Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (1 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है और मकर राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (1 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1 जुलाई, मंगलवार को वृष राशि वालों के प्रमोशन की प्रबल संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को करियर में नेतृत्व क्षमता का फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। तुला राशि के लोग करियर में जोखिम न लें। कुंभ राशि वालों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फोर ऑफ कप्स

आज का दिन आत्मचिंतन और असंतोष की भावना से जुड़ा रहेगा। परिवार में सब कुछ होते हुए भी आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं। बच्चों की बातों या व्यवहार में उदासीनता महसूस हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह को आप अनदेखा कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी बढ़ेगी। आर्थिक रूप से कोई अवसर सामने होते हुए भी आपकी रुचि कम रहेगी। व्यापार में मन का उत्साह कम रह सकता है। घर में सब कुछ होते हुए भी संतोष की कमी आपको भीतर से खाली महसूस करा सकती है।

करियर: जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मन उदास रहने के कारण आप उन्हें अनदेखा कर सकते हैं। ऑफिस में किसी प्रस्ताव को लेकर नीरसता बनी रहेगी। प्रमोशन या बदलाव के मौके को आप गंभीरता से नहीं लेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके सामने विकल्प आ सकते हैं पर फैसला करने की इच्छा नहीं होगी। आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में बोरियत और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत में ठंडापन आ सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में नीरसता दूर करने के लिए बातचीत की आवश्यकता है। अकेले लोगों को प्रस्ताव मिलने के बावजूद उनमें रुचि नहीं होगी। पुराने रिश्ते का प्रभाव आज भी मन पर हावी रह सकता है। स्वास्थ्य: आलस्य के कारण शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। भावनाओं में संतुलन न रहने के कारण डिप्रेशन या उदासी हावी रह सकती है। भूख कम लगना, नींद की समस्या या थकावट हो सकती है। ध्यान और बाहर की ताज़ी हवा से राहत मिलेगी। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 3

वृषभ – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन नेतृत्व, दृढ़ इरादे और प्रेरणा से भरा रहेगा। परिवार में आपकी बातों को खास महत्व मिलेगा। बुजुर्गों से सम्मान और सहयोग मिलेगा, वहीं बच्चों की ओर से कोई रचनात्मक सफलता मन प्रसन्न कर सकती है। आप पारिवारिक फैसलों में मुख्य भूमिका निभाएंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है; कोई निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है। व्यापार में हिम्मत वाले फैसले फायदेमंद साबित होंगे। किसी पारिवारिक कार्यक्रम या सम्मान समारोह में शामिल होना संभव है। आप परिवार के मार्गदर्शक बनेंगे और सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

करियर: आपकी नेतृत्व क्षमता और दूर की सोच आपको खास बनाएगी, जिससे भविष्य में स्थिरता और फायदा मिलेगा। जो लोग प्रशासन, प्रबंधन, राजनीति या ऊंचे पदों पर हैं, उन्हें ज्यादा सम्मान और जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की संभावनाएं मजबूत हैं, खासकर लीडरशिप या मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम: प्रेम संबंधों में आप फैसले लेने की स्थिति में रहेंगे। पार्टनर आपकी समझ और आत्मविश्वास से प्रभावित होगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन रिश्ते को नई दिशा देने वाला हो सकता है। अकेले लोगों को किसी प्रभावशाली और आत्मनिर्भर व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। रिश्तों में स्थिरता और सम्मान बना रहेगा। आज आप भावनाओं से ज्यादा समझदारी से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य: उच्च रक्तचाप या ज्यादा तनाव से परेशान लोगों को पूरे दिन सक्रिय रहने के बावजूद आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। मांसपेशियों में खिंचाव या हल्की थकावट हो सकती है, लेकिन गंभीर समस्या की संभावना नहीं है। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 3

