Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (10 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों के करियर में नई शुरुआत होने की संभावना है और तुला राशि वालों की उन्नति के योग बनेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (10 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों के करियर में नई शुरुआत के योग बनेंगे। मिथुन राशि वालों को करियर में तारीफ मिलेगी। कन्या राशि वालों को उम्मीद की किरण दिखेगी। तुला राशि वालों को परंपराओं का सम्मान करना होगा। करियर में उन्नति के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि वाले सुरक्षा पर ध्यान देंगे। करियर में बदलाव के बारे में सोच-विचार करेंगे। धनु राशि वाले आत्मचिंतन में समय बिताएंगे। कुंभ राशि वाले के मार्केटिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को करियर में नए मौके मिलेंगे। मीन राशि वालों को नई जानकारी मिलेगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का दिन बदलाव, अंत और नए आरंभ का है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे या आदत का अंत हो सकता है जो आगे चलकर नए संतुलन की शुरुआत करेगा। बच्चों से जुड़ी कोई आदत या स्थिति बदलने वाली है, जिसमें समय लगेगा। बुजुर्गों से जुड़ा कोई भावनात्मक विषय मन को व्यस्त रख सकता है। आर्थिक रूप से पुरानी योजना, उधारी या निवेश का अंत हो सकता है ताकि आप नई दिशा में बढ़ सकें। व्यापार में किसी डील, साझेदारी या पुराने तरीके को छोड़कर बदलाव लाना अब जरूरी होगा।

करियर: किसी पद, जिम्मेदारी या जगह बदलने का अंत हो सकता है पर यह बदलाव नई संभावनाओं की शुरुआत करेगा। आप एक पुराने संगठन से अलग होकर नई कंपनी या काम की ओर बढ़ सकते हैं। जो लोग लंबे समय से तनाव में थे, उन्हें इस बदलाव के बाद राहत मिलेगी। आज नौकरी में स्थिरता नहीं, बल्कि विकास की शुरुआत दिखेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में कोई पुराना रिश्ता, आदत या सोच का अंत हो सकता है। आप या आपका साथी एक गंभीर फैसला ले सकते हैं जैसे अलग होना या आगे बढ़ने की कोशिश करना। विवाहित लोगों के बीच कोई पुरानी शिकायत या मनमुटाव खत्म हो सकता है, जिससे नए सिरे से रिश्ते को देखा जा सकेगा। अकेले लोग किसी पुराने जुड़ाव को छोड़कर नए प्रेम की राह पकड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान या तनाव से जुड़ी आदतों को अब छोड़ना पड़ेगा। रोग का अंत तभी होगा जब जीवनशैली बदली जाए। डिटॉक्स, योग और मानसिक सफाई आज शरीर और मन दोनों के लिए जरूरी है। आज स्वास्थ्य परिवर्तन की शुरुआत करें। लकी रंग – काला, लकी नंबर – 8

वृषभ – थ्री ऑफ वांड्स

आज का दिन विस्तार, नई दिशाओं और संभावनाओं से जुड़ा रहेगा। परिवार में कोई लंबी यात्रा, स्थान परिवर्तन या भविष्य के लिए योजना बनाने का समय आ सकता है। बच्चों की शिक्षा, करियर या रुचियों से जुड़ा कोई खास फैसला लिया जा सकता है। बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन से भविष्य को लेकर कोई नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक रूप से कोई बड़ी योजना, निवेश या व्यापार बढ़ाने की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में नये अवसर सामने आएंगे, खासकर अगर आप विदेश या बड़े कामों से जुड़े हैं। परिवार के माहौल में नए अवसरों को लेकर उत्साह और सकारात्मकता रहेगी।

करियर: किसी नई दिशा में कदम रखने का मौका मिलेगा। आपके प्रयास अब फल देने लगे हैं और व्यापार या नौकरी में आप विस्तार की दिशा में सोच सकते हैं। विदेश में काम करने या नए कामों में शामिल होने का मौका आ सकता है। जिन लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार था, उन्हें यह मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आप खुद को और अधिक जिम्मेदारियां संभालते हुए देख सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में भविष्य की योजना और साझेदारी पर जोर रहेगा। आप और आपका साथी रिश्ते को नई दिशा देने का विचार करेंगे जैसे एक साथ भविष्य की योजनाएं बनाना या एक साथ कोई यात्रा करना। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के साथ नए लक्ष्य और सपनों की दिशा तय करनी होगी। स्वास्थ्य: आप खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से उत्साही महसूस करेंगे। व्यायाम और खानपान में सुधार से आप बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ेंगे। मानसिक स्पष्टता और शांति बनी रहेगी, जिससे किसी भी समस्या का हल आसान होगा। लकी रंग – सुनहरा पीला, लकी नंबर – 1

