- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (5 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

5 अप्रैल, शनिवार को वृष और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों की नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन फैसला लेने में सरलता लाएगा। परिवार में किसी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। घर के मुखिया की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी, लेकिन चिंताएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवसाय में नए समझौते की संभावना है। रिश्तेदारों से पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। अनावश्यक बहस से बचें। दिन के अंत में आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
करियर: ऑफिस में काम की तारीफ होगी। लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण असाइनमेंट मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। सहकर्मियों से ईमानदारी बनाए रखें। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। करियर में तेजी से बदलाव आ सकते हैं। प्रेम: गलतफहमियों को बढ़ने न दें। साथी की बातों को गंभीरता से लें। किसी पुराने मुद्दे पर टकराव हो सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत धीमी लेकिन स्थिर रहेगी। विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे को समय देना होगा। भावनात्मक रूप से स्थिर रहने की जरूरत होगी। रिश्ते में मैच्योरिटी दिखाने से जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य: तनाव बढ़ सकता है। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आँखों में जलन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। जंक फूड से परहेज करें। लंबी ड्राइविंग से बचें। सकारात्मक सोच अपनाएं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
वृष – नाइट ऑफ कप्स |
आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे। व्यापारियों को निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। कुछ लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भावनात्मक रूप से खुद को संतुलित रखें। नई योजनाओं पर कार्य करने का समय है।
करियर: रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मीडिया क्षेत्र के लोगों को नई पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों से तालमेल रखें। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पुराने प्रोजेक्ट में प्रगति होगी। मेहनत का फल जल्दी मिलेगा। प्रेम: रोमांस में संजीदगी महसूस होगी। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। प्रेमी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को नया साथी मिल सकता है। रिश्ते में गहराई आएगी। पुराने मतभेद का समाधान होगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने की संभावना है। छोटी बातों को लेकर बहस से बचें। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अपच और गैस की दिक्कत से परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए संगीत या ध्यान का सहारा लें। नींद पूरी लें, वरना थकान महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम से शरीर को चुस्त रखें। भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन – द फूल |
आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी, नया कुछ सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घरेलू कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों से संवाद मधुर रहेगा। कोई अप्रत्याशित यात्रा संभव है। दिन को हल्के अंदाज में लें और सकारात्मक रहें।
करियर: नए अवसर मिलने की संभावना है। फ्रीलांसर और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। छात्रों को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्स में लाभदायक सौदे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम: रिश्ते में ताजगी महसूस होगी। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करें। भावनाओं को व्यक्त करने से संबंध मजबूत होंगे। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुराने मतभेद समाप्त होंगे। रिश्ते में ईमानदारी रखें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सिरदर्द और नींद की कमी से बचने के लिए आराम करें। रक्तचाप का ध्यान रखें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है, कैल्शियम युक्त आहार लें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क – द एम्परर |
आज अनुशासन और आत्मविश्वास से काम लेंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बचत पर जोर दें। व्यापार में पुराने संपर्क मददगार साबित होंगे। गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई पुरानी योजना आज फलीभूत हो सकती है। यात्रा का योग है, लाभ मिलेगा। दिन संतुलित रहेगा।
करियर: नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। अपनी स्किल्स दिखाने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। सीनियर्स का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा। इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। मेहनत का फल जल्द मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता रहेगी। साथी के प्रति जिम्मेदारी महसूस होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। प्रेमी के साथ रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। नया रिश्ता शुरू करने का समय सही है। परिवार प्रेम संबंधों को स्वीकार कर सकता है। स्वास्थ्य: अत्यधिक कार्यभार से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नियमित व्यायाम जरूरी होगा। ज्यादा देर तक बैठे रहने से बचें। गैस और अपच से परेशानी हो सकती है। नींद पूरी लें, वरना थकान बढ़ सकती है। योग और प्राणायाम फायदेमंद रहेंगे। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
सिंह – टेन ऑफ कप्स |
आज का दिन आनंद और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए समझौते लाभकारी रहेंगे। गृहिणियों के लिए संतोषजनक दिन रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।
करियर: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते है। प्रबंधन क्षेत्र में काम करने वालों को उच्च पद मिलने की संभावना है। सॉफ्टवेयर और आईटी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी समय रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद होगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम: रिश्ते में नयापन महसूस होगा। साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा। साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है। गलतफहमियां दूर होंगी। खास सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। जोड़ों का दर्द थोड़ा सा परेशान कर सकता है। नींद पूरी न होने से थकान महसूस होगी। वरना परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। खानपान पर ध्यान दें। नियमित योग से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 7
कन्या – द हैंग्ड मैन |
धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय टालना बेहतर होगा। घर का कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गृहिणियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता हल हो सकती है। अचानक कोई योजना रुक सकती है। दिन संतुलित रखने की कोशिश करें।
करियर: नई योजनाओं पर विचार करने का समय है, लेकिन जल्दबाजी न करें। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। फ्रीलांसर के लिए धीमी प्रगति का दिन रहेगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत की जरूरत होगी। व्यापार में निवेश से बचें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। प्रेम: रिश्तों को गहराई से समझने का समय है। प्रेमी के साथ संवाद में धैर्य रखें। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। शादीशुदा जीवन में छोटे-मोटे तनाव रह सकते हैं। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य: गर्दन और पीठ में जकड़न महसूस हो सकती है। योग और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। खानपान में बदलाव जरूरी होगा। नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। माइग्रेन के मरीज सतर्क रहें। मानसिक रूप से हल्का महसूस करने के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 4
तुला – पेज ऑफ़ पेंटाकल्स |
