- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (13 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 13 जुलाई को मेष राशि के लोगों को घर-परिवार में तालमेल बनाए रखना होगा, वर्ना विवाद हो सकते हैं। मिथुन राशि के लोग किसी की सलाह लाभ हासिल करेंगे। सिंह राशि के लोग पारिवारिक मामलों में नेतृत्व करेंगे। कन्या राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा, सकारात्मक रहें। कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन संतुलित रहेगा। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – ऐट ऑफ कप्स
आज का दिन आत्मनिरीक्षण और मानसिक दूरी से जुड़ा रह सकता है। आप किसी निर्णय या परिस्थिति से भावनात्मक रूप से पीछे हटने का प्रयास कर सकते हैं। बुजुर्गों की उपेक्षा न करें, वे संवाद की आशा करेंगे। जिससे पारिवारिक संवाद प्रभावित हो सकता है। घर का वातावरण गंभीर रह सकता है, कोई सदस्य परेशान हो सकता है। व्यापार में मन नहीं लगेगा और किसी सौदे को टालने का विचार आ सकता है। किसी अवसर से दूरी बनाए रखना आज अधिक आरामदायक लगेगा।
करियर:
कार्यों से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी के रवैये से असंतोष हो सकता है। ट्रांसफर या नौकरी बदलने का विचार हावी हो सकता है। नए प्रस्ताव मिलने के बाद भी निर्णय लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। वरिष्ठों से कम अपेक्षा रखें, आज समर्थन सीमित रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां स्पष्ट हो सकती हैं। सिंगल लोगों को अतीत के रिश्तों से मुक्त होने की सोच सकते हैं। विवाहित लोगों में संवाद की कमी और गलतफहमियां उभर सकती हैं। आज किसी रिश्ते को समय देना या उससे थोड़ी दूरी बनाना बेहतर रहेगा। कोई पुराना संदेश या बातचीत अचानक स्मृतियों को जगा सकती है। यह दिन रिश्तों की गहराई को समझने का भी है।
स्वास्थ्य:
भावनात्मक अस्थिरता से खानपान पर असर पड़ सकता है। किसी पुराने मानसिक तनाव की पुनरावृत्ति हो सकती है। डिजिटल डिटॉक्स और प्रकृति के निकट समय बिताना लाभदायक होगा। भावनात्मक रूप से खुद को संभालना आपकी सेहत के लिए जरूरी रहेगा।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 2
वृषभ – क्वीन ऑफ वांड्स
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रह सकता है। अपनी बात दृढ़ता से रखेंगे। बुजुर्गों को आपकी सलाह उपयोगी लगेगी और बच्चे भी प्रेरित महसूस करेंगे। परिवार में कोई महिला सदस्य आज सक्रिय भूमिका निभा सकती है। घर का माहौल व्यस्त, लेकिन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। व्यापार में नई योजना पर विचार हो सकता है। किसी घरेलू समारोह में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। संबंधों में आपकी स्पष्टता सराही जाएगी। कोई पुरानी पारिवारिक योजना आज मूर्तरूप ले सकती है। आपके निर्णयों को सराहना मिलेगी।
करियर:
नई जिम्मेदारी को उत्साह से स्वीकार कर सकते हैं। टीम प्रबंधन या किसी प्रोजेक्ट की कमान आज आपके हाथ में आ सकती है। नौकरी में स्थायित्व और पहचान दोनों बढ़ेंगे। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। महिलाओं के लिए यह दिन विशेष रूप से प्रगतिशील रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में आज आप प्रमुख भूमिका में रहेंगे। सिंगल को किसी आत्मविश्वासी और आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित अपने साथी से खुलकर संवाद करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठा सकते हैं। संबंधों में आपका आत्मविश्वास और स्पष्टता साथी को प्रभावित करेगा।
स्वास्थ्य:
ऊर्जावान और एक्टिव महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी, योग, वॉक और हाइड्रेशन आपकी सेहत को संतुलित बनाए रखेंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा, जो मानसिक स्थिरता को बढ़ावा देगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 5
मिथुन – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज आप व्यवस्थित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएंगे। किसी अटके कार्य को पूरा करने का संकल्प ले सकते हैं। घर में किसी आवश्यक खरीदारी या मरम्मत का मुद्दा उठ सकता है। बुजुर्गों की आर्थिक सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। बच्चे पढ़ाई या किसी लक्ष्य के प्रति गंभीर रहेंगे। परिवार में काम-काज की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे सहयोग का वातावरण बनेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी, लेकिन किसी निर्णय में समय लगेगा। कोई छोटी पारिवारिक योजना शुरू हो सकती है।