मिथुन – नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मनिर्भरता, सफलता और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा रहेगा। घर में शांति और संतोष का माहौल रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई सफलता या खुशी की खबर मिल सकती है। बुजुर्गों के साथ समय बिताना सुकून देगा। आर्थिक रूप से निवेश, बचत या खरीदारी के लिए अच्छा समय है। व्यापार में आपकी दूर की सोच और सही फैसले से फायदा हो सकता है। परिवार में आपके प्रयासों की तारीफ होगी। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है जिससे पारिवारिक संतुलन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और अकेले फैसले लेने की क्षमता आज काम आएगी। अपना काम करने वाले, सलाहकार या व्यापारी लोगों को खास सफलता मिलेगी। ऊंचे पद पर काम कर रहे लोगों को सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। ऑफिस में आपका काम करने का तरीका प्रेरणादायक होगा। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, मौका पास ही है। प्रेम: प्रेम संबंधों में समझदारी और आत्मसम्मान बना रहेगा। शादीशुदा लोगों को साथी से सहयोग और तारीफ मिलेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक संतुलन रहेगा। अकेले लोगों को कोई आकर्षक, आत्मनिर्भर और समझदार साथी मिल सकता है। प्यार में आप अपने मान-सम्मान और आत्मनिर्भरता को पहले रखेंगे। किसी पुराने रिश्ते से बाहर आकर नया आत्मविश्वास मिल सकता है। स्वास्थ्य: त्वचा, बालों या आंखों से जुड़ी कोई हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन वह जल्दी ठीक हो जाएगी। जिन लोगों को ब्लड शुगर या थायरॉइड की समस्या है, वे नियमित रूप से जांच कराएं। योगा, टहलना और पोषण भरा खाना खाने से स्वास्थ्य और भी बेहतर रहेगा। आज खुद पर ध्यान देने का अच्छा समय है। लकी रंग – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 1

कर्क – नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज का दिन चिंता, अपराधबोध और मानसिक बेचैनी से जुड़ा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण में किसी पुराने मुद्दे को लेकर तनाव या चुप्पी का माहौल बन सकता है। बच्चों की किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य या नींद की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद भविष्य को लेकर डर बना रहेगा। व्यापार में किसी गलती या फैसले का पछतावा हो सकता है। घर में बातचीत की कमी रिश्तों को कमजोर बना सकती है, इसलिए अपनी भावनाएं बताएं।

करियर: आलोचना का डर मन पर दबाव बढ़ा सकता है। काम को लेकर ज्यादा सोचने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पुराने किसी फैसले का बुरा नतीजा सामने आ सकता है। जो लोग इंटरव्यू या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें निराशा हो सकती है। साथियों से दूरी या अविश्वास भी तनाव बढ़ा सकता है। नई नौकरी की योजनाओं में अभी रुकावट आ सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में पछतावा, अकेलापन या अतीत की कोई कड़वी बात मन पर बोझ बन सकती है। पार्टनर से भावनात्मक दूरी या बातचीत में कड़वाहट हो सकती है। शादीशुदा लोगों को आपस में बातचीत की कमी भारी पड़ सकती है। रिश्तों में सुधार और माफ करने की आवश्यकता है, न कि बार-बार खुद को दोषी ठहराने की। स्वास्थ्य: नींद न आना, सिरदर्द, डिप्रेशन, घबराहट या बेचैनी हो सकती है। छोटी बातों को बार-बार सोचने की आदत आपकी ऊर्जा को कम कर सकती है। ध्यान, शांत संगीत और खुलकर बातचीत मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। लकी रंग – स्लेटी, लकी नंबर – 4

सिंह – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक प्रस्तावों और अच्छे संवाद से भरा रहेगा। परिवार में कोई सदस्य अपनी भावनाएं आपसे बता सकता है, जिससे आपसी रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों से प्यार और स्नेह मिलेगा। आर्थिक रूप से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर कला या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या निमंत्रण की संभावना है। परिवार के साथ बिताया समय मानसिक शांति देगा।