नई संभावनाओं का दिन रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चे रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिल सकते हैं। अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। गृहिणियों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। दिन अवसरों से भरा रहेगा। नई चीजें सीखने का समय है।
करियर: विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम का दबाव रहेगा। सॉफ्टवेयर और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई सफलता मिल सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी होगी। छोटी गलतफहमियों को समय रहते सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता लाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तला-भुना खाने से बचें। थकान महसूस हो सकती है। हड्डियों से जुड़ी कोई परेशानी बढ़ सकती है। मरीजों को सतर्क रहना होगा। नियमित व्यायाम और ध्यान करना लाभदायक रहेगा। त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8
वृश्चिक – द मून |
आज भ्रम की स्थिति रह सकती है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से बात करें। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों की जिद परेशानी बढ़ा सकती है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में साझेदारी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। कुछ लोगों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। गृहिणियों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा। पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
करियर: मीडिया और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अचानक कार्यभार बढ़ सकता है। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोग जोखिम भरे निर्णय न लें। मार्केटिंग और सेल्स में काम करने वालों को कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग सतर्क रहें, कोई गलती महंगी पड़ सकती है। प्रेम: रिश्तों में शक और गलतफहमी बढ़ सकती है। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें। प्रेमी जोड़ों को आज खुलकर बातचीत करनी चाहिए। शादीशुदा लोगों के बीच भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। अविवाहितों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने रिश्ते से जुड़ी यादें मन को विचलित कर सकती हैं। स्वास्थ्य: अनिद्रा और बेचैनी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। खानपान संतुलित रखें। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। अधिक सोचने से बचें। ध्यान और योग करें। लोगों को एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज उत्सुकता और जिज्ञासा बढ़ सकती है। परिवार में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। मां की सलाह फायदेमंद होगी। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें, ठोस निर्णय लें। व्यापारी वर्ग को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नई जिम्मेदारियों से घबराएं नहीं। गृहिणियों के लिए रचनात्मक दिन रहेगा। रिश्तेदारों से जुड़ी अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। सोच-समझकर बोलें।
करियर: लेखन क्षेत्र के लोगों को नया अवसर मिलेगा। शिक्षण से जुड़े लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्णय लेने में सावधानी जरूरी है। स्टार्टअप चलाने वालों को किसी नई रणनीति पर काम करना पड़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोग अपने कौशल में सुधार करें। बैंकिंग और फाइनेंस के लोग दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें। प्रेम: साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। रिश्ते में शक न पालें। स्पष्ट संवाद करें। अविवाहितों को अप्रत्याशित प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहितों के लिए आपसी समझ बढ़ाने का दिन है। प्रेमी जोड़ों को अपने मतभेद सुलझाने चाहिए। किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी यादें मन को विचलित कर सकती हैं। स्वास्थ्य: मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है। तनाव से सिरदर्द और थकान रह सकती है। रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। आंखों की रोशनी पर ध्यान दें, स्क्रीन टाइम कम करें। हल्का भोजन करें। व्यायाम और ध्यान से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3
मकर – द मैजिशियन |
आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में तालमेल रहेगा। मेंटॉर का मार्गदर्शन मिलेगा। नई संभावनाएं बनेंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए सौदे फायदेमंद होंगे। नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। गृहिणियों के लिए रचनात्मक कार्यों का दिन रहेगा। रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। नया अवसर दस्तक देगा, सतर्क रहें।
करियर: मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आईटी सेक्टर के लोग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। वकीलों को कोई नया केस मिल सकता है। होटल और रेस्टोरेंट में लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की संभावना हैं। प्रेम: रिश्तों में विश्वास जरूरी होगी। अविवाहितों को पसंद का रिश्ता मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बहस हो सकती है। प्रेमी अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाने के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य: गले में खराश और खांसी हो सकती है। शरीर में जलन और कमजोरी महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और आहार संतुलित रखें। योग और ध्यान से मानसिक राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ – क्वीन ऑफ वैंड्स |
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का सम्मान करें। बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी। व्यापार में नया एग्रीमेंट मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गृहिणियों को सामाजिक पहचान मिलेगी। किसी पुराने मित्र से चर्चा हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दिनभर सक्रिय रहेंगे, नए अवसर मिल सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।
करियर: मीडिया और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को प्रशंसा मिलेगी। शिक्षक और प्रोफेसरों को नए विषय पढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग नया अनुभव प्राप्त करेंगे। बैंकिंग सेक्टर में पदोन्नति की संभावना है। अपने ब्रांड को विस्तार देने की योजना बनाएंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए तबादले के योग हैं। प्रेम: दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। प्रेमी अपने साथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। छोटी बातों को नजरअंदाज करें, विवाद से बचें। नए प्रेम संबंध शुरू होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य: तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सतर्क रहें। आंखों की थकान महसूस होगी। जोड़ों में जकड़न रह सकती है। भरपूर आराम और सही आहार जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 4
मीन – द हीरोफैंट |
परंपराओं का सम्मान करें। परिवार में शांति रहेगी। एक्सपर्ट का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। व्यापारियों को अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। गृहिणियों के लिए रचनात्मक दिन रहेगा। पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। सामाजिक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। निर्णय लेते समय धैर्य रखें। मन शांत रखने से फायदा होगा।
करियर: सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वकालत और कानून से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण केस मिल सकते हैं। अकाउंटिंग और वित्त क्षेत्र के लोग नए अवसर तलाश सकते हैं। व्यवसायी अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहितों को विवाह की चर्चा सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में गहराई आएगी। भावनाओं को सही शब्दों में व्यक्त करें। किसी रिश्तेदार के कारण प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य: माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अनिद्रा से परेशानी बढ़ सकती है। सर्दी होने की संभावना है। जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 7