Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (20 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, सिंह और मीन राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (20 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। सिंह और मीन राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। धनु राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। मकर और कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज किस्मत साथ देगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। समस्या हल हो सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर नई संभावनाएं बनेंगी। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। नई डील फायदेमंद रहेगी। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: रिश्ते में नयापन आएगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शादीशुदा जीवन में तालमेल रहेगा। सिंगल लोगों को नया प्यार मिल सकता है। मनमुटाव खत्म होंगे। स्वास्थ्य: थकान अधिक महसूस होगी। नींद की कमी से परेशानी बढ़ सकती है। पौष्टिक भोजन लें। मानसिक शांति बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

वृष – नाइन ऑफ वांड्स

समझदारी से काम लेना होगा। कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन सूझबूझ से हल निकलेगा। अचानक कोई वित्तीय फैसला लेना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में छोटी-छोटी दिक्कते आ सकती हैं, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा का प्लान बन सकता है। दिन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। नई योजनाओं पर काम करने का समय है।

करियर: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है। मेहनत से चीजें संभलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टास्क मिल सकता है। प्रमोशन में देरी हो सकती है, लेकिन उम्मीद ना छोड़ें। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पुराने झगड़े सुलझाने का समय है। रिश्ते में अधिक स्पष्टता लाने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: कमर दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। अधिक तनाव लेने से बचें। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – द मून

भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। जिद से परेशानी बढ़ सकती है। अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में सजग रहें। व्यापार में अचानक बदलाव संभव है। कोई पुराना कर्ज चुकाने का दबाव रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से चर्चा में सावधानी बरतें। यात्रा से लाभ होगा। किसी छुपी हुई सच्चाई का खुलासा हो सकता है। मन में दुविधा हो सकती है। विश्वास बनाए रखें, सब ठीक होगा।

करियर: ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ काम करने वालों से अनबन हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार हो सकता है। साझेदारी में विवाद हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नई चुनौतियां मिलेंगी। प्रेम: रिश्ते में शक और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। बातचीत में कमी से समस्या हो सकती है। प्रेमी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की जरूरत है। प्यार में सरलता से काम लें। स्वास्थ्य: नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। ताजगी बनाए रखने के लिए पानी ज्यादा पिएं। भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, भाग्यशाली अंक: 2

कर्क – पेज ऑफ कप्स

आज कल्पनाशक्ति तेज रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिरता महसूस होगी। घर में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। दूर के मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई सीख मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नया अवसर मिल सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में कोमलता और मिठास रहेगी। अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्ते में समर्पण जरूरी होगा। शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ेगा। साथी की भावनाओं को समझें। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें। प्यार में नई ऊर्जा महसूस होगी। स्वास्थ्य: भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। पानी कम पीने से सिरदर्द या थकान हो सकती है। अधिक सोचने से मानसिक तनाव हो सकता है। ताजगी बनाए रखने के लिए ध्यान करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 6

सिंह – एस ऑफ पेंटाकल्स

नए मौके मिलेंगे। परिवार में सौहार्द रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी योजना से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी डील की शुरुआत हो सकती है। निवेश से फायदा होगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। अनावश्यक विवादों से बचें।

करियर: नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल दिन है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम: रिश्तों में नयापन महसूस होगा। अविवाहित लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। आपसी समझ बढ़ेगी। अपने साथी की भावनाओं को महत्व दें। छोटे सरप्राइज से लव लाइफ में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अत्यधिक कार्यभार से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। योग और ध्यान से लाभ होगा। खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: स्लेटी, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – हाइरोफैंट

अनुशासन बना रहेगा। धार्मिक कामों में भाग ले सकते हैं। शिक्षा में उन्नति होगी। वित्तीय स्थिति में स्थिरता आएगी। रुके काम पूरे होंगे । व्यापार में अनुभवी लोगों की राय फायदेमंद रहेगी। साझेदारी में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में शुभ समाचार की संभावना है। किसी आध्यात्मिक गतिविधि से मानसिक शांति मिलेगी। संतुलन और स्थिरता का दिन रहेगा।