करियर:
स्थिरता और अनुशासन पर आपका फोकस रहेगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा और धैर्य रखना पड़ेगा। ऑफिस में किसी नियमित प्रक्रिया को सहेजने या सुधारने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। प्रमोशन या वेतनवृद्धि धीरे-धीरे संभावित है। जो लोग फाइनेंस, अकाउंटिंग या एडमिन से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक है। किसी वरिष्ठ की सलाह से निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंध में स्थायित्व की भावना हावी रहेगी। आप किसी रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना पसंद करेंगे। सिंगल पुराने परिचित से दोबारा जुड़ सकते हैं। विवाहित के बीच व्यावहारिकता और जिम्मेदार व्यवहार देखने को मिलेगा। पार्टनर के लिए छोटी-सी मदद या सहयोग भावनात्मक निकटता बढ़ाएगा। संबंधों में गंभीरता लाने के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य:
काम के दौरान गलत पोस्चर में बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। अत्यधिक बैठने या देर तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में थकान हो सकती है। खानपान संतुलित रखें और शरीर को विश्राम देना न भूलें।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर – 7
कर्क – जस्टिस
आप किसी पुराने मामले में निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। परिवार में किसी विवाद या गलतफहमी का समाधान हो सकता है। बच्चे अपने दायित्वों के प्रति सजग रहेंगे। घर का माहौल अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा। कोई पारिवारिक नियम या निर्णय लिया जा सकता है, जिससे सभी सदस्य प्रभावित होंगे। व्यापार में अनुबंध, कागजी कार्य या सरकारी मामलों में प्रगति संभव है। किसी सामाजिक उत्तरदायित्व को भी आप गंभीरता से निभा सकते हैं।
करियर:
पारदर्शिता और कर्म के आधार पर फल मिलने की संभावना है। कोई लंबित प्रमोशन या न्यायिक निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके निष्पक्ष व्यवहार की सराहना होगी। जो लोग सरकारी सेवा, न्याय, कानून या प्रशासनिक क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। इंटरव्यू या मूल्यांकन में आपका प्रदर्शन सटीक और प्रभावशाली रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और न्याय की भावना मुख्य रहेगी। आप किसी पुराने मुद्दे को स्पष्टता से सुलझाने का प्रयास करेंगे। विवाहित लोगों में तालमेल बढ़ेगा, लेकिन सच्चाई और वचनबद्धता की परीक्षा हो सकती है। सिंगल व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो मूल्य आधारित सोच रखता हो। संबंधों में कोई निर्णायक बातचीत संभव है, जिससे भविष्य की दिशा तय होगी। आज आप भावनाओं से अधिक व्यवहारिकता से फैसले लेंगे।
स्वास्थ्य:
दिनचर्या में अनुशासन का असर सीधे सेहत पर दिखाई देगा। आयुर्वेद या प्राकृतिक चिकित्सा की ओर रुझान संभव है। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे, थकान महसूस हो सकती है। योग और ध्यान आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
लकी रंग – इंडिगो
लकी नंबर – 8
सिंह – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन स्पष्ट सोच, नए विचार और निर्णायक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को स्पष्टता के साथ ले सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे और किसी उलझे विषय को तार्किक रूप से सुलझा सकते हैं। बुजुर्गों से किसी विचार या दस्तावेज़ी सलाह का आदान-प्रदान हो सकता है। बच्चे शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में अग्रसर रहेंगे। व्यापार में नई योजना या कानूनी समझौते की शुरुआत हो सकती है।
करियर:
