Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (3 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को तरक्की मिलने के योग हैं और वृष राशि वालों के लिए उपलब्धि वाला दिन हो सकता है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (3 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को तरक्की मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों को करियर में उपलब्धि मिल सकती है। कन्या राशि वालों के करियर के लिए अच्छा दिन रहेगा।

धनु राशि वालों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है। मकर राशि वालों का काम अचानक रुक सकता है। मीन राशि वालों के करियर में रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – थ्री ऑफ वांड्स

आज का दिन विस्तार, योजनाओं की प्रगति और भविष्य की ओर सकारात्मक सोच का है। परिवार में किसी यात्रा, विदेश संपर्क या पढ़ाई से जुड़ी योजना पर बातचीत हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई प्रयास आज आगे बढ़ता दिखेगा। बुजुर्गों की सलाह से कोई बड़ा पारिवारिक फैसला लिया जा सकता है। आर्थिक रूप से कोई योजना फायदे की दिशा में बढ़ेगी। व्यापार में विदेश व्यापार, ऑनलाइन डील या नए क्षेत्र में विस्तार की शुरुआत हो सकती है। घर का माहौल आशावादी रहेगा और मिलकर योजनाएं बनाने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

करियर: कोई पुराना प्रयास अब सही दिशा पकड़ेगा। विदेश में नौकरी, ट्रांसफर, प्रमोशन या किसी बड़ी कंपनी में काम का मौका मिल सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं, आयात-निर्यात या ऑनलाइन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता का संकेत है। भविष्य को लेकर साफ दिशा और योजनाएं बनेंगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में नए स्तर पर आगे बढ़ने की संभावना है। आप दोनों भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं, शायद साथ रहने या जगह बदलने की योजना भी बने। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई लम्बा फैसला लेना होगा। अकेले लोगों को किसी दूर स्थान या ऑनलाइन माध्यम से भावनात्मक जुड़ाव संभव है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, खासकर यदि आप नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। इसलिए खानपान और आराम पर ध्यान दें। नई फिटनेस योजना या डाइट प्लान की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मानसिक रूप से भी आप उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। लकी रंग – नारंगी, लकी नंबर – 3

वृषभ – द हैंग्ड मैन

आज का दिन धैर्य, अपने अंदर झांकने और कुछ बातों में इंतजार करने की भावना लिए होगा। परिवार में किसी फैसले या योजना को अभी रोकना पड़ सकता है। बच्चों या बुजुर्गों से जुड़ी कोई बात उलझन में डाल सकती है। घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत नहीं हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। आर्थिक रूप से कोई बड़ा फैसला अभी टालना ही सही रहेगा। व्यापार में किसी डील, पेमेंट या साझेदारी को लेकर रुकावट आ सकती है। किसी पारिवारिक मामले में आज सब्र रखें।

करियर: जो नतीजा आप चाहते हैं, वह तुरंत नहीं मिलेगा। प्रमोशन, नई नियुक्ति या प्रोजेक्ट अचानक रुक सकता है। साथियों का व्यवहार भी मददगार नहीं लगेगा। जो लोग रचनात्मक या खोज के कामों से जुड़े हैं, उन्हें अकेले सोचने और विचार करने से नई दिशा मिल सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में भ्रम या भावनात्मक उलझन महसूस हो सकती है। पार्टनर की उम्मीदें समझ पाना मुश्किल होगा या आपके फैसले अनिश्चित रहेंगे। शादीशुदा लोगों को भी रिश्ते में धैर्य और समझ की जरूरत होगी। आज कोई बात अधूरी रह सकती है या टल सकती है। अकेले लोगों को नए संबंध की शुरुआत से पहले अपने अंदर झांकना जरूरी है। स्वास्थ्य: रीढ़, गर्दन या कंधों में अकड़न महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से आप ज्यादा सोचेंगे, लेकिन फैसला नहीं ले पाएंगे जिससे तनाव बढ़ सकता है। ध्यान, योगा और पर्याप्त आराम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज शरीर से ज्यादा मन को आराम देना जरूरी है। लकी रंग – हरा, लकी नंबर – 5

