Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (6 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे, कन्या और धनु राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (6 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 मार्च, गुरुवार को कर्क राशि के मैनेजमेंट और लीडरशिप से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कन्या और धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – फोर ऑफ पेंटाकल्स

बचत और खर्चों के बीच बजट बनाए रखना जरूरी होगा। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें। घरेलू जीवन में किसी सदस्य की जिद या सख्ती से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापारियों को अपने पुराने क्लाइंट्स से फायदा होगा। नए डील्स में देरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में सब्र से काम लें। किसी रिश्तेदार से अनपेक्षित मदद मिल सकती है। वाहन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। मानसिक शांति रखने के लिए अनावश्यक चिंताओं से बचें।

करियर: नौकरी में वेतन वृद्धि की उम्मीद फिलहाल कम रहेगी। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में काम करने वालों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। स्टार्टअप से जुड़े लोग जल्दबाजी में बड़ा निवेश न करें। किसी सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम में सुधार होगा। प्रेम: अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थिरता बनाए रखने के लिए कम्युनिकेशन जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में संदेह को दूर करने का प्रयास करें। नहीं तो भावनात्मक उथल-पुथल महसूस होगी। स्वास्थ्य: कमर जकड़न की समस्या हो सकती है, व्यायाम करें। हाई बीपी के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित करें। ध्यान और योग से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 4

वृष – सेवन ऑफ वांड्स

स्वयं पर यकीन रखना बेहद जरूरी होगा। किसी मुद्दे पर अपनी बात मजबूती से रखनी पड़ सकती है। बुजुर्गों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। अनदेखी न करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा। किसी कानूनी मामले में देरी हो सकती है। घरेलू माहौल में हल्की नोकझोंक संभव है। समझदारी से बात करें, लेकिन योजनाओं में बदलाव हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में अड़चन दूर होगी। अचानक किसी दोस्त से सहयोग मिल सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। टेक्नोलॉजी और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग टारगेट पूरे करने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। प्रेम: जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है, लेकिन बातचीत से सुलझाया जा सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव बढ़ा सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान बढ़ सकती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होगी। हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, विशेष रूप से महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार और योग को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन – फोर ऑफ कप्स

आज विचारों में असमंजस की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी विषय पर मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामले सोच-समझकर निपटाएं। गैर जरूरी खर्चे से बचें। व्यापारियों को नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। गृहिणियों को घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी हो सकती है, जिससे निराशा महसूस होगी। अचानक कोई विश पूरी हो सकती है । जिससे मन हल्का महसूस होगा।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में रुचि लेने की जरूरत होगी। रिसर्च से जुड़े लोग नई चुनौती का सामना कर सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लोग नए क्लाइंट्स से संपर्क बढ़ा सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोगों को साथी के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी। प्रेमी जोड़ों को संवाद की कमी से परेशानी हो सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले अच्छे से विचार करें। स्वास्थ्य: शारीरिक सुस्ती महसूस हो सकती है, जिससे दिनभर ऊर्जा की कमी रहेगी। पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें। तनाव और बेचैनी मानसिक शांति भंग कर सकती है। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – किंग ऑफ वांड्स

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों को नई रणनीतियों पर ध्यान देना होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। किसी शुभचिंतक से मुलाकात संभव है। घरेलू मामलों में व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई नया मौका मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

करियर: मैनेजमेंट और लीडरशिप से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों से तालमेल बैठाना होगा। प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। अविवाहित लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। लंबे समय से रूठे साथी से सुलह के योग बन सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति अधिक ईमानदारी दिखाने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए हल्का भोजन करें। अत्यधिक तनाव के कारण नींद में कमी हो सकती है। नियमित कसरत और मेडिटेशन से मानसिक संतुलन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन स्थिरता और उपलब्धियों से जुड़ा रहेगा। सामाजिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। किसी समारोह में गेस्ट के तौर पर शामिल हो सकते हैं, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा। व्यापारियों को नए निवेश के मौके मिल सकते हैं। किसी कानूनी मामले में प्रगति हो सकती है। घर में कोई आयोजन होने की संभावना है। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

करियर: प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़े लोगों से तारीफ मिलेगी। आईटी और टेक्नोलॉजी के लोगों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। जिससे अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। प्रेमी जोड़ियों के लिए रिश्ता मजबूत बनाने का समय है। आपसी समझ और सम्मान से संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य: हल्का भोजन करें। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, नियमित जांच करवाएं। अत्यधिक कार्यभार से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। भरपूर नींद और योग से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – नाइट ऑफ वांड्स

