Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (16 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है और कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (16 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

16 मार्च, रविवार को वृष राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। सिंह और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। धनु राशि के लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आप कोई भी काम कर सकते हैं। आप दुविधा में पड़ सकते हैं, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। आप जमीन खरीद सकते हैं, लेकिन समझौतों में देरी होगी।

करियर: काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ बहस से बचें। अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। जिससे तनाव महसूस हो सकता है। कोई अधूरा प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ सकता है। प्रेम: साथी की किसी बात से मायूस हो सकते है। विवाह के इच्छुक लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से संबंध प्रभावित हो सकता है। कम्युनिकेशन रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य: तनाव से संबंधित समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका है। अधिक चिंता करने से समस्या हो सकती है। हल्का व्यायाम और योग करने से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 2

वृष – द वर्ल्ड

संतोष भरा दिन रहेगा। परिवार में आनंद रहेगा। आपसी समझ मजबूत होगी। काम में प्रगति से खुशी मिलेगी। रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। धन संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कारोबारी लोगों को नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। यात्रा का मौका मिल सकता है, जो फायदेमंद होगा।

करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू देने वाले लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेम: जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें आशातीत प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन और गहराई आएगी। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा रहेगी। खानपान संतुलित रखें। लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी ठीक होने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। योग और ध्यान करने से शारीरिक-मानसिक लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: ओलिव ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन – द सन

दिन उज्जवल संभावनाओं से भरा रहेगा। आनंद का माहौल रहेगा। अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपकी उन्नति गर्व का एहसास कराएंगी। व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। महिलाएं अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगी। कोई नया अवसर उत्साह बढ़ा सकता है।

करियर: सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी। प्रेम: रिश्तों में एकरसता आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गहरी समझ होगी। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। सूर्य की ऊर्जा से दिनभर फुर्ती बनी रहेगी। हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – फाइव ऑफ पेंटाकल्स

पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। छोटी सी बात से मतभेद हो सकता है। आर्थिक रूप से सोच-समझकर खर्च करें। धन हानि के संकेत हैं। व्यापार में कोई पुराना निवेश चिंता का कारण बन सकता है। कोई खबर तनाव बढ़ा सकती है। लोगों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। घर के किसी बड़े इंसान की तबीयत बिगड़ सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। स्थिति जल्द सुधरेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी सहयोग देने में पीछे हट सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास करने होंगे। प्रमोशन की उम्मीद करने वालों को इंतजार करना होगा। प्रेम: रिश्तों में वहम की भावना उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की किसी बात से मन व्यथित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह को लेकर असमंजस बना रहेगा। प्रेम संबंधों में संवादहीनता गलतफहमियां बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, पौष्टिक आहार लें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – टू ऑफ वांड्स

आज का दिन योजना बनाने और भविष्य को लेकर निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अधिक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। नए अवसरों की पहचान करें और इत्मीनान से निर्णय लें।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता निश्चित हैं। सेल्स से जुड़े लोग लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में यात्रा या मुलाकात की संभावना है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। स्वास्थ्य: कमर दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। रक्तचाप से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – द फूल

नए अनुभव मिल सकते हैं। किसी की बातों को नजरअंदाज न करें। इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में धन खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें। व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें। नुकसान की संभावना है। किसी रिश्तेदार का अचानक आगमन दिनचर्या को बदल सकता है। घरेलू मामलों में सतर्क रहें, कोई अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग नई जिम्मेदारी निभाने को तैयार रहें। कोई पुराना कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। प्रेम: अविवाहितों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से तनाव बढ़ सकता है। प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य: चक्कर आने की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – एट ऑफ पेंटाकल्स

आज मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। लाभ मिलेगा। घरेलू मामलों में धैर्य रखें। पुरानी समस्या हल हो सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें।

करियर: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। व्यवसायी अपने कौशल में सुधार लाएं। नई संभावनाएं खुलेंगी। प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दें, सफलता निश्चित है। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। प्रेम: संबंधों में ईमानदारी जरूरी होगी। शादीशुदा जोड़े के बीच किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। अविवाहितों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। भावनात्मक दूरी रिश्ते में खटास ला सकती है। प्रेमी जोड़ों को गलतफहमियों से बचना होगा। स्वास्थ्य: अधिक काम का बोझ मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। आँखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान पर ध्यान दें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक – एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता परेशान कर सकती है। सभी की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। आर्थिक फैसलों में सतर्कता रखें, कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। घरेलू माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। करीबी रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। गैर जरूरी विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सरकारी कामों में परेशानी आ सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी की सलाह से फायदा होगा। प्रेम: रिश्तों में संदेह परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अविवाहित लोगों लिए अनुकूल समय नहीं है। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। शारीरिक और मानसिक आराम लेना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: वायलेट, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – थ्री ऑफ वांड्स

नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। संतान की उपलब्धि गर्व महसूस कराएगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभदायक होगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रखें, नई संभावनाएं उभरेंगी।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन डील मिलेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। टीम वर्क से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम: प्रेमी संग निकटता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से भविष्य को लेकर चर्चा होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। कुछ लोगों के लिए पुराना प्रेम फिर से लौट सकता है। स्वास्थ्य: जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। मानसिक थकान से बचने के लिए योग करें। आंखों में जलन हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद आवश्यक होगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

मकर – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मनपसंद काम में कामयाबी मिलेगी। आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा। घर में नए सामान की खरीदारी संभव है। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे।

करियर: नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। अकाउंटिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। प्रेम: पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम लाने की जरूरत होगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: अधिक मीठा खाने से बचें, शुगर लेवल पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – नाइन ऑफ कप्स

आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ समाचार आ सकता है। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। मनोरंजन और यात्रा के योग बन सकते हैं।

करियर: नौकरी में प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नए टाईअप के अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाएं परेशान कर सकती हैं। प्रेमी से खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है, खानपान में सुधार करें। नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। पानी का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 5

मीन – क्वीन ऑफ कप्स

आज संवेदनशीलता बढ़ सकती है। परिवार में शांति और प्यार बना रहेगा। इच्छाओं को पूरा करने में दिन व्यस्त रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। निवेश से जुड़ा कोई फैसला लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क मददगार साबित होंगे। रिश्तेदारों से तारीफ मिलेगी। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं दिनचर्या बदल सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

करियर: नया अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसिंग काम करने वालों को डील मिलेगी। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रेम: पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। अविवाहितों को रिश्ते की नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिएं। पेट में एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। पर्याप्त आराम लें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top