मिथुन – द एम्प्रेस

आज का दिन समृद्धि, सुंदरता, प्रेम और रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य माता, बहन या पत्नी की भूमिका खास रहेगी। घर में सुंदरता, सजावट या किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई रचनात्मक सफलता या खुशी मिल सकती है। बुजुर्गों के प्यार से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक रूप से फायदे के योग हैं नया निवेश, उपहार या आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। व्यापार में महिला ग्राहक, फैशन, ब्यूटी या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को विशेष लाभ होगा।

करियर: रचनात्मकता, सुंदरता और अच्छे व्यवहार की सराहना होगी। यदि आप कला, फैशन, डिजाइन, मीडिया, शिक्षा या महिला संबंधित व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी से सहयोग या प्रशंसा मिल सकती है। तरक्की, प्रशंसा या आर्थिक बढ़ोतरी के संकेत हैं। दफ्तर में आपकी समझदारी और साथ मिलकर काम करने की भावना आपके लिए काम करेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक गहराई, सुंदरता और सुख की भावना रहेगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति आकर्षण और प्यार से जुड़े रहेंगे। विवाहित लोगों को रिश्तों में अपनापन और संतुलन महसूस होगा, साथ ही किसी अच्छी खबर की संभावना भी है। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो सुंदरता, दया और प्यार से भरपूर हो। स्वास्थ्य: मानसिक संतोष रहेगा। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अच्छे संकेत हैं। त्वचा, बाल, पाचन और वजन से जुड़ी समस्याओं में सुधार संभव है। खानपान, नींद और प्राकृतिक दिनचर्या को प्राथमिकता देने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लकी रंग – गुलाबी, लकी नंबर – 3

कर्क – टेम्परेंस

आज का दिन संतुलन, संयम और मेलजोल का प्रतीक है। परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा, जहाँ सभी की बात सुनी और समझी जाएगी। बच्चों के व्यवहार में अनुशासन और भावनात्मक स्थिरता देखने को मिलेगी। बुजुर्गों से शांति से बातचीत होगी और उनका आशीर्वाद मन को संतुलन देगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें संतुलित निवेश और खर्च ही फायदेमंद रहेगा। व्यापार में दो अलग विचारों को मिलाकर नई योजना बन सकती है। परिवार के माहौल में तालमेल, सहयोग और धैर्य से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

करियर: आज मेलजोल और टीमवर्क का महत्व रहेगा। आप अलग-अलग विचारों और लोगों को जोड़ने की कला से पहचाने जाएंगे। कार्यस्थल पर शांत और संतुलित रवैया अपनाने से लंबे समय की समस्याएं सुलझ सकती हैं। प्रमोशन की प्रक्रिया धीमी चल रही हो तो धैर्य रखें अच्छे नतीजे आएंगे। दो अलग क्षेत्रों को मिलाकर काम करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में संतुलन और भावनात्मक समझ बहुत जरूरी होगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे के विचारों का सम्मान देंगे, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी। विवाहित लोगों को रिश्तों में मेलजोल बनाए रखने के लिए छोटी बातों को अनदेखा करना होगा। अकेले लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो जीवन को संतुलित और स्थिर बना सकता है। स्वास्थ्य: हार्मोन, पाचन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में धीरे-धीरे राहत मिलेगी। योग, ध्यान और आयुर्वेद जैसी संतुलित चिकित्सा आज विशेष लाभ देगी। जल तत्व (पानी से जुड़े काम) से मानसिक और शारीरिक ताजगी मिलेगी। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 4

सिंह – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन तेज फैसले, आत्मविश्वास और लक्ष्य की ओर बढ़ने का संकेत देता है। परिवार में किसी मुद्दे पर आप तेजी से फैसला ले सकते हैं हालांकि सभी को खुश करना मुश्किल होगा। बच्चों से जुड़ी गतिविधियों में तेजी और मुकाबला बढ़ सकता है। बुजुर्गों से विचारों में मतभेद संभव है, लेकिन आप अपने फैसले पर टिके रहेंगे। आर्थिक रूप से कोई बड़ा खर्च या तुरंत निवेश का अवसर आ सकता है। व्यापार में आप किसी नए दिशा या योजना को तुरंत लागू करने का प्रयास करेंगे।