मिथुन – द हर्मिट

आज का दिन आत्मचिंतन, अकेले रहने और अपने अंदर झांकने का है। परिवार में आप थोड़े अलग-थलग महसूस कर सकते हैं या खुद ही दूरी बनाए रखना चाहेंगे। बच्चों या बुजुर्गों से बातचीत में भावनात्मक गहराई तो होगी, लेकिन बातचीत कम होगी। कोई पुराना विषय मन में उथल-पुथल कर सकता है। आर्थिक रूप से आप खर्चों को देखेंगे और आगे की योजना बनाएंगे। व्यापार में नए फैसले लेने की बजाय पुराने अनुभवों से सीखने का दिन है। घर का माहौल शांत होगा, लेकिन थोड़ा गंभीर भी।

करियर: किसी गहरे विचार या सोच-विचार की अवस्था में रहेंगे। कार्य से जुड़े फैसलों पर विचार करना बेहतर रहेगा, लेकिन अभी काम शुरू करने का सही समय नहीं। जो लोग शिक्षा, खोज, आध्यात्म या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उन्हें अकेले काम करने से फायदा होगा। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह या अनुभव आज मददगार बन सकती है। बदलाव का विचार मन में रहेगा, लेकिन कदम धीरे-धीरे बढ़ाएं। प्रेम: प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या बातचीत न होना रह सकता है। आप या आपका पार्टनर खुद की भावनाओं को समझने में लगे रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों को निजी समय की जरूरत महसूस हो सकती है। अकेले लोग पुराने रिश्ते की याद में खोए रह सकते हैं या नए रिश्ते से दूर रहना चाहेंगे। आज रिश्तों में चुप्पी, आत्म-विश्लेषण और धैर्य जरूरी है। स्वास्थ्य: नींद की कमी, थकावट या आंखों में थकान महसूस हो सकती है। ज्यादा सोचने से तनाव और सिरदर्द की संभावना है। योगा, ध्यान और खुद को देखना आपको मानसिक मजबूती देगा। आज खुद को थोड़ा अकेला रखें, लेकिन चिंताओं को मन पर हावी न होने दें। लकी रंग – लाल, लकी नंबर – 9

कर्क – द स्टार

आज का दिन आशा, ठीक होने और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में किसी पुराने तनाव या बीमारी से आराम की संभावना है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर या रचनात्मक सफलता घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा या उनकी तरफ से कोई प्रेरणादायक बात मन को शांति देगी। आर्थिक रूप से धीरे-धीरे लाभ के संकेत हैं, कोई रुका हुआ पैसा या मदद मिल सकती है। व्यापार में नई ऊर्जा आएगी और कोई अच्छी योजना शुरू की जा सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आप नई दिशा और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ेंगे। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट अब दोबारा शुरू हो सकता है या पुराने प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलने की संभावना है। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र, इलाज, सलाह या समाज सेवा में हैं, उन्हें खास पहचान मिल सकती है। इंटरव्यू या नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर आशा का संचार करेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में विश्वास और गहराई लौटेगी। पार्टनर के साथ पुराने मतभेद अब दूर हो सकते हैं और भावनात्मक रूप से आप दोनों करीब आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन रिश्तों को फिर से अच्छा करने का है। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उन्हें भावनात्मक रूप से प्रेरित करे। आज रिश्तों में नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य: भावनाओं का इलाज होगा और अच्छी ऊर्जा से आप बेहतर महसूस करेंगे। त्वचा, नींद और मानसिक संतुलन से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलेगा। ध्यान, प्राणायाम और प्रकृति से जुड़ाव स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएगा। लकी रंग – बैंगनी, लकी नंबर – 8

सिंह – द हाई प्रीस्टेस

आज का दिन अपने अंदर की आवाज, रहस्य और समझ से जुड़ा रहेगा। परिवार में कुछ बातें साफ नहीं होंगी, जिससे आप किसी फैसले पर पहुंचने से पहले सोच-विचार में समय लेंगे। बुजुर्गों या महिला सदस्य की कोई छिपी बात सामने आ सकती है। बच्चों से जुड़े मामलों में भी आपको शांति से काम लेना होगा। आर्थिक रूप से कोई जानकारी या कागज अभी अधूरा हो सकता है, जल्दबाजी से बचें। व्यापार में गुप्त योजना पर काम संभव है। घर का माहौल शांत लेकिन भावनात्मक रूप से गहराई लिए रहेगा।