कोई चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसमें तर्क, योजना और आत्मविश्वास की आवश्यकता होगी। उच्च अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं, रिसर्च, लॉ, एडिटिंग या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें नई उपलब्धि या प्रशंसा मिल सकती है। इंटरव्यू, मीटिंग या प्रस्तुतियों में आपकी बातों का असर रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में आज स्पष्टता और सच्चाई की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आप या आपका साथी किसी उलझन को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत कर सकता है। यदि हाल में कोई गलतफहमी थी, तो आज उसे तर्कपूर्ण संवाद से हल किया जा सकता है। सिंगल लोगों को किसी समझदार और स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति से जुड़ाव संभव है।
स्वास्थ्य:
रक्तचाप या नर्वस सिस्टम से संबंधित समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। पानी अधिक पिएं और नींद पूरी करें। मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ से मानसिक स्थिरता बनी रहेगी।
लकी रंग – मेरीगोल्ड
लकी नंबर – 3
कन्या – फाइव ऑफ कप्स
आज का दिन कुछ निराशाजनक विचारों और पिछली घटनाओं की ओर ध्यान केंद्रित कर सकता है। आप किसी पुराने निर्णय पर पछतावा महसूस कर सकते हैं या कोई अवसर खो देने की टीस रह सकती है। बुजुर्गों से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, पर उनके अनुभवों से आपको संतुलन मिलेगा। आर्थिक योजना में कोई चूक का एहसास हो सकता है। किसी आयोजन या यात्रा में मन नहीं लगेगा। अपनों से संवाद बढ़ाने की जरूरत है।
करियर:
ऑफिस में किसी पुराने निर्णय की समीक्षा हो सकती है। आलोचना या रिजेक्शन मिलने से आत्मबल थोड़ा प्रभावित हो सकता है। जो लोग किसी इंटरव्यू या परिणाम का इंतजार कर रहे थे, उन्हें आज थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी पुराने सहकर्मी से संवाद फिर से शुरू हो सकता है, जो भविष्य के लिए सहायक बन सकता है।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में आज किसी पुराने आघात या अलगाव की यादें सता सकती हैं। सिंगल अतीत के रिश्तों की तुलना में उलझ सकते हैं। विवाहित में संवाद की कमी से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। यदि हाल ही में कोई मनमुटाव है तो उसे सुलझाने का यह सही समय है। आज आप किसी रिश्ते में क्या खोया और क्या पाया, इसका विश्लेषण कर सकते हैं।
स्वास्थ्य:
चिंताएं रहेंगी। पेट से जुड़ी समस्याएं या अपच की शिकायत हो सकती है। सकारात्मक दिनचर्या अपनाना और ध्यान-प्राणायाम आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। भावनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देने का प्रयास करें।
लकी रंग – सी ग्रीन
लकी नंबर – 5
तुला – जजमेंट
आज का दिन आत्मविश्लेषण, पुनरुद्धार और निर्णय लेने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने कार्य, रिश्ते या जिम्मेदारी पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। परिवार में बीते समय से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की कोई बात आज आपके निर्णय में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई ठोस योजना बनाई जा सकती है। घर का वातावरण गंभीर लेकिन संतुलनपूर्ण रहेगा। व्यापार में अटके हुए कार्यों या सरकारी मामलों में गति आएगी।
करियर:
कोई पुराना आवेदन या इंटरव्यू आज सकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्रोफेशन में परिवर्तन या नई शुरुआत की योजना बन सकती है। प्रमोशन या विभागीय बदलाव की सूचना मिल सकती है। न्याय, चिकित्सा, शिक्षण या पुनर्संरचना से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए दिन विशेष फलदायक रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। आप किसी पुराने रिश्ते में फिर से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं या निर्णय ले सकते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है। विवाहित अतीत की गलतफहमियों को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। सिंगल को किसी पुराने मित्र या परिचित से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।
स्वास्थ्य:
जीवनशैली में बड़ा बदलाव शुरू हो सकता है। चिकित्सा जांच या थैरेपी से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। योग, ध्यान या संगीत चिकित्सा आपकी मानसिक शांति को बढ़ावा देगी। यह समय खुद को पुनर्जीवित करने और पुराने दोषों से मुक्ति पाने का है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 6