करियर: आज शांत और विनम्र व्यवहार आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी काम या प्रस्ताव को भावनात्मक तरीके से पेश करने से सफलता मिलेगी। जो लोग कला, संगीत, डिजाइन, सलाह या ग्राहक सेवा से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास फायदेमंद है। साथियों और बड़ों से सहयोग मिलेगा। नई नौकरी या प्रस्ताव मिलने की संभावना है, खासकर रचनात्मक क्षेत्रों में। प्रेम: प्रेम संबंधों में प्यार और कोमलता रहेगी। पार्टनर से अच्छी बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव आपके रिश्ते को नई दिशा देगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खास हो सकता है, कोई सरप्राइज या भावनात्मक पल बन सकता है। अकेले लोगों को किसी पुराने दोस्त या साथी से आकर्षण हो सकता है। आज का दिन दिल की बात कहने या सुनने के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने से तनाव महसूस हो सकता है। पानी की कमी से जुड़ी समस्या या डिहाइड्रेशन हो सकती है। पेट में हल्की जलन या गैस की शिकायत हो सकती है। ध्यान, योगा और पर्याप्त पानी पीना आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखेगा। लकी रंग – लाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

कन्या – सेवन ऑफ़ पेंटाकल्स

आज का दिन धैर्य, योजना और इंतजार से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने प्रयास या फैसले का फल मिलने का समय आ सकता है, लेकिन यह तुरंत नहीं दिखेगा। बच्चों के करियर या पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, पर भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। आर्थिक रूप से निवेश या बचत से जुड़े फैसलों पर फिर से विचार होगा। व्यापार में लाभ की प्रक्रिया धीमी रहेगी, लेकिन दिशा सही है। परिवार में कोई रुका हुआ काम अब धीरे-धीरे पूरा होगा।

करियर: आपकी मेहनत का फल तुरंत न दिखे, लेकिन लंबे समय में उसका लाभ जरूर मिलेगा। पुराना प्रोजेक्ट या काम फिर से देखने की स्थिति में आ सकता है। प्रमोशन या ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है तो उसमें देरी हो सकती है। जो लोग अपनी नौकरी को लेकर बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता और इंतजार की भावना रहेगी। पार्टनर से जुड़ी किसी उम्मीद को लेकर आप अंदर ही अंदर सोचते रहेंगे। शादीशुदा लोगों को भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा। अकेले लोगों को जिस व्यक्ति से वे जुड़ना चाहते हैं, वह अभी फैसला नहीं ले पाएगा। आज किसी भी संबंध में जल्दबाजी की बजाय धैर्य रखना सही रहेगा। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, थायरॉइड या हड्डियों से जुड़ी समस्या वाले लोगों को अपनी दिनचर्या ठीक रखनी चाहिए। बहुत ज्यादा थकावट या सुस्ती महसूस हो सकती है। खानपान और नींद पर ध्यान देने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 4

तुला – द डेविल

आज का दिन मोह, भौतिक लालच और नियंत्रण की इच्छा से जुड़ी स्थितियां लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य की आदत या जिद्द परेशानी का कारण बन सकती है। बुजुर्गों के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार या आर्थिक मामलों में किसी लालच या शॉर्टकट से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी गुप्त विषय पर असहज चर्चा संभव है। किसी रिश्तेदार या करीबी पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रिश्तों को तनावपूर्ण बना सकता है।

करियर: आपको बहुत ज्यादा नियंत्रण, काम में डूबे रहना या प्रतिस्पर्धा से बचना होगा। कोई सहकर्मी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें जोखिम से बचना चाहिए। बॉस या बड़े अधिकारी द्वारा दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लालच में आकर कोई गलत फैसला लेने से भविष्य पर असर पड़ सकता है। प्रेम: रिश्तों में अपना हक जताना या भावनात्मक रूप से निर्भर रहना परेशानी का कारण बन सकता है। पार्टनर पर शक या नियंत्रण की भावना बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को कोई पुरानी बात फिर से याद आ सकती है जिससे मन उदास होगा। अकेले लोगों को सिर्फ आकर्षण के कारण अस्थिर रिश्तों से दूर रहना चाहिए। आज रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए खुद पर काबू रखना और खुलकर बात करना जरूरी है। स्वास्थ्य: जंक फूड या ज्यादा तनाव के कारण नींद, लीवर, या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप चिंता, गुस्सा या डिप्रेशन से घिर सकते हैं। शरीर और मन पर नियंत्रण रखने के लिए आज शरीर को साफ करना, ध्यान करना और सही खाना खाना जरूरी है। कोई छिपी हुई बीमारी भी आज सामने आ सकती है। लकी रंग –ब्रिक रेड, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – किंग ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं में समझदारी और गहराई से भरा रहेगा। परिवार में आपकी भूमिका सुलह कराने वाले या रास्ता दिखाने वाले की हो सकती है। बुजुर्गों से प्यार और तारीफ मिलेगी। बच्चों की भावनाओं को आप सही ढंग से समझ पाएंगे। घर में कोई पुराना मुद्दा प्यार से सुलझ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में कोई मुश्किल फैसला आप शांति से ले सकेंगे, जो भविष्य में फायदा देगा। परिवार में प्यार और सम्मान का माहौल रहेगा, आप सबके भरोसेमंद बनेंगे।