करियर: आपकी अंदर की आवाज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। आप जिन बातों को अभी बताना नहीं चाहते, उन्हें सही समय तक रोकना सही होगा। कोई गोपनीय प्रोजेक्ट या खोज पर आधारित काम शुरू हो सकता है। महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगी। जो लोग शिक्षा, मनोविज्ञान, डेटा देखना या सलाह देने से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में रहस्य और गहराई दोनों का असर रहेगा। आप या आपका पार्टनर दिल की बात अभी नहीं बताएंगे, लेकिन भावनाएं तेज होंगी। शादीशुदा लोगों को किसी पुरानी बात को लेकर मन में उलझन रह सकती है। अकेले लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है, शायद कोई ऐसा जिसे वे पहले से जानते हों, पर खुलकर नहीं जुड़े हों। स्वास्थ्य: थायरॉइड से परेशानी हो सकती है। नींद न आना या ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। आज पानी से जुड़े इलाज जैसे हाइड्रोथेरेपी या ध्यान ज्यादा फायदा दे सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज सबसे जरूरी रहेगा। लकी रंग – सफेद, लकी नंबर – 6

कन्या – टैम्परेंस

आज का दिन संतुलन, संयम और मेलजोल से भरा रहेगा। परिवार में सभी सदस्य अपनी-अपनी भूमिका में तालमेल बनाए रखेंगे, जिससे घर का वातावरण शांतिपूर्ण और मददगार रहेगा। बुजुर्गों से बातचीत संतुलित रहेगी और बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आप खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ तालमेल बना रहेगा और कोई रुकी योजना दोबारा तेजी पकड़ सकती है। आज किसी धार्मिक काम, पूजा या ध्यान से भी परिवार में अच्छी ऊर्जा आएगी।

करियर: आप मुश्किल समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है या टीम के साथ तालमेल बेहतर होगा। प्रमोशन या नई भूमिका के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है, पर प्रयास सही दिशा में होंगे। जो लोग स्वास्थ्य, सलाह, मानसिक शांति या सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में मेलजोल और आपसी समझ आज गहराई से महसूस होगी। किसी पुराने मतभेद का शांति से समाधान संभव है। शादीशुदा लोगों के बीच रिश्तों में भावनात्मक और व्यवहारिक संतुलन बना रहेगा। अकेले लोगों को कोई ऐसा साथी मिल सकता है जो शांत और समझदार हो। आज रिश्तों को हमेशा के लिए बनाने का समय अच्छा है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से संबंधित मुद्दे संतुलित रहेंगे। योगा, प्राणायाम और ज्यादा पानी पीना फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने रोग में सुधार मिलेगा और मानसिक स्थिरता आपकी ऊर्जा को बनाए रखेगी। लकी रंग – नारंगी, लकी नंबर – 3

तुला – ऐस ऑफ वांड्स

आज का दिन नई शुरुआत, प्रेरणा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में कोई नया काम, घर में बदलाव या रचनात्मक योजना शुरू हो सकती है। बच्चों को कोई नई गतिविधि या शिक्षा से जुड़ा मौका मिलेगा। बुजुर्गों से उत्साहित करने वाला सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आज कोई नई आमदनी का रास्ता खुल सकता है। व्यापार में नया प्रोजेक्ट, साझेदारी या ग्राहक मिल सकता है। घर का वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा और किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आज विचारों को काम में बदलने का अच्छा समय है।

करियर: नई प्रेरणा और हिम्मत के साथ शुरुआत होगी। कोई नया नौकरी का ऑफर, प्रोजेक्ट या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। जो लोग स्टार्टअप, रचनात्मक क्षेत्र या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन जरूरी साबित होगा। नए विचारों पर काम शुरू करें, आज की कोशिश भविष्य की सफलता का आधार बनेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में ऊर्जा और आकर्षण बढ़ेगा। नए संबंध की शुरुआत हो सकती है या पुराने रिश्ते में नया उत्साह आएगा। शादीशुदा लोगों के लिए रिश्तों में रोमांच और ताजगी का अनुभव होगा। अकेले लोगों को अचानक किसी व्यक्ति के प्रति तेज आकर्षण हो सकता है। आज दिल की बात कहने और पहल करने का समय है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक व्यायाम, योगा या दौड़ना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। ज्यादा गर्म चीजों से परहेज रखें, क्योंकि सिरदर्द हो सकता है। मानसिक रूप से आप जोश और प्रेरणा से भरे रहेंगे। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन मानसिक आराम, आत्मचिंतन और ब्रेक लेने का संकेत दे रहा है। परिवार में किसी तनावपूर्ण स्थिति के बाद आज थोड़ी शांति रहेगी, लेकिन बातचीत कम रहेगी। बच्चों से जुड़ी चिंताओं पर अभी बातचीत टल सकती है। बुजुर्गों को आराम और देखभाल की जरूरत होगी। आर्थिक रूप से कोई बड़ा फैसला लेने से आज बचना सही रहेगा। व्यापार में कोई डील या काम फिलहाल रुका रह सकता है। परिवार में सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं।

