- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (6 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

6 अप्रैल, रविवार को मेष राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। कन्या, मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – स्ट्रेंथ |
आपको अपनी कुछ इच्छाएं कम करनी होंगी। नए वाहन, कार्य, व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। सौभाग्य और समृद्धि भरा दिन रहेगा। संबंधों में गहराई आएगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। भाई बहनों के साथ समय बिताएंगे। चारों दिशाओं में आपका विकास और सफलता निश्चित है।
करियर: कामकाजी जीवन में आपकी क्षमता और मेहनत की तारीफ होगी। मुश्किल काम करते समय आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम: आपके पार्टनर के बीच समझ और समर्थन बढ़ेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो यह समय किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का है। इस समय आप अपने साथी के साथ और भी गहरे भावनात्मक कनेक्शन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। शारीरिक रूप से, नियमित व्यायाम से शरीर में मजबूती आएगी। यदि आपको जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द है, तो हलके व्यायाम से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग: गोल्डन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – टेन ऑफ कप्स |
अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी भावनाओं को पूर्णतया नियंत्रण में करने में सक्षम रहेंगे। आज का दिन आपके जीवन में सुख और संतोष लेकर आएगा। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताए गए समय से मानसिक शांति मिलेगी। आपके दिल में सकारात्मकता और आनंद का प्रवाह होगा। हर क्षेत्र में संतुलन और खुशी का अनुभव करेंगे।
करियर: आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता आएगी। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसका सफल समापन होने की संभावना है। आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से सम्मान प्राप्त करेंगे। फाइनेंस, परामर्श और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम: आपके रिश्तों में गहरी समझ और तालमेल होगा। परिवार और प्रियजन आपके लिए समर्थन का स्तंभ बनेंगे। अविवाहित लोग एक सशक्त और स्थिर संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच प्यार और समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद होगा। शारीरिक रूप से, संतुलित आहार लें। किसी प्रकार की हड्डी या जोड़ संबंधी समस्या का इलाज करवाना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन – द लवर्स |
आज मन मस्तिष्क में किसी कार्य को लेकर दो विचार धाराएं उत्पन्न होगी, लेकिन किसी भी परिणाम तक पहुँचने में जल्दी ना करें। विचारों की रफ्तार को थोड़ा विराम दें। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या टेंडर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको आशातीत परिणाम प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें। महत्वपूर्ण विकल्पों के समय भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाकर निर्णय लें।
करियर: टीम वर्क और सहयोग से प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रगति की संभावना है। कार्यस्थल पर नई साझेदारियों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार सफल हो सकता है। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए नया प्रेम जीवन में दस्तक दे सकता है। विवाह प्रस्ताव पर विचार करने का सही समय है। पहले से मौजूद संबंधों में कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रक्तचाप की नियमित जांच कराएं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – किंग ऑफ़ पेंटाकल्स |
किसी योजना के मुख्य सूत्रधार बनेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके इंतजार को उचित न्याय मिलेगा। सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे। आत्मविश्वास उच्च रहेगा। आपका समय शिक्षा से जुड़े कामों को पूरा करने में बीतेगा। अपनी योग्यता का विस्तार करेंगे। व्यर्थ की वेदनाओं से दूर रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के आशातीत परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक निर्णयों में सतर्कता बरतें। अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
करियर: शानदार अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंस, बैंकिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। जो लोग स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अनुकूल समय है। प्रेम: पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा अनुभव करेंगे। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, लेकिन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर नजर रखें। मानसिक थकान से बचने के लिए तनाव कम करने वाली गतिविधियों में हिस्सा लें। हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
सिंह – द वर्ल्ड |
सामजिक स्तर पर यश और कीर्ति बढ़ेगी। विशेष कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। रुके धन की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे बहुत आनंदित और हर्षित होंगे। भाई बहनों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कुछ मुश्किल आ सकती है। कमजोर महसूस करेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों का योग है। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आईटी, मार्केटिंग और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को विशेष प्रगति मिलेगी। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक बंधन मजबूत होगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने मतभेद सुलझाकर रिश्ते को नई दिशा देने का समय है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। माइग्रेन और आँखों से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें। योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करेगा। मानसिक थकान से बचने के लिए ब्रेक लें और पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या – द सन |
आज का दिन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी का फल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। आत्म-प्रकाश को पहचानें और अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपका मनोबल बढ़ाएंगी। मार्केटिंग, शिक्षा, क्रिएटिव फील्ड और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और सम्मान मिलने की संभावना है। यदि आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम: रिश्तों में खुशहाली का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ विशेष समय बिताने का मौका मिलेगा। जो सिंगल हैं उन्हें नया प्यार मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। जोड़ों के दर्द और पीठ की समस्याओं से सतर्क रहें। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें और पर्याप्त पानी पीना सुनिश्चित करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
तुला – द टॉवर |
दिन अति उत्तम रहेगा। विशेष महिला के सहयोग से सफलता प्राप्त हो सकती है। आत्म शक्ति बढ़ेगी। जमीन जायदाद के कामों में समय बीतेगा। किसी पुराने विवाद का अंत होगा। नई सोच को लेकर आगे कदम बढ़ाएं। अचानक खर्च आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता भी आएगी। परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए नया दृष्टिकोण अपनाना फायदेमंद रहेगा। आत्म-विश्लेषण से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम: रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। ईमानदार बातचीत से मुद्दों का समाधान करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत से पहले सावधान रहें। साथी के लिए धैर्य और समझ जरूरी होगी। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और दर्द की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम करें। नींद की कमी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, पर्याप्त आराम लेना अनिवार्य है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक – थ्री ऑफ पेंटाकल्स |
जीवन में सरसता आएगी और मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस या इन्वेस्टमेंट में नुकसान हो सकता है। स्वभाव में शांति लाएं और बेकार के विवादों से बचें। कोई भी बात को सामने वाले स्थान पर रख कर सोचें। गृह निर्माण कार्य पर पैसा खर्च करेंगे। पैसे की अधिक आवश्यकता के चलते लोन लेंगे। पड़ोसियों से अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आपकी सफलता को और पक्का कर सकता है। सहयोग की भावना आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
करियर: टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका अहम रहेगी। आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, ग्राफिक डिजाइन और कंसल्टिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने के लिए ट्रेनिंग कोर्स में नामांकन करेंगे। सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और साझेदारी बढ़ेगी। साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएं। सिंगल लोग किसी इवेंट में खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ खुलकर विचार साझा करने का समय है। स्वास्थ्य: शारीरिक सेहत में सुधार होगा। कसरत और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा को बनाए रखेंगे। मानसिक सेहत के लिए टीम एक्टिविटी में हिस्सा लें। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से बचें। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 3
धनु – द मून |
दिन की शुरुआत कुछ सुस्ती और थकान भरी रहेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा किसी काम में मन नहीं लगेगा। दोपहर तक जोश और गति दोनों ही आ जाएगी जिससे तेजी से सभी काम पूर्ण कर लेंगे। किसी से विवाद संभव है। मन की शांति बिगाड़ सकती है। कुछ चीजें स्पष्ट नहीं होंगी, लेकिन धैर्य और विवेक से आप सही रास्ता ढूंढ लेंगे। उलझाने वाली परिस्थितियों में अपने दिल की आवाज़ सुनना जरूरी होगा।
करियर: प्रोफेशनल निर्णय लेते समय सतर्क रहें। क्रिएटिव फील्ड्स, मनोविज्ञान और रिसर्च कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। यदि कोई नई परियोजना हाथ में लेने का विचार कर रहे हैं तो गहराई से रिसर्च करें। प्रेम: रिश्तों में असमंजस की स्थिति हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में स्पष्टता बनाए रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से अनिद्रा या थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए मेडिटेशन और हल्के व्यायाम का सहारा लें। कैफीन की अधिकता से बचें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7
मकर – वन ऑफ वांड्स |
घरेलू मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कुछ हद तक आपकी सलाह को मान दिया जाएगा। निराशा से दूर रहें। उचित समय पर परिस्थितियां अति उत्तम हो जाएगी। काम में फोकस करना कठिन होगा। अध्यात्म का सहारा लें। वित्तीय समस्याएं समाप्त होगी। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। शहर के बाहर की यात्रा का योग है। नए लोगों के साथ संवाद और उत्तम चर्चा होगी। आत्मविश्वास प्रबल होगा। आपके भीतर किसी काम को शुरू करने की ललक जागेगी। सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएं, सफलता आपके नजदीक है।
करियर: क्रिएटिव फील्ड, मार्केटिंग और स्टार्टअप के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने आइडियाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत होगी । साथी के साथ रोमांचक बातचीत करें और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश करें। सिंगल लोग विशेष व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। संबंधों में खुलापन और ईमानदारी रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। ओवरएक्जर्शन से बचें। हल्की-फुल्की चोट लगने की संभावना है। मानसिक रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स |
आज जोश और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। आपको तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। नए मौके की तलाश में आपके कदम तेज होंगे। आत्मविश्वास और साहस के साथ निर्णय लें। जोखिम उठाने से भी पीछे न हटें क्योंकि यह समय आपको नए अनुभव और सफलता दिला सकता है। लेकिन अजनबी पे भरोसा न करें। सोच समझकर ही इन्वेस्ट करें। शेयर मार्केट मे इन्वेस्ट न करें।
करियर: आप मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट या सेल्स क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए खास उपलब्धियां ला सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करें और अपने विचारों को लागू करने का प्रयास करें। प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए भी दिन अनुकूल है। प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट में भागीदारी का मौका मिल सकता है। प्रेम: अपने रिश्ते में ताजगी और जोश लाने के लिए कुछ नया करें। साथी के साथ रोमांचक गतिविधियां प्लान करें। यदि आप सिंगल हैं तो नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की संभावना है। रिश्तों में उत्साह रखें और जल्दबाज़ी करने से बचें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन अधिक थकावट से बचें। मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ दर्द की संभावना हो सकती है। मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। संतुलित आहार का पालन करें और जल का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 2
मीन – मेजीशियन |
आसपास के लोगों से सतर्क रहें। बहुत सौभाग्यशाली दिन रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी प्राप्त होगी, बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। अपनी हिम्मत से सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। अपनी स्किल्स और संसाधनों का सही दिशा में इस्तेमाल करें। नई योजनाओं और अवसरों का स्वागत करें, क्योंकि आज सफलता आपके कदम चूमेगी।
करियर: आपके करियर में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। यदि आप मार्केटिंग, रचनात्मक क्षेत्र या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय उन्नति के लिए अनुकूल है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का अच्छा समय है। प्रेम: अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे । सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिलने की के लिए तैयार रहें। सकारात्मक सोच और आकर्षक व्यक्तित्व आपको प्रेम के क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि मानसिक थकावट से बचने के लिए नियमित ध्यान और मेडिटेशन करें। अनियमित दिनचर्या से बचें और समय पर भोजन करें। त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 5