आज का दिन गति और बदलाव से भरा रहेगा। परिवार में नया निर्णय लिया जा सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। गृहिणियों को दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। कोई रुका कार्य पूरा होने की संभावना है। सामाजिक रूप से आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

करियर: मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन धैर्य रखें। प्रेम: प्रेम संबंधों में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन समझदारी से हल हो जाएंगे। रिश्ते में रोमांच और उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य: आंतों से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से बेचैनी और चिंता हो सकती है। हल्का व्यायाम और ध्यान करने से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल हल्का और आनंदमय रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा। बिजनेस में फायदा मिल सकता है। पुराने निवेश से धन प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से बातचीत होगी, संबंध मजबूत होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कोई अप्रत्याशित समाचार दिन को खास बना सकता है।

करियर: मीडिया और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। शिक्षा और शोध कामों में लगे लोगों को तारीफ मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में गहराई और समझ बढ़ेगी। अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। किसी पुराने साथी से बातचीत शुरू हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य: सिर भारी महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम करें। हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। अधिक पानी पिएं, हाइड्रेशन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक – टू ऑफ कप्स

परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आपसी समझ बढ़ेगी, रिश्ते मधुर बनेंगे। बुजुर्गों की राय महत्वपूर्ण साबित होगी। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। घरेलू मामलों में सामंजस्य रहेगा। वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। किसी रुके हुए मामले में समाधान मिलेगा। नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नई पहचान बन सकती है। अप्रत्याशित मदद मिल सकती है।

करियर: टीम वर्क में सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे लोगों को सही सलाह मिलेगी। प्रेम: संबंधों में नयापन महसूस होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रेमियों के बीच गहरी समझ विकसित होगी। संचार में सुधार होगा, गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य: माइग्रेन की समस्या हो सकती है, आराम करें। थकान अधिक महसूस हो सकती है, खानपान संतुलित रखें। हृदय से संबंधित परेशानी होने की संभावना है। अनिद्रा से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बच्चों की उन्नति से खुशी मिलेगी। पेरेंट्स का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी करीबी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। खर्चों में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग को सौदेबाजी में सफलता मिलेगी। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। नई योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। महिलाएं घरेलू और वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। किसी अप्रत्याशित घटना से दिन प्रभावित हो सकता है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रबंधन क्षेत्र के लोग प्रशंसा पाएंगे। व्यापारियों को मुनाफे के मौके मिल सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता रहेगी। शादीशुदा लोगों के बीच समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को नया साथी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में परिपक्वता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। रक्तचाप की समस्या वाले लोग सतर्क रहें। हड्डियों में दर्द हो सकता है, अधिक आराम करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

मकर – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में विचारों को लेकर असहमति हो सकती है। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। गृहिणियों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मामले पर चर्चा संभव है।

करियर: नौकरीपेशा लोग नई रणनीति पर काम करेंगे। प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की चुनौती होगी। मीडिया और कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ संवाद में सावधानी रखें। उच्च अधिकारियों से चर्चा में सतर्कता बरतें। प्रेम: रिश्तों में स्पष्टता आवश्यक होगी। अविवाहित लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाने की जरूरत होगी। भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। साथी से खुलकर बात करें। स्वास्थ्य: सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। थकान अधिक महसूस होगी। नींद की कमी से बेचैनी बढ़ सकती है। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ – पेज ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी करीबी से उपहार मिलने की संभावना है। बच्चों की नई रुचियों को प्रोत्साहन मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में संतुलन बनाए रखें। व्यापारियों को निवेश में सोच-विचार की जरूरत होगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कोई नई जानकारी आपके लिए लाभदायक हो सकती है। भविष्य की योजनाओं पर विचार होगा।

करियर: शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए प्रगति का समय है। स्टूडेंट्स को नई अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीखने का मौका मिलेगा। प्रमोशन की संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। प्रेम: रिश्ते में समझ बढ़ेगी। नए साथी की तलाश पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। भावनात्मक सहयोग की जरूरत महसूस होगी। छोटी गलतफहमियां हल करें। स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है। कमर दर्द या जोड़ों की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान में अनियमितता से बचें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

मीन – द मैजिशियन

परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में किसी नए बदलाव की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। कुछ नए लोगों से परिचय होगा। सामाजिक रुतबे में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास बना रहेगा।

करियर: रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया में काम करने वालों के लिए उन्नति के संकेत हैं। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी। नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नवीन रणनीतियों पर काम करें। प्रेम: रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में परस्पर समझ बढ़ेगी। बातचीत में स्पष्टता रखें। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पेट से जुड़ी तकलीफें परेशान कर सकती हैं। नियमित व्यायाम करें। पर्याप्त नींद लें। मेडिटेशन से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top