करियर: आज रुकावट या थोड़ी देर के लिए विराम की स्थिति हो सकती है। कोई प्रोजेक्ट टल सकता है या आप खुद ही थोड़ा ब्रेक लेने का सोचेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में किसी मुश्किल काम पर काम किया है, वे अब कुछ दिन मानसिक आराम चाहते हैं। फैसला लेने की बजाय आज फिर से देखना और योजना बनाने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में चुप्पी या दूरी रहेगी। पार्टनर के साथ बातचीत कम हो सकती है या दोनों ही अपने-अपने मन की उलझनों में व्यस्त रहेंगे। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में एक ठहराव या थकावट महसूस हो सकती है। अकेले लोगों को फिलहाल किसी भावनात्मक फैसले से बचना चाहिए। आज रिश्तों में जगह और समय देना जरूरी है। स्वास्थ्य: नींद की कमी, थकावट या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा सोचने और तनाव लेने से बचें। ध्यान, आराम और पर्याप्त नींद आपकी स्थिति में सुधार लाएगी। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 4

धनु – नाइट ऑफ वांड्स

आज का दिन ऊर्जा, हिम्मत और तुरंत फैसले लेने से जुड़ा रहेगा। परिवार में अचानक किसी यात्रा, जगह बदलने या योजना को लेकर हलचल रह सकती है। बच्चों से जुड़ी किसी प्रतियोगिता या नए अवसर को लेकर उत्साह रहेगा। बुजुर्गों की सलाह के बावजूद आप अपनी मर्जी से फैसले लेने की कोशिश करेंगे। आर्थिक रूप से कोई जोखिम भरा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। व्यापार में नए प्रयोग या विस्तार की योजना सफल हो सकती है। आज परिवार में जोश रहेगा, लेकिन थोड़ा संयम और धैर्य जरूरी होगा।

करियर: तेजी से फैसले और काम देखने को मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है या कार्यस्थल पर ट्रांसफर/स्थानांतरण की खबर आ सकती है। प्रमोशन या प्रोफाइल में बदलाव संभव है। जो लोग मार्केटिंग, ट्रेवल, आर्मी, मीडिया या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उन्हें नए मौके और बड़ी चुनौती दोनों मिल सकती हैं। आज आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत है। प्रेम: प्रेम संबंधों में उत्साह और तेजी बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर को लेकर कुछ नया करने का सोच सकते हैं जैसे ट्रिप की योजना या रोमांचक काम। शादीशुदा लोगों के लिए दिन रोमांच और एक-दूसरे को बेहतर जानने का है। अकेले लोगों को अचानक आकर्षण या प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन हमेशा साथ रहने के बजाय उत्तेजना ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा भागदौड़ से थकावट या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। गर्म चीजें खाने-पीने और जलन से जुड़ी समस्या से बचाव करें। आज व्यायाम और उत्साह अच्छा रहेगा, पर संयम जरूरी है वरना चोट लग सकती है। लकी रंग – पीला, लकी नंबर – 3

मकर – फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन सुरक्षा, नियंत्रण और हमेशा बने रहने की भावना से जुड़ा रहेगा। आप परिवार में किसी आर्थिक या भावनात्मक विषय पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे बातचीत कम हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा करना परिवार में दूरी ला सकता है। आर्थिक रूप से धन बचाने या अभी की स्थिति को बनाए रखने पर जोर रहेगा। व्यापार में आप खतरा लेने से बचेंगे और केवल स्थिर योजनाओं पर टिके रहेंगे। घर का माहौल शांत लेकिन थोड़ा दबावपूर्ण रह सकता है।