करियर: आपकी समझदारी और दूसरों की भावनाओं को समझना आपको सबसे अलग बनाएगा। नेतृत्व की भूमिका में आप शांति से फैसले लेंगे। जो लोग चिकित्सा, सलाह, शिक्षा, मानव संसाधन, या कला के क्षेत्र में हैं उन्हें सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई मुश्किल स्थिति आपकी शांत प्रतिक्रिया से सुधर सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनाओं में स्थिरता और समझदारी रहेगी। पार्टनर से जुड़ी कोई गंभीर बात आज प्यार से सुलझ सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच विश्वास और गहराई बढ़ेगी। अकेले लोगों को कोई समझदार और दयालु साथी मिलने की संभावना है। आज रिश्तों में संवेदनशीलता, समर्पण और खुद पर काबू रखना तीनों का संतुलन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी में सुधार हो सकता है। खानपान सही रहेगा तो पाचन भी ठीक रहेगा। ध्यान और शांत जगह पर रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। दिन भावनात्मक और शारीरिक रूप से संतुलन बनाए रखने वाला होगा। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 6

धनु – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन मानसिक दुख की स्थिति ला सकता है। पारिवारिक वातावरण में कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जिससे मन दुखी होगा। बच्चों या प्रियजन का बर्ताव बुरा लग सकता है। किसी पुराने पारिवारिक झगड़े का मुश्किल फैसला सामने आ सकता है। आर्थिक रूप से नुकसान या किसी निवेश में धोखे की संभावना है। व्यापार में किसी साथी से संबंध टूट सकते हैं या बड़ा बदलाव हो सकता है। किसी करीबी के बर्ताव से भावनात्मक चोट लगेगी, लेकिन यह अंत भविष्य में नई शुरुआत का रास्ता भी खोल सकता है।

करियर: कोई प्रोजेक्ट बंद हो सकता है या जिम्मेदारी छीनी जा सकती है। ऑफिस में आलोचना या नकारात्मक जवाब मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अस्वीकृति का सामना करना पड़ सकता है। यह समय खुद पर विचार करने और आगे की योजना बनाने का है, हार मानने का नहीं। प्रेम: प्रेम संबंधों में आज टूटना, अलगाव या बहुत ज्यादा मतभेद हो सकते हैं। पार्टनर से कोई कड़वी बात सामने आ सकती है जो रिश्ता खत्म कर सकती है या गहरा दुख दे सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते पर गहराई से सोचने की जरूरत पड़ सकती है। अकेले लोगों को किसी भावनात्मक धोखे या नाकामी का सामना करना पड़ सकता है। आज संयम और खुद से प्यार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य: नींद की कमी, सिरदर्द या कम ऊर्जा से दिन खराब रहेगा। पुरानी बीमारियां फिर से बढ़ सकती हैं। भावनात्मक दुख का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिख सकता है। ध्यान, योगा और आराम से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। लकी रंग –चारकोल, लकी नंबर – 4

मकर – ऐस ऑफ़ कप्स

आज का दिन नई भावनाओं और प्यार से भरा रहेगा। परिवार में कोई अच्छी खबर या नई शुरुआत हो सकती है, जैसे बच्चा होना, शादी का प्रस्ताव या घर में किसी नए सदस्य का आना। बच्चों के साथ प्यार बढ़ेगा। बुजुर्गों के साथ बातचीत में अपनापन महसूस होगा। आर्थिक रूप से कोई नई योजना शुरू हो सकती है। व्यापार में किसी नए व्यक्ति से संपर्क या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। घर में प्यार भरा माहौल बना रहेगा और कोई खुशी का मौका परिवार को जोड़ने का काम करेगा।