वृश्चिक – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन जिज्ञासा, सतर्कता और तर्कशील दृष्टिकोण से जुड़ा रहेगा। आप किसी जानकारी या रहस्य को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है, जिससे आप अधिक सतर्क हो सकते हैं। बच्चे अधिक जिज्ञासु और तर्कशील रहेंगे, पर कभी-कभी उनकी बातें असंतुलन ला सकती हैं। घर में कोई नई सूचना या दस्तावेज से जुड़ा मामला उठ सकता है। व्यापार या पैसों से जुड़े निर्णयों में पहले पूरी जानकारी जुटाएं, फिर ही कोई कदम उठाएं।
करियर:
नई सीख और सूचना को ग्रहण करने का उत्तम समय है। आप अपने काम से संबंधित किसी तकनीकी या कानूनी पहलू को समझने की कोशिश करेंगे, शोध, लेखन, मीडिया या कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन जानकारीपूर्ण और विश्लेषणात्मक रहेगा। इंटरव्यू या ऑफिस मीटिंग में सवालों के उत्तर प्रभावशाली देने की आवश्यकता होगी।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में संवाद और समझदारी को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। आप अपने साथी की हर बात पर नजर रख सकते हैं, जिससे उनमें असहजता आ सकती है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति के बारे में अधिक जानने की कोशिश करेंगे, लेकिन जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। विवाहित लोगों का साथी से तर्क हो सकता है, लेकिन सही संवाद स्थिति को संभाल सकता है।
स्वास्थ्य:
टेक्नोलॉजी या स्क्रीन का उपयोग सीमित करें। समय पर भोजन और जल संतुलन बनाए रखें। दिमाग को शांत रखने के लिए आज मेडिटेशन और गहरी सांस लेने के अभ्यास अत्यंत लाभदायक होंगे।
लकी रंग – गहरा नीला
लकी नंबर – 4
धनु – डेथ
आज का दिन जीवन में किसी बड़े परिवर्तन, समापन या नई शुरुआत दे सकता है। कोई पुरानी आदत, रिश्ता या स्थिति आज समाप्त हो सकती है, जिससे शुरुआत में असहजता हो सकती है, लेकिन आगे चलकर ये निर्णय लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार या भूमिका में बदलाव आ सकता है। बुजुर्गों से जुड़े किसी पुराने विवाद या निर्णय का अंत संभव है। बच्चे किसी पुराने डर या असफलता से उबरने की कोशिश करेंगे। घर में किसी विषय पर गंभीर चर्चा या अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
करियर:
कोई पुराना प्रोजेक्ट, जॉब या कार्यशैली अब बदलने वाली है। स्थानांतरण, इस्तीफा या नई नौकरी से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भूमिका में बड़ा बदलाव संभव है। जिन लोगों को लंबे समय से प्रमोशन या बदलाव का इंतजार था, उन्हें अब नई दिशा मिलेगी। रचनात्मक या तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बदलाव के दे रहा है।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में कोई बड़ा मोड़ संभव है। किसी पुराने या तनावपूर्ण रिश्ते को अलविदा कह सकते हैं। सिंगल व्यक्ति अतीत के भावनात्मक बोझ से मुक्त होकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। विवाहित में किसी विषय को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जा सकता है। रिश्तों की गहराई को परखने और उनमें आवश्यक बदलाव करने का समय है। नया आरंभ तभी संभव है, जब पुराना पूरी तरह समाप्त हो।
स्वास्थ्य:
अस्थमा, एलर्जी या ब्लड प्रेशर फिर से परेशान कर सकते हैं, जिन्हें अब गंभीरता से लेना आवश्यक है। शारीरिक परिवर्तन या वजन कम करने की दिशा में पहल की जा सकती है। आज योग, डिटॉक्स और लाइफस्टाइल चेंज आपकी सेहत में नई शुरुआत का मार्ग खोल सकते हैं।
लकी रंग – गहरा स्लेटी
लकी नंबर – 2
मकर – द स्टार
आज का दिन आशा, प्रेरणा और सकारात्मक दिशा में प्रगति देता है। आप किसी पुराने तनाव या निराशा से बाहर निकलकर नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में आप स्नेह और सहयोग का वातावरण बनाएंगे। बुजुर्गों से कोई आश्वस्त करने वाली बात या आशीर्वाद मिल सकता है। घर का माहौल सुखद और सहयोगात्मक रहेगा। व्यापार या किसी योजना में लंबे समय बाद रोशनी की किरण नजर आ सकती है।
करियर:
लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का समाधान मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में बदल सकती है। जिन लोगों ने किसी अवसर के लिए आवेदन दिया था, उन्हें उत्तर मिलने की संभावना है। मीडिया, कला, हीलिंग, परामर्श या अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये दिन विशेष रूप से प्रेरणादायक रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में नई उम्मीद, सुधार और भावनात्मक गहराई का अनुभव होगा। सिंगल के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जो उन्हें आत्मिक रूप से आकर्षित करें। यदि आप किसी रिश्ते में पहले से हैं तो आज पुरानी गलतफहमियों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत की जा सकती है। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और भविष्य की योजना को लेकर सकारात्मक संवाद संभव है।
स्वास्थ्य:
त्वचा, बाल से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। भावनात्मक तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा। मेडिटेशन, प्राणायाम और सकारात्मक दिनचर्या को अपनाने से मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर लाभ मिलेगा।
लकी रंग – बैज
लकी नंबर – 7
कुंभ – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन संतुलन, सहयोग और आर्थिक लेन-देन से जुड़ा रहेगा। आप दूसरों की मदद करने या किसी से मदद प्राप्त करने के लिए तैयार रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की आर्थिक आवश्यकता को पूरा करने का अवसर आ सकता है। बुजुर्गों को आपकी सहायता या सेवा की आवश्यकता हो सकती है। बच्चे शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी सहायता या संसाधन की मांग कर सकते हैं। व्यापार में लेन-देन के मामले में पारदर्शिता रखें, विश्वास का आदान-प्रदान मजबूत होगा।
करियर:
कोई वरिष्ठ या सहयोगी आपकी मदद कर सकता है या आप किसी को मार्गदर्शन दे सकते हैं। फाइनेंस, मैनेजमेंट या कस्टमर सर्विस से जुड़े लोगों के लिए ये दिन बेहतर रहेगा। वेतन या इन्सेंटिव से संबंधित निर्णय संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी जान-पहचान से अवसर मिल सकता है।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में संतुलन और समझ की भावना विकसित होगी। आप या आपका साथी एक-दूसरे की भावनात्मक या व्यावहारिक आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सिंगल व्यक्ति को किसी मददगार या सहायक स्वभाव वाले व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच उपहार, सरप्राइज या सहयोग के माध्यम से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य:
पुरानी बीमारियों से उबरने में आपको सहायता मिल सकती है, चाहे वह किसी विशेषज्ञ की सलाह हो या कोई आयुर्वेदिक उपाय। मानसिक रूप से खुद को उदार और हल्का अनुभव करेंगे। आज का दिन सेवा या चैरिटी के माध्यम से मनोबल बढ़ाने का उत्तम समय है।
लकी रंग – हल्का सुनहरा
लकी नंबर – 3
मीन – सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आप किसी पुराने प्रयास के परिणाम आने की प्रतीक्षा रहेगी, और मन में असमंजस रह सकता है कि आगे कैसे बढ़ा जाए। परिवार में किसी योजना या बचत को लेकर विचार-विमर्श संभव है। बुजुर्गों से निवेश या भविष्य संबंधी सलाह मिल सकती है। बच्चे किसी प्रोजेक्ट या पढ़ाई में प्रगति दिखा सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत होगी। घर का माहौल चिंतनशील और थोड़ा गंभीर हो सकता है। कार्यों की गति धीमी हो सकती है, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी।
करियर:
आपके प्रयासों का आंशिक फल मिल सकता है, जिससे कुछ निराशा भी हो सकती है। स्थानांतरण, प्रमोशन या नई नौकरी से संबंधित निर्णय में देरी संभव है। यह समय धैर्य और अनुशासन से कार्य जारी रखने का है, क्योंकि धीरे-धीरे सफलता मिलने की संभावना है। अपने अनुभवों की समीक्षा करना आज फायदेमंद रहेगा।
प्रेम:
प्रेम संबंधों में आप अपने द्वारा दिए गए समय, भावनाओं और प्रयासों का मूल्यांकन कर सकते हैं। विवाहित लोगों में भावनात्मक दूरी या ठहराव की भावना उभर सकती है। आप यह सोच सकते हैं कि क्या यह रिश्ता आपको संतोष देता है या नहीं। आज संबंधों में जल्दी परिणाम की अपेक्षा करने के बजाय धैर्य और स्पष्ट संवाद की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य:
पेट संबंधी समस्याएं, अपच या विटामिन की कमी से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ये समय स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने का नहीं, बल्कि संयम और निरंतरता से सुधार लाने का है। नियमित जांच और अनुशासन से लाभ मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 3