करियर: किसी पद या स्थिति को सुरक्षित रखने की कोशिश में रहेंगे। आप नए अवसरों की बजाय अभी की नौकरी या काम करने के तरीके को लेकर ज्यादा सतर्क रह सकते हैं। प्रमोशन या बदलाव की संभावना होते हुए भी आप उससे बच सकते हैं। ऑफिस में काम को बांटने की बजाय सब कुछ अपने नियंत्रण में रखना चाहेंगे। आज स्थिरता पहली पसंद रहेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में आप अपनी भावनाओं को खुलकर बताने से बच सकते हैं। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें या नियंत्रण की आदत तनाव ला सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने साथी की आजादी का सम्मान करना जरूरी होगा। अकेले लोगों को किसी पुराने अनुभव के कारण भावनात्मक रूप से खुद को सीमित करने की आदत हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। बार-बार एक ही विषय पर सोचने से तनाव या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान संतुलित रखें और योगा से मानसिक लचीलापन बनाए रखें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 8

कुंभ – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन तेज़ फैसलों, तर्क और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने वाली ऊर्जा से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी फैसले को लेकर आप जल्दबाजी में आगे बढ़ सकते हैं, जिससे मतभेद की संभावना है। बच्चों या बुजुर्गों की बातों को सुने बिना फैसले लेने से असहमति हो सकती है। आर्थिक रूप से आज आप किसी तुरंत फायदे वाली योजना में धन लगाने का मन बना सकते हैं, सावधानी जरूरी है। व्यापार में कोई फैसला तर्क के आधार पर लेंगे, लेकिन भावनाओं को अनदेखा न करें। परिवार में बातचीत तेज़ और असरदार होगी, पर विनम्रता जरूरी है।

करियर: आप बहुत तेजी से फैसले लेंगे और अपनी बात मजबूती से रखेंगे। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या बहस जैसे कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके विचार प्रभावशाली होंगे, पर दूसरों की राय सुनना भी जरूरी है। टेक्नोलॉजी, कानून, खोज या पत्रकारिता से जुड़े लोगों को आज महत्वपूर्ण अवसर या चुनौती मिल सकती है। ट्रांसफर या अचानक यात्रा संभव है। प्रेम: प्रेम संबंधों में बातचीत की तेजी ज्यादा होगी। आप दिल की बजाय दिमाग से बात करेंगे, जिससे पार्टनर को आपकी बातें कठोर लग सकती हैं। शादीशुदा लोगों को अपने तेज शब्दों से बचना चाहिए। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो बहुत ज्यादा तार्किक हो। आज रिश्तों में थोड़ा रुकना और भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य: सिरदर्द, नींद की कमी या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेजी से जीवन जीने की आदत आज आपके शरीर पर असर डाल सकती है। आज थोड़ा धीरे चलना, पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। ध्यान आपकी ऊर्जा को सही दिशा देगा। लकी रंग – पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – द एम्परर

आज का दिन अनुशासन, व्यवस्था और अधिकार से जुड़ा रहेगा। परिवार में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी, आपसे फैसले, नेतृत्व या मार्गदर्शन की उम्मीद की जाएगी। बच्चों से जुड़े किसी जरूरी फैसले में आपकी सहमति मुख्य होगी। बुजुर्गों के साथ कुछ औपचारिक बातचीत या सलाह-मशविरा हो सकता है। आर्थिक रूप से बजट, निवेश या संपत्ति से संबंधित फैसले लिए जा सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा समझौता या हमेशा के लिए बनने वाली योजना सच हो सकती है। घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है।

करियर: आज नेतृत्व, स्थिरता और फैसला लेने की क्षमता आपके साथ रहेगी। कोई ऊंचा पद, जिम्मेदारी या अधिकार आपको सौंपा जा सकता है। जो लोग प्रशासन, सरकारी सेवा, कानून या प्रबंधन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। प्रमोशन, टारगेट पूरा करना या रणनीतिक फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। दूसरों पर नियंत्रण से ज्यादा खुद पर नियंत्रण जरूरी होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में आपकी भावनाएं थोड़ी नियंत्रित और गंभीर रह सकती हैं। आप संबंध को हमेशा के लिए बनाना चाहेंगे, लेकिन अपनी भावनाओं को जताने में कमी से दूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए आज रिश्तों में अनुशासन, योजना और पारिवारिक जिम्मेदारियों की बात मुख्य रहेगी। अकेले लोगों को कोई समझदार, काम करने वाला और ऊंचे पद पर काम करने वाला व्यक्ति पसंद आ सकता है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, खासकर पुरानी आदतों के कारण। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे, पर थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम, बुरी आदतों से दूरी और पर्याप्त नींद आपको स्वस्थ बनाए रखेगी। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 4



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top