करियर: शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कॉर्पोरेट में काम करने वालों को बड़े लोगों से मदद मिलेगी। प्रमोशन की संभावनाएं हैं। प्रेम: रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। प्रियजन की भावनाओं को समझने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूरी होगा। अनियमित दिनचर्या से सुस्ती महसूस होगी। पुराने रोगों में सुधार होगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए पोषक आहार लें। नींद पूरी लें, नहीं तो थकान महसूस होगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

तुला – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से मिलना संभव है। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। साझेदारी में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मनोरंजन और मस्ती भरा दिन रहेगा। सुखद अवसर मिलेंगे।

करियर: टीम वर्क में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को साथियों से समर्थन मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए बढ़िया समय है। मीडिया और कला क्षेत्र में उन्नति होगी। इंटरव्यू की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्तों में नयापन महसूस होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांटिक दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है। बाहर का भोजन करने से पेट में समस्या हो सकती है। शरीर को हाइड्रेट रखें। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए हल्का व्यायाम करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – टू ऑफ कप्स

आज का दिन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपसी तालमेल बेहतर होगा। बच्चों की तरक्की से घर में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से सुखद बातचीत होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन रखना जरूरी है। व्यापारियों को साझेदारी में फायदा मिलेगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। घर में काम करने वाली महिलाओं के लिए रचनात्मक दिन रहेगा। रुका काम पूरा हो सकता है। दोस्तों से मदद मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साझेदारी में किए गए काम सफल होंगे। टीमवर्क से फायदा मिलेगा। मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत हैं। ऑफिस में किसी के सहयोग से काम आसान होगा। प्रेम: दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। साथी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: स्क्रीन टाइम न बढ़ने दें। तनाव से दूर रहें। डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें। रक्तचाप से संबंधित दिक्कत हो सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – द हर्मिट

आज आत्मविश्लेषण का दिन रहेगा। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता रखें। बिजनेस करने वाले लोग नई योजनाओं पर विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में शांति रखें। घरेलू जीवन में संयम रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक होगा। शोध और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है। दांपत्य जीवन में गंभीर विषयों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। पुराने रिश्ते की यादें मन में आ सकती हैं। रिश्ते में ठहराव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है। थकान और अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। मन को शांत रखने के लिए प्रकृति के निकट जाएं। भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – द एम्प्रेस

आज सुख और समृद्धि का दिन रहेगा। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। घर में कोई रचनात्मक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावनाएं रहेंगी। गृहिणियों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे। कोई प्रिय समाचार मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर: कार्यस्थल पर रचनात्मक सोच से लाभ होगा। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम: प्रेमी जोड़ियों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। कुछ लोगों को रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। परिवार की सहमति से विवाह चर्चा संभव है। प्यार का इजहार करने के लिए अनुकूल समय रहेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। अनियमित खानपान से पेट की परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। हाइड्रेशन का विशेष ध्यान दें। तनाव कम करने के लिए योग करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – किंग ऑफ वांड्स

आज आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए लाभकारी सौदे संभव हैं। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। गृहिणियों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। दिन महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार करने का है।

करियर: नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। टीम को प्रेरित करने में सफल होंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। प्रेम: संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ता आ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। साथी से विशेष उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। दर्द से परेशान लोगों को आराम मिलेगा। कसरत में लापरवाही न करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। पौष्टिक आहार पर ध्यान दें। हृदय संबंधी मरीज सतर्क रहें। दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 6

मीन – द फूल

आज दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। अचानक अच्छी खबर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश के नए विकल्प खुल सकते हैं। व्यापारी नई योजनाओं पर विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई संभावनाएं लाएगा। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

करियर: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के योग हैं। जोखिम भरे फैसले सोच-समझकर लें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया कार्यभार मिल सकता है। प्रेम: अविवाहित लोगों को नया साथी मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से विशेष उपहार मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: बहुत भागदौड़ से थकान हो सकती है। अनिद्रा की समस्या रह सकती है। खानपान पर ध्यान दें। हड्डियों की कमजोरी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव से बचें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top