करियर: आज नए मौके मिल सकते हैं, खासकर अगर आप रचनात्मक, सलाह देने, चिकित्सा, या सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं। साथियों के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या टीम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। इंटरव्यू, मीटिंग या नौकरी के लिए आवेदन करने का दिन अच्छा है। मनचाही दिशा में शुरुआत के संकेत हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में नयापन, कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। अकेले लोगों को आज कोई नया अच्छा लगने वाला या रिश्ता शुरू हो सकता है, संभावना है कि वह हमेशा साथ देगा। जो लोग पहले किसी ब्रेकअप से गुजरे हैं, उन्हें आज एक नई शुरुआत जैसा महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: खून का दौरा या पानी की कमी से जुड़ी छोटी परेशानियां सावधानी से ठीक की जा सकती हैं। आज दिन की शुरुआत पानी पीकर करें, यह फायदेमंद रहेगा। योग, ध्यान और थोड़ी देर प्रकृति में समय बिताना आपको अंदर से शांति देगा। लकी रंग – लाइट पिंक, लकी नंबर – 3

कुंभ – नाइन ऑफ वांड्स

आज का दिन सावधानी, खुद पर काबू रखने और अपने अनुभवों से सीखने का दिन रहेगा। परिवार में किसी पुराने झगड़े या मुद्दे पर फिर से बात हो सकती है, जिससे आप मानसिक रूप से थके हुए महसूस कर सकते हैं। बच्चों की जिम्मेदारियों को लेकर दबाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों की सेहत में बार-बार परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में आप पहले की गलतियों से सीखकर नई योजनाएं बनाएंगे। व्यापार में किसी पुराने विरोधी से फिर टकराव हो सकता है। घर में तनाव और शांति दोनों में संतुलन बनाना होगा।

करियर: आप बार-बार आ रही मुश्किलों के बावजूद डटे रहेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट को लेकर आज फिर कोशिश करनी पड़ सकती है। साथियों से कम सहयोग मिल सकता है, पर आपकी मजबूत इच्छाशक्ति आपको आगे बढ़ाएगी। जो लोग तकनीकी, सुरक्षा या सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें खास सावधानी बरतनी होगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में पुराने झगड़े या नासमझी के कारण दूरी बनी रह सकती है। पार्टनर से बात करते समय धैर्य रखना जरूरी है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते की सुरक्षा बनाए रखने के लिए समझौता और माफ करने का भाव अपनाना होगा। अकेले लोगों को अतीत की घटनाएं नई शुरुआत में रुकावट बन सकती हैं। आज भावनाओं पर नियंत्रण और विश्वास बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से बार-बार चिंता और तनाव आ सकता है। नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है, जिससे ऊर्जा कम होगी। पुरानी बीमारियां फिर से बढ़ सकती हैं, खासकर हड्डी और नसों से जुड़ी। आराम, सही दिनचर्या और पर्याप्त पानी पीने से स्थिति में सुधार होगा। लकी रंग – डार्क ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन स्थिरता, पारिवारिक सुख और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा रहेगा। घर में किसी धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा है, जमीन-जायदाद, विरासत या बड़े निवेश से फायदा हो सकता है। व्यापार में स्थायी लाभ और लंबे समय की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशी और संतोष से भरा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिता सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता और लंबे समय तक सफलता के संकेत हैं। ऊंचा पद, वरिष्ठता या उत्तराधिकार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी कंपनी में पक्की नौकरी या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। संपत्ति या धन संभालने से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता और परिवार की सहमति की ओर तरक्की होगी। शादीशुदा लोगों के बीच समझ और भावनात्मक सुरक्षा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में साथ शामिल होने से रिश्ते और मजबूत होंगे। अकेले लोगों को कोई ऐसा साथी मिल सकता है जो पारिवारिक मूल्यों को महत्व देता हो। आज रिश्तों में विश्वास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य: खानपान सही रहेगा, जिससे ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप स्थिर और शांत महसूस करेंगे। आयुर्वेद, योग या पारंपरिक इलाज से फायदा मिलेगा। आज परिवार के साथ रहने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top