करियर: किसी काम, फैसले या मौके पर तेजी से जवाब देना पड़ सकता है। आपकी बात और फैसला करने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। जिन क्षेत्रों में तेज गति और तर्क जरूरी है जैसे कानून, आईटी, पत्रकारिता, सुरक्षा उनमें सफलता मिलेगी। नई नौकरी, इंटरव्यू या अचानक जगह बदलने के संकेत हैं। सहकर्मियों के साथ मुकाबला बढ़ सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में तेजी, जोश और खुलापन रहेगा। आप या आपका साथी भावनाओं को लेकर बहुत साफ और खुलकर बात कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच किसी बात पर बहस संभव है, लेकिन उसमें ईमानदारी भी होगी। अकेले लोगों को किसी बुद्धिमान और तेज बोलने वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। रिश्तों में धैर्य की कमी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा भागदौड़ और मानसिक तनाव से सिरदर्द, थकान या नींद की कमी हो सकती है। ज्यादा चाय-कॉफी, देर रात जागने या स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से बचना जरूरी होगा। किसी अचानक किए गए काम से शरीर में खिंचाव हो सकता है। गति के साथ संतुलन भी जरूरी है योग और ध्यान से राहत मिलेगी। लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 2

कन्या – द स्टार

आज का दिन उम्मीद, नयापन और आत्मिक शांति से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने तनाव या चिंता का हल मिलने से अच्छी ऊर्जा बनी रहेगी। बच्चों के भविष्य या किसी रचनात्मक काम से जुड़ी उम्मीदें मजबूत होंगी। बुजुर्गों से प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे भावनात्मक सहारा मिलेगा। आर्थिक रूप से रुके हुए काम में तेजी आएगी कोई निवेश या योजना धीरे-धीरे लाभ देना शुरू करेगी। व्यापार में कोई नई प्रेरणा या विचार आ सकता है जो भविष्य को दिशा देगा। घर का माहौल खुशनुमा, शांत और आशावादी बना रहेगा।

करियर: किसी मुश्किल समय के बाद नई प्रेरणा और स्पष्ट सोच महसूस होगी। जिन लोगों को लंबे समय से किसी नतीजे या मौके का इंतजार था, उन्हें उम्मीद की किरण दिखेगी। मीडिया, चिकित्सा, खोज, सलाह या समाज सेवा क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायक रहेगा। करियर में दूर की योजना बनाकर आगे बढ़ने का समय है। प्रेम: प्रेम संबंधों में सुधार और भरोसे का माहौल रहेगा। आप और आपका साथी पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। अकेले लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो उम्मीद, सहानुभूति और सच्चाई का प्रतीक हो। आज प्रेम में धैर्य और उम्मीद दोनों की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी या मानसिक थकावट से राहत मिलने के संकेत हैं। त्वचा, नींद और नसों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। ध्यान, जल चिकित्सा और प्रकृति से जुड़ाव आज फायदेमंद साबित होगा। संकल्प और उम्मीद आपके स्वास्थ्य को ठीक करेंगे। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 5

तुला – द हाइरोफैंट

आज का दिन परंपरा, सामाजिक मूल्यों और अनुशासन से जुड़ा रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आपकी भागीदारी जरूरी होगी। बुजुर्गों की बातों और पुराने विचारों को सम्मान देना जरूरी होगा। बच्चों के व्यवहार या शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला पुराने तरीके से किया जा सकता है। आर्थिक मामलों में सलाहकार या बड़े की राय से लाभ होगा। व्यापार में पुराने नियमों और ईमानदारी का पालन करने से स्थिरता मिलेगी। परिवार का माहौल अनुशासित, शांत और मर्यादा से भरा रहेगा।

करियर: नियमों का पालन, अनुशासन और बड़ों की सलाह मानना आपके लिए आज फायदेमंद साबित होगा। जो लोग पढ़ाने, धर्म, प्रशासन या सलाह देने जैसे क्षेत्रों में हैं, उन्हें मान-सम्मान और तरक्की के संकेत हैं। किसी विशेषज्ञ या गुरु का मार्गदर्शन मिल सकता है। नई नौकरी या तरक्की से पहले कागज और नियमों की जांच जरूरी है। जल्दबाजी से बचें। प्रेम: प्रेम संबंधों में आज स्थिरता, परिवार की मंजूरी और गंभीरता जरूरी होगी। आप और आपका साथी संबंध को सामाजिक रूप देने की बात कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और पुराने मूल्यों का महत्व रहेगा। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो समझदार और जीवन के प्रति गंभीर सोच रखता हो। स्वास्थ्य: कमर, हड्डियों, पेट और नसों से जुड़ी कोई हल्की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से स्थिरता और स्पष्ट सोच बनी रहेगी। ध्यान, पूजा या किसी आध्यात्मिक काम से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी। लकी रंग – हल्का भूरा, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन सुरक्षा, नियंत्रण और पैसे की स्थिरता को बनाए रखने की सोच से जुड़ा रहेगा। परिवार में आप हर चीज को अपने नियंत्रण में रखना चाहेंगे, जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। बच्चों के खर्च या फैसलों को लेकर आप अधिक सख्त हो सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा करना आज तनाव ला सकता है। आर्थिक रूप से आप बहुत सतर्क रहेंगे पैसे को बचाने और निवेश को सुरक्षित रखने की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में कोई नई रिस्क लेने से आप पीछे हट सकते हैं।

करियर: अपनी जगह, वेतन या काम करने के तरीके को लेकर बहुत रक्षात्मक रह सकते हैं। आप कोई नया काम शुरू करने या बदलाव करने से हिचकिचा सकते हैं। पुराने अनुभवों के आधार पर फैसले लेंगे, जिससे अवसर हाथ से निकल सकता है। नौकरी बदलने या काम में बदलाव को लेकर आप सोच में रहेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में अधिकार, असुरक्षा और भावनाओं को रोककर रखने की आदत हो सकती है। आप या आपका साथी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करेगा, जिससे दूरी महसूस हो सकती है। विवाहित लोगों में पैसे या जिम्मेदारियों को लेकर जिद आ सकती है। अकेले लोगों को कोई रिश्ता पसंद तो आएगा लेकिन वे आगे बढ़ने में झिझक सकते हैं। आज रिश्तों में खुलापन जरूरी है। स्वास्थ्य: हृदय और रक्त संचार से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें। अधिक सोचने की आदत से सिरदर्द या गर्दन में जकड़न संभव है। आज ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक से मानसिक तनाव को दूर करना जरूरी है। लकी रंग – गहरा हरा, लकी नंबर – 4

धनु – द हर्मिट

आज का दिन आत्मचिंतन, अकेले रहने और अंदर की आवाज सुनने का संकेत करता है। परिवार में आप थोड़ा अलग-थलग या शांत रह सकते हैं, जिससे सदस्य आपकी स्थिति को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको मन ही मन परेशान कर सकती है। बुजुर्गों की बातें आज गहराई से सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। आर्थिक रूप से आप बेकार के खर्चों से दूर रहकर बचत और योजनाओं पर विचार करेंगे। व्यापार में आज तेजी से फैसले न लें धीरे और सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर होगा। परिवार के माहौल में शांति, आत्ममंथन और चुप्पी का स्थान रहेगा।

करियर: आप खुद से जुड़े किसी बड़े सवाल या दिशा को लेकर विचार करेंगे। यह समय बाहरी सफलता से ज्यादा आंतरिक स्पष्टता पाने का है। आप किसी पुराने अनुभव से सीख लेकर आगे की योजना बनाएंगे। जो लोग नई नौकरी, करियर बदलना या उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें थोड़ी और तैयारी की जरूरत है। अकेले काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी या खुद में झांकने का समय रह सकता है। आप या आपका साथी कुछ समय अकेले रहकर चीजों को साफ करना चाह सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच बातचीत कम हो सकती है, लेकिन यह चुप्पी गलत नहीं बल्कि जरूरी आराम हो सकता है। अकेले लोगों के लिए यह समय खुद को जानने और पुराने रिश्तों के बारे में सोचने का है। स्वास्थ्य: आज का दिन डिजिटल चीजों से दूरी, ध्यान और सीमित दिनचर्या के लिए अच्छा है। अधिक भीड़ या तनाव वाली जगह से दूर रहकर आप ऊर्जा बचा पाएंगे। नियमित नींद और शांत वातावरण स्वास्थ्य को सुधारेंगे। लकी रंग – केसरिया, लकी नंबर – 9

मकर – ऐस ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक नई शुरुआत, प्यार और मेलजोल का प्रतीक है। परिवार में प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा किसी रिश्ते में नयापन या सुधार महसूस होगा। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और उनकी भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों से प्यार भरी बातचीत रिश्तों में गर्मी लाएगी। आर्थिक रूप से कोई नया प्रस्ताव, मदद या उपहार मिल सकता है। व्यापार में ग्राहकों और साथियों से भावनात्मक जुड़ाव फायदेमंद रहेगा। परिवार के माहौल में शांति, प्रेम और अच्छी ऊर्जा बनी रहेगी।

करियर: कोई नई शुरुआत या अवसर मिल सकता है, जो आपके मन से जुड़ा होगा। आप किसी ऐसे काम में लग सकते हैं जो आपके लिए निजी तौर पर संतोषजनक हो। कार्यस्थल पर सहयोग, प्रशंसा और भावनात्मक समर्थन मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, सलाह, समाज सेवा, और मेहमान नवाजी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई, अपनापन और नई शुरुआत की संभावना है। कोई प्रस्ताव या स्वीकृति आज रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। विवाहित लोगों को भावनाओं में ताजगी और आपसी समझ का अनुभव होगा। अकेले लोगों के लिए यह दिन प्रेम जीवन में नयापन लाने वाला हो सकता है किसी नए व्यक्ति से दिल जुड़ सकता है। आज दिल की बात कहने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और भावनात्मक अस्थिरता से जुड़ी समस्याओं में सुधार हो सकता है। आप खुद को ऊर्जावान, सकारात्मक और संतुलित महसूस करेंगे। पानी पीना, ध्यान करना और सकारात्मक सोचना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा। आज किसी मनचाही खबर या आत्मिक शांति से मन खुश रहेगा। लकी रंग – हल्का नीला, लकी नंबर – 6

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स

आज का दिन जोश, आत्मविश्वास और तुरंत फैसले लेने से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी योजना या काम को लेकर आप नेतृत्व करेंगे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की ऊर्जा रहेगी। बच्चों से जुड़ी किसी गतिविधि या प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बुजुर्गों से थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन आप अपने विचारों पर टिके रहेंगे। आर्थिक रूप से कोई अचानक अवसर या निवेश का मौका मिल सकता है। व्यापार में नए संपर्क, यात्रा या काम की शुरुआत हो सकती है।

करियर: किसी नए काम, जगह या अवसर की ओर बढ़ने का संकेत मिल सकता है। आप साहस और रचनात्मक ऊर्जा के साथ अपने विचारों को लागू करेंगे। जो लोग मार्केटिंग, कार्यक्रम आयोजन, रचनात्मक या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन जोखिम लेने और पुराने तरीके को तोड़कर नया करने का है। जगह बदलना या कार्यक्षेत्र की यात्रा भी संभव है। प्रेम: प्रेम संबंधों में उत्साह, आकर्षण और रोमांच की भावना रहेगी। आप या आपका साथी रिश्ते में नई ऊर्जा लाने का प्रयास करेंगे। विवाहित लोगों के बीच रोमांचक योजनाएं, यात्रा या नए अनुभव साथ में किए जा सकते हैं। अकेले लोगों को किसी नए और साहसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में जल्दबाजी से बचें, वरना स्थिरता आ सकती है। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव, पेट की गर्मी या पानी की कमी जैसी समस्या हो सकती है। शरीर को ठंडक, संतुलन और पर्याप्त आराम देना जरूरी है। योग और ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम फायदेमंद रहेंगे। लकी रंग – बैंगनी, लकी नंबर – 3

मीन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन जानने की इच्छा, नई जानकारी और सावधानी का प्रतीक है। परिवार में किसी युवा सदस्य का सक्रिय होना या नई सोच खास भूमिका निभा सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई पढ़ाई या समझदारी की सफलता सामने आ सकती है। बुजुर्गों से बातचीत के दौरान मतभेद संभव हैं, पर वह विचारों को स्पष्ट करेंगे। आर्थिक रूप से आप किसी नई योजना, कागज या जानकारी के आधार पर निवेश पर विचार करेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा और बाजार की खोज का महत्व रहेगा।

करियर: नई कला सीखने, खोज करने या किसी नई जानकारी को आजमाने को प्रेरित होंगे। जो लोग पढ़ाई, मीडिया, सोशल मीडिया, शिक्षा या सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े हैं, उन्हें नया अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू, परीक्षा या चुनाव प्रक्रिया में तैयारी और समझदारी जरूरी होगी। आज आप किसी जरूरी कागज या डेटा पर काम कर सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में जानने की इच्छा और बातचीत की तेजी बनी रहेगी। आप या आपका साथी एक-दूसरे की हर बात को परख सकते हैं जिससे शक या ज्यादा सवाल-जवाब की स्थिति बन सकती है। विवाहित लोगों को रिश्तों में ईमानदारी और सम्मान बनाए रखना होगा। अकेले लोगों को सोशल मीडिया या जानने वालों के जरिए कोई तेज दिमाग वाला साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य: सिरदर्द, नींद न आना या आंखों में थकावट हो सकती है। स्क्रीन पर कम समय बिताएं और पर्याप्त पानी पिएं। मानसिक संतुलन और ध्यान से तनाव को कम करें। आज नसों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। लकी रंग – हल्का बादामी, लकी नंबर – 7



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top