिर्भरता और आंतरिक संतोष का रहेगा। पारिवारिक मसलों में समझदारी दिखाने से हालात सुधरेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मन को राहत दे सकती है। बुजुर्गों की देखभाल में अधिक समय देना होगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत यादें ताजा करेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, पर किसी पुराने निवेश से झगड़ा हो सकता है। गृहिणियों को सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। रिश्तेदारों से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। सुकून भरा दिन रहेगा।
करियर: ऑफिस में आपकी योजनाएं सफल होंगी और अधिकारी आपकी मेहनत को स्वीकार करेंगे। कंसल्टेंसी या होम-बेस्ड काम करने वालों को नया क्लाइंट मिल सकता है। खुद के हुनर पर भरोसा रखें, भाग्य साथ देगा। इंटरव्यू देने वालों को आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। व्यवहार विनम्र रखें। प्रेम: लव लाइफ में स्थिरता आएगी। किसी पुराने प्रिय से संपर्क संभव है। सिंगल लोगों को दोस्ती में नया आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाहितों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। रिश्ता पहले से गहराता नजर आएगा। किसी यात्रा में साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। संबंधों में पारदर्शिता जरूरी होगी। वादे निभाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी , मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। योग और व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। जोड़ों का दर्द हल्का महसूस हो सकता है। ध्यान और प्राणायाम से मानसिक संतुलन बेहतर होगा। मौसम के बदलाव से खुद को सुरक्षित रखें। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 2
मकर – किंग ऑफ कप्स |
आज भावनाओं पर नियंत्रण बना रहेगा। घर में कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी सकती है, जिससे वातावरण थोड़ा सहज हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मतभेद दूर होंगे। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह महत्त्वपूर्ण होगी। धन के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। व्यवसायियों को पुराने संपर्कों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। गृहिणियों को उनकी समझदारी के लिए सराहा जाएगा। परिवार में तालमेल और सौहार्द बना रहेगा।
करियर: कार्यस्थल पर विचारशीलता से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र, मानव संसाधन या परामर्श सेवाओं से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रिएटिव इंडस्ट्री में कार्यरत लोगों को किसी सीनियर से नई दिशा मिलेगी। ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर खुद को शांत रखना बेहतर रहेगा। नये कार्य में शुरुआत के समय थोड़ी उलझन हो सकती है। प्रेम: भावनाओं की गहराई रिश्ते को नई मजबूती दे सकती है। विवाहितों को साथी की बातों को गंभीरता से सुनना होगा। सिंगल लोगों को अपने दिल की बात कहने में संकोच हो सकता है। आज कोई पुराना परिचित दिल की बात कर सकता है। प्रेम में धैर्य और समझदारी से ही स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। संचार में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और संगीत थेरेपी फायदेमंद रहेगी। गेस्ट्रिक समस्या या एसिडिटी बढ़ सकती है, हल्का भोजन लें। समय पर भोजन और नींद लेने से ऊर्जा बनी रहेगी। भावनात्मक थकान का असर शरीर पर दिखाई दे सकता है। मौसमी एलर्जी से सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ – स्ट्रेंथ |
आज धैर्य और संयम की परीक्षा हो सकती है। घर में बच्चों की जिद थोड़ी परेशानी बढ़ा सकती है। बुजुर्गों की सलाह से पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे। घर की स्त्री सदस्य किसी रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहेंगी। किसी मित्र या दूर के संबंधी से अप्रत्याशित समाचार प्राप्त हो सकता है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन संतुलन भी रहेगा। व्यापारियों को पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। घर में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा संभव है, संभलकर प्रतिक्रिया दें।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सरकारी क्षेत्रों, कानूनी विभागों या हेल्थ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। नई जिम्मेदारी को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। सहकर्मियों के साथ टीम भावना से कार्य करेंगे तो परिणाम बेहतर मिलेंगे। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक समझ बढ़ेगी, जिससे दूरियां कम होंगी। पार्टनर की परेशानियों को समझने का प्रयास करें, जिससे उनका भरोसा और मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को किसी पुराने जानकार से रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं। दिल की बात कहने के लिए दिन उपयुक्त रहेगा। विवाहित लोगों को साथी की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए। अनबन की स्थिति में जल्दबाजी से निर्णय न लें। रिश्ते को समय और सहयोग देने से आपसी प्रेम और गहराता है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, पेट की तकलीफ से जूझ रहे लोग खाने-पीने में विशेष ध्यान रखें। नींद की कमी मानसिक थकान का कारण बन सकती है। अनावश्यक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। थकावट से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 1
मीन – एट ऑफ पेंटाकल्स |
आज अनुशासन और परिश्रम से दिन में संतुलन बना रहेगा। घर में बुजुर्गों की सेहत में सुधार दिखेगा, बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। घरेलू कामों में व्यस्तता बनी रह सकती है। कोई दूर का रिश्तेदार अचानक आ सकता है जिससे हल्का तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सूझबूझ से लाभ होगा। गृहिणियों को घर की व्यवस्था में नया प्रयोग करने का मन बनेगा। कारोबारी वर्ग को पुराने प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अनजाने मौके आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।
करियर: किसी लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट में प्रगति नजर आएगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए आज सटीक निष्पादन का दिन है। डॉक्टर्स, डिजाइनर्स, और टेक्निकल फिल्ड में लगे व्यक्तियों को आज मेहनत का भरपूर फल मिल सकता है। यदि आप जॉब की तलाश में हैं, तो आज कुछ अनपेक्षित माध्यमों से इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। मेहनत स्थायी परिणाम लाएगी। प्रेम: जो लोग लम्बे समय से अकेले हैं, उन्हें किसी पुराने दोस्त से प्रेम संकेत मिल सकते हैं। विवाहित दंपत्तियों को दिन के उत्तरार्ध में आपसी तालमेल बेहतर होता दिखेगा। लव लाइफ में संतुलन और ईमानदारी आपके रिश्ते को नई दिशा देंगे। अप्रत्याशित कॉल या मैसेज किसी पुराने लगाव को फिर से सामने ला सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से हल्का तनाव महसूस हो सकता है, ध्यान और संगीत से राहत मिल सकती है। मौसम जनित एलर्जी के लक्षण सतर्कता की मांग करते हैं। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें और दिनचर्या में हल्का व्यायाम जोड